Showing posts with label Arts. Show all posts
Showing posts with label Arts. Show all posts

Monday, 2 December 2013

No 'Welcome Back' without Amitabh Bachchan: Anees Bazmee

Amitabh Bachchan
मुंबई। डायरेक्टर अनीस बाज्मी महानायक अमिताभ बच्चन को अपनी आने वाली फिल्म वेलकम बैक में कास्ट करने के लिए बहुत उतावले हैं। उनकी उत्सुकता इसी बात से दिखाई देती है कि बिना बिग बी के अनीस ने वो सीन ही शूट करने से मना कर दिया है जिनमें अमिताभ हैं।
2007 में आई हिट कॉमेडी फिल्म 'वेलकम' की सीक्वल वेलकम बैक में तीन हीरो जॉन अब्राहम, अनिल कपूर और नाना पाटेकर हैं। बाज्मी हैं कि बिग बी वेलकम बैक में डॉन का किरदार निभाएं। इस किरदार को वेलकम में फिरोज खान ने निभाया था। इसके साथ ही अनीस ने अभिनेत्री रेखा को फिल्म के लिए कास्ट करने से भी इंकार कर दिया।
अनीस कहते हैं कि बहुत सीधी सी बात है या तो बच्चन साहब या कोई नहीं। मैं किसी और की इस रोल में कल्पना भी नहीं कर सकता। इसलिए जब तक वो हां नहीं कहते तब तक हम उनके सीक्वेंस की शूटिंग ही नहीं करेंगे।
अनीस आगे कहते हैं कि हमने अभी तक डॉन के बेटे के लिए भी किसी को तब ही फाइनल करेंगे जब अमित जी हां कहेंगे। हम अभिषेक से बात बच्चन साहब के हां के बाद ही करेंगे क्योंकि बेटा भी तो बाप जैसा दिखना चाहिए।
रेखा जी को कास्ट करने को लेकर पूछे गए सवाल पर अनीस ने कहा कि मैं अपनी जिंदगी में कभी रेखा जी से नहीं मिला तो उन्हें अप्रोच कैसे कर सकता हूं? जब बच्चन जी के बारे में सोच चुका हूं तो और किसी के बारे में सोच ही नहीं सकता। जैसे लता मंगेशकर के गाए गानों को किसी और आवाज में सुनने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता।

Amal Malik to compose music for Salman's Jai Ho

Salman Khan
सलमान की 'जय हो' में म्यूजिक देगा डब्बू मलिक का बेटा
मुंबई। अभिनेता सलमान खान नई प्रतिभाओं को अपनी फिल्मों में मौका देने के लिए जाने जाते हैं। इस सूची में अब डब्बू मलिक के बेटे अमल मलिक का नाम भी जुड़ गया है। अमल सलमान की आने वाली फिल्म 'जय हो' का संगीत तैयार कर रहे हैं।
बकौल अमल, 'हां मैं 'जय हो' के लिए दो गीत तैयार कर रहा हूं।' इन दो गीतों में से एक को अमल के भाई अरमान ने गाया है। फिल्म के बाकी चार गीतों का संगीत तैयार कर रही संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद भी अमल के इस प्रोजेक्ट के साथ जुड़ने से काफी खुश है।
साजिद ने कहा, 'सलमान ने हमें अमल और अरमान के बारे में बताया। दोनों ही बच्चे प्रतिभाशाली हैं। हमें उम्मीद है कि वे जय हो के लिए अच्छा संगीत तैयार करेंगे।' डब्बू मलिक मशहूर संगीतकार अनु मलिक के भाई हैं।

Not sure of adopting baby right now says Karan Johar

Karan Johar
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता निर्देशक करण जौहर ने शादी तो नहीं की है, लेकिन वह अक्सर कहते रहते हैं कि वह एक अच्छे पिता बन सकते हैं। 41 साल के हो गए करण ने हाल ही में कहा था कि वह अनाथालय से एक बच्चा गोद लेकर उसकी जिंदगी संवारना चाहते हैं। लेकिन लगता है अब उन्होंने अपना मन बदल लिया है।
बकौल करण, मैं 41 साल का हो गया हैं। मैंने शादी भी नहीं की है। पर मैं एक अच्छा पिता बन सकता हूं, लेकिन मैं अभी कोई बच्चा गोद नहीं लेना चाहता। फिलहाल मेरा पूरा ध्यान मेरे काम पर है।'
दो साल के ब्रेक के बाद करण का लोकप्रिय चैट शो कॉफी विद करण फिर लौट आया है। इसका चौथा सीजन रविवार से स्टार व‌र्ल्ड चैनल पर शुरू हो गया है।

