Showing posts with label Narendra Modi. Show all posts
Showing posts with label Narendra Modi. Show all posts

Wednesday, 15 June 2016

अमेरिकी सीनेट ने दिया भारत को झटका, नहीं मिलेगा 'विशेष सहयोगी' का दर्जा

भारत को अमेरिका का वैश्विक रणनीतिक और रक्षा सहयोगी का दर्जा देने वाला प्रस्ताव अमेरिकी सीनेट में पारित होने में असफल रहा है। यह तब हुआ जब अमेरीका द्वारा अपने निर्यात नियंत्रण नियमों में संशोधन हेतु लाया गया एक महत्वपूर्ण संशोधन पारित नहीं हो पाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पहले ही अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया था, जिसके बाद अमेरिका के प्रमुख सीनेटर जॉन मैक्केन द्वारा राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकार अधिनियम (एनडीडीए -17) में संशोधन का प्रस्ताव लाया गया था। यदि यह प्रस्ताव पारित हो जाता तो भारत को अमेरिका का एक वैश्विक रणनीतिक और रक्षा सहयोगी का दर्जा प्राप्त हो जाता।

पीएम की अमेरिका यात्रा के दौरान मोदी और बराक ओबामा द्वारा दिए गए एक सयुंक्त वक्तव्य में अमेरिका ने भारत को एक "प्रमुख रक्षा सहयोगी" का दर्जा देने का जिक्र किया गया था। जिसके तहत रक्षा संबंधी व्यापार और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग करना था। एनडीडीए -17 को यूएस सीनेट द्वारा भारी बहुमत से पारित कर दिया गया था जिसके पक्ष में 85 और विपक्ष में 13 वोट पड़े थे। लेकिन द्विदलीय समर्थन सहित कुछ प्रमुख संशोधनों (एसए 4618) को सीनेट की मंजूरी नहीं मिल सकी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सीनेटर मैक्केन ने निराशा जताते हुए कहा, "मुझे अफसोस है कि सीनेट में हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों पर बहस और वोटिंग नहीं हो सकी।"

मैक्केन द्वारा लाए गए इस प्रस्ताव में कहा गया था कि, सीनेट के संशोधन 4618 के पीछे कांग्रेस की भावना है कि दोनों देश (भारत और अमेरिका) सुरक्षा खतरों का सामना कर रहे हैं और संबंधों का मजबूत होना दोनों के हित में है। प्रस्ताव के मुताबिक भारत को वैश्विक सहयोगी के रूप में भी मान्यता देना अनिवार्य था। इस प्रस्ताव के जरिए राष्ट्रपति से अनुरोध किया गया था कि वह भारत-अमेरिका रक्षा तकनीक की प्रभावशीलता और रक्षा विभाग के इंडिया रैपिड रिएक्शन सेल की स्थिरता बढ़ाने के लिए प्रयास करें। 

Monday, 13 June 2016

LIVE :उत्तर प्रदेश के लोगों ने किया है अभूतपूर्व काम : मोदी

संगमनगरी इलाहाबाद में भारतीय जनता पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन से जनता को मोहित कर दिया है। संगमनगरी इलाहाबाद के परेड ग्राउंड में भारी भीड़ मोदी को सुनने को बेताब थी, मोदी ने उनका गर्मजोशी से अभिवादन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों ने अद्भुत काम किया है। मैं निषादराज की धरती से उस पराक्रम को याद दिलाना चाहता हूं। तीस वर्ष के बाद हिंदुस्तान को पूरे बहुमत वाली सरकार मिली है। उसका पूरा श्रेय मेरे उत्तर प्रदेश के भाईयों बहनों को जाता है। जब जब हिंदुस्तान मुसीबत से गुजरा है, हिंदुस्तान को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश सबसे पहले आगे आया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से ही देश का प्रधानमंत्री, गृह मंत्री व रक्षा मंत्री हैं।

उत्तर प्रदेश के लोगों में उदारता है। लोगों को कभी कभी लगता है कि मोदी जी अमेरिका गए थे ऐसा हो गया, अफगानिस्तान गए थे यह हो गया। जो कुछ भी हो रहा है वह आप लोगों , सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानियों के कारण हो रहा है।

गंगा यमुना व सरस्वती के मिलन से नई प्रेरणा यह धरती देती है। गंगा विचार धर्म है। विवेकानंद से जो विचार यात्रा चली है उसे मां गंगा ने आशीर्वाद दिया है। मां यमुना जिनकी गोद में भगवान श्रीकृषण पले। मां गंगा विचार देती है, यमुना कर्म का संदेश देती हैं। सरस्वती श्रद्धा होती है। विचार कर्म और श्रद्धा से हमें उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाना है।

साथी मंत्रियों का अभिवादन करने के बाद कहा भाजपा को हालिया चुनाव में अभूतपर्व समर्थन मिला। एक साथ सब लोग मोबाइल पर असम की जनता का अभिनंदन करें जो सोए हुए हैं, वह भा जाग जाएंगे।

प्रयाग का मतलब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कहते हैं कि यहां लोकहितार्थ सबसे बड़ा यज्ञ हुआ था। प्रयागराज की धरती पर आज से उत्तर प्रदेश के लिए नए यज्ञ की शुरुआत हो रही है। वह यज्ञ है विकास का यज्ञ। विकास का यज्ञ करना है तो हमें कुछ अाहुति देनी होती है। विकास का यज्ञ तब सफल होता है जब उसमें अहंकार की आहुति दी जाए। जातिवाद, भाई भतीजावाद , संप्रदायवाद की आहुति दी जाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा मुझे बताइए कि उत्तर प्रदेश गुंडागर्दी, जातिवाद, भाई भतीजावाद भ्रष्टाचार से परेशान है कि नहीं। इसलिए मैं विकास का यज्ञ चाहता हूं। अगर बदलाव लाना है तो विकास के रास्ते पर जाना पड़ेगा। इसके बिना कोई चारा नहीं है।

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर, कैबिनेट मंत्री कलराज मिश्र के साथ भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष तथा फूलपुर से सांसद केशव प्रसाद मौर्य भी मंच पर हैं। इन सभी को भी बेसब्री से पीएम मोदी का इंतजार है। प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य लोगों को संबोधित कर रहे हैं। केशव मौर्या के बाद देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह तथा अमित शाह ने रैली को संबोधित किया है। राजनाथ ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था तो अमित शाह ने विकास के सभी काम पर निशाना साधा है।

इस रैली में मंच पर मीरजापुर से अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल भी हैं। वह मीरजापुर से रैली में शामिल होने आई हैं। दो जुलाई को वाराणसी में प्रस्तावित अपना दल की रैली में अमित शाह को भी शामिल होना है।

