Showing posts with label Delhi. Show all posts
Showing posts with label Delhi. Show all posts

Thursday, 12 May 2016

जानिए, दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में है भारत के किस शहर का नाम

दिल्ली पर सबसे प्रदूषित होने का लगा दाग अब मिटता नजर आ रहा है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्लूएचओ) की नई रिपोर्ट से इस बात का खुलास हुआ है। रिपोर्ट में दिल्ली को दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की सूची में नीचे रखा गया है। हालांकि इस सूची में भारत के कई शहरों को टॉप टेन लिस्ट में शामिल किया गया है

जबोल दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर
डब्लूएचओ की नई रिपोर्ट के मुताबिक ईरान केे जबोल को दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर घोषित किया गया है। जबकि भारत के चार शहरों को टॉप टेन प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल किया गया है।

11 वें स्थान पर दिल्ली
डब्लूएचओ की ओर से जारी नई लिस्ट में दिल्ली को 11 वें स्थान पर रखा गया है। 103 देशों की 3000 शहरों से प्राप्त आंकड़ों के बाद ये सूची तैयार की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक बारीक कणों.. पीएम 2.5 और पीएम 10 के स्तर की जांच की गई। जिसमें दिल्ली के प्रदूषण में वर्ष 2014 के मुकाबले बहुत सुधार हुआ। वर्ष 2014 में दिल्ली में बारीक कणों.. पीएम 2.5 का स्तर काफी अधिक था। पिछली बार इस रिपोर्ट को तैयार करने में डब्लूएचओ ने 1600 शहरों केे प्रदूषण को नमूनों को अपनी लिस्ट में शामिल किया था। जबकि इस बार पिछलीी बार से 1400 ज्यादा शहरों को शामिल किया गया है।

टॉप टेन सूची में भारत के चार शहर

भारत के इन शहरों में सबसे पहला नाम मध्य प्रदेश के शहर ग्वालियर का है। ग्वालियर को दुनिया का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बताया गया है। वहीं एमपी काा पड़ो़सी राज्य उत्तर प्रदेश भी इस मामले में ज्यादा पीछे नहीं है। यूपी के शहर इलाहाबाद को भी टॉप टेन सूची में रखा गया है। इलाहाबााद को दुनिया का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर बताया गया है। Read more http://www.jagran.com/

Thursday, 14 April 2016

डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती आज, संसद भवन में दी गई श्रद्धांजलि

आज बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती है। इस मौके पर संसद भवन के प्रांगण में आयोजित एक समारोह उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बाबा साहेब को सबसे पहले श्रद्धांजलि दी।

भारतीय समाज में गैरबराबरी और हिकारत के खिलाफ आवाज उठाने वाले बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धाजंलि देने वालों में राष्ट्रपति के अलावा उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, गृह मंत्री राजनाथ सिह, संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू, सामाजिक न्याय व अधिकारिकता मंत्री थावर चंद गहलोत समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।

इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलामा नबी आजाद भी शामिल रहे। राष्ट्र निर्माण में बाबासाहेब का योगदान विशेषकर संविधान का प्रारूप तैयार करने में उनके योगदान की स्मृति में पूरे देश में समारोह आयोजित किए गए हैं। पूरे देश में आज सामाजिक सद्भावना दिवस मनाया जा रहा है।

 बता दें कि बाबा साहब अंबेडकर के जन्मदिवस पर संसद भवन परिसर में हर साल होने वाला ये समारोह केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है। इसमें बौद्ध भिक्षुकों के अलावा दूर-दूर से आए दलित समाज के लोग भी शामिल होते हैं। Read more http://www.jagran.com

Tuesday, 12 April 2016

लंच पर पीएम मोदी के मेहमान बने प्रिंस विलियम और केट मिडलटन

अपने पहले भारत दौरे पर आए ब्रिटेन के शाही परिवार के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेहमान बने। पीएम मोदी के निमंत्रण पर लंच के दौरान दोनों ने उनकी मेहमाननवाजी का लुत्फ उठाया। पीएम से मुलाकात के बाद शाम को ये शाही जोड़ा असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के लिए रवाना हो जाएगा।

प्रिंस विलियम और केट लंच पर पीएम के बने मेहमान-देखें तस्वीरें

इससे पहले ड्यूक और डचेज ऑफ कैंब्रिज प्रिंस विलियम और केट मिडलटन ने सोमवार को गांधी स्मृति और इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति का दौरा भी किया था। गौरतलब है कि ब्रिटिश शाही दंपति प्रिंस विलियम्स और उनकी पत्नी केट मिडिलटन की यह पहली भारत यात्रा है। रविवार को मुंबई में कई बॉलीवुड हस्तियों ने दोनों का गर्मजोशी से स्वागत किया था।

इनमें शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्य राय बच्चन, परिणीति चोपड़ा और हुमा कुरैशी सरीखी हस्तियां शामिल हैं। द ताज महल पैलेस होटल में रविवार रात उनके लिए स्वागत समारोह रखा गया था। स्वागत समारोह के मेजबान ऐश्वर्य व शाहरुख खान रहे। यह दंपती आगामी 16 अप्रैल को ताज महल का भी दीदार करेगा। प्रिंस विलियम की मां प्रिंसेस डायना ने 1992 में अकेले ही ताज महल का दौरा किया था।

बता दें कि 10 अप्रैल को ही प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट भारत दौरे पाए आए थे। मुंबई पहुंचने के बाद सबसे पहले इन्होंने 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के पीड़ितों के श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा उन्होंने गरीब बच्चों के एक चैरिटी क्रिकेट मैच में भी हिस्सा लिया।
शाही दंपती ड्यूक और डचेस ऑफ कैंब्रिज भारत और भूटान के सात दिन के दौरे की शुरुआत में मुंबई पहुंचे। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के साथ मजबूत संबंध बनाना है। Read more http://www.jagran.com