Payal rohtagi will soon get marry with wrestler sangram singh

Big boss
मुंबई। बिग बॉस के घर में बनते रिश्ते बाहर निकलते ही जहां खत्म हो जाते हैं, वहीं कुछ रिश्ते बिग बॉस खत्म होने के बाद और गहरे हो जाते हैं। जी हां ऐसा ही कुछ हो रहा है बिग बॉस के प्रतियोगी पहलवान संग्राम सिंह और उनकी गर्लफ्रेंड पायल रोहतगी के साथ। पायल संग्राम को बहुत मिस कर रहीं हैं, और उनके बाहर आते ही वे दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे।
पायल ने एक इंटरव्यू में कहा कि वे संग्राम केवल उनके ब्यॉयफ्रेंड ही नहीं बल्कि उनके सबसे अच्छे दोस्त भी हैं। दो सालों में ऐसा पहली बार हुआ है जब दोनों एक दूसरे से अलग हुए हैं। आपको बता दें कि दोनों पिछले दो सालों से लिव इन में रह रहे हैं। पायल ने उम्मीद जताई है कि संग्राम के बाहर आते ही वे दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
गौरतलब है कि पिछले दिनों एक स्पेशल टास्क के दौरान पायल को बिग बॉस के घर जाने का मौका मिला। हालांकि दोनों के बीच कोई खास बातचीत नहीं हो पाई, लेकिन पायल इसके लिए प्रोडक्शन हाउस की शुक्रगुजार हैं। 'मुझे खुशी है कि घर में जाकर मुझे संग्राम से मिलने का मौका दिया गया।' पायल बिग बॉस सीजन दो की प्रतियोगी रह चुकी हैं

Friday, 29 November 2013

Kamasutra 3D trailer launch, Sherlyn looks Hot


Sherlyn Chopra

मुंबई। शर्लिन चोपड़ा की आने वाली फिल्म 'कामसूत्र थ्री डी' अपने कामुक अंदाज के लिए काफी चर्चा में है। फिल्म के बारे में सुन कर ही दर्शक उत्साहित हो रहे थे, अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। दो मिनट के इस ट्रेलर ने खूब धूम मचा दी है। इस ट्रेलर में शर्लिन चोपड़ा टॉपलेस दिखाई दे रही हैं।
इस ट्रेलर में शर्लिन सफेद रंग के लहंगा चोली में नजर आ रही हैं। शर्लिन के साथ अभिनेता मिलिंद गुणाजी अपने कामुक अंदाज में दिख रहे हैं। ट्रेलर में सिर्फ सेक्सी सींस नहीं है बल्कि एक्शन भी दिखाया गया है और एक रणभूमि का दृश्य भी है। ट्रेलर के दौरान लिखा हुआ आता है कि 'प्यार एक जंग है, इस जंग को शुरू करना आसान है, लेकिन खत्म करना उतना ही मुश्किल।' इससे कहानी का अंदेशा लगाया जा सकता है। मिलिंद के बाद शर्लिन अपने सेक्सी और कामुक अंदाज में एक जंगल से एंट्री लेती हैं।
गौरतलब है कि फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। आए दिन सोशल साइट्स पर शर्लिन द्वारा अपलोड की गई तस्वीरों के बाद फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह बढ़ गया है।

Thursday, 21 November 2013

Katrina Faces Wardrobe Malfunction

katrina kaif

मुंबई। वैसे तो कट्रीना कैफ अपनी निजी चीजों को लेकर काफी सतर्क रहती हैं, लेकिन कभी-कभी उनसे भी कुछ ऐसी चूक हो जाती है, जो कैमरे में कैद होने के लिए काफी होती हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं हाल ही में मीडिया के ऊप्स मोमेंट का शिकार हुई अभिनेत्री कट्रीना कैफ की।

ज्यादातर अभिनेत्री अपने फिल्मों के प्रचार में इतना व्यस्त हो जाती हैं कि अपने कपड़ों पर ध्यान देना कई बार भूल जाती हैं। हाल ही में फिल्म धूम थ्री के टाइटल ट्रैक के लॉन्चिंग इवेंट में पहुंची कैट के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ। उन्होंने पिंक कलर की एक शॉर्ट ड्रेस पहनी थी, लेकिन अपनी थोड़ी सी लापरवाही की वजह से उनकी ड्रेस ऊपर हो गई और वे वार्डरोब मालफंक्शन काशिकार हो गई।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब कैट को इन हालातों का सामना करना पड़ा है। बल्कि इससे पहले भी फिल्म 'जब तक है जान' के प्रमोशन के दौरान उनकी ऑफ व्हाइट रंग की ड्रेस जरा सी ऊपर हो गई थी और उनका इनरवियर दिखने लगा था। 

फिल्म 'एक था टाइगर' के प्रमोशन के दौरान जब वे साइकिल की सवारी कर रही थीं उस दौरान भी उनकी स्कर्ट ऊपर हो गई थी। लेकिन अब हम उम्मीद करेंगे कि मीडिया के सामने आने से पहले कैट इन चीजों का खासा खयाल रखेंगी।

Wednesday, 20 November 2013

Now Remo booked for evading service tax

Remo D'souza
अकेला (मिड-डे), मुंबई। मशहूर कोरियोग्राफर गोपी रमेश डिसूजा उर्फ रेमो डिसूजा सेवाकर चोरी के मामले में फंस गए हैं। सेवाकर विभाग ने रेमो के खिलाफ सेवा चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। उन पर 35 लाख रुपये कर बकाया है।

