Showing posts with label subramanian swamy. Show all posts
Showing posts with label subramanian swamy. Show all posts

Thursday, 26 May 2016

स्‍वामी ने पीएम से की रघुराम राजन को तुरंत बर्खास्‍त करने की अपील

भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक फिर से सरकार को भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन को तुरंत उनके पद से हटाने की अपील की हैै। इस बार उन्होंने यह अपील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की है। इस बार उन्होंने पीएम काेे एक पत्र लिखकर राजन की शिकायत की है। साथ ही स्वामी ने आरबीआई गवर्नर के खिलाफ छह आरोप भी लगाते हुए उन्हें तुरंत सर्विस से बर्खास्त किए जाने की अपील की है।

ये हैं उनके आरोप:-

1- अपने आरोपों में उन्होंने लिखा है कि राजन की ओर से ब्याज दरें बढ़ाए जाने के फैसले की वजह से घरेलू छोटी और मध्यम इंडस्ट्री में घाटे में आ गई हैं। इससे न सिर्फ उत्पादकता घट रही है बल्कि बेरोजगारी भी बढ़ रही है।

2- सरकारी कर्मचारी होने के बाद भी वह लगातार सार्वजनिक जगहों पर भाजपा की आलोचना करते दिखाई देते हैं। देश में असहिष्णुता का मुद्दा हो या फिर ग्रोथ रेट का मुद्दा राजन की राय हर जगह ही सरकार से अलग रही है।

3.राजन एक अमेरिका संस्था ग्रुप ऑफ 30 के सदस्य भी हैं। यह संस्था ग्लोबल इकॉनमी में अमेरिका को सर्वोच्च बनाए रखने के उद्देश्य से काम कर रही है। अमेरिका पहले भी ऐसे कारनामों से मंदी के दौर में जापान की कई कंपनियां हथिया चुका है।

4. राजन ने दुनिया भर के लोगों को भारत से जुड़ी आर्थिक रिपोर्ट और जरूरी आंकड़े भेजे हैं, जो कि सरासर गलत है। इससे देश की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। उनका आरोप है कि राजन ने यह आंकड़े शिकागो यूनिवर्सिटी केे ईमेल से भेजे हैं।

5. आरबीआई गवर्नर ने प्रधानमंत्री की ओर से स्टे ऑर्डर होने के बावजूद शरिया कंप्लेंट फाइनेंशियल ऑर्गेनाइजेशन सेट अप करने की पुरजोर कोशिश की।

6. राजन ने अब तक अपना यूएस ग्रीन कार्ड बनाए रखा है, जिसके जरिए वह ट्रांजिशनली कभी भी अमेरिका वीजा हासिल कर सकते हैं। यही नहीं, इस कार्ड के होने पर संबंधित व्यक्ति को अमेरिकी सरकार के कहने पर सैन्य सेवाएं भी देनी पड़ सकती हैं। आरबीआई गवर्नर की पोस्ट काफी संवेदनशील जगह है, यहां किसी देशभक्त व्यक्ति की जरूरत है जो बिना शर्तों के अपने देश के लिए काम कर सके।  Read more http://www.jagran.com/

Thursday, 12 May 2016

अब RBI गवर्नर पर फूटा 'स्वामी बम', बोले- छुट्टी कर भेजो शिकागो

अपने बयानों से पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी करने वाले भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। सुब्रमण्यम स्वामी ने आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन पर निशाना साधा है। स्वामी ने साफ कहा है कि 'रघुराम राजन हमारे देश के अनुकूल नहीं हैं। जिस तरह से ब्याज की दरें बढ़ा रहे हैं इससे बेरोजगारी बढ़ गई है और देश को भुगतना पड़ रहा है। इसीलिए उसकी छुट्टी करके जितनी जल्दी शिकागो भेज सकते हो भेजना चाहिए।'

ब्याज दर के लिए समिति का गठन

सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक की नीति निर्धारण के लिए बुधवार को राज्यसभा में एक बिल पास किया। इसके तहत ब्याज दरों को तय करने के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। वर्तमान में आरबीआई से जुड़ी सभी मौद्रिक नीति बनाने का अधिकार पूर्ण रुप से गवर्नर रघुराम राजन के पास है और इनकी सहायता के लिए एक समिति होती है जिसके पास सिर्फ परामर्श देने का अधिकार होता है।

नए कानून के अनुसार बनाई गई मौद्रिक नीति परिषद में छह सदस्य होंगे। ये समिति ब्याज दरों को अंतिम रुप देगी। यदि सदस्यों में किसी मुद्दे को लेकर बराबरी की स्थिति आती है तो राजन के वोट से अंतिम निर्णय होगा।इस समिति में तीन सदस्य सरकारी पक्ष से होंगे और बाकी तीन आरबीआई के पक्ष से होंगे।

राजन को नहीं मिलेगा दूसरा कार्यकाल!

