पंजाब विधानसभा में उस समय अजीब सी स्थिति पैदा हो गई हरियाणा के इनेलो विधायकों के प्रदर्शन के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। हरियाणा के ये विधायक अचानक पंजाब विधानसभा के गेट पर पहुंच गए अौर नारेबाजी करने लगे। पहले तो विधानसभा का गेट बंद अंदर से बंद कर दिया गया, लेकिन उनका शाेरगुल जारी रहा ताे सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। हरियाणा और पंजाब की विधानसभाएं एक ही भवन में आसपास हैं। ये विधायक पंजाब में सतलुज यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) को भरने के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। बाद में पंजाब के कांग्रेस विधायकों ने हरियाणा विधानसभा के बाहर प्रदर्शन व नारेबाजी की।
पंजाब विधानसभा में बजट पर चर्चा हाे रही थी। इसी दौरान अचानक हरियाणा के इनेलो विधायक विधानसभा के गेट के ठीक बाहर पहुंच गए। उनका नेतृत्व हरियाणा विधानसभा में नेता विपक्ष अभय सिंह चौटाला कर रहे थे। इनेलो विधायक एसवाईएल नहर के मामले में पंजाब सरकार के कदम और नहर को पंजाब में भरे जाने पर विरोध जता रहे थे। उन्होेंने जोर-जोर से नारेबाजी शुरू कर दी।
इससे विधानसभा की कार्यवाही में बाधा पड़ने लगी। स्पीकर ने यह कहते हुए विधानसभा का गेट बंद करा दिया कि इनेलो विधायक सदन के अंदर न आ जाएं। स्पीकर ने कहा- सदन का गेट बंद कर दो, कहीं हरियाणा के विधायक अंदर न आ जाएं। गेट बंद करने के बाद भी जब शोरगुल कम नहीं हुआ तो स्पीकर ने सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया। इसके बाद इनेलो विधायक पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से वार्ता के लिए उनके कक्ष में चले गए।
अभय सिंह चौटाला ने पंजाब के अकाली दल के साथ इनेलो का रिश्ते खत्म करने का एेलान किया। उन्होंने कहा कि जब पंजाब विधानसभा में एसवाईएल की जमीन लौटाने वाला बिल आया था तभी इनेलो ने अकाली दल से अपना नाता तोड़ लिया था। उन्होंने कहा कि भाजपा नहीं चाहती है कि हरियाणा को उसके हिस्से का पानी मिले। पंजाब में भाजपा अकाली दल के साथ सरकार में है। ऐसे मे उसे भी अकाली दल ने अपना गठबंधन तोड़ लेना चाहिए।

No comments:
Post a Comment