गौरतलब है कि पिछले चार महीनों के दौरान सेवाकर विभाग ने कई फिल्मी हस्तियों से जुड़े सेवाकर चोरी के 17 मामले उजागर किए हैं। इनमें कॉमेडी टीवी शो के लिए वाहवाही लूट रहे कपिल शर्मा का नाम भी शामिल हैं। सेवाकर विभाग का कहना है कि रेमो ने विभिन्न स्नोतों के करोड़ों रुपये कमाए हैं, लेकिन उन्होंने सेवाकर नहीं दिया। सेवाकर आयुक्त आर शेखर के निर्देशन में विभाग के अफसरों की एक टीम 6 नवंबर को अंधेरी स्थित उनके आवास पर छापा मारा था। छापे के दौरान रेमो के आय के स्नोतों का पता चला।

सूत्र बताते हैं कि रेमो ने विभिन्न स्नोतों से तीन करोड़ रुपये कमाए, लेकिन नियमानुसार 12.36 फीसद की दर से सेवाकर के रूप में 35 लाख रुपये विभाग में जमा नहीं कराए। बताया जाता है कि रेमो ने जल्द ही बकाया सेवाकर अदा करने का वादा किया है। सेवाकर उपायुक्त समीर वानखड़े के मुताबिक रेमो ने के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

टीवी रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' और 'डांस इंडिया डांस' में जज की भूमिका निभा रहे रेमो फिल्म एबीसीडी (एनी बडी कैन डांस) का निर्देशन कर चुके हैं। वह कई स्टेज शो भी कर चुके हैं। मकाऊ में आयोजित हुए आइफा अवार्ड में भी उन्होंने स्टेज शो किया था। बताया जाता है कि उन्होंने अपने घर को ही डांस अकादमी का रूप दे दिया है।

Monday, 18 November 2013

Deepika Padukone Gives her Best

Deepika padukone
मुंबई। दीपिका पादुकोण इन दिनों बेहद खुश हैं। वजह 'चेन्नई एक्सप्रेस' की अपार सफलता और 'राम-लीला' को मिला इनिशियल रेस्पॉन्स है। इसके अलावा वे अपनी ग्लोबल फैन बेस बढ़ाने पर भी खूब वर्क कर रही हैं। क्या फिल्मों का चुनाव करते समय अपने देश के दर्शकों की मानसिकता का खयाल रहता है। चूंकि आप लोगों का एक्सपोजर विश्व सिनेमा से है और उस मानक पर हिंदी फिल्मों का स्तर थोड़ा कम है। देश के दर्शक कितना मायने रखते हैं। दीपिका कहती हैं, 'बहुत मायने रखते हैं। कहानी में क्या चाहिए? सिर्फ मारधाड़, ऐक्शन, खून-खराबे से फिल्म हमारे यहां नहीं बनती। लोगों को तो भूल जाइए, मुझे भी पसंद नहीं आती। कहानी होना जरूरी है। इमोशनल लोग हैं हमलोग।
हमें अच्छा लगता है कि एक कहानी दिल को छुए। ऐक्शन फिल्म हो, तो भी थोड़ा इमोशन होना बहुत जरूरी है हमारे फिल्मों में। यह बिल्कुल डायरेक्टर पर डिपेंड करता है कि वह ऐक्शन या हॉरर फिल्म में इमोशनल टच कैसे डालता है, लेकिन इतना सब होने के बावजूद क्या आपको ऐसा नहीं लगता कि आपकी चर्चा उस अनुपात में नहीं हो पाती, जैसे बाकी कुछ अभिनेत्रियां छोटी उपलब्धियों के बावजूद मीडिया में छाई रहती हैं? अगर किसी ने छींका या कोई कहीं गिर गया हो, तो वह मीडिया में आ जाता है। मैं नहीं मानती कि इन सब चीजों के लिए मुझे मीडिया में आना जरूरी है। लोग मेरी फिल्में देखें और कहें कि ओह माइ गॉड, क्या काम किया है? या फिर यही कहें कि कितना बुरा काम किया है। मतलब मेरे काम को लेकर बातें हों। मैं अपनी प्राइवेसी को बहुत प्रोटेक्ट करती हूं। जी हां, मैं जानती हूं कि पब्लिक पर्सन हूं, सेलिब्रीटी हूं, मुझे आपको समय देना जरूरी है। अपना नब्बे प्रतिशत तो आपको दे ही रही हूं। बस दस मुझे दे दें। बस इतना ही मांगती हूं और कुछ नहीं।'

Source- Entertainment Hindi News

Kareena says, I won't come Again in Big Boss

Salman khan
मुंबई। अपने बिंदास अंदाज और स्टार्स की टांग खिंचाई करने में मास्टर सलमान खान ने अपनी फेवरेट एक्ट्रेस करीना कपूर को भी नहीं बख्सा। करीना के लाख मना करने के बाद भी सलमान नहीं माने और उन्होंने अपने शो बिग बॉस में करीना की इतनी टांग खिंची की बेबो को आखिरकार कहना ही पड़ा कि वे इस शो में अब कभी नहीं आएंगी।

सूत्रों ने बताया कि करीना जब बिग बॉस में अपनी फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' के प्रमोशन के लिए आईं तो सलमान ने उन्हें आड़े हाथों लिया। जबकि करीना ने पहले ही सल्लू को कह दिया था कि वे उनकी खिंचाई नहीं करेंगे, लेकिन सलमान अपनी हरकतों से कहां बाज आने वाले थे। उन्होंने करीना से उनके प्रिय खान के बारे में पूछ डाला।