Thursday, 17 March 2016

दिल्ली के अफसरों का CBI पर गंभीर आरोप- 'हमें काम नहीं करने दे रहेे'


दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सरकार को सूचित किया है कि सीबीआइ योजनाओं पर काम नहीं करने दे रही है। उन्हें परेशान किया जा रहा है। सीबीआइ काम नहीं करने के मौखिक आदेश जारी कर रही है। अधिकारी ऊहापोह की स्थिति में हैं।

इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट में कहा कि CBI दिल्ली सरकार के अफ़सरों को फ़ोन पे निर्देश दे रही है कि कौन सा ठेका किस कंपनी को दिया जाए और किसे ना दिया जाए?

केजरीवाल ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि उन्हें अपनी सरकार पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, जो इन दिनों बुरे दौर से गुजर रहा है।

केजरीवाल ने लिखा है कि सीबीआइ दिल्ली सरकार के अफसरों से अब भी पूछताछ कर रही है। केजरीवाल ने कहा है कि अधिकारियों ने इस बाबत खुलासे किए हैं कि उनसे पूछा जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल अपॉइंटमेंट कैसे मिलता है?

केजरीवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री मेरे बारे में जानकारी चाहते हैं। इसमें टीम गठित करने की क्या जरूरत है। मैं खुद आऊंगा और सारे सवालों के जवाब दूंगा। मेरे पास कुछ भी छिपाने के लिए नहीं है।

वहीं, अधिकारी कह रहे है कि यदि यही हालात रहे तो दिल्ली का विकास भी प्रभावित हो सकता है। अधिकारी सीबीआइ पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस बारे में अपनी राय दे चुके हैं।

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि सीबीआइ के व्यवहार से ऐसा लग रहा है कि दिल्ली के विकास को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। ताजा मामला अस्पतालों में पूरी दवाएं उपलब्ध कराने वाली स्वास्थ्य विभाग की योजना के लिए एप तैयार करने का है।

एप बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने सरकारी कंपनी इंटेलीजेंस कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आइसीएसआइएल) की मदद ली है। इस कंपनी में केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के तहत दिल्ली स्टेट इंडस्टियल एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएसआइआइडीसी) का शेयर है।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सरकारी हिस्सेदारी होने के कारण इस कंपनी की मदद ली गई। गत दिनों सीबीआइ ने उन्हें तलब कर आइसीएसआइएल से काम नहीं कराने का मौखिक आदेश जारी किया।

उन्होंने कहा कि यदि कंपनी अयोग्य है तो लिखित में दे दें तो वह इस कंपनी से काम नहीं कराएंगे। सीबीआइ ने लिखित में नहीं दिया, उल्टा धमकाया कि राजेंद्र कुमार जल्दी ही जेल जाने वाले हैं और तुम भी जाओगे।

उनसे कहा गया कि कई अधिकारी बात मान चुके हैं और तुम भी सोच-समझ लो, नहीं तो तुम्हारा करियर बर्बाद हो जाएगा। तुम्हें अपने परिवार की चिंता नहीं है। सीबीआइ निरीक्षक उन्हें अपने सीनियर के पास ले गया। वह भी कैडर में उनसे जूनियर था।

SC का नया फैसला, सरकारी विज्ञापनों में लग सकती है CM की तस्वीर

सरकारी विज्ञापनों में नेताओं की तस्वीर के इस्तेमाल के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने आज फैसला सुना दिया। सुप्रीम कोर्ट ने पुराने आदेश में बदलाव करते हुए नए फैसले में कहा कि अब राज्यों के मुख्यमंत्री की तस्वीर भी लगाई जा सकेगी। फैसले के मुताबिक, अब विज्ञापनों में केंद्रीय मंत्रियों के अलावा राज्यपाल की भी तस्वीर लगाने की अनुमति होगी।

सुप्रीम कोर्ट के पिछले साल आदेश दिया था कि सरकारी विज्ञापनों में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस से अलावा किसी नेता की तस्वीर का इस्तेमाल नहीं हो सकता।

इसके खिलाफ कई राज्यों ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की और कहा राज्यपाल, मुख्यमंत्रियों व मंत्रियों की तस्वीर के इस्तेमाल की इजाजत होनी चाहिए। केंद्र ने भी राज्यों की इस मांग का समर्थऩ किया है।

यहां पर याद दिला दें कि 5 राज्यों ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल की थी, जिस पर सुनवाई पूरी हो गई है।

पिछले साल दिए ऐतिहासिक फैसले में सरकारी विज्ञापनों में नेताओं की तस्वीरों के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि सरकारी विज्ञापनों में सिर्फ राष्ट्रपति, प्रधानमन्त्री और सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की तस्वीर का इस्तेमाल हो सकता है।

इसके खिलाफ उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और असम की सरकारों ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की थी। इन राज्यों का कहना था कि सरकारी विज्ञापनों में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के तस्वीरों के भी इस्तेमाल की इजाज़त होनी चाहिए।

आज केंद्र और तमिलनाडु सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए एटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा था कि देश में तमाम लोग हैं जो सरकारी विज्ञापन में लिखी गई बात को या तो पढ़ नहीं सकते या उन पर ध्यान नहीं देते। केंद्र के मंत्रियों या राज्य के मुख्यमंत्री की तस्वीर लोगों का ध्यान विज्ञापन की तरफ खींचती है।

