Showing posts with label sex racket. Show all posts
Showing posts with label sex racket. Show all posts

Tuesday, 6 January 2015

लखनऊ में पकड़ा गया हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, 11 गिरफ्तार

तहजीब के शहर लखनऊ में भी सेक्स का धंधा जोर पकड़ रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी में कल हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का राजफाश हुआ है। पुलिस ने देर रात पॉश कालोनी में एक आइएएस अधिकारी के घर पर संचालित हो रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। खुद को बसपा नेता होने का दावा करने वाला शख्स गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा संचालित कर रहा था।

गेस्ट हाउस आइएएस अधिकारी तथा इलाहाबाद विकास प्राधिकरण के वीसी एके सिंह का है। गेस्ट हाउस से जम्मू, गाजियाबाद एवं दिल्ली की तीन युवतियों समेत 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें मडिय़ांव के एक इंजीनियरिंग कालेज का एसोसिएट प्रोफेसर भी है। पुलिस ने मौके से हांडा सिटी व फॉरच्यूनर गाड़ी के साथ आधा दर्जन महंगे मोबाइल, 80 हजार रुपये तथा आपत्तिजनक वस्तु बरामद की है। सेक्स रैकेट वेबसाइट व सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए संचालित होने की बात सामने आ रही है। इस गिरोह से गत दिनों देह व्यापार अधिनियम के तहत गिरफ्तार की गई गुडंबा निवासी महिला के भी तार जुड़े हुए हैं। गोमतीनगर के विशाल खंड तीन में गेस्ट हाउस में मोहनलालगंज निवासी एमपी सिंह इस गिरोह का संचालन कर रहा था। संचालक यह बंगला एक लाख रुपए महीने में किराए पर ले रखा था और वहां पर सूर्या गेस्ट हाउस का बोर्ड लगा दिया था। वह प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है और खुद को बसपा का मोहनलालगंज क्षेत्र का पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बता रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर वहां भेजा, जिसके बाद गिरोह का राजफाश हुआ। राजधानी में गिरोह वेबसाइट के माध्यम से संचालित किया जा रहा था। वेबसाइट पर फोन नंबर समेत अन्य जानकारियां उपलब्ध थी। देर रात तक पुलिस गिरोह से जुड़े कई अन्य लोगों के बारे में भी छानबीन कर रही थी।

Friday, 10 January 2014

Deputy mayor's MMS can create problems for big shots

पटना। गया का डिप्टी मेयर ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव बड़ा शातिर है। उसके मोबाइल में कई बड़ी हस्तियों की 'इज्जत' कैद है। गैंगरेप के आरोप में छह साथियों के साथ गिरफ्तार हुए मोहन के मोबाइल में जांच के दौरान दर्जनों अश्लील फिल्में मिलीं। मोहन ने चुपके से कई बड़े लोगों का एमएमएस तैयार किया था। पुलिस बरामद फिल्मों की पड़ताल कर रही है। मामले में गिरफ्तार नाबालिग लड़कियों को डिप्टी मेयर के हवाले करने वाली अनीता को मोतिहारी से पटना लाया गया। कोतवाली थाने में अनीता किसी से भी जान पहचान से इन्कार करते हुए अपनी सफाई देती रही। रेप की शिकार दोनों पीड़िताओं की बृहस्पतिवार को दुबारा मेडिकल कराई गई। पुलिस का कहना है कि छानबीन जारी है। जल्द बड़ा खुलासा हो सकता है।

अश्लील फिल्म व तस्वीरों से भरी है मोबाइल गैलरी-जांच के दौरान मोहन श्रीवास्तव के मोबाइल की गैलरी का बटन दबाते ही पुलिस भौंचक रह गई। उसके मोबाइल में सैकड़ों अश्लील वीडियो व तस्वीरें मिलीं। कई ऐसे फुटेज हैं, जिनसे पता चलता है कि छिपकर तैयार किए गए हैं। अश्लील फिल्मों में कौन लोग हैं और किस मकसद से तस्वीरें उतारी गई हैं, पुलिस यह पता लगाने की जुगत में है।

पुलिस के मुताबिक अब तक वीडियो में किसी नामचीन शख्स का चेहरा नहीं दिखा है। सूत्र बताते हैं कि डिप्टी मेयर ने कई बड़ी हस्तियों का एमएमएस बना रखा है। वह गुप्त रूप से ब्लू फिल्म बनाने का भी कारोबार करता था।

अनीता बोली-नहीं जानती डिप्टी मेयर को नाबालिगों से देह व्यापार कराने की आरोपी सेक्स रैकेट संचालिका अनीता को गुरुवार की सुबह कोतवाली पुलिस मोतिहारी से पटना लेकर आई। उसे देर शाम तक कोतवाली थाने में रखा गया। रात में महिला थाने भेज दिया गया। हालांकि अनीता लगे आरोप को गलत बता रही है। उसका कहना है कि डिप्टी मेयर से उसका कोई संपर्क नहीं है। वह होटल से पकड़ी गई नाबालिग लड़कियों को भी पहचानने से इन्कार कर रही है। हालांकि पुलिस को उसकी बात पर यकीन नहीं है। उसका मानना है कि जल्द ही अनीता की हकीकत सामने आ जाएगी।

गैंगरेप पर संशयपीड़िताओं की बृहस्पतिवार को पीएमसीएच में दोबारा मेडिकल जांच कराई गई। सूत्र बताते हैं कि प्राथमिक जांच रिपोर्ट में देह संबंध बनने की पुष्टि की गई, लेकिन गैंगरेप पर संशय बरकरार है। विदित हो कि पुलिस कप्तान मनु महाराज द्वारा डीएसपी सह कोतवाली थानेदार अमन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने सोमवार की देर रात होटल सम्राट इंटरनेशनल और मारवाड़ी आवाग गृह में छापेमारी की थी। गृह व होटल से गया के डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव समेत 7 लोगों को गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों को भी मुक्त कराया था।

एसएसपी मनु महाराज का कहना है कि होटल के कमरे से पकड़ी गई दो नाबालिग युवतियों के बयान पर अनीता को मोतिहारी से गिरफ्तार कर पटना लाया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मोबाइल का कॉल डिटेल खंगाला जा रहा है। कई रसूखवाले वाले उसके संपर्क में हो सकते हैं। साक्ष्य एकत्र किया जा रहा है।

Source: Hindi News

Thursday, 9 January 2014

Item girl Misti Mukhejee held for running sex racket

शिवा देवनाथ, मुंबई। फिल्म 'लाइफ की तो लग गई' से बॉलीवुड में करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री मिष्टी मुखर्जी को मुंबई पुलिस ने वेश्यावृत्ति के शक में हिरासत में लिया है। ओशिवारा पुलिस के छापे में मिष्टी दिल्ली के एक फैशन डिजाइनर राकेश कटोरिया के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गईं। मीरा टावर की 15वीं मंजिल पर स्थित उनके आलीशान फ्लैट से अश्लील फिल्मों की करीब एक लाख सीडी और डीवीडी बरामद हुई हैं। 

पुलिस ने मिष्टी के पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को शक है कि अभिनेत्री का पूरा परिवार वेश्यावृत्ति के धंधे में लिप्त है। ओशिवारा स्थित मीरा टावर में करीब 70 आइएएस और आइपीएस अफसरों के फ्लैट हैं। यह बिल्डिंग पहले भी हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट को लेकर सुर्खियों में रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मीरा टावर के फ्लैट नंबर 1502 से सैक्स रैकेट का धंधा चलाया जा रहा है। जब पुलिस ने दबिश दी तो मिष्टी और कटोरिया आपत्तिजनक हालत में मिले।

मिष्टी अपने पिता, भाई और मां के साथ किराये के इस फ्लैट में पिछले कई वर्षो से रह रही हैं। अभिनेत्री के पिता सीपी मुखर्जी और भाई समर्थ के खिलाफ आइपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को शुक्त्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मिष्टी और कटोरिया के खिलाफ हालांकि अभी केस दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि वह सभी संभावित एंगल से इस मामले की जांच कर रही है और इसके बाद ही अभिनेत्री और फैशन डिजाइनर के खिलाफ मामला दर्ज करेगी।
(मिड-डे)

Source:  Hindi News