वहीं करीना कहां पीछे रहने वाली थी। करीना ने भी सलमान को उनकी शर्ट उतारने के लिए कह डाला। इसपर सलमान ने मना कर दिया और कहा कि वे करीना की फिल्म प्रचार के लिए शर्ट क्यों उतारेंगे। 

गौरतलब है कि इससे पहले भी सलमान ने अपने शो में आए कई सेलिब्रिटिज की टांग खिंचाई की है। रनबीर तो शो में आए भी नहीं थे लेकिन सलमान ने उन्हें भी नहीं छोड़ा था। 

Amitabh Bachchan hails Ramleela, in Awe of young Talent

Bollywood

मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन को निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म राम लीला इतनी पसंद आई कि उन्होंने 24 घंटे में तीन बार यह फिल्म देख डाली। 

71 वर्षीय अभिनेता ने भंसाली, फिल्म की हीरोइन दीपिका पादुकोण और हीरो रणवीर सिंह को फोन करके उनकी शानदार प्रस्तुति के लिए बधाई दी। बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा, दूसरों की उपलब्धियों को स्वीकार करने में काफी खुशी मिलती है। मैंने आज [सोमवार] को राम लीला की फिल्म यूनिट को इसके लिए बधाई दी। इन सभी ने मिलकर इस फिल्म को मेरे लिए बहुत ही यादगार बना दिया है। उन्होंने आगे लिखा, मैं 24 घंटे में राम लीला को तीन बार देख चुका हूं, लेकिन इसे फिर से देखने की मेरी इच्छा अभी खत्म नहीं हुई है। मैंने कुछ को फूल भिजवाकर और कुछ से फोन पर बात करके बधाई दी। इससे मुझे इतनी खुशी मिली कि मैं इसे बयां नहीं कर सकता।
अमिताभ फिल्म ब्लैक में भंसाली के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा, मैं बॉलीवुड की भविष्य की पीढ़ी से खुश हूं। अपने किरदार के साथ सामंजस्य बैठाने के लिए वे किस तरह उसके स्वर और तमाम पहलुओं को अपने भीतर ढाल लेते हैं यह मेरे लिए रहस्य है। मैं इसके लिए हमेशा उनकी तारीफ करूंगा। वे भारतीय सिनेमा का उज्ज्वल भविष्य हैं। मुझे इस बात का गर्व है कि मैं इस परिवार का एक छोटा सा हिस्सा हूं। बिग बी ने यह भी जानकारी दी है कि छोटे पर्दे पर उनकी मेजबानी वाला गेम शो कौन बनेगा करोड़पति [केबीसी] सीजन-7 दिसंबर के प्रथम सप्ताह में समाप्त हो जाएगा। इसके बाद वह फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे।

Source- Entertainment Hindi News

Salman seeks fresh trails for hit and Run Case

Salman Khan
मुंबई। अभिनेता सलमान खान चर्चित हिट एंड रन मामले की नए सिरे से सुनवाई चाहते हैं। उनके वकील ने सत्र न्यायालय से मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किए गए सुबूतों को हटाने की मांग भी उठाई है। अभियोजन पक्ष ने अभिनेता के इस कदम को मामले की सुनवाई लटकाने की कोशिश करार दिया है। सत्र न्यायाधीश डीडब्लू देशपांडे ने सलमान की अर्जी पर 5 दिसंबर तक के लिए अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

सलमान के वकील श्रीकांत शिवाड़े ने दलील दी कि मजिस्ट्रेट कोर्ट में उन्हें गवाहों से जिरह करने का अवसर नहीं दिया गया। अभियोजन पक्ष ने इसका विरोध करते हुए कहा कि गवाहों के बयान के आधार पर ही मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुबूत पेश किए गए थे, इसलिए इसे सुनवाई से नहीं हटाया जा सकता।

गौरतलब है कि गत 24 जुलाई को सत्र न्यायालय ने सलमान के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप तय किए थे, जिसके तहत अभिनेता को 10 साल तक की सजा हो सकती है। सलमान खान पर 28 सितंबर, 2002 को बांद्रा में फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे।

Salman Khan Bouncer on his Marriage

Salman Khan
मुंबई। रविवार को बिग बॉस सीजन-7 के एपिसोड में सलमान खान के साथ करीना कपूर खान और इमरान खान ने जमकर धमाल मचाया। दरअसल इमरान और करीना अपनी फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के घर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पहले तो बिग बॉस के प्रतियोगियों के साथ खूब मस्ती की और फिर सलमान के साथ जा पहुंचे। इस दौरान करीना ने सलमान खान से बातों-बातों में चुटकी ली। करीना कहा कि आप शादी क्यूं नहीं कर लेते । सलमान ने हंसते हुए जवाब दिया यार गर्लफ्रेंड तो संभाली नहीं जाती तो फिर शादी क्या करूंगा।
यह सुनकर इमरान और करीना दोनों हंस पड़े। इस दौरान सलमान भी कई बार करीना की खिंचाई करते रहे। गौर हो कि करण जौहर निर्मित और पुनीत मल्होत्रा निर्देशित 'गोरी तेरे प्यार में' में इमरान खान, करीना कपूर, श्रद्धा कपूर की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म में ईशा गुप्ता एक आइटम नंबर कर रही हैं। यह फिल्म 22 नवंबर को रिलीज होगी।
निर्माता करन जौहर ने इस फिल्म के बारे में कहा है कि गोरी तेरे प्यार में फिल्म निर्माता पुनीत मल्होत्रा के जीवन के वास्तविक अनुभवों पर आधारित है। अभिनेता इमरान खान और करीना कपूर अभिनीत यह फिल्म एक शहरी शख्स के अपने प्यार को जीतने के लिए शहर से गांव तक की यात्रा करने की कहानी है।