साथ ही अपने विभाग में अच्छा काम कर रहे मंत्रियों या किसी कल्याणकारी योजना को चला रहे मुख्यमंत्री की तस्वीर का विज्ञापन में न होना लोकतंत्र के लिहाज़ से उचित नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों और मामले में याचिककर्ता रहे एनजीओ की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

Friday, 30 January 2015

भाजपा ने केजरी को दी शाजिया इल्मी से बहस करने की चुनौती

राजधानी दिल्ली में हो रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा और आप के बीच कांटे की टक्कर हो रही है। इस घमासान में दोनों ही पार्टियां एक दूसरे पर हमले का कोई मौका चूकना नहीं चाहती है। इन दिनों भाजपा ने आप पर हमले तेज कर दिए हैं। आज लगातार दूसरे दिन भाजपा ने केजरीवाल से पांच सवाल पूछे हैं। इसके साथ ही भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को शाजिया इल्मी से बहस करने की चुनौती भी दी है।
आज एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा की निर्मला सीतारमन ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए 5 सवालों की दूसरी किश्त पेश की। सीतारमन ने कहा कि केजरीवाल ने अब तक पिछले सवालों के जवाब नहीं दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनता उनके जवाब सुनकर ही वोट दे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि हम पुराने सवाल उठा रहे हैं, लेकिन हम वही सवाल पूछ रहे हैं जिनके जवाब आप ने अब तक नहीं दिए हैं।
आज हैं भाजपा के ये पांच सवालः---
1. चुनाव के चंदे का हिराब क्यों नहीं देती आम आदमी पार्टी? आम आदमी पार्टी देश के बाहर से फंड ले रही है।
2. आम आदमी पार्टी भारत विरोधी तत्वों से मिलकर दिल्ली में कैंपेन क्यों चला रही है? बांग्लादेश, दुबई से वोट मांगने के लिए फोन क्यों किए जा रहे हैं?
3. आप महिला विरोधी क्यों है? पार्टी से महिला नेताओं का पलायन हो रहा है।
4. चुनाव आयोग समेत संवैधानिक संस्थाओं का अपमान क्यों करती है 'आप'?
5. आप ने दिल्ली में लोकायुक्त को मजबूत क्यों नहीं बनाया?

Read: Hindi News and Newspaper

Friday, 23 January 2015

गणतंत्र दिवस पर भारत का अतिथि बन गौरव महसूस कर रहा: ओबामा

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि वे भारत यात्रा के दौरान गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि बनकर स्वयं को सम्मानित महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि वे उस क्षण का इंतजार कर रहे है जब भारत पहुंचकर गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे। एक पत्रिका को अपना इंटरव्यू देते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की और उन्हें उर्जावान व्यक्ित बताया। ओबामा ने कहा कि मोदी के पास भारत का विकास करने का स्पष्ट नजरिया।

अमेरिका को भारत का स्वाभाविक मित्र बताते हुए उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के लिए स्थाई सदस्यता के लिये वकालत करने की भी बात कही। अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के निमंत्रण को स्वीकार कर उन्होंने भारत के साथ दोस्ती निभाने का प्रयास किया है। वह अब उस क्षण का इंतजार कर रहे है जब वे भारत पहुंचेंगे। मोदी को उन्होंने श्रेष्ठ कुशल प्रशासक भी बताया और कहा कि उनके नेतृत्व में भारत विकास करेगा, उन्हें ऐसा विश्वास है।

राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि पाकिस्तान नियंत्रित आतंकवाद कतई स्वीकार्य नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुंबई हमले में शामिल लोगों के खिलाफ पाकिस्तान शख्त कार्रवाई करे जिससे हमले के पीड़ितों को इंसाफ मिल सके।

Friday, 9 January 2015

भारत दौरे में खुली हवा में सांस नहीं ले सकेंगे ओबामा

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा अपनी दिल्ली की यात्रा के दौरान फेफड़ों पर बुरा असर पड़ने के डर की वजह से खुले वातावरण में रहने से बचेंगे। कुछ समय पहले अमेरिकी दूतावास ने दिल्ली की हवा में प्रदूषषण पर एक रिपोर्ट तैयार की थी।

इसमें बताया गया था कि यहां की हवा से सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है इसीलिए ओबामा दिल्ली में खुले वातावरण में नहीं रहेंगे। बराक ओबामा इस बार भारत के गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। सूत्रों के अनुसार परेड देखने के लिए वे करीब 2 घंटे लगातार बुलेटप्रूफ केबिन में बैठेंगे। इससे उनकी सुरक्षा भी ठीक रहेगी और वह प्रदूषषण से भी बचेंगे।

हालांकि अमेरिकी दूतावास से इस बात की पुष्टि नहीं की है। वैसे सूत्र यह भी बताते हैं कि दो घंटे के इस लंबे कार्यक्रम से अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों को आपत्ति है। ओबामा का प्रोटोकॉल उन्हें 20 मिनट ही एक जगह बैठने देता है।

Wednesday, 7 January 2015

पाक ने लाहौर-नई दिल्‍ली बस सेवा को वाघा तक किया सीमित

आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर पाकिस्तान ने लाहौर से नई दिल्ली के बीच चल रही बसों को अब वाघा सीमा तक ही सीमित रखने का फैसला किया है।

समाचारपत्र 'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार, नई दिल्ली जा रहे और वहां से लौट रहे यात्रियों को वाघा सीमा पर ही उतारा जा रहा है। भारत जाने वालों को भी वाघा सीमा से बस पकड़ने के लिए कहा गया है। वाघा सीमा भारतीय राज्य पंजाब के अमृतसर शहर और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित लाहौर के बीच में है।