प्रधानमंत्री को सुनने के लिए भीड़ दोपहर से ही मैदान में पहुंच चुकी थी। रैली स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यहां पर पुलिस चप्पे चप्पे पर तैनात है। Read more http://www.jagran.com/

Tuesday, 7 June 2016

140 घंटेे में 5 देशों की यात्रा से वापस लौटेंगे पीएम, ये हैंं कार्यक्रम

पीएम मोदी के विदेश दौरे लगतार चर्चा में बने रहते हैं। विपक्ष भी पीएम मोदी की विदेश यात्राओं को हथियार बनाकर लगतार उनपर निशाना साधता रहता है लेकिन क्या आपको पता है कि पीएम मोदी 140 घंटे में करीब 33000 किलोमीटर की यात्रा करते हुए पांच देशों का दौरा पूरा करेंगे जिसमें अमेरिका भी शामिल है। ये चौंकाने वाला आंकड़ा बताता है कि पीएम मोदी कितने कम समय में कितना अधिक काम कर लेते हैं।

अब आपको शुरू से बताते हैं कि पीएम मोदी ने अपनी पांच देशों की यात्रा को कैसे नियोजित किया है। पीएम की इस यात्रा के दौरान अफगानिस्तान और मैक्सिकों में रात में रूकने का कार्यक्रम शामिल नहीं है। तय कार्यक्रमों के मुताबिक पीएम को इन देशों में महज चार घंटे रहना है।

पीएम मोदी ने विदेश यात्रा को लेकर एक नियम बना रखा है कि अगर अगले दिन उस देश में कोई कार्यक्रम तय नहीं है तो वहां रात में रूकने का कोई मतलब नहीं है। इसके अलावा पीएम मोदी रात के वक्त किसी होटल में आराम करने की बजाय यात्रा करते हुए ही आराम करने को प्राथमिकता देते हैं ताकि विदेश दौरों में कम से कम दिन लगाकर ज्यादा से ज्यादा काम किया जा सके।

यहां तक की भारत लौटने के लिए भी पीएम यही फॉर्मूला अपनाते हैं। इस यात्रा के दौरान भी पीएम मोदी मैक्सिको से भारत लौटते हुए ऐसा ही करेंगे। पीएम को मैक्सिको से भारत लौटने में करीब 21 घंटे का समय लगेगा और इस बीच उनका जहाज सिर्फ तकनीकी कारणों की वजह से दो घंटे के लिए फैंकफर्ट में रूकेगा और बाकी पूरी रात पीएम सफर में गुजारकर 10 जून को सुबह 5 बजे दिल्ली पहुंचेंगे और उस दिन सभी तय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।  Read more http://www.jagran.com/

Wednesday, 1 June 2016

ओबामा के मोदी प्रेम पर चकित US थिंक टैंक, बोला- अब हर कोई है मिलने को आतुर

दो वर्ष पहले तक पीएम मोदी से कुछ लोग संबंध बनाने तक से कतराते थे, यहां तक कि उनसे मिलने में हिचकते थे लेकिन दो वर्ष के भीतर उनकी शख्सियत ऐसी हो गयी है कि अब उनसे हर कोई संबंध बनाने के लिए आतुर है। यह बातें एक शीर्ष अमेरिकी थिंक टैंक ने उस समय कही हैं जब पीएम मोदी की अगले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात होने वाली है।

कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल के एश्ले टेलिस ने मंगलवार को कहा, "प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की यह राष्ट्रपति (ओबामा) के साथ संभवत: सातवीं बैठक होगी। कोई भी देश जो अमेरिका का औपचारिक सहयोगी नहीं है उसके शासनाध्यक्ष के साथ बैठक के मामले में संभवत: यह मोदी और ओबामा दोनों के लिए एक रिकार्ड होगा।"

सात जून को ओबामा-मोदी की बैठक से पहले व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से बात करते हुए टेलिस ने कहा, "यह उस व्यक्तिगत रिश्ते के बारे में बताता है, जो दोनों के बीच पिछले दो वर्षों के दौरान विकसित हुआ है और अमेरिका के साथ मोदी के इतिहास को देखते हुए यह आश्चर्यजनक है।" अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री आठ जून को अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त सभा को संबोधित करेंगे।

टेलिस की बात पर सहमति व्यक्त करते हुए मिलन कार्नेगी के वैष्णव ने कहा कि मोदी में आये व्यक्तिगत बदलाव उल्लेखनीय हैं। वैष्णव ने कहा, "दो वर्ष पूर्व तक कानूनी मुद्दे को लेकर मोदी अमेरिकी धरती पर कदम भी नहीं रख सके थे और अब अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त सभा को संबोधित करने वाले हैं। यह कुछ ऐसा ही है कि, एक व्यक्ति जिसे कल तक कोई संपर्क नहीं बनाना चाहता था आज उससे संपर्क स्थापित करने को आतुर है।"

दो वर्षों के शासन के दौरान विदेश नीति को लेकर पूरे अंक देते हुए टेलिस ने कहा, "किसी खास विफलता की पहचान मुश्किल है, पाकिस्तान और नेपाल ही दो ऐसे क्षेत्र हैं, जहां उनकी नीति थोड़ी कमजोर पड़ती दिख रही है। मोदी के शासनकाल के दौरान भारत की विदेश नीति उल्लेखनीय रूप से सफल रही है।" टेलिस ने कहा कि मोदी केवल बातों में ही यकीन नहीं रखते बल्कि अपने कार्य करने के लिए भी पहचाने जाते हैं। वह इच्छा रखते हैं कि संबंधों को दूर तक ले जाया जा सके।  Read more http://www.jagran.com/

Tuesday, 31 May 2016

डिजिटल मीडिया से संभव हो रहा जनता से सीधा संवाद: भाजपा अध्यक्ष

विकास पर्व के जरिए मोदी सरकार कामयाबियों को जनमानस तक पहुंचा रही है। वहीं भाजपा भी देश के अलग-अलग शहरों, कस्बों और गांवों में सरकार की उपलब्धियों को बताने में जुटी है। इन उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी व्यापक उपयोग किया जा रहा है।