Source- Entertainment Hindi News

Sunday, 17 November 2013

Sensex and Nifty jump in Early Trade

Sensex
नई दिल्ली। एशियाई बाजारों में मजबूती और रुपये की जोरदार रिकवरी से घरेलू बाजार करीब 1.5 फीसद तक उछल गए हैं। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 63 के नीचे आ गया है। कारोबार की शुरुआत में ही डॉलर की तुलना में रुपया मजबूत होकर 62.85 पर पहुंच गया, जबकि बीते सत्र में यह 63.11 पर बदं हुआ था।

इसका प्रभाव शेयर बाजार पर भी दिखा। बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 259 अंक बढ़ा। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 75 अंक चढ़े। बैंक, रियल्टी और कैपिटल गुड्स शेयरों में खरीदारी के बल पर भारतीय बाजार बढ़ गए हैं। दिग्गज शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी है।

एशियाई बाजार में सिंगापुर के शेयरों में 0.3 फीसद की मजबूती दर्ज की गई थी। इसके अलावा, यह सप्ताह अमेरिकी मौद्रिक नीति के लिए काफी महत्वपूर्ण है। मंगलवार को फेडरल रिजर्व बैंक के चेयरमैन बेन बेर्नाके ने 'संवाद एवं मौद्रिक नीति' पर बात करेंगे।

Source- Entertainment Hindi News

Waheeda Rehman to get first Shatabdi film Award

Waheeda Rehman
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव के मौके पर हिंदी सिनेमा में अपने अतुलनीय योगदान के लिए गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री वहीदा रहमान को पहले शताब्दी फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। गोवा में 20 नवंबर से शुरू होने जा रहा यह महोत्सव दस दिनों तक चलेगा। 

हिंदी सिनेमा के 100 साल पूरे होने को यादगार बनाने के लिए भारत सरकार ने इसी साल शताब्दी फिल्म पुरस्कार की शुरुआत की है। हर साल किसी न किसी फिल्म अभिनेता या अभिनेत्री को भारतीय फिल्मों में उनके योगदान को देखते हुए यह पुरस्कार दिया जाएगा। 77 वर्षीय अभिनेत्री वहीदा फिल्म गाइड, साहिब बीबी और गुलाम, प्यासा में अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं।
पांच सदस्यों की एक ज्यूरी ने पुरस्कार के लिए उनके नाम का चयन किया। शताब्दी फिल्म पुरस्कार के तहत उन्हें एक प्रशस्ति पत्र, प्रमाण पत्र, मेडल (चांदी का मोर), शॉल और दस लाख रुपये की राशि दी जाएगी। वहीदा रहमान को वर्ष 1972 में प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान 'पद्म श्री' से सम्मानित किया गया था। इसके बाद वर्ष 2011 में उन्हें पद्म भूषण से नवाजा गया।

Source- Entertainment Hindi News

Interview with Gulshan Grover

Gulshan Grover
विशाल श्रेष्ठ, कोलकाता। दुनिया भले उन्हें 'बैड मैन' के नाम से जानती है, लेकिन असल जिंदगी में वे कुछ और ही हैं। फिल्मों में एक से बढ़कर एक बुरे किरदार निभा चुके बॉलीवुड के सदाबहार खलनायक गुलशन ग्रोवर समाज में हो रही दुष्कर्म की घटनाओं से बेहद चिंतित हैं।

एक कार्यक्रम में शिरकत करने कोलकाता आए गुलशन ने खास बातचीत में कहा, 'एक तरफ फिल्मों में खलनायक कम होते जा रहे हैं तो दूसरी तरफ समाज में उनकी तादाद बढ़ रही है। मेरा मानना है कि असल जिंदगी के खलनायकों पर जरा भी रहम नहीं किया जाना चाहिए। उन्हें उनके बुरे कर्मो की सख्त से सख्त सजा देकर मिसाल कायम करनी चाहिए। हम फिल्मों में खलनायक सिर्फ नायक को अच्छा और मजबूत दिखाने के लिए बनते हैं। अंत में हमारा बुरा हश्र दिखाया जाता है ताकि समाज में अच्छा संदेश जाए।'

तीन दशक से भी लंबे करियर में सैकड़ों फिल्मों में अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों को खौफजदा करने वाले गुलशन ने कोलकाता से अपने संबंधों को भी तरोताजा दिया। उन्होंने कहा, 'इस शहर से मेरा बड़ा पुराना नाता है। यहां मेरे बहुत से मित्र हैं। उनका काफी प्यार मिला है। उनसे काफी कुछ सीखा है। उन्होंने कहा कि यहां की सरसों तेल में तली मछली और मिष्टी दोई का तो मैं दीवाना हूं। समय के साथ कोलकाता काफी बदला है। बहुत विकास हुआ है इस शहर का। दमदम हवाई अड्डे से निकलते ही नई प्लानिंग से बनाए गए घर दिखते हैं। शॉपिंग मॉल और सड़कें नजर आती हैं। मैं कोलकाता को आने वाले दिनों में और विकसित होते देखना चाहता हूं।'