पाकिस्तान-भारत दोस्ती बस सेवा का यह नया तरीका पाकिस्तान पर्यटन विकास निगम (पीटीडीसी) के अधिकारियों द्वारा बस का संचालन सीमा पर स्थित अपने उप-कार्यालय में स्थानांतरित किए जाने के बाद शुरू हुआ है।

गुलबर्ग में पीटीडीसी द्वारा नियुक्त सुरक्षा अधिकारी अकरम ने कहा कि पूरा बस संचालन सीमा पर से किया गया है। पाकिस्तान-भारत के बीच इस बस सेवा की आधिकारिक शुरुआत 16 मार्च, 1999 को हुई थी।

Tuesday, 6 January 2015

लखनऊ में पकड़ा गया हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, 11 गिरफ्तार

तहजीब के शहर लखनऊ में भी सेक्स का धंधा जोर पकड़ रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी में कल हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का राजफाश हुआ है। पुलिस ने देर रात पॉश कालोनी में एक आइएएस अधिकारी के घर पर संचालित हो रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। खुद को बसपा नेता होने का दावा करने वाला शख्स गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा संचालित कर रहा था।

गेस्ट हाउस आइएएस अधिकारी तथा इलाहाबाद विकास प्राधिकरण के वीसी एके सिंह का है। गेस्ट हाउस से जम्मू, गाजियाबाद एवं दिल्ली की तीन युवतियों समेत 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें मडिय़ांव के एक इंजीनियरिंग कालेज का एसोसिएट प्रोफेसर भी है। पुलिस ने मौके से हांडा सिटी व फॉरच्यूनर गाड़ी के साथ आधा दर्जन महंगे मोबाइल, 80 हजार रुपये तथा आपत्तिजनक वस्तु बरामद की है। सेक्स रैकेट वेबसाइट व सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए संचालित होने की बात सामने आ रही है। इस गिरोह से गत दिनों देह व्यापार अधिनियम के तहत गिरफ्तार की गई गुडंबा निवासी महिला के भी तार जुड़े हुए हैं। गोमतीनगर के विशाल खंड तीन में गेस्ट हाउस में मोहनलालगंज निवासी एमपी सिंह इस गिरोह का संचालन कर रहा था। संचालक यह बंगला एक लाख रुपए महीने में किराए पर ले रखा था और वहां पर सूर्या गेस्ट हाउस का बोर्ड लगा दिया था। वह प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है और खुद को बसपा का मोहनलालगंज क्षेत्र का पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बता रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर वहां भेजा, जिसके बाद गिरोह का राजफाश हुआ। राजधानी में गिरोह वेबसाइट के माध्यम से संचालित किया जा रहा था। वेबसाइट पर फोन नंबर समेत अन्य जानकारियां उपलब्ध थी। देर रात तक पुलिस गिरोह से जुड़े कई अन्य लोगों के बारे में भी छानबीन कर रही थी।

Friday, 2 January 2015

दिल्‍ली को दहलाने की साजिश, दो आतंकी नोएडा से गिरफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली को दहलाने की साजिश रच रहे दो आतंकवादियों को नोएडा में गिरफ्तार किया गया है। आईबी ने देश के प्रमुख शहरों में आतंकवादी हमले की चेतावनी पहले ही दे दी है। इन शहरों में दिल्ली भी शामिल है। ऐसे में देश की राजधानी से सटे नोएडा में दो संदिग्ध आतंकियों के गिरफ्तारी चौंकाने वाली है। दोनों आतंकियों को यूपी एटीएस, पश्चिम बंगाल एटीएस और इंफर्मेशन ब्यूरो (आईबी) के साझा ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आतंकियों में एक बांग्लादेश का रहने वाला है। वह नोएडा में रह रहे दूसरे आतंकी को लैपटॉप देने आया था। खुफिया एजेंसियों को जांच में इस लैपटॉप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय स्लीपर सेल व रैकी किए गए कुछ स्थानों की जानकारी मिली है। खुफिया एजेंसियों ने इन जानकारियों के आधार पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश व एनसीआर में रह रहे स्लीपर सेल की तलाश शुरू कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक, 19 दिसंबर 2014 को खुफिया ऑपरेशन के बाद नोएडा सेक्टर-14 के पेट्रोल पंप के पास से दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया। इस बेहद खुफिया ऑपरेशन की भनक किसी को नहीं लगने दी गई। 20 तारीख को इन दोनों आतंकियों को नोएडा की कोर्ट में पेश करके पश्चिम बंगाल ले जाया गया। सूत्रों के हवाले से बताया जाता है कि रकतुल्ला बांग्लादेश के फरीदकोट का रहने वाला है और दिसंबर के पहले हफ्ते में आतंकी हमले की साजिश के लिए भारत में दाखिल हुआ था।

Source: Hindi News and Newspaper

Wednesday, 31 December 2014

दिल्ली पुलिस के बेड़े में शामिल होंगे पूर्वोत्‍तर के 160 सिपाही

दिल्ली पुलिस के बेड़े में पूर्वोत्तर के लोगों का प्रतिनिधित्व काफी कम है। जिससे पूर्वोत्तर के लोगों की समस्याओं से निपटने में दिल्ली पुलिस को काफी परेशानी होती है। अगर दिल्ली पुलिस के बेड़े में पूर्वोत्तर के लोगों की संख्या अधिक हो जाएगी, तब उन लोगों से संबंधित समस्याओं को आसानी से निपटा जा सकता है।