 हाल ही में देश -विदेश के डिजिटल मीडिया के संपादकों और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बीच संवाद हुआ। संपादकों के साथ संवाद में अमित शाह ने डिजिटल मीडिया की भूमिका पर बेबाकी से राय रखी। उन्होंने कहा कि आज के बदलते समय में डिजिटल माध्यम के प्रभाव को नकारा नहीं जा सकता है। डिजिटल माध्यम के जरिए हम आसानी से जरुरतमंदों के बाच पहुंच सकते हैं। लोगों की दिक्कतों से रूबरू होने के साथ-साथ सरकार और पार्टी की योजनाओं को कारगर तरीके से रख सकते हैं। डिजिटल मीडिया से बातचीत में अमित शाह ने न केवल सरकार और पार्टी से जुड़े सवालों का जवाब दिया बल्कि डिजिटल मीडिया से जुड़े सवालों और चुनौतियों का भी जिक्र किया।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रमुख अमित शाह ने डिजिटल प्लेटफॉर्म को बदलते समय के साथ और सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कुछ मांगों को सही मानते हुए लिखित रूप में उन्हें सौंपने का सुझाव भी दिया। 2014 के आम चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने युवाओं और शहरी मध्यवर्ग तक पहुंचने के लिए सोशल और डिजिटल प्लेटफॉर्म का बेहतर उपयोग किया था। आने वाले समय में भी पार्टी तेजी से उभरते हुए इस माध्यम की मदद से आम लोगों तक अपनी बात पहुंचाना चाहती है। पार्टी अध्यक्ष की इस पहल से कार्यक्रम में मौजूद लगभग सभी मीडिया के प्रतिनिधि संतुष्ट नजर आए। अमित शाह से बातचीत के दौरान लगभग सभी प्रतिनिधियों को सवाल पूछने का मौका मिला।

डिजिटल मीडिया के संपादकों से बातचीत के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, श्रीकांत शर्मा, संबित पात्रा और अनिल बलूनी भी मौजूद थे। श्रीकांत शर्मा और सुधांशु त्रिवेदी ने जागरण द्वारा डिजिटल में अलग-अलग क्षेत्रों में नए प्रयोगों की उपयोगिता को स्वीकारा और कुछ नए सुझाव भी दिए। उनका मानना था कि सीधा संवाद स्थापित करने के लिए इससे बेहतर और उपयोगी माध्यम और कुछ नहीं हो सकता है। इसके अलावा उन्होंने जागरण डिजिटल को नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्हाराव ने सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पिछले दो साल में विभिन्न योजनाओं की उपलब्धियों के बारे में भी बताया।  Read more http://www.jagran.com/

Thursday, 26 May 2016

स्‍वामी ने पीएम से की रघुराम राजन को तुरंत बर्खास्‍त करने की अपील

भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक फिर से सरकार को भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन को तुरंत उनके पद से हटाने की अपील की हैै। इस बार उन्होंने यह अपील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की है। इस बार उन्होंने पीएम काेे एक पत्र लिखकर राजन की शिकायत की है। साथ ही स्वामी ने आरबीआई गवर्नर के खिलाफ छह आरोप भी लगाते हुए उन्हें तुरंत सर्विस से बर्खास्त किए जाने की अपील की है।

ये हैं उनके आरोप:-

1- अपने आरोपों में उन्होंने लिखा है कि राजन की ओर से ब्याज दरें बढ़ाए जाने के फैसले की वजह से घरेलू छोटी और मध्यम इंडस्ट्री में घाटे में आ गई हैं। इससे न सिर्फ उत्पादकता घट रही है बल्कि बेरोजगारी भी बढ़ रही है।

2- सरकारी कर्मचारी होने के बाद भी वह लगातार सार्वजनिक जगहों पर भाजपा की आलोचना करते दिखाई देते हैं। देश में असहिष्णुता का मुद्दा हो या फिर ग्रोथ रेट का मुद्दा राजन की राय हर जगह ही सरकार से अलग रही है।

3.राजन एक अमेरिका संस्था ग्रुप ऑफ 30 के सदस्य भी हैं। यह संस्था ग्लोबल इकॉनमी में अमेरिका को सर्वोच्च बनाए रखने के उद्देश्य से काम कर रही है। अमेरिका पहले भी ऐसे कारनामों से मंदी के दौर में जापान की कई कंपनियां हथिया चुका है।

4. राजन ने दुनिया भर के लोगों को भारत से जुड़ी आर्थिक रिपोर्ट और जरूरी आंकड़े भेजे हैं, जो कि सरासर गलत है। इससे देश की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। उनका आरोप है कि राजन ने यह आंकड़े शिकागो यूनिवर्सिटी केे ईमेल से भेजे हैं।

5. आरबीआई गवर्नर ने प्रधानमंत्री की ओर से स्टे ऑर्डर होने के बावजूद शरिया कंप्लेंट फाइनेंशियल ऑर्गेनाइजेशन सेट अप करने की पुरजोर कोशिश की।

6. राजन ने अब तक अपना यूएस ग्रीन कार्ड बनाए रखा है, जिसके जरिए वह ट्रांजिशनली कभी भी अमेरिका वीजा हासिल कर सकते हैं। यही नहीं, इस कार्ड के होने पर संबंधित व्यक्ति को अमेरिकी सरकार के कहने पर सैन्य सेवाएं भी देनी पड़ सकती हैं। आरबीआई गवर्नर की पोस्ट काफी संवेदनशील जगह है, यहां किसी देशभक्त व्यक्ति की जरूरत है जो बिना शर्तों के अपने देश के लिए काम कर सके।  Read more http://www.jagran.com/

Tuesday, 24 May 2016

'पूरी तरह से बेईमान हैं केजरीवाल, स्वार्थ के लिए मोदी से भी मिला सकते हैं हाथ'

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए पूर्व आप नेता प्रशांत भूषण ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए नरेंद्र मोदी से भी हाथ मिला सकते हैं। अपनी निजी अमेरिका यात्रा के दौरान भारतीय-अमेरिकी समूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "केजरीवाल पूरी तरह से बेईमान हैं.. जिस दिन उन्हें लगेगा तो वह नरेंद्र मोदी से भी हाथ मिला लेंगे। मुझे इस बारे में कोई संदेह नहीं है।"

भूषण का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पिछले एक साल के दौरान दिल्ली सरकार और मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में कई मुद्दों को लेकर तनाव की स्थिति बनी रही। पिछले वर्ष आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव ने स्वराज अभियान की स्थापना की थी। प्रशांत भूषण ने कहा, "वह (केजरीवाल) विश्वसनीयता हासिल करने के लिए लोगों का इस्तेमाल करते हैं, मैं और योगेंद्र यादव इसके उदाहरण हैं।"

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा केजरीवाल की भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की कोई ईच्छा नहीं है। केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, "वह खुद के लिए जवाबदेही नहीं चाहते हैं।" उन्होंने कहा कि उन्हें आम आदमी पार्टी के विधायकों के बारे में भ्रष्टाचार के कई मामले सुनने को मिल रहे हैं।

भूषण ने कहा, "अरविंद में मनमोहन सिंह के लक्षण हैं, जो अपने लिए कभी पैसे नहीं चाहते हैं लेकिन अपने आस-पास के लोगों को इसकी अनुमति देते हैं।"

पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों पर बात करते हुए भूषण ने कहा, " मेरे हिसाब से पंजाब में कांग्रेस एक अच्छी पंसद हो सकती है और वह 'आप' से बेहतर है तथा कांग्रेस के पास अनुभव है। आम आदमी पार्टी में अब कोई सिद्धांत नहीं बचे हैं।" स्वराज अभियान के बारे में एक प्रश्न का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह अभी राजनीति में उतरने को तैयार नहीं है और इसमें अभी एक वर्ष का समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि चुनावी राजनीति को ज्वॉईन करने से पहले स्वराज अभियान को खुद में पारदर्शिता, जिम्मेदारी और लोकतंत्र के सिद्धांतों को स्थापित करना होगा। हम 'आप' जैसी गलतियां दोहराना नहीं चाहते हैं।  Read more http://www.jagran.com/

Thursday, 19 May 2016

चुनाव के नतीजों पर पीएम मोदी ने दी बधाई तो राहुल ने दिया ये बयान

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। इन रुझानों के में सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को होता दिखाई दे रहा है। वहीं भाजपा के लिए खुशखबरी ये रही कि वो पहली बार असम में सरकार बनाती दिख रही है। जबकि दूसरे राज्यों तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में भी उसका प्रदर्शन सुधरता दिखाई दे रहा है।

पढ़िए, चुनाव के इन नतीजों पर राजनीतिक दलों के नेताओं का क्या कहना है।

नरेंद्र मोदी- भाजपा असम की जनता के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सभी संभव प्रयास करेगी और असम के विकास को नई ऊंचाईयों पर लेकर जाएंगे। पूरे देश की जनता भाजपा पर भरोसा जता रही है।

राहुल गांधी- कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पांच राज्यों में हुए चुनाव के नतीजों के बाद पार्टी की हार स्वीकार करते हुए कहा कि जनता ने जो जनादेश दिया है वे उसका स्वागत करते हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट कर जीती हुई पार्टियों को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस तब तक संघर्ष करती रहेगी जब तक वह जनता का विश्वास फिर से नहीं हासिल कर लेती।

नितिन गडकरी- गांधी जी का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना राहुल गांधी पूरा करेंगे।

जितेंद्र सिंह- असम की जनता का धन्यवाद, पीएम मोदी के नेतृत्व पर लोगों ने भरोसा जताया है।

पीयूष गोयल- नतीजों से काफी खुशी हुई। भारत के लोगों ने एक बार फिर ये बता दिया है कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा करते हैं।

शशि थरुर- वाकई में ये परेशान करने वाला है। लेकिन हम एक मजबूत विपक्ष की भूमिका अदा करेंगे।

जयराम रमेश- असम और केरल के ऐसे नतीजों से उम्मीद नहीं थी। लेकिन पश्चिम बंगाल में हमने अच्छा किया। तमिलनाडु और पुडुचेरी में कांग्रेस गठबंधन ने मजबूती दिखाई है।  Read more http://www.jagran.com/

Thursday, 12 May 2016

मोदी व दूसरों की डिग्री में फर्क क्‍यों, AAP के सवाल का जवाब देगी BJP

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के समक्ष तीन यक्ष सवाल पूछ कर गेंद को विश्वविद्यालय प्रशासन के पाले में डाल दिया है। देखना यह है कि इन सवालों को जवाब डीयू प्रशासन देता है कि नहीं। आप नेताओं के इन सवालों के बाद भाजपा ने ऐलान किया है कि आज इन सारे प्रश्नों का उत्तर देगी। इस बाबत आज एक पीसी का आयोजन भी किया गया है।

प्रधानमंत्री की डिग्री सौ फीसद सही : डीयू

आप नेताओं ने दिल्ली विश्वविद्यालय के वीसी से उनकी डिग्री को दिखाने की मांग की थी। लेकिन डीयू प्रशासन ने इस मांग को सिरे से खारिज कर दिया। डीयू प्रशासन का तर्क था कि किसी की डिग्री के देखने का अन्य किसी को हक नहीं है। जबकि आप नेता इसे सार्वजनिक करने पर अड़े हैं।

भाजपा ने सार्वजनिक की पीएम मोदी की डिग्री

राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने मीडिया के समक्ष प्रधानमंत्री की डिग्री को दिखाया और कहा अब इस मामले में अरविंद केजरीवाल को देश से माफी मांगना चाहिए। इसके बाद आप नेताओं ने माफी के बजाए डिग्री पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया।

हालांकि इस मामले में अन्य प्रमुख दलों की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। विपक्ष ने इस पूरे मामले में चूप है। लेकिन आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इस अपना एेजंडा बना लिया है। उनकी बात में कितना सच्चाई है यह तो समय बताएगा।

 आप के यक्ष सवाल
1 - प्रधानमंत्री मोदी की BA और MA की डिग्री में नाम में भिन्नता है। मार्कशीट पर नाम नरेंद्र कुमार दामोदर दास मोदी है, जबकि बीए डिग्री में नरेंद्र दामोदर दास मोदी है। आप नेता का कहना है कि यह असंभव है। नाम में बदलाव अवैध है।

2- दिल्ली विश्वविद्यालय का लोगो एक है। लेकिन मोदी की डिग्री और डीयू की डिग्री में भिन्नता है। यह कैसे हो सकता है कि एक विश्वविद्यालय के दो लोगो हैं।

3- आप नेताओं का आरोप है कि डिग्री में नाम और अंक हस्तलिखित है। जबकि ऐसा नहीं हाेता है। मूल डिग्री में नाम हस्तलिखित नहीं होना चाहिए।

4- आप नेताओं का कहना है कि एक तरफ विश्वविद्यालय का कहना है कि वह पुराने रिकार्ड नहीं रखता है, दूसरी और रजिस्टार का दावा है कि डिग्री की मिलान किया गया है। यह दोनों विरोधाभाषी बाते हैं। इससे लगता है कि दाल में कुछ काला है।

भाजपा का दावा

1- भाजपा का कहना है डीयू ने डिग्री को सही माना है। पार्टी ने डिग्री को देश के समक्ष दिखा दिया तो फिर आप नेता इस तरह की हरकत से क्या सिद्ध करना चाहते हैं। उनका स्टैंड समझ से परे है।

2- पार्टी का कहना है आम आदमी पार्टी विकास के मुद्दे से भटकर दिल्ली की जनता का ध्यान दूसरी ओर बांटना चाहती है। इसलिए उसके पास कोई मुद्दा नहीं है तो उसने इस प्रकार की हरकत की है। Read more http://www.jagran.com/