58 वर्षीय इस अभिनेता को बांग्ला फिल्मों में काम नहीं करने का भी मलाल है। उन्होंने कहा, 'मुझे बांग्ला फिल्में बहुत पसंद हैं। यहां के कलाकारों के अंदर सच्ची कला छिपी हुई है। मुझे अब तक कोई अच्छी बांग्ला फिल्म ऑफर नहीं हुई। जिस दिन भी कोई अच्छी स्कि्त्रप्ट लेकर आएगा, मैं काम जरूर करुंगा। मेरी तो पहली गर्लफ्रेंड भी बंगाली थी।'

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ने बालीवुड के इस बेरहम शख्स के दिल को भी झकझोरा है। उन्होंने कहा, 'सचिन राष्ट्रीय धरोहर हैं। उनके जैसे खिलाड़ी तो कभी रिटायर हो ही नहीं सकते। मुझे तो क्त्रिकेट में रिटायरमेंट का तुक ही समझ नहीं आता। यहां उस उम्र में खेल को अलविदा कह दिया जाता है, जब खिलाड़ी युवा ही रहते हैं। अब बालीवुड को ही ले लीजिए। अमिताभ बच्चन इस उम्र में भी सफेद दाढ़ी के साथ सक्त्रिय हैं।'

तो क्या रिटायरमेंट के बाद वे सचिन को फिल्मों में नायक के रूप में उनके जैसे खलनायकों की पिटाई करते देखना चाहेंगे, इसपर गुलशन ने अपनी चिर-परिचित कुटिल मुस्कान बिखेरते हुए कहा, 'सचिन गेंदबाजों की ही पिटाई करें तो अच्छा है। वे क्त्रिकेट के लिए बने हैं। उनकी सारी ऊर्जा, खेल की समझ व अनुभव क्त्रिकेट के काम आनी चाहिए। मैं उनके जैसे बड़े रिटायर्ड क्त्रिकेटरों की आइपीएल टीम देखना चाहूंगा।' अपने बहुरूपों के लिए मशहूर गुलशन ने कहा, 'फिल्मों में गेट-अप का काफी महत्व होता है और मैं हमेशा इसका ध्यान रखते आया हूं।

अपनी अगली फिल्म 'बुलेट राजा' में मैं बिल्कुल अलग और स्टाइलिश लुक में दिखूंगा। बुलेट राजा में सैफ अली खान और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी है।'

Source- Entertainment Hindi News

Gutthi may start his own show

Comedy nights with kapil
मुंबई। गुत्थी यानी सुनील ग्रोवर के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। बहुत जल्द ही गुत्थी अपने नए शो में नजर आ सकते हैं। माना जा रहा है कि कॉमेडियन कपिल शर्मा से अलग होकर सुनील अपना नया शो लॉन्च करने वाले हैं, जिसका नाम 'द गुत्थीज शो' रखा जाएगा। 

सूत्रों ने बताया कि सुनील ग्रोवर इन दिनों अपने नए शो की तैयारी में जुटे हैं, लेकिन चर्चा कुछ ऐसी है कि गुत्थी विदेश में कपिल के साथ शो करने में व्यस्त हैं। हालांकि अब तक दोनों खबरों की पुष्टि नहीं हुई है।

भले ही कुछ दिनों पहले कपिल शर्मा ने ट्वीट करके गुत्थी के शो से अलविदा कहने पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी। कपिल ने साफ कहा था कि उनके और गुत्थी के बीच सब कुछ ठीक है, लेकिन अगर गुत्थी को शो में दिक्कतें महसूस हो रहीं हैं तो वे उन्हें जबरदस्ती शो में वापस आने के लिए नहीं कहेंगे,अगर गुत्थी वापस आते हैं तो उनका तहे दिल से स्वागत किया जाएगा।

गौरतलब है कि कई एपिसोड से गुत्थी शो में नजर आ रहीं हैं। माजरा कुछ ऐसा है कि शो की लोकप्रियता को देखते हुए गुत्थी ने चैनल और प्रोडक्शन टीम से ज्यादा पैकेज की मांग की थी, लेकिन टीम ने देने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद से गुत्थी शो में नजर नहीं आ रहे हैं। लेकिन गुत्थी के करीबी सूत्रों ने बताया कि उन्हें काफी समय से ही शो में असहजता महसूस हो रही थी। भविष्य में परेशानी और न बढ़े इसलिए उन्होंने शो को अलविदा कहना ज्यादा मुनासिब समझा।

Angelina Jolie receives Jean Hersholt Humanitarian Award

Angelina Jolie
लॉस एंजिलिस। हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की ओर से अभिनेत्री एंजेलीना जोली को प्रतिष्ठित मानवता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

