आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद सोशल मीडिया में हर दिन भाजपा को जवाब देते
दिख रहे हैं। उनके निशाने पर पीएम नरेन्द्र मोदी है। संडे को भी टवीट कर
लालू ने नरेन्द्र मोदी के काला धन वापस लाने वायदे पर कटाक्ष किया। लालू ने
मोदी पर हमला करते हुए आरोप लगाया है कि विदेशों में जमा काला धन मोदी के
दोस्तों का ही है। इसलिए वे उसे वापस नहीं लाना चाहते।
अपने टवीट में लालू
ने लिखा है ' विदेश में जमा काला धन वापस नहीं लाना चाहती बीजेपी क्योकि वो
अरबों करोड़ रुपये का सारा काला धन मोदी के पूंजीपतियों मित्रों और भाजपा
नेताओं का है.' इसके अलावा लालू ने अपने एक अन्य ट्वीट में आरोप लगाया है
कि भाजपा चुनावों में काले धन का इस्तेमाल कर रही है।
View more: Bihar Election 2015
No comments:
Post a Comment