Showing posts with label Jean Hersholt Humanitarian Award. Show all posts
Showing posts with label Jean Hersholt Humanitarian Award. Show all posts

Friday, 10 January 2014

Deputy mayor's MMS can create problems for big shots

पटना। गया का डिप्टी मेयर ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव बड़ा शातिर है। उसके मोबाइल में कई बड़ी हस्तियों की 'इज्जत' कैद है। गैंगरेप के आरोप में छह साथियों के साथ गिरफ्तार हुए मोहन के मोबाइल में जांच के दौरान दर्जनों अश्लील फिल्में मिलीं। मोहन ने चुपके से कई बड़े लोगों का एमएमएस तैयार किया था। पुलिस बरामद फिल्मों की पड़ताल कर रही है। मामले में गिरफ्तार नाबालिग लड़कियों को डिप्टी मेयर के हवाले करने वाली अनीता को मोतिहारी से पटना लाया गया। कोतवाली थाने में अनीता किसी से भी जान पहचान से इन्कार करते हुए अपनी सफाई देती रही। रेप की शिकार दोनों पीड़िताओं की बृहस्पतिवार को दुबारा मेडिकल कराई गई। पुलिस का कहना है कि छानबीन जारी है। जल्द बड़ा खुलासा हो सकता है।

अश्लील फिल्म व तस्वीरों से भरी है मोबाइल गैलरी-जांच के दौरान मोहन श्रीवास्तव के मोबाइल की गैलरी का बटन दबाते ही पुलिस भौंचक रह गई। उसके मोबाइल में सैकड़ों अश्लील वीडियो व तस्वीरें मिलीं। कई ऐसे फुटेज हैं, जिनसे पता चलता है कि छिपकर तैयार किए गए हैं। अश्लील फिल्मों में कौन लोग हैं और किस मकसद से तस्वीरें उतारी गई हैं, पुलिस यह पता लगाने की जुगत में है।

पुलिस के मुताबिक अब तक वीडियो में किसी नामचीन शख्स का चेहरा नहीं दिखा है। सूत्र बताते हैं कि डिप्टी मेयर ने कई बड़ी हस्तियों का एमएमएस बना रखा है। वह गुप्त रूप से ब्लू फिल्म बनाने का भी कारोबार करता था।

अनीता बोली-नहीं जानती डिप्टी मेयर को नाबालिगों से देह व्यापार कराने की आरोपी सेक्स रैकेट संचालिका अनीता को गुरुवार की सुबह कोतवाली पुलिस मोतिहारी से पटना लेकर आई। उसे देर शाम तक कोतवाली थाने में रखा गया। रात में महिला थाने भेज दिया गया। हालांकि अनीता लगे आरोप को गलत बता रही है। उसका कहना है कि डिप्टी मेयर से उसका कोई संपर्क नहीं है। वह होटल से पकड़ी गई नाबालिग लड़कियों को भी पहचानने से इन्कार कर रही है। हालांकि पुलिस को उसकी बात पर यकीन नहीं है। उसका मानना है कि जल्द ही अनीता की हकीकत सामने आ जाएगी।

गैंगरेप पर संशयपीड़िताओं की बृहस्पतिवार को पीएमसीएच में दोबारा मेडिकल जांच कराई गई। सूत्र बताते हैं कि प्राथमिक जांच रिपोर्ट में देह संबंध बनने की पुष्टि की गई, लेकिन गैंगरेप पर संशय बरकरार है। विदित हो कि पुलिस कप्तान मनु महाराज द्वारा डीएसपी सह कोतवाली थानेदार अमन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने सोमवार की देर रात होटल सम्राट इंटरनेशनल और मारवाड़ी आवाग गृह में छापेमारी की थी। गृह व होटल से गया के डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव समेत 7 लोगों को गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों को भी मुक्त कराया था।

एसएसपी मनु महाराज का कहना है कि होटल के कमरे से पकड़ी गई दो नाबालिग युवतियों के बयान पर अनीता को मोतिहारी से गिरफ्तार कर पटना लाया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मोबाइल का कॉल डिटेल खंगाला जा रहा है। कई रसूखवाले वाले उसके संपर्क में हो सकते हैं। साक्ष्य एकत्र किया जा रहा है।

Source: Hindi News

Sunday, 17 November 2013

Angelina Jolie receives Jean Hersholt Humanitarian Award

Angelina Jolie
लॉस एंजिलिस। हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की ओर से अभिनेत्री एंजेलीना जोली को प्रतिष्ठित मानवता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

अपने फिल्मी करियर के जरिये मानवाधिकार की वकालत करने और शरणार्थियों के लिए कार्य करने को देखते हुए अभिनेत्री को यह पुरस्कार दिया गया है। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आ‌र्ट्स एंड साइंस की ओर से दिए जाने वाले गवर्नंर्स अवार्ड से एंजेलीना के साथ साथ अभिनेत्री एंजेला लांसबरी, स्टीव मार्टिन और कॉस्ट्यूम डिजाइनर पिएरो तोसी को भी सम्मानित किया गया। गवर्नंर्स अवार्ड को मानवता के क्षेत्र का ऑस्कर कहा जाता है। 38 वर्षीय अभिनेत्री जोली शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायोग की विशेष दूत हैं। 

वह अब तक संयुक्त राष्ट्र के 40 अभियानों में शामिल हो चुकी हैं। एंजेलीना सीरिया में जारी गृहयुद्ध में बेघर हुए लोगों की मदद भी कर चुकी हैं। पुरस्कार ग्रहण करते हुए एंजेलीना ने कहा, जब मैं युद्ध, अकाल और दुष्कर्म पीड़ितों से मिली, तब मुझे पता चला कि दुनिया के ज्यादातर लोग किस तरह जिंदगी जीते हैं। इससे पहले यह पुरस्कार एलिजाबेथ टेलर और पॉल न्यूमैन को दिया जा चुका है।