अपने फिल्मी करियर के जरिये मानवाधिकार की वकालत करने और शरणार्थियों के लिए कार्य करने को देखते हुए अभिनेत्री को यह पुरस्कार दिया गया है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आ‌र्ट्स एंड साइंस की ओर से दिए जाने वाले गवर्नंर्स अवार्ड से एंजेलीना के साथ साथ अभिनेत्री एंजेला लांसबरी, स्टीव मार्टिन और कॉस्ट्यूम डिजाइनर पिएरो तोसी को भी सम्मानित किया गया। गवर्नंर्स अवार्ड को मानवता के क्षेत्र का ऑस्कर कहा जाता है। 38 वर्षीय अभिनेत्री जोली शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायोग की विशेष दूत हैं। 

वह अब तक संयुक्त राष्ट्र के 40 अभियानों में शामिल हो चुकी हैं। एंजेलीना सीरिया में जारी गृहयुद्ध में बेघर हुए लोगों की मदद भी कर चुकी हैं। पुरस्कार ग्रहण करते हुए एंजेलीना ने कहा, जब मैं युद्ध, अकाल और दुष्कर्म पीड़ितों से मिली, तब मुझे पता चला कि दुनिया के ज्यादातर लोग किस तरह जिंदगी जीते हैं। इससे पहले यह पुरस्कार एलिजाबेथ टेलर और पॉल न्यूमैन को दिया जा चुका है। 

Wednesday, 13 November 2013

Priyanka Does not Want to Become Star

Priyanka chopra
मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को दर्शकों से दीपावली की बढि़या सौगात मिली है। 'कृष 3' ने 250 करोड़ से ज्यादा बिजनेस किया है। 'राम लीला' में उनका डांस नंबर भी सुर्खियां बटोर रहा है। अब सबकी नजरें उनकी 'मैरीकॉम' पर लगी हुई हैं। वे बताती हैं, 'फिल्म 'मैरीकॉम' मेरे करियर की सबसे मुश्किल फिल्म है। आमतौर पर बॉयोपिक फिल्में या तो किसी बुजुर्ग इंसान की जीवनी पर बनती है या फिर जिनका देहांत हो चुका हो। 'मैरीकॉम' पहली ऐसी फिल्म है, जो न किसी बुजुर्ग शख्सियत की कहानी है और न किसी मृत व्यक्ति की। मैरीकॉम अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बॉक्सर हैं। फिल्म और किरदार में उनकी पर्सनैलिटी झलके, उसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। मैंने जिंदगी में कभी किसी तरह का खेल नहीं खेला। उस सूरत में एक प्लेयर को पोट्रेट करना कितना चुनौतीपूर्ण होगा, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। उनकी रूटीन और कार्यप्रणाली समझने के लिए मैं उनसे मिली। इंफाल गई। वहां बॉक्सिंग कैंप गई। बॉक्सर कैसे प्रैक्टिस करते हैं, उस बारे में भी जाना-समझा। उस रोल के लिए मैंने वजन भी काफी कम किया है।'

प्रियंका आगे कहती हैं, 'मुझे मैरीकॉम की शख्सियत से प्यार है। वह काफी सिंपल हैं। कोई चाहत नहीं रखतीं। मैं भी उनकी तरह हूं। मुझे भी न तो फेम चाहिए, न ही उतना पैसा। मुझे गेमचेंजर बनना है। मुझे स्टार या बेस्ट ऐक्ट्रेस बनने की भी चाहत नहीं है। एक ऐसा इंसान बनना है, जो अपनी राह बनाए। किसी और के बनाए रस्ते पर नहीं चलना। मेरी सोच मेरी फिल्मों की च्वॉइस से बखूबी झलकती है। मैं अलग-अलग किस्म की फिल्में करती हूं, जो आमतौर पर कम ही अभिनेत्रियां करती हैं। जब 'फैशन' की थी, तब सबने मना किया था। सब कहते रहे कि महिला केंद्रित फिल्में कौन देखता है? जब हीरोइन के करियर का अंत हो रहा हो, तब लोग वैसी फिल्में करते हैं। तुम क्यों कर रही हो? उस वक्त फिल्मों में आए बस तीन साल हुए थे। सबने मुझे वह फिल्म करने से मना किया, लेकिन मैंने फिल्म की और सफल रही। जब मैंने 'ऐतराज' की, तब भी लोगों ने सोनिया राय का रोल करने से मना किया था। सबने कहा, सोनिया राय नेगेटिव रोल है। यह रोल कर तुम वैम्प बनकर रह जाओगी। कोई तुम्हें हीरोइन के रूप में कास्ट नहीं करेगा। वह फिल्म भी सफल हुई। मुझे अवार्ड मिला। उसके बाद की फिल्मों में मुझे हीरोइन के लिए कास्ट किया गया। राकेश रोशन ने 'ऐतराज' के रशेज देखकर मुझे कास्ट किया। जब मैंने 'बर्फी' की, तो उस वक्त भी लोगों ने कहा, तुम्हें डीग्लैम अवतार में कौन देखेगा? 19 साल की ऑस्टिस्टिक लड़की का रोल किसी कैरेक्टर आर्टिस्ट को करना चाहिए। म्यूजिक कोई और नहीं कर रहा है। मैं ग्लोबल लेवल पर उस क्षेत्र में भी योगदान देने की कोशिश कर रही हूं।'