Thursday, 14 April 2016

7.5 फीसद की वृद्धि दर भारत की जरूरतों के लिए पर्याप्त नहीं: अरुण जेटली

एक सप्ताह की अमेरिकी यात्रा पर गए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि भारत की वर्तमान विकास दर हमारी आवश्यकताओं के हिसाब से पर्याप्त नहीं हैं और देश के पास इतनी क्षमता है कि यह इससे बेहतर हो सकती है। भारत के घटते हुए निर्यात पर चिंता व्यक्त करते हुए जेटली ने कहा कि देश में विकास के मानक पटरी पर हैं और सरकार अपने सभी वित्तीय मानकों को पूरा करने के साथ-साथ अपने सुधार के एजेंडे की ओर भी आगे बढ़ रही है। जेटली ने कहा कि कुछ स्तरों पर वैश्विक विकास के मुकाबले भारत में फिर से विकास पटरी पर लौट रहा है, जिसका एक प्रमुख कारण बेहतर मानसून तेल की कीमतों में गिरावट होना है।

एक वैश्विक अमेरिकी थिंक टैंक, कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस के कार्यक्रम में बोलते हुए जेटली ने कहा
"यह हकीकत है कि वैश्विक स्तर पर प्रतिकूल माहौल होने के बावजूद भी हमने घरेलू नीतियों में कुछ परिवर्तन करके विकास की गति को बनाए रखा।" उन्होंने कहा कि सबसे चिंता का जो विषय है, वह है घटता हुआ निर्यात, जिसके लिए वैश्विक कारण भी जिम्मेदार हैं। जेटली ने कहा भारत के पास इससे भी बेहतर करने की क्षमता है।

इससे पहले वैश्विक अमेरिकी थिंक टैंक, कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस के अध्यक्ष और पूर्व विदेश उप मंत्री विलियम बर्न्स ने जेटली का स्वागत करते हुए कहा कि विश्व में, विशेषकर एशिया में भारत को एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करनी है। उन्होंने कहा कि चीन के मुकाबले सबसे तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था से भारत ने वैश्विक स्तर पर सबको प्रभावित किया है।

बर्न्स ने कहा "भाजपा के सत्ता में आने के दो साल बाद भारतीय आर्थिक स्थिति में परिवर्तन आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अरुण जेटली के नेतृत्व में आज भारत तेजी से उभरती हुई विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। सरकार सुधारों को लेकर प्रतिबद्ध है।" Read more http://www.jagran.com

मैरीटाइम इंडिया समिट में बोले पीएम, बाबा साहेब जलनीति के थे जनक

मैरीटाइम इंडिया उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज के समय में मैरीटाइम यातायात जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। इसके विकास के लिए हमें नए सिरे से सोचने की जरूरत है। इस बात का ख्याल रखना होगा कि मैरीटाइम यातायात की वजह से सामुद्रिक जीवों पर किसी तरह का बुरा प्रभाव न पड़े। जिस तरह से जलवायु परिवर्तन हो रहा है कि उससे साफ है कि समुद्र में होने वाली गतिविधियों से ग्लेशियर्स पर असर पड़ रहा है। आज के समय में मैरीटाइम यातायात पर्यावरण के अनुकूल है।

पीएम ने कहा कि ये पहला मौका है जब भारत इतने बड़े पैमाने पर वैश्विक आयोजन को कर रहा है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडर की मैरीटाइम यातायात पर सोच को ध्यान में रखकर आज के दिन इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

डॉ अंबेडकर भारत में जल नीति नदियों को जोड़ने और सामुद्रिक यातायात के नियंता थे। हम लोगों में से बहुत लोगों को ये पता नहीं है कि डॉ अंबेडकर दो भारत में दो शक्तिशाली संस्थाओं के जनक थे जिसमें नौ परिवहन और ऊर्जा थी। सेंट्रल वाटरवेज, इरिगेशन एंड नेविगेशन कमीशन और सेंट्रल टेक्निकल पावर बोर्ड शामिल था। गरीबों की भलाई के लिए बाबा साहेब नई जलनीति पर बल देने की बात कहा करते थे। भारत सरकार ने बाबा साहेब के सपनों को साकार करने के लिए जलनीति नौपरिवहन नीति पर खासा ध्यान दे रही है।

पीएम ने कहा कि भारत की इतनी लंबी सामुद्रिक सीमा में अपार संभावनाएं हैं। जिसके उचित इस्तेमाल की जरूरत है। भारत सरकार इस सेक्टर में एक लाख करोड़ के निवेश पर काम कर रही है ताकि भारत के नौजवानों को बड़ी संख्या में रोजगार मिल सके।

सी रूट का भूल जाना एक यादगार यात्रा को भूलने जैसा है आज के समय में भारत आने का बेहतर मौका है खास तौर से अगर कोई सी रूट से आए तो उसकी यात्रा और यादगार हो जाएगी। मछलियों को पकड़ने के लिए सरकार अत्याधुनिक सुविधाओं वाली नौकाओं के विकास पर बल दे रही है। इससे भारतीय मछुआरे भारत के विशिष्ट आर्थिक संसाधनों का फायदा उठा सकेंगे।

पीएम ने कहा कि सामुद्रिक यातायात से हम न केवल व्यापार करते हैं बल्कि दुनिया की अलग अलग सभ्यताएं एक दूसरे से जुड़ती हैं।

इससे पहले उन्होंने बी आर अंबेडकर की 125वीं जयंती पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। Read more http://www.jagran.com

Tuesday, 12 April 2016

लंच पर पीएम मोदी के मेहमान बने प्रिंस विलियम और केट मिडलटन

अपने पहले भारत दौरे पर आए ब्रिटेन के शाही परिवार के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेहमान बने। पीएम मोदी के निमंत्रण पर लंच के दौरान दोनों ने उनकी मेहमाननवाजी का लुत्फ उठाया। पीएम से मुलाकात के बाद शाम को ये शाही जोड़ा असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के लिए रवाना हो जाएगा।

प्रिंस विलियम और केट लंच पर पीएम के बने मेहमान-देखें तस्वीरें

इससे पहले ड्यूक और डचेज ऑफ कैंब्रिज प्रिंस विलियम और केट मिडलटन ने सोमवार को गांधी स्मृति और इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति का दौरा भी किया था। गौरतलब है कि ब्रिटिश शाही दंपति प्रिंस विलियम्स और उनकी पत्नी केट मिडिलटन की यह पहली भारत यात्रा है। रविवार को मुंबई में कई बॉलीवुड हस्तियों ने दोनों का गर्मजोशी से स्वागत किया था।

इनमें शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्य राय बच्चन, परिणीति चोपड़ा और हुमा कुरैशी सरीखी हस्तियां शामिल हैं। द ताज महल पैलेस होटल में रविवार रात उनके लिए स्वागत समारोह रखा गया था। स्वागत समारोह के मेजबान ऐश्वर्य व शाहरुख खान रहे। यह दंपती आगामी 16 अप्रैल को ताज महल का भी दीदार करेगा। प्रिंस विलियम की मां प्रिंसेस डायना ने 1992 में अकेले ही ताज महल का दौरा किया था।