इसी के मद्देनजर दिल्ली पुलिस के सुझाव पर गृह मंत्रलय ने दिल्ली पुलिस के बेड़े में पूर्वोत्तर के लोगों को भर्ती की योजना तैयार की है। योजना के तहत केंद्रीय गृहराज्य मंत्री किरण रिजिजू ने मंगलवार सुबह आइटीओ स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंच कर डीओ (अर्ध सरकारी पत्र) पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी, विशेष आयुक्त कानून एवं व्यवस्था दीपक मिश्र, विशेष आयुक्त एडमिन विमला मेहरा, विशेष आयुक्त क्राइम ब्रांच ताज हसन, विशेष आयुक्त स्पेशल सेल एसएन श्रीवास्तव, विशेष आयुक्त यातायात मुक्तेश चंद्रा आदि सभी विशेष आयुक्त मौजूद थे।

मुख्यालय आते ही पुलिस आयुक्त ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उसके बाद डीओ पर हस्ताक्षर के बाद मीडिया से बातचीत में रिजिजू ने कहा कि दिल्ली पुलिस में पूर्वोत्तर के लोगों की भागीदारी बढ़ने से वहां के लोगों की समस्याओं का समाधान जल्द हो सकेगा। उन्होंने दिल्ली पुलिस के कार्य की प्रशंसा की। दिल्ली पुलिस के बेड़े में वर्तमान में 39 पुलिसकर्मी ही पूर्वोत्तर राज्यों के हैं। वहां जाकर लोगों को भर्ती करने में दिल्ली पुलिस को बहुत दिक्कत होती थी। पूर्वोत्तर के सात राज्यों में, आसाम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, सिक्किम आदि हैं। किसी एक राज्य में जाकर भर्ती करने पर दूसरे राज्य वाले आरोप लगाते थे कि दिल्ली पुलिस उनके राज्य में आकर भर्ती नहीं कर रहे हैं।

Source: Hindi News and Newspaper

Tuesday, 23 December 2014

अस्‍पताल से सोनिया गांधी को मिली छुट्टी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उन्हें पिछले सप्ताह, गुरुवार को सांस लेने में तकलीफ के बाद सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सोनिया गांधी को गुरुवार को श्वांस नली में संक्रमण के बाद रात 8.30 बजे अस्पताल में भर्ती किया गया था। वरिष्ठ चिकित्सक अरूप कुमार बसु के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही थी। डॉक्टरों के अनुसार सर्दी के मौसम में यह आम समस्या है। वर्ष 2011 में अमेरिका में हुए ऑपरेशन के बाद से सोनिया की सेहत को लेकर लगातार अटकलें लगाई जाती रही हैं। तब वह करीब पांच हफ्ते अमेरिका में रही थीं। बताया गया था कि न्यूयॉर्क के मेमोरियल स्लोआन केटरिंग कैंसर सेंटर में उनका सफल ऑपरेशन हुआ था।

Source: Hindi News and Newspaper

Saturday, 20 December 2014

Nursery admission start from today in some schools

कई स्कूलों में नर्सरी दाखिला आज से शुरू

राजधानी में एक बार फिर नर्सरी दाखिला आसान नहीं दिख रहा है। कुछ स्कूल शनिवार से दाखिला शुरू करेंगे, वहीं कुछ स्कूल अपने हिसाब से तिथियों का निर्धारण करेंगे। कई स्कूलों ने तो प्रबंधन समितियों की बात भी मानने से इंकार कर दिया है और अपने अनुसार दिशा-निर्देश तय कर रहे हैं। वहीं शिक्षा निदेशालय पूरे प्रकरण पर चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे स्कूल प्रबंधन का हौसला बढ़ा है।

बता दें कि निजी स्कूलों की एक्शन कमेटी और नेशनल प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेंस ने एक ही तिथि दाखिला शुरू करने के लिए निर्धारित की थी, लेकिन स्कूल उसके अनुसार काम नहीं कर रहे हैं। कुछ स्कूल 20 व 22 दिसंबर से दाखिला प्रक्रिया शुरू करने वाले हैं, वहीं कुछ स्कूल जनवरी में दाखिल शुरू करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिक्षा निदेशालय की तरफ से एक चिट्ठी स्कूल प्रबंधन की दो संस्थाओं को दी गई है, जिसमें यह कहा गया है कि शिक्षा निदेशालय इस मामले को लेकर सर्वोच्च न्यायालय जा सकता है। ऐसे में दाखिला शुरू करने के बाद भी स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।वहीं कई स्कूल गांगुली समिति के निर्देशों की अवहेलना करते हुए अपना फामरूला लगा रहे हैं।

Source: Hindi News and Newspaper

Tuesday, 25 November 2014

Modi, Koirala flag-off Kathmandu-Delhi bus service

Before the flagging off, both the Prime Ministers hopped into the bus and interacted with the travellers of the bus, which was decorated with streamers, balloons and flowers.
  
The bus service is touted to be a major boost in terms of trade and tourism and will also strengthen the bilateral ties between the two neighbouring countries.
  
The route, the bus service will follow would be from Kathmandu, Bhairawa, Sanauli, Gorakhpur, Lucknow and New Delhi.
Earlier, India and Nepal signed motor vehicle agreement under which permit would be given to vehicles to ply on designated routes in each other's country.

India and Nepal also agreed on twin-city pacts between Kathmandu-Varanasi, Janakpur-Ayodhya and Lumbini-Bodh Gaya.

While speaking in Kathmandu, Modi said that the start of new bus service from kathmandu to Delhi  would strengthen ties between the two countries. He said that he would also try to arrange for wi-fi  in the bus so that people could stay connected on the go.

Earlier, on his arrival at Kathmandu to attend his maiden SAARC Summit, Modi was accorded a warm welcome. He was given a guard of honour and a group of girls presented a cultural performance
for him.
  
Modi will articulate India's position on various issues during the summit on November 26-27 and will hold bilateral talks with South Asian heads of state and government on its margins.
  