आरबीआई के गवर्नर के रूप में रघुराम राजन का कार्यकाल 4 सितंबर में खत्म हो रहा है। और राजन ने पहले ही जानकारी दे चुके हैं कि सरकार ने अभी तक उनसे ये नहीं पूछा है कि वो आरबीआई गवर्नर के तौर पर दूसरी पारी खेलना चाहते हैं या नहीं। ऐसे में रघुराम राजन को दूसरी बार कमान मिलने की संभावना बेहद कम ही दिख रही हैं।

राजन के सरकार विरोधी बयान

गौरतलब है कि नवंबर 2015 में रघुराम राजन ने भारत में असहिष्णुता वाला बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि असहिष्णुता के कारण आर्थिक विकास प्रभावित हो रहा है।

यही नहीं, अप्रैल 2016 में रघुराम राजन ने भारत को अंधों में काना राजा कहा था। रघुराम राजन के इस बयान पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आपत्ति जताई थी। वित्त मंत्री ने कहा था कि बाकी दुनिया के मुकाबले भारतीय अर्थव्यवस्था की बढ़त बहुत तेज, वास्तव में सबसे तेज है। Read more http://www.jagran.com/

Wednesday, 30 March 2016

स्वामी का केजरीवाल पर बड़ा हमला, कहा- नक्सली और महाफ्रॉड

 अपने बेबाक बयानों से सुर्खियों में रहनेवाले भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस नेतृत्व पर करारा प्रहार किया है। स्वामी ने कहा है कि कांग्रेस को आत्ममंथन की जरूरत है। यही नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भाजपा नेता ने नक्सली कह दिया।

स्वामी ने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि पार्टी को नए नेता की आवश्यकता है जो विशुद्ध रुप से भारतीय हो। इससे पहले भी स्वामी कांग्रेस नेतृत्व पर प्रत्यक्ष व परोक्ष रुप से हमला करते रहे हैं। नेश्नल हेराल्ड केस में भाजपा नेता ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कोर्ट में घसीटा था। मामला अभी भी अदालत में है।

केजरीवाल पर हमला

यही नहीं सुब्रमण्यम स्वामी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने केजरीवाल को नक्सली तक कह डाला। स्वामी ने कहा कि केजरीवाल महाफ्रॉड हैं।

पाक के वीडियो को बकवास बताया

पाकिस्तान द्वारा भारतीय जासूस का कथित वीडियो जारी करने पर स्वामी ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जासूस भारतीय पासपोर्ट क्यों रखेगा? वह पेशावर से किसी भी देश का पासपोर्ट ले सकता था। भाजपा नेता ने कहा कि पाक की इस बात पर कोई विश्वास नहीं करेगा। 

Tuesday, 24 December 2013

Why kejriwal broke children's promise

केजरीवाल ने अपने बच्चों की कसम क्यों तोड़ी : स्वामी
नई दिल्ली। भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा है कि 'आप' नेता अरविंद केजरीवाल ने अपने बच्चे की कसम खाई थी कि वह न तो कांग्रेस से समर्थन लेंगे और न देंगे। फिर ऐसा क्या हुआ जिससे उन्हें अपनी कसम तोड़नी पड़ रही है।
भाजपा नेता स्वामी ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह उसी कांग्रेस के समर्थन से दिल्ली में सरकार बनाने जा रहे हैं जिसे चुनाव में भ्रष्ट कहा था, जिसके खिलाफ लोगों से वोट मांगा था। स्वामी ने कहा कि आप ने सरकार बनाने की शुरुआत ही समझौते से की है।
स्वामी ने कहा कि केजरीवाल ने जब डेढ साल पहले पार्टी बनाई थी, तब वादा किया था कि राजनीति को साफ-सुथरा करेंगे, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे, लेकिन वह उसी कांग्रेस के समर्थन से सरकार बना रहे हैं जिसे उन्होंने देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी बताया, गालियां दीं और जनता के बीच जाकर उनके खिलाफ वोट मांगा। स्वामी ने कहा कि केजरीवाल अवसरवादी राजनीति कर रहे हैं, यह सरासर जनता के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 'आप' को समर्थन देकर आत्मघाती कदम उठाया है, जिसकी कीमत उन्हें भी चुकानी होगी।
Source: News in Hindi