बता दें कि 10 अप्रैल को ही प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट भारत दौरे पाए आए थे। मुंबई पहुंचने के बाद सबसे पहले इन्होंने 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के पीड़ितों के श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा उन्होंने गरीब बच्चों के एक चैरिटी क्रिकेट मैच में भी हिस्सा लिया।
शाही दंपती ड्यूक और डचेस ऑफ कैंब्रिज भारत और भूटान के सात दिन के दौरे की शुरुआत में मुंबई पहुंचे। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के साथ मजबूत संबंध बनाना है। Read more http://www.jagran.com

Friday, 1 April 2016

कनाडा, ब्रिटेन और जापान के शीर्ष नेताओं से आज मुलाकात करेंगे पीएम मोदी

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में हो रहे परमाणु सुरक्षा सम्मेलन के इतर, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक द्विपक्षीय वार्ता श्रृंखला के तहत कनाडा, ब्रिटेन और जापान सहित विश्व के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे। मुलाकात के दौरान मोदी परमाणु सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत के रोडमैप और उपायों को लेकर चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री की पहली बैठक आज अपने कनाडाई समकक्ष जस्टिन ट्रूडो के साथ होगी जहां वो द्विपक्षीय मामलों पर चर्चा करेंगे। हाल में कनाडा के प्रधानमंत्री बने ट्रूडो की यह मोदी के साथ पहली बैठक होगी। इसके बाद मोदी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मौरिसियो मैक्री से मुलाकात करेंगे।

कैमरून और मोदी की मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब भारत की टाटा स्टील ने ब्रिटेन में घाटे में चल रहे अपने कारोबार को बेचने का निर्णय लिया है जिससे 20,000 लोगों की नौकरिंया जाने के आसार हैं। इन तीन मुलाकातों के बाद मोदी परमाणु सुरक्षा सम्मेलन के तीन अलग-अलग सत्रों में भाग लेंगे। अपनी दो दिवसीय वाशिंगटन यात्रा का समापन मोदी अपने कुछ नजदीकी मित्रों तथा जापान के पीएम शिंजो आबे से मुलाकात कर करेंगे और इसके बाद वो अपनी दो दिवसीय सऊदी अरब की यात्रा के लिए रवाना हो जाएंगे।

Wednesday, 30 March 2016

ब्रसेल्स पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के तीन दिवसीय दौरे के पहले चरण में आज ब्रसेल्स पहुंचे ।पीएम मोदी को हवाई अड्डे पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान पीएम 13 वें भारतीय-यूरोपियन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। ब्रसेल्स के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि बेल्जियम के लोगों की जीवटता और भावना को नमन करने के लिए कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं हैं। ब्रसेल्स मे हुये भयानक हमले के बाद हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और हमले में मारे गये लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं।

पीएम ने कहा कि बेल्जियम के साथ हमारे प्रगाढ़ संबंध हैं और यह समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं। यूरोप में बेल्जियम भारत का दूसरा बड़ा व्याथपारिक साझेदार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 30 मार्च को बेल्जियम प्रधानमंत्री चार्ल्से मिशेल से ब्रुसेल्सन में मिलने का कार्यक्रम है। इसके बाद यूरोपीय नेताओं के साथ 13वीं भारत-यूरोप शिखर सम्मेरलन में भी शामिल होने का कार्यक्रम रखा गया है।

Tuesday, 22 March 2016

पीएम ने मंत्रियों की बुलाई बैठक, काम में हीला- हवाली करने वालों की लेंगे क्लास

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपनी सरकार के सभी मंत्रियों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में सरकार की नीतियों और कैबिनेट के फैसलों के कार्यान्वयन पर चर्चा होगी। पीएम मोदी जनवरी और फरवरी महीनें में अपनी सरकार के सभी मंत्रियों के साथ बैठक कर चुके हैं। बैठक शाम 6.30 बजे संसद भवन परिसर में होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अति महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर बेहद गंभीर हैं और इसमें हो रही देरी को लेकर वे जिम्मेदार लोगों की क्लास भी ले सकते हैं। इससे पहले सभी मंत्रालयों और विभागों को स्पष्ट तौर पर कह दिया गया है कि जिस परियोजनाओं में देरी की संभावना हो उसका आकलन कर उसकी अंतिम तारीख से पहले ही कर लें। साथ ही ऐसे सभी प्रस्तावों को अंतिम तारीख से पहले ही मंत्रिमंडल की मंजूरी के निर्देश भी दिए गए हैैं।

केंद्रीय परियोजनाओं के पूरा होने में देरी की अन्य वजहों के साथ साथ एक बड़ा कारण मंत्रालयों और विभागों के अधिकारियों की लापरवाही भी रही है। सूत्र बताते हैैं कि प्रधानमंत्री कार्यालय की नजर में ऐसे कई मामले आए हैैं जिनमें परियोजना समाप्त होने की अंतिम तारीख बीत जाने के काफी समय तक इस बात की चर्चा तक मंत्रालय में नहीं हुई कि परियोजना के लिए नया लक्ष्य क्या रखा जाए।

ऐसे तमाम मामलों के आकलन के बाद कैबिनेट सचिवालय ने बीते महीने सभी मंत्रालयों और विभागों को निर्देश जारी करके कहा है कि परियोजना समाप्त होने की तारीख बीत जाने के बाद कैबिनेट से परियोजना खत्म होने की नई तारीख की मंजूरी अब नहीं ली जा सकेगी।

Source: पीएम ने मंत्रियों की बुलाई बैठक, काम में हीला- हवाली करने वालों की लेंगे क्लास

Thursday, 17 March 2016

सूफी फोरम में बोले मोदी; 'इस्लाम का अर्थ है शांति, लड़ाई मजहब से नहीं आतंकवाद से'

 'व‌र्ल्ड सूफी फोरम' का उद्घाटन करते हुए गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आतंकवाद की बढ़ती समस्या के बीच सूफी विचार और महत्वपूर्ण होता जा रहा है। उन्होंने इसे इस्लाम की सबसे अहम देन में से एक बताया। साथ ही कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई किसी धर्म के खिलाफ नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास' का जो नारा उन्होंने दिया है, उसके पीछे सूफी विचार ही है।