While Modi's official programme has no mention of his meeting with Pakistani counterpart Nawaz Sharif, he would be meeting Afghan President Ashraf Ghani, Bangladesh Prime Minister Sheikh Hasina, Sri Lankan President Mahinda Rajapaksa among others.
  
In his pre-departure statement, Modi said development of close relations with neighbours was a key priority for his government and he was also looking forward to holding talks with other South Asian heads of state and government on the margins of the summit.
  
"Although this is my first SAARC Summit, during the last six months, I have interacted extensively with leaders of SAARC countries beginning with their auspicious presence at my swearing-in ceremony. Development of close relations with our neighbours is a key priority for my Government," Modi said.
  
Prime Minister Modi's high-level delegation at the summit includes External Affairs Minister Sushma Swaraj, National Security Adviser Ajit Doval, Foreign Secretary Sujatha Singh and a number of senior officials of various ministries.

Tuesday, 14 January 2014

Congress wil lost all loksabha seats in delhi: survey

नई दिल्ली। आगामी आम चुनाव में बड़े शहरों में भाजपा को आम आदमी पार्टी की ओर से कड़ी चुनौती मिल सकती है। एक ताजा सर्वे में कहा गया है कि आप की बढ़ती लोकप्रियता से जहां दिल्ली में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा, वहीं मुंबई में कांग्रेस व भाजपा गठबंधन को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। हालांकि भाजपा के लिए यह अच्छी खबर है कि नरेंद्र मोदी को मुंबई और एनसीआर की 48 फीसद जनता पसंद कर रही है, जबकि केजरीवाल को 31 फीसद लोग प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं। वहीं राहुल गांधी के पक्ष में 16 फीसद लोग हैं।

एबीपी न्यूज-नीलसन द्वारा किए गए सर्वे के मुताबिक, आप दिल्ली की कुल 7 लोकसभा सीटों में से 6 पर कब्जा जमा सकती है। वहीं भाजपा की झोली में 1 सीट जाएगी। लेकिन, फिलहाल सातों सीटों पर काबिज कांग्रेस यहां खाता भी नहीं खोल पाएगी।

सर्वे के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर और मुंबई-ठाणे की कुल 21 लोकसभा सीटों में आप को 8 सीटें मिल सकती है, वहीं एनडीए को 10 सीटें मिलेंगी। यूपीए की झोली में सिर्फ 3 सीटें जाएंगी। 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान इन 21 सीटों में से 17 सीटों पर कांग्रेस-एनसीपी ने जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा को सिर्फ 2 सीटें मिली थीं।

दिल्ली और एनसीआर मिलाकर प्रधानमंत्री की दौड़ में केजरीवाल और मोदी में सीधी टक्कर है। 45 फीसद लोग जहां मोदी को पीएम चाहते हैं, वहीं 42 फीसद जनता केजरीवाल को पसंद करती है। सिर्फ 11 फीसद लोग राहुल के पक्ष में हैं। 

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में आप का खास प्रभाव दिख रहा है। यहां से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह सांसद हैं और सर्वे के अनुसार यदि वह दोबारा यहां से चुनाव लड़ेंगे तो हार सकते हैं। वहीं गौतमबुद्ध नगर में भाजपा अपना परचम लहरा सकती है। वहीं गुड़गांव और फरीदाबाद में भी कांग्रेस की हालत खस्ता है। इन दोनों सीटों पर भाजपा कब्जा जमा सकती है।

यह सर्वे 10 से 12 जनवरी के बीच किया गया है, जिसमें कुल 2585 मतदाताओं की राय शामिल की गई है।

Source: Hindi News

Thursday, 9 January 2014

Family left Delhi home fear after ball hit on rakhi birlas car

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री राखी बिड़ला की कार का शीशा टूटने के मामले में मिल रही ताजा जानकारी के मुताबिक मंगोलपुरी इलाके में रहने वाले जिस 11 साल के बच्चे की गेंद से उनकी कार का शीशा चटका था, वह और उसके माता-पिता अपना घर छोड़कर कहीं चले गए हैं। परिवार के पड़ोस में रहने वाले लोगों ने इस जानकारी को पुख्ता करते हुए बताया कि यह सच है और वे बहुत डरे हुए थे। पड़ोसियों ने बताया कि हादसे के बाद से ही बच्चे ने दो दिन तक न ही खाना खाया और न ही सो पाया।

एक हिंदी समाचार पत्र में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पड़ोसियों की मानें तो हादसे के बाद से ही सहमे परिवार के सदस्य बच्चे को लेकर शायद उसके नानी के घर चले गए हैं। हालांकि नानी का घर कहां है, यह जानकारी पड़ोसियों के पास नहीं है। पड़ोसियों ने बताया कि बच्चे के माता-पिता बुधवार सुबह ही कहीं चले गए। पड़ोसियों के अनुसार बच्चे के सामान्य होने के बाद वे लोग वापस लौट सकते हैं लेकिन कब यह पता नहीं।

इससे पहले 5 जनवरी की शाम करीब 6 बजे हुई इस घटना के बाद से बच्चे के परिजन पड़ोसियों से सारी बातें शेयर करते रहते थे। उन्होंने बताया था कि घटना के बाद बच्चा और उसके अभिभावक बेहद डर गए थे। बच्चे के पिता चप्पल फैक्ट्री में काम करते हैं। उनका यह अकेला बेटा है। पड़ोसियों ने बताया कि वे लोग तीसरी मंजिल पर किराए पर रहते हैं। वहां बच्चा अक्सर अकेले ही बॉल से खेलता रहता था। लेकिन घटना के बाद से उसने बॉल को देखा तक नहीं। 5-6 जनवरी को उसने कुछ नहीं खाया और रात को सोया भी नहीं। मां-बाप उसकी हालत देखकर उसके नानी के पास लेकर चले गए।