सलमान खान और शाहरुख खान जैसे कलाकार खुद को लार्जर दैन लाइफ रोल में ही समेट कर रखते हैं। प्रियंका फिर क्यों विविध रोल कर रही हैं? प्रियंका कहती हैं, 'पहली बात तो यह है कि स्टारडम के रूप में उनका जो कद है, उसके तो आसपास भी मैं नहीं फटकती। उसका दस फीसदी भी अगर मैं हासिल कर लूं, तो वह मेरे लिए बहुत बड़ी बात होगी। दूसरी चीज यह है कि मुझे स्टार या सुपरस्टार नहीं बनना। काम करते-करते वह मुकाम हासिल हो जाए, यह अलग मसला है। मैं वहां पहुंचना चाहती हूं, लेकिन अपने तरीके से। मैं टिपिकल हीरोइन की तरह सफलता अर्जित नहीं करना चाहती कि फिल्म में बेस्ट गाने हों। बड़ा बैनर हो। साथ ही आज के दौर की टिपिकल कमर्शियल फिल्में करने की भी जरूरत नहीं है। आपके पास हुनर होना चाहिए, तभी आप सस्टेन करेंगे। मैं एक आर्टिस्ट हूं। खुद को क्रिएटिव समझती हूं, लिहाजा हर रोल व प्रोजेक्ट में अपनी क्रिएटिव इनपुट देना चाहती हूं। मुझे सिर्फ अदाकारी करके खुशी व संतुष्टि नहीं मिलती।'

इतनी गहरी सोच ब्यूटी पेजेंट का खिताब जीतने से पहले से ही थी या फिर वक्त के साथ परिपक्वता आई। प्रियंका जवाब देती हैं, 'वक्त के साथ ही आई। फिल्मों में आने के बाद मुझे तीन-चार साल लगे यह समझने में कि एक्टिंग क्या चीज है? मुझे कहां पता था कि मार्क पर चलना होता है। कपड़े एक खास तरीके से पहनने होते हैं। मुझे कुछ पता नहीं था और कोई सिखाने वाला भी नहीं था। वैसी सूरत में मुझे चार-पांच साल लग गए उन चीजों को सीखने-समझने में। अब मैं वैसी स्थिति में हूं कि अपनी शर्तो पर काम कर सकूं।'

Sunny deol visits CID

sunny deol
मुंबई। अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए स्टार आजकल हर टीवी शो में पहुंच जाते हैं। तो भला सनी देओल कहा पीछे रहने वाले थे। सनी देओल अपनी अगली फिल्म 'सिंह साब द ग्रेट' के प्रमोशन के लिए टीवी के लोकप्रिय क्राइम शो सीआईडी में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने पहुंचे। उन्होंने टीम के साथ काम भी किया।

शो के मुख्य किरदार शिवाजी सतम ने बताया कि सनी देओल के साथ शूट करके बहुत मजा आया। उन्होंने कहा कि सनी जमीन से जुड़े इन्सान हैं। सनी देओल मंगलवार को पूरे दिन में शो की शूटिंग के दौरान टीम के साथ थे। शिवाजी ने कहा कि सनी देओल उनके प्रिय कलाकार हैं और उनके साथ काम करने का अलग ही आनंद मिला।
गौरतलब है कि अनिल शर्मा की ये फिल्म 22 नवंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में सनी देओल बदले नहीं बदलाव की बात की है।

Bhansali Gets Relief, Ram Leela will Release on Date

Ram leela
मुंबई। लंबे समय से अपनी फिल्म रामलीला की रिलीज को लेकर चिंतित फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली को थोड़ी राहत मिली है। दिल्ली कोर्ट ने संजय लीला भंसाली की विवादास्पद फिल्म रामलीला की रिलीज को हरी झंडी दे दी है। सिर्फ दिल्ली कोर्ट ने ही नहीं बल्कि बांबे हाई कोर्ट ने भी फिल्म रिलीज पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया है। अब ये फिल्म 15 नवंबर को ही देशभर में रिलीज होगी। हालांकि बांबे हाई कोर्ट ने फिल्म निर्माता भंसाली को नोटिस जरूर जारी किया है।
a
दिल्ली कोर्ट के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश एएस जयचंद्र ने कहा कि उनसे गलती हो गई है, क्योंकि उनके पास मामले की पूरी जानकारी नहीं थी। लेकिन अब कोर्ट ने अपना फैसला बदल दिया है। 

गौरतलब है कि कोर्ट ने बीते दिनों भंसाली और इरोज प्रमोटर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म पर अंतरिम आदेश तक रोक लगा दी थी। अदालत का कहना है कि फिल्म हिंदू भावनाओं को आहत कर रही है। फिल्म का टाइटल भगवान के नाम से जुड़ा है और लोग इसी उम्मीद से फिल्म देखने जाएंगे कि फिल्म में प्रभु के जीवन की दास्तां होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। ऐसे में दर्शकों की भावनाओं को ठेस पहुंचेगी।

दरअसल फिल्म के शीर्षक को लेकर कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई थी। जिसमें फिल्म के शीर्षक से हिंदुओं की भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया गया था। कोर्ट इसी याचिका पर सुनवाई कर रही थी।