दिल्ली का विज्ञान भवन गुरुवार को 'व‌र्ल्ड सूफी फोरम' के मौके पर विभिन्न संस्कृतियों का समागम बन गया। शांति और भाईचारे के नारे को आगे बढ़ाने के लिए दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से सूफी विचार को मानने वाले यहां आ जुटे थे। तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस्लाम, कुरान और सूफी विद्वानों के हवाले से जो बातें कहीं, उसे सुनकर वहां मौजूद दुनियाभर के सूफी नेता, धर्मगुरु और विद्वानों ने खड़े होकर उनका जोरदार अभिनंदन किया।

20 देशों से यहां पहुंचे अंतरराष्ट्रीय समुदाय का 'शांति की धरती पर स्वागत' करते हुए मोदी ने कहा, 'सूफी विचार आधारभूत रूप से आतंकवाद का विरोधी है। इस्लाम का शाब्दिक अर्थ ही है शांति। आज के समय में सूफीवाद का संदेश खास तौर पर अहम हो गया है क्योंकि आतंकवाद वर्तमान समय का सबसे बड़ा दु:स्वप्न बन गया है। आतंकवाद हमें बांटता है और हमें नष्ट करता है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई किसी धर्म के खिलाफ नहीं है। आतंकवाद तरह-तरह से लोगों को उकसाने की कोशिश करता है और कारण बताता है, जिनमें से किसी को सही नहीं बताया जा सकता। मानवीयता के मूल्यों और अमानवीयता की ताकतों के बीच संघर्ष में सूफी विचार बेहद अहम भूमिका निभा सकता है।'

आल इंडिया उलेमा एंड मशाइख बोर्ड (एआइयूएमबी) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मोदी ने कहा, 'सूफी का संदेश वैश्विक है। यह सभी को एक मानता है और किसी में भेदभाव नहीं करता।' उन्होंने कहा कि जब हम अल्लाह के 99 नामों के बारे में सोचते हैं, कोई भी ¨हसा से जुड़ा नहीं है। पहले दो नाम करुणा और दया के प्रतीक हैं। अल्लाह रहमान और रहीम हैं। मोदी ने कहा कि सूफी विचार इस्लाम के दुनिया के सबसे अहम योगदान में से एक है। अफ्रीका से लेकर दक्षिण और मध्य एशिया तक, ईरान से लेकर भारत तक इसने सभ्यताओं के विकास में अहम योगदान किया है।

यह कहता है कि अगर हम ईश्वर को प्यार करते हैं तो हमें उनके बनाए सभी लोगों से भी प्यार करना चाहिए। हजरत निजामुद्दीन औलिया और बुल्ले शाह ने यही संदेश दिया है कि ईश्वर सभी के दिल में रहता है। मोदी ने कहा कि सूफी विचार भारत में इस्लाम का चेहरा बन गया। भारतीय संगीत और कविता के विकास में इसका महत्व अद्भुत है। जिस तरह आतंकवाद की पहुंच लगातार बढ़ रही है, उस समय अमीर खुसरो ने जिस दुनिया की बात की थी, वह आज बहुत अहम हो गई है।

दुनिया में आतंकवाद के बढ़ते खतरे के बारे में मोदी ने कहा कि पिछले साल (2015) में ही 90 से ज्यादा देशों में आतंकवादी हमले हुए। सौ देशों में मां-बाप सीरिया में मारे गए बच्चों के दर्द के साथ सोते हैं। जो धर्म के नाम पर ¨हसा कर रहे हैं, वे धर्म विरोधी हैं। विविधता प्रकृति की मूल वास्तविकता है।

इंटरनेट पर लगातार दूसरे वर्ष भी सबसे प्रभावशाली हैं मोदी- टाइम मैगजीन


प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका टाइम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार दूसरे वर्ष इंटरनेट पर प्रभावशाली लोगों में से एक बने हुए हैं। टाइम ने मोदी को "इंटरनेट स्टार" के रूप में एक भारतीय नेता करार दिया है जो सोशल मीडिया का प्रयोग "डिप्लोमेसी" के लिए करते हैं। पिछले साल अपनी पाकिस्तान यात्रा की घोषणा को ट्विटर के जरिए करने का जिक्र भी पत्रिका ने किया ।

टाइम द्वारा इंटरनेट पर 30 सबसे प्रभावशाली लोगों की घोषणा की गई है। इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी कर रहे डोनाल्ड ट्रंप, रियलटी टीवी स्टार किम कार्दाशिंया और उनके पति केन वेस्ट, लेखक जे के रोलिंग, पूर्व ओलंपिक एथलीट केटल्यन जेन्नर और स्टार फुटबाल खिलाडी क्रिस्टियनो रोनाल्डो शामिल हैं। इंटरनेट पर 30 प्रभावशाली लोगों का चयन करने से पहले टाइम द्वारा दावेदारों के सोशल मीडिया पर उनके प्रभाव और उनसे संबंधित खबरों की जांच की।

मोदी को लेकर टाइम ने कहा कि, विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेता एक "इंटरनेट स्टार" भी है जिसके ट्विटर पर 18 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर और फेसबुक पर 32 मिलियन से ज्यादा लाइक हैं। पत्रिका ने इस बात का भी उल्लेख किया है कि मोदी किस तरह सोशल मीडिया का प्रयोग खबरें ब्रेक करने और कूटनीति का संचालन के लिए करते हैं।

क्रिसमस का उदाहरण देते हुए टाइम ने बताया है कि मोदी ने यह ट्वीट किया कि वो अपने पाकिस्तानी समकक्ष को 66वें जन्मदिन की बधाई देने के लिए पाकिस्तान जाएंगे। हालांकि टाइम ने इस बात का भी उल्लेख किया है कि पिछले माह मोदी ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी को ट्वीटर के जरिए जन्मदिन की मुबारकबाद दी थी और जिसके जवाब में गनी ने बड़े आदरपूर्वक उनको जवाब देते हुए कहा था कि उनका जन्मदिन मई माह में आता है और यह खबर काफी दिनों तक हेडलाईन बनी हुई थी।

डोनाल्ड ट्रंप के बारे में मैगजीन ने कहा कि "राजनीतिक उम्मीदवार बेहतर और बदतर के लिए कैसे सोशल मीडिया का प्रयोग करते हैं।" ट्रंप के ट्विटर पर लगभग 7 मिलियन फॉलोवर है जो हिलेरी क्लिंटन सहित राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी कर रहे अन्य उम्मीदवारों से कहीं ज्यादा हैं। 

Wednesday, 4 February 2015

मोदी बात करते हैं मेक इन इंडिया की, पहनते हैं विदेशी सूटः राहुल

 दिल्ली की चुनावी जंग में प्रचार का दौर चरम पर है। प्रचार के लिए अब सिर्फ दो दिनों का समय बचा है, ऐसे में सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी जहांगीरपुरी में एक रैली को संबोधित किया। रैली के बाद राहुल का रोड शो जारी है जिसमें लोगों की मौजूदगी ठीक ठाक है।

इससे पहले, जहांगीरपुरी में रैली शो को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अगर हम विधानसभा चुनाव जीतते हैं, तो अगले दो सालों में दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिला देंगे। हम दिल्ली में हर आदमी को छत देंगे। उन्होंने कहा कि हम एक हफ्ते कें अंदर कॉन्ट्रैक्ट प्रथा को खत्म करेंगे और दो साल के अंदर पूरी दिल्ली को मालिकाना हक देंगे।

राहुल गांधी ने कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि हमने आम लोगों को सूचना का अधिकार दिया। इसके अलावा कांग्रेस ने मनरेगा से करोड़ों लोगों की जिंदगी बदली है। इसके बाद राहुल गांधी ने रैली में मौजूद जनता से पूछा कि क्या आपकी जिंदगी में कोई बदलाव आया है? महंगाई नहीं थमी है, सब्जियों के दाम कम हुए हैं?

