Showing posts with label Sonia Gandhi. Show all posts
Showing posts with label Sonia Gandhi. Show all posts

Wednesday, 30 March 2016

स्वामी का केजरीवाल पर बड़ा हमला, कहा- नक्सली और महाफ्रॉड

 अपने बेबाक बयानों से सुर्खियों में रहनेवाले भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस नेतृत्व पर करारा प्रहार किया है। स्वामी ने कहा है कि कांग्रेस को आत्ममंथन की जरूरत है। यही नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भाजपा नेता ने नक्सली कह दिया।

स्वामी ने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि पार्टी को नए नेता की आवश्यकता है जो विशुद्ध रुप से भारतीय हो। इससे पहले भी स्वामी कांग्रेस नेतृत्व पर प्रत्यक्ष व परोक्ष रुप से हमला करते रहे हैं। नेश्नल हेराल्ड केस में भाजपा नेता ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कोर्ट में घसीटा था। मामला अभी भी अदालत में है।

केजरीवाल पर हमला

यही नहीं सुब्रमण्यम स्वामी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने केजरीवाल को नक्सली तक कह डाला। स्वामी ने कहा कि केजरीवाल महाफ्रॉड हैं।

पाक के वीडियो को बकवास बताया

पाकिस्तान द्वारा भारतीय जासूस का कथित वीडियो जारी करने पर स्वामी ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जासूस भारतीय पासपोर्ट क्यों रखेगा? वह पेशावर से किसी भी देश का पासपोर्ट ले सकता था। भाजपा नेता ने कहा कि पाक की इस बात पर कोई विश्वास नहीं करेगा। 

Friday, 30 January 2015

जयंती के आरोपों के बाद राहुल गांधी के बचाव में उतरे कांग्रेसी

यूपीए सरकार में पर्यावरण मंत्री रहीं जयंती नटराजन ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर कई गंभीर और सनसनीखेज खुलासे किए हैं, जिससे राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। कांग्रेस नेता जहां राहुल और सोनिया गांधी के बचाव में उतर आए हैं, वहीं भाजपा का कहना है कि नटराजन के आरोपों पर राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जयंती नटराजन ने कहा, ''मैं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध थी, लेकिन राहुल गांधी के कार्यालय से अनुरोध आते रहते थे। राहुल गांधी की कई योजनाओं में दखल थी। नियामगिरि योजना को भी राहुल ने ही रुकवाया था।' जयंती नटराजन ने कहा कि कांग्रेस अब पहले जैसी मूल्यों वाली पार्टी नहीं रही है। उन्होंने कहा कि मेरा पूरा परिवार कांग्रेस से जुड़ा रहा है। उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए कहा कि मेरे लिए ये बहुत दुखद दिन है।'' जयंती नटराजन के आरोपों के बाद आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी हो गया है।

शोभा ओझा

सोनिया और राहुल गांधी पर जयंती नटराजन जो आरोप लगा रही हैं, उनका कोई आधार नहीं है। जयंती के पास अपनी बात साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है। आखिर नटराजन उस वक्त क्यों चुप रहीं, यह बड़ा सवाल है। नटराजन के बयान से साफ जाहिर हो रहा है कि उनको दूसरी पार्टी द्धारा जरूर कुछ देने का आश्वासन दिया गया है।

निर्मला सीतारमण

जयंती नटराजन ने जो आरोप राहुल गांधी पर लगाए हैं, वो बेहद गंभीर हैं। यूपीए सरकार में किए गए ऐसे किसी भी असंवैधानिक कार्य की भाजपा निंदा करती है। कांग्रेस को इस पर जवाब देना चाहिए।

दिग्विजय सिंह

मेरा मानना है कि राहुल गांधी वो अंतिम शख्स होते थे, जिनका मंत्रियों के काम में दखल होता था। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कभी किसी मंत्री के कार्य में हस्तक्षेप नहीं करते थे। जयंती नटराजन जो आरोप इन पर लगा रही हैं, वो बिल्कुल गलत हैं।

सुब्रमण्यम स्वामी

मैं इस मामले में पत्र की जांच कर देख रहा हूं कि क्या राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज किया जा सकता है या नहीं। पत्र इस केस में करप्शन एक्ट के तहत सबूत की तरह पेश किया जा सकता है और जयंती नटराजन को गवाह बनाया जा सकता है।

संबित पात्रा

जयंती नटराजन के आरोपों के बाद यह साफ हो गया है कि यूपीए सरकार के दौरान नीतियों में आने वाली गतिहीनता के लिए राहुल गांधी जिम्मेदार थे।

Tuesday, 23 December 2014

अस्‍पताल से सोनिया गांधी को मिली छुट्टी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उन्हें पिछले सप्ताह, गुरुवार को सांस लेने में तकलीफ के बाद सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सोनिया गांधी को गुरुवार को श्वांस नली में संक्रमण के बाद रात 8.30 बजे अस्पताल में भर्ती किया गया था। वरिष्ठ चिकित्सक अरूप कुमार बसु के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही थी। डॉक्टरों के अनुसार सर्दी के मौसम में यह आम समस्या है। वर्ष 2011 में अमेरिका में हुए ऑपरेशन के बाद से सोनिया की सेहत को लेकर लगातार अटकलें लगाई जाती रही हैं। तब वह करीब पांच हफ्ते अमेरिका में रही थीं। बताया गया था कि न्यूयॉर्क के मेमोरियल स्लोआन केटरिंग कैंसर सेंटर