Showing posts with label baba ramdev. Show all posts
Showing posts with label baba ramdev. Show all posts

Monday, 5 January 2015

बाबा रामदेव ने कुश्ती के अखाड़े पर आजमाए हाथ, कई को किया चित

योग क्षेत्र में महारत हासिल प्राप्त बाबा रामदेव ने आज कुश्ती के अखाड़ें में भी अपने हाथ दिखाए। काफी पहले कुश्ती छोड़ चुके बाबा रामदेव में आज भी काफी दमखम देखने को मिला। रामदेव ने पेशेवर पहलवान की तरह कई पहलवानों के छक्के छुड़ा दिए।

उन्हें देख कर कतई नहीं लगता था कि वह कुश्ती को काफी पहले छोड़ चुके हैं। बाद में पत्रकारों से बतचीत करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि गाय का दूध पीकर और इस दूध से बनी खीर खाकर आप पहलवानों सा दमखम प्राप्त कर सकते हैं।

Source: Hindi News and Newspaper

Sunday, 5 January 2014

Lok sabha election 2014 will be like movement: modi


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के तीखे हमले पर उलझने के बजाय भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी फिलहाल विकास के एजेंडा और देश के लिए अपनी सोच पर ही डटे दिखना चाहते हैं। शायद यही कारण है कि बाबा रामदेव के मंच पर मोदी आए तो अपने इरादों और ट्रैक रिकॉर्ड का हवाला दिया और प्रधानमंत्री का नाम लिए बगैर कहा कि वह अनाप-शनाप आरोपों को तवज्जो नहीं देते।

तालकटोरा स्टेडियम के भरे सभागार में उन्होंने विश्वास दिलाया कि उनके पास इरादा है और कुछ कर गुजरने की क्षमता है। उन्होंने रामदेव की उम्मीदों पर भी खरा उतरने का वादा किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहला चुनाव आ रहा है जिसने पुरानी परंपराओं को नष्ट कर दिया है। चुनाव उम्मीदवार, जातिगत समीकरण से उठकर विकास के एजेंडे पर आ गया है। लिहाजा इस बार का चुनाव भी एक आंदोलन की ही तरह होगा। देश के स्वाभिमान की बात की तो जीएसएलवी-5 के लिए वैज्ञानिकों को बधाई भी दी।

मोदी ने आज अपनी गरीबी वाले दिनों से अब तक के सफर का जिक्र कर खासतौर से गांव-किसान और गरीब के साथ-साथ युवा व आधुनिक भारत के साथ संवाद करने में अपनी ऊर्जा लगाई। मोदी ने फर्श से अर्श तक के अपने सफर का जिक्र किया और भरोसा दिलाया कि वह पद के लिए नहीं कुछ कर गुजरने के लिए पैदा हुए हैं। जाहिर तौर पर रामदेव के गैरसियायी मंच से वह पीएम के तीखे बयान पर न उलझे हों, लेकिन कांग्रेस पर हमला करने से नहीं चूके। 

रविवार को रामदेव के स्वाभिमान मंच पर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व उपस्थित था। मोदी के साथ पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली ने भी सभा को संबोधित किया। एक-एक कर सभी नेताओं और खुद रामदेव ने पीएम के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें मनमोहन सिंह ने मोदी को देश के लिए विनाशकारी बताया था।

रामदेव ने कहा कि मोदी देश के लिए तो नहीं लेकिन कांग्रेस के लिए जरूर विध्वंसकारी होंगे। मोदी ने पीएम को तरजीह नहीं दी। हां, यह जरूर याद दिला दिया कि वह गरीब घर में जन्मे और चाय बेचने से लेकर मजदूरी तक की है। लगभग 45 मिनट के भाषण में मोदी ने अलग-अलग पहलुओं पर विकास की सोच रखी और भरोसा दिलाने की कोशिश की कि परिवर्तन की आशाओं को भाजपा व मोदी ही पूरी करेंगे।

मोदी के निशाने पर तो कांग्रेस और केंद्र सरकार ही थी, लेकिन परोक्ष रूप से आप भी नहीं बची। उन्होंने कहा, 'समर्थन से पहले ट्रैक रिकॉर्ड देख लेना। ऐसा न हो कि सिर्फ टेप रिकॉर्ड चल रहा हो।' याद दिलाया कि गुजरात में उन्होंने छोटे से बड़े क्षेत्रों में विकास भी किया है और अफसरशाही व भ्रष्टाचार पर लगाम भी लगाई है।

Source : Top Hindi News