पड़ोसियों के मुताबिक, बच्चे ने अपनी मां को बताया कि वह गोल्फ बॉल से खेल रहा था कि अचानक बॉल नीचे गिर पड़ी और वह कार के शीशे पर जा लगी। उसकी मां ने यह बात पड़ोसियों को बताई। फिर बच्चे और उसकी मां ने नीचे आकर राखी बिड़ला से माफी मांगी थी। बच्चे और उसकी मां ने ईमानदारी से बिना डरे सचाई बताई।

उल्लेखनीय है कि इस घटना के तुरंत बाद पुलिस आ गई थी। जिसके बाद बच्चे और परिजनों के बयान दर्ज किया गया। आप के मंत्री की कार पर हमले की खबर फैलने के बाद सीनियर पुलिस अफसर भारी पुलिस बल के साथ वहां आए थे। जांच में साफ होने के बाद भी यह हमला नहीं था पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। इस मामले की अभी तक जांच जारी है।

Source: Hindi News

Sunday, 5 January 2014

Lok sabha election 2014 will be like movement: modi


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के तीखे हमले पर उलझने के बजाय भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी फिलहाल विकास के एजेंडा और देश के लिए अपनी सोच पर ही डटे दिखना चाहते हैं। शायद यही कारण है कि बाबा रामदेव के मंच पर मोदी आए तो अपने इरादों और ट्रैक रिकॉर्ड का हवाला दिया और प्रधानमंत्री का नाम लिए बगैर कहा कि वह अनाप-शनाप आरोपों को तवज्जो नहीं देते।

तालकटोरा स्टेडियम के भरे सभागार में उन्होंने विश्वास दिलाया कि उनके पास इरादा है और कुछ कर गुजरने की क्षमता है। उन्होंने रामदेव की उम्मीदों पर भी खरा उतरने का वादा किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहला चुनाव आ रहा है जिसने पुरानी परंपराओं को नष्ट कर दिया है। चुनाव उम्मीदवार, जातिगत समीकरण से उठकर विकास के एजेंडे पर आ गया है। लिहाजा इस बार का चुनाव भी एक आंदोलन की ही तरह होगा। देश के स्वाभिमान की बात की तो जीएसएलवी-5 के लिए वैज्ञानिकों को बधाई भी दी।

मोदी ने आज अपनी गरीबी वाले दिनों से अब तक के सफर का जिक्र कर खासतौर से गांव-किसान और गरीब के साथ-साथ युवा व आधुनिक भारत के साथ संवाद करने में अपनी ऊर्जा लगाई। मोदी ने फर्श से अर्श तक के अपने सफर का जिक्र किया और भरोसा दिलाया कि वह पद के लिए नहीं कुछ कर गुजरने के लिए पैदा हुए हैं। जाहिर तौर पर रामदेव के गैरसियायी मंच से वह पीएम के तीखे बयान पर न उलझे हों, लेकिन कांग्रेस पर हमला करने से नहीं चूके। 

रविवार को रामदेव के स्वाभिमान मंच पर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व उपस्थित था। मोदी के साथ पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली ने भी सभा को संबोधित किया। एक-एक कर सभी नेताओं और खुद रामदेव ने पीएम के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें मनमोहन सिंह ने मोदी को देश के लिए विनाशकारी बताया था।

रामदेव ने कहा कि मोदी देश के लिए तो नहीं लेकिन कांग्रेस के लिए जरूर विध्वंसकारी होंगे। मोदी ने पीएम को तरजीह नहीं दी। हां, यह जरूर याद दिला दिया कि वह गरीब घर में जन्मे और चाय बेचने से लेकर मजदूरी तक की है। लगभग 45 मिनट के भाषण में मोदी ने अलग-अलग पहलुओं पर विकास की सोच रखी और भरोसा दिलाने की कोशिश की कि परिवर्तन की आशाओं को भाजपा व मोदी ही पूरी करेंगे।

मोदी के निशाने पर तो कांग्रेस और केंद्र सरकार ही थी, लेकिन परोक्ष रूप से आप भी नहीं बची। उन्होंने कहा, 'समर्थन से पहले ट्रैक रिकॉर्ड देख लेना। ऐसा न हो कि सिर्फ टेप रिकॉर्ड चल रहा हो।' याद दिलाया कि गुजरात में उन्होंने छोटे से बड़े क्षेत्रों में विकास भी किया है और अफसरशाही व भ्रष्टाचार पर लगाम भी लगाई है।

Source : Top Hindi News

Thursday, 2 January 2014

Is saddest cricket retirement on the way

 
(शिवम् अवस्थी), नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट ने कई खिलाड़ियों को अर्श से फर्श पर आते देखा, कुछ तो उतार-चढ़ाव भरे रास्तों को संघर्ष करके पार कर गए तो कुछ कहीं खराब फॉर्म की धुंध में कहीं खो से गए। देश ने कई क्रिकेटरों को हाल में संन्यास लेते देखा लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा भी है जिसका संन्यास शायद अब तक का सबसे बड़ा दुखद संन्यास हो सकता है, क्योंकि मौजूदा हालातों को देखें तो मुमकिन है कि ये खिलाड़ी अब मैदान पर बिना उतरे ही क्रिकेट को अलविदा कह दे।

हम बात कर रहे हैं एक समय भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज की पहचान के साथ पिच पर उतरने वाले वीरेंद्र सहवाग की। सहवाग ने मार्च 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट खेला था, जबकि जनवरी 2013 में उन्होंने अपना आखिरी वनडे खेला था। तकरीबन एक साल होने जा रहा है और वीरेंद्र सहवाग की टीम में वापसी नहीं हो सकी। उम्मीद जताई जा रही थी कि घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके सहवाग टीम इंडिया में दोबारा अपनी दावेदारी पेश करेंगे, लेकिन मौजूदा रणजी सीजन खत्म हो गया और सहवाग यहां पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। नतीजतन उनकी टीम रणजी ट्रॉफी के क्वॉर्टर फाइनल में लगातार चौथी बार जगह पाने में असफल रही। सहवाग ने मौजूदा रणजी सीजन में दिल्ली के बाहर होने से पहले 7 मैचों में महज 234 रन बनाए हैं। आपको बता दें कि भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज में सहवाग को तरजीह नहीं दी गई थी, और अब न्यूजीलैंड दौरे से भी उनका नाम नदारद है। न्यूजीलैंड से लौटने के बाद भारत को इंग्लैंड दौरे के लिए जाना है और जब सहवाग को इस दौरान खेलने का मौका ही नहीं मिलेगा तो वो भला कैसे टीम में वापसी करेंगे, इस पहलू को अगर देखें तो मुमकिन है कि सहवाग अब शायद ही हाल में टीम इंडिया में वापसी करने में सफल रहें, ऐसे में काफी हद तक ये कयास लगाए जाने लगे हैं कि सहवाग का करियर अब खत्म होने की कगार पर है।

वीरेंद्र सहवाग अगर मैदान पर उतरे बिना ही संन्यास की घोषणा करते हैं तो जाहिर तौर पर ये अब तक का सबसे दुखद संन्यास होगा। ये वो खिलाड़ी है जिसने कुछ ऐसे कीर्तिमान हासिल किए हैं जो भारतीय क्रिकेट इतिहास में आज तक कोई नहीं कर सका। एक नजर उन कुछ खास रिकॉर्ड्स पर। 

1. वनडे इतिहास में सबसे बड़ी पारी (219 रन)।
2. भारतीय टेस्ट इतिहास में तिहरा शतक मारने वाला पहला और एकमात्र खिलाड़ी।
3. दो तिहरे शतक जड़ने वाला एकमात्र भारतीय क्रिकेटर (309, 319)।
4. वनडे इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक (60 गेंदों में 100 रन)।
5. भारत के सबसे बड़े टेस्ट स्कोर (726-9) में सहवाग का 293 रनों का महत्वपूर्ण योगदान।
6. भारत के सबसे बड़े वनडे स्कोर (418 रन) में सहवाग का 219 रनों का रिकॉर्ड योगदान।
7. वनडे में भारत की सबसे बड़ी जीत (257 रनों से जीत) में सहवाग का सर्वाधिक 114 रनों का योगदान।
8. भारत की तरफ से पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी (410 रन) राहुल द्रविड़ के साथ 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में। ये साझेदारी विश्व क्रिकेट में तीसरे नंबर पर आती है। 

ऐसे ही ना जाने कितने रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग ने अपने नाम किए और ज्यादातर उनकी पारियों में भारत को जीत ही मिली। पहले नंबर पर भारत को टेस्ट और वनडे में इतना विस्फोटक खिलाड़ी आज तक नहीं मिला। एक नजर सहवाग के अब तक के आंकड़ों पर: 

- 104 टेस्ट मैचों में 49.34 की औसत से 8586 रन (23 शतक)
- 251 वनडे मैचों में 35.04 की औसत और 104.33 के शानदार स्ट्राइक रेट से 8273 रन (15 शतक)
- टेस्ट में गेंदबाजी करते हुए 40 विकेट
- वनडे में गेंदबाजी करते हुए 96 विकेट

Aamir says, AAP explains Meaning of Swaraj to Delhi

मुंबई (शुभा शेंट्टी शाहा)। बदलाव प्रकृति का दस्तूर है और अगर ये बदलाव विकास को गति देने के लिए हो तो जनता इसे दिल से स्वीकार करती है। जी हां, ऐसा ही कुछ दिल्ली की जनता के साथ हुआ है। लोगों ने बदलाव के लिए आवाज उठाई और 'अरविंद केजरीवाल' के नाम की लहर पूरी राजधानी में बह गई। अभिनेता आमिर खान ने केजरीवाल के इरादों को बल देते हुए कहा कि उन्होंने लोगों को 'स्वराज' यानी आजादी का असली मतलब समझाया है।

आमिर खान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में बदलाव की जो आंधी लाई है, उससे लोगों में क्रांति की एक लहर बहती दिखाई दे रही है। लोगों ने इस परिवर्तन को दिल से स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि वे क्या पूरी देश की जनता इस फैसले से खुश है। आमिर ने अपने रियलिटी शो सत्यमेव जयते के संदर्भ में कहा कि पहले जब ये शो शुरू हुआ था, सबको डर लग रहा था कि लोग इसे अपना पाएंगे या नहीं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जनता ने इसे पूरी तरह अपने जीवन से जोड़कर देखना शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा कि जनता आगे आने लगी। वे इन मुद्दों पर चर्चा करने लगी। उनके खामोश लबों को जैसे जुबान मिल गई। वे रोजाना कोई न कोई सामाजिक समस्या की बातें करने लगे। उनके इस रवैये से ये तो साफ है कि वे अपने पूरे सोशल सिस्टम में बदलाव चाहते हैं। वे कुछ नया चाहते हैं और इसका ही नतीजा है कि आज दिल्ली की सत्ता पर इतने साल से काबिज कांग्रेस सरकार का सफाया हो गया है। जनता ने अपनी सरकार खुद चुनी है।