Showing posts with label Dubai. Show all posts
Showing posts with label Dubai. Show all posts

Saturday, 4 January 2014

Dubai Tuner Gives Back Seat Driving 10982687



नई दिल्ली। ऐसा कई बार आपने टीवी में देखा होगा या शायद कही सुना होगा कि बिना ड्राइवर में कार चल रही है। लेकिन क्या आपने सच है कभी ऐसी कार देखी है, जो बिना किसी ड्राइवर के सड़क पर फर्राटा और बाकायदा सड़क पर लोगों को सुरक्षित बचाते हुए चले? हालांकि, अगर आप ऐसा देख भी लें तो आपके दिमाग में सबसे पहले भूत-प्रेत का ख्याल आएगा। ये लाजमी है कि हर कोई ऐसा ही सोचेगा

इनसान कुछ भी सोच सकता है और कुछ भी कर सकता है। 

अगर आपको बिना ड्राइवर वाली कोई कार नजर आए तो एक बार आगे की जगह पीछे की सीट पर देख लें। क्या पता ड्राइवर वहां बैठा हो। जी हां, ये सच है, दुबई में एक गैराज के मालिक ने जापानी कार निर्माता कंपनी निसान की बेहतरीन एसयूवी पेट्रोल को कुछ ऐसे ही बनाया है। इस एसयूवी में स्टीयरिंग व्हील आगे नहीं बल्कि पीछे है। इस नए अंदाज की ड्राइविंग का वीडियो इंटरनेट पर मौजूद है।
इस कार का निर्माण अरब के एक ऑटो ट्यूनिंग गैराज किंग ऑफ कस्टम्स के मालिक ने इस एसयूवी को एक बैक सीट ड्रिवेन एसयूवी में बदला है। कार की फ्रंट सीट पर पर तीन एलसीडी और तीन सीट का प्रयोग किया गया है। यहां पर 3 लोग आराम से बैठ सकते हैं।

इस एसयूवी में कार के स्टीयरिंग व्हील को आगे की बजाय पीछे की तरफ लगाया गया है। हालांकि, स्टीयरिंग व्हील रॉड के साईज को थोड़ा और लंबा किया गया है लेकिन पोजिशन पहले की ही तरह है। पिछली सीट पर स्टीयरिंग व्हील के साथ ही स्पीडोमीटर को भी जगह दी गई है। स्पीडोमीटर को फ्रंट रो की सीट के पीछे वाले हिस्से में लगाया गया है। इतना ही नहीं स्पीडो मीटर की ही साईड में गियर लीवर का भी प्रयोग किया गया है।
पेट्रोल निसान की तरफ से बेची जाने वाली बेहतरीन एसयूवी वाहनों में से एक है। इस एसयूवी की मांग अमेरिकी बाजार में सबसे ज्यादा है। पिछली सीट पर स्टीयरिंग व्हील फ्रंट रो के दोनों सीट के बिलकुल बीच में प्रयोग की गई है। हालांकि, इस कार के इंजन और अन्य तकनीकी फीचर्स आदि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

Read more :  News in Hindi

Thursday, 7 November 2013

Why did Deepika Skip her Film Promotion on Big Boss 7

deepika padukone

मुंबई। इन दिनों दीपिका रणवीर के साथ अपनी आने वाली फिल्म रामलीला के प्रमोशन में लगी हुईं हैं। जहां दीपिका कलर्स पर प्रसारित होने वाले कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में रणवीर के साथ रामलीला की प्रमोशन को पहुंची, वहीं कलर्स के ही दूसरे शो बिग बॉस-7 में रणवीर अकेले ही ये जिम्मेदारी संभालते हुए दिखे। ऐसा क्या हो गया कि सलमान के साथ काम करने को बेताब दीपिका बिग बॉस में नहीं पहुंच सकीं?
सूत्रों का कहना है कि दीपिका सलमान के साथ काम करने की अपनी इच्छा काफी लंबे समय से जताती रही हैं। वह हमेशा से ही सलमान की फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हैं। पर दीपिका के करीबी लोगों की मानें तो शाहरुख से उनकी नजदीकी ही सलमान से उनकी दूरी की वजह है। दीपिका शाहरुख को नाराज नहीं करना चाहती इसलिए वो बिग बॉस में रामलीला की प्रमोशन से दूर रहीं।