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान ढेरों वादे किए थे, लेकिन मैंने तब भी कहा था कि एक व्यक्ति पूरा देश नहीं बदल सकता। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मेक इन इंडिया' प्रोग्राम पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार की बात करते हैं। लेकिन वह खुद 10 लाख रुपये का सूट पहनते हैं, जो विदेश में बना है और बात करते हैं मेक इन इंडिया की। वादे करना बड़ा आसान है, लेकिन उन्हें निभाना बहुत मुश्किल। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के दो-तीन दोस्त हैं ज्यादा नहीं। बस उन्हीं को फायदा मिल रहा है।

दिल्ली में बनेगी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकारः पीएम

दिल्ली विधानसभा के चुनाव प्रचार के लिए अब केवल दो दिन ही बचे हैं। ऐसे में सभी पार्टियां पूरे जोरशोर के साथ चुनाव प्रचार में लगी हैं। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पीएम मोदी की आज अंतिम रैली है। प्रचार के अंतिम चरण में सभी पार्टियां अब कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहती हैं। दिल्ली के अंबेडकर नगर में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने वाली है। मोदी ने कहा कि नतीजों के बाद हम रुकने वाले नहीं हैं। हमें दिल्ली को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाना है। पीएम ने कहा कि दिल्ली में हवा का रुख बिल्कुल साफ है। दिल्ली में पूर्ण बहुमत वाली भाजपा की सरकार बनेगी।
पीएम ने कहा कि जब लोकसभा के चुनाव में इतनी भीड़ नहीं आती थी, उसके बाद भी हम चुनाव जीत गए। इस बार की भीड़ देखकर हमारा दिल गदगद हो गया। हम उस तरह की विकास करना चाहते हैं जिससे गरीबों की जिंदगी में बदलाव आए। दिल्ली की जनता से पीएम ने कई वादे किए। उन्होंने कहा कि अगर आपको अपनी जिंदगी बदलनी है तो हम आपके पास आए हैं। आप हमें आशीर्वाद देकर भाजपा की सरकार बनाइए। जनता की आवाज इश्वर की आवाज होती है मुझे जनता की आवाज सुनाई दे रही है, भाजपा जीतने वाली है
आज भारत का नाम पूरी दुनिया में बड़े सम्मान के साथ लिया जा रहा है। पूरी दुनिया भारत का लोहा मानने लगी है। पूरे विश्व में भारत की जय-जयकार हो रही है। हमारे देश की जनता के कारण भारत की दुनिया में जय-जयकार हो रही है। इसलिए दिल्ली के विकास के लिए पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाइए। पीएमे दिल्ली की जनता से अपील करते हुए कहा कि दिल्ली में अस्थिर सरकार से विकास रुक गया। पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी तो दिल्ली के विकास का पहिया रुकेगा नहीं।

Friday, 30 January 2015

मोदी की पहल, अब ई-गवर्नेंस से एम-गवर्नेंस तक सिमटेगी दुनिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ई-गवर्नेंस पर आयोजित 18वें राष्ट्रीय सम्मेलन को आज ट्विटर के माध्यम से संबोधित किया। यह पहला अवसर है कि जब ऐसा संबोधन ट्विटर के माध्यम से किया गया है। इस मौके पर उन्होंने डिजिटल रूप से सशक्त समाज और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने की जोरदार वकालत करते हुए कहा आज कि उनकी सरकार ‘डिजिटल भारत’ के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मोबाइल फोन पर दुनिया ले आने का आहवान किया।

प्रधाानमंत्री ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि प्रौद्योगिकी और ई-गवर्नेंस शासन की सभी प्रक्रियाओं को सरल बनाएंगे और कार्य एवं प्रगति की गति धीमी करने वाली अनेक बाधाओं को दूर करेंगे। उन्होंने कहा कि ई-गवर्नेंस पर नजर डालते समय हमें पहले मोबाइल के बारे में सोचना चाहिए और इस प्रकार एम-गवर्नेंस अर्थात ‘मोबाइल गवर्नेंस’ को महत्व देना चाहिए। उन्होंने मोबाइल यूजर्स से अनुरोध कि वह अपने मोबाइल के माध्यम से जितना संभव हो अधिक से अधिक सेवाएं उपलब्ध कराने के तरीको का पता लगाएं और अपने मोबाइल फोन पर दुनिया को ले आएं।

ट्विटर के माध्यम से ई-गवर्नेंस पर आयोजित 18वें राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होने पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि वह इस सम्मेलन में व्यक्तिगत रूप से शामिल होना चाहते थे लेकिन समय अभाव में यह संभव नहीं था। इस दौरान अपने अनुभवों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि वह पहले सोचते थे कि इस सम्मेलन में भाग न लेने के बावजूद वह आपसे कैसे जुड़ सकते हैं। ऐसा करने के लिए बाद में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर जनता से जुड़ने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया है कि इस सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकारों, सशस्त्र बलों, शिक्षा, उद्योग और निजी क्षेत्र के अनेक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। प्रतिभागी और उनकी विशेषज्ञता प्रभावी और कुशल ई-गवर्नेंस के लिए आगे बढ़ने की दिशा में इस सम्मेलन को एक सही मंच बनाते हैं। उन्होंने कहा कि ई-गवर्नेंस डिजिटल भारत के हमारे सपने का एक अनिवार्य हिस्सा है। जितनी अधिक तकनीकी हम गवर्नेंस में लगायेंगे उतना ही भारत के लिए बेहतर होगा। मुझे पूरा विश्वास है कि प्रौद्योगिकी और ई-गवर्नेंस प्रक्रियाओं को सरल बनायेंगे और कार्य एवं प्रगति की गति धीमी करने वाली अनेक बाधाओं को दूर करेंगे।
 
Read: Hindi News and Newspaper