Showing posts with label crime. Show all posts
Showing posts with label crime. Show all posts

Friday, 13 May 2016

20 साल में शादी, 22 में विधवा और 23 में पहुंच गई कोठे पर

पति के साथ सुकूून की जिंदगी गुजार रही युवती की जिंदगी में एक दिन ऐसा तूूफान आया कि उसका सबकुछ तबाह हो गया। एक वक्त ऐसा भी आया जब युवती को रोजी रोटी के लिए जिस्मफरोशी तक करनी पड़ी। खासकर अपने दुधमुंहे बच्चे की खातिर वह कोठे पर बिकने के लिए भी तैयार हो गई।

20 साल से भी कम उम्र में शादी, 22 में हो गई विधवा

खुशहाल जिंदगी सेे जिस्मफरोशी तक का सफर तय करने वाली युवती की शादी 20 साल से भी कम उम्र में हुई थी। खुशी ज्यादा समय तक नहीं रही और महज 22 साल की उम्र में पति की मौत ने उसे दर्द के अंधेरे कोने में थकेल दिया। पति की मौत के समय युवती की गोद में दो साल का बच्चा था।

युवती यूं फंसी जिस्मफरोशी के दलदल में

पति की मौत के बाद युवती आर्थिक संकट में आ गई। उसके दूधमुंंहे बच्चे का जीवन निर्वाह कर पाना भी उसके लिए मुश्किल हो गया था। मां की तरह प्यार व दुलार देने वाली विजयलक्ष्मी नामक महिला के संपर्क में पीडि़ता आई। विजयलक्ष्मी उसे घरेलू नौकरानी का काम दिलाने का झांसा देकर दो लाख रुपये में कोठे पर बेच दिया गया।

अब जीबी रोड के कोठा संख्या-57 पर कई माह तक जबरन देह व्यापार का शिकार बनी कर्नाटक की महिला के मामले में क्राइम ब्रांच ने आरोप पत्र दाखिल कर दिया है।

कोठे पर बतौर नाइका (सहायक) काम करने वाली दो महिला राधिका (50) और ज्योति (30) को आरोपी बनाया गया है, जबकि कोठे की मालकिन और युवती को बेचने वाली महिला अब भी फरार है। राधिका फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है, जबकि ज्योति को जमानत मिल चुकी है।  Read more http://www.jagran.com/

Tuesday, 6 January 2015

लखनऊ में पकड़ा गया हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, 11 गिरफ्तार

तहजीब के शहर लखनऊ में भी सेक्स का धंधा जोर पकड़ रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी में कल हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का राजफाश हुआ है। पुलिस ने देर रात पॉश कालोनी में एक आइएएस अधिकारी के घर पर संचालित हो रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। खुद को बसपा नेता होने का दावा करने वाला शख्स गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा संचालित कर रहा था।

गेस्ट हाउस आइएएस अधिकारी तथा इलाहाबाद विकास प्राधिकरण के वीसी एके सिंह का है। गेस्ट हाउस से जम्मू, गाजियाबाद एवं दिल्ली की तीन युवतियों समेत 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें मडिय़ांव के एक इंजीनियरिंग कालेज का एसोसिएट प्रोफेसर भी है। पुलिस ने मौके से हांडा सिटी व फॉरच्यूनर गाड़ी के साथ आधा दर्जन महंगे मोबाइल, 80 हजार रुपये तथा आपत्तिजनक वस्तु बरामद की है। सेक्स रैकेट वेबसाइट व सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए संचालित होने की बात सामने आ रही है। इस गिरोह से गत दिनों देह व्यापार अधिनियम के तहत गिरफ्तार की गई गुडंबा निवासी महिला के भी तार जुड़े हुए हैं। गोमतीनगर के विशाल खंड तीन में गेस्ट हाउस में मोहनलालगंज निवासी एमपी सिंह इस गिरोह का संचालन कर रहा था। संचालक यह बंगला एक लाख रुपए महीने में किराए पर ले रखा था और वहां पर सूर्या गेस्ट हाउस का बोर्ड लगा दिया था। वह प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है और खुद को बसपा का मोहनलालगंज क्षेत्र का पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बता रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर वहां भेजा, जिसके बाद गिरोह का राजफाश हुआ। राजधानी में गिरोह वेबसाइट के माध्यम से संचालित किया जा रहा था। वेबसाइट पर फोन नंबर समेत अन्य जानकारियां उपलब्ध थी। देर रात तक पुलिस गिरोह से जुड़े कई अन्य लोगों के बारे में भी छानबीन कर रही थी।

बेअंत सिंह हत्‍याकांड का दोषी तारा थाईलैंड में गिरफ्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता बेअंत सिंह की हत्या दोषी जगतार सिंह तारा को सोमवार देर रात थाइलैंड में गिरफ्तार कर किया गया है।

तारा को भारतीय केंद्रीय एजेंसी और थाईलैंड अधिकारियों की टीम ने पाकिस्तानी आइएसआइ एजेंट सुल्तान बारी के भाई खलत बारी के घर से गिरफ्तार किया है। तारा को भारत प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

गौरतलब है कि 31 अगस्त 1995 को पंजाब सचिवालय के गेट के सामने एक आत्मघाती हमले में बेअंत सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दोषी बब्बर खालसा के आतंकी जगतार सिंह तारा, जगतार सिंह हवारा, परमजीत सिंह भ्योरा और देवी सिंह 2004 में चंडीगढ़ के बुरैल जेल में 90 फीट सुरंग खोदकर फरार हो गए थे। इन्हें 1996 में गिरफ्तार किया गया था।

दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने हवारा को पटियाला में गिरफ्तार किया था। भ्योरा को जम्मू में गिरफ्तार किया था, लेकिन जगतार सिंह तारा अपने साथी देवी सिंह के साथ नेपाल के रास्ते पाकिस्तान पहुंच गया था। देवी सिंह वहां लकी सिंह के नाम से रह रहा है।

वहीं इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड बलवंत सिंह राजोआना को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। अभी वह पटियाला जेल में बंद है।

Monday, 24 November 2014

Child trafficking on the rise: United Nation

Overall, child trafficking has increased five per cent since 2010, with girls and women accounting for 70 per cent of the overall number of victims worldwide, according to the report by the UN Office on Drugs and Crime.

"There is no place in the world where children, women and men are safe from human trafficking," said UNODC executive director Yury Fedotov. The report said the global figures represented only "the tip of the iceberg", and that impunity remained a serious problem.

"It is very clear that the scale of modern-day slavery is far worse," said Fedotov.

Women and girls are often trafficked for sexual exploitation and forced labour, while children are also forced into combat or to take part in petty crime, the report said.

In 2003-2006, about 20 percent of human trafficking victims were children, the report said, indicating how much the problem has increased over the past few years.

Children alone represent around 60 per cent of victims in regions such as Africa and the Middle East, it said. The report also highlighted that the number of convictions remain low despite initiatives to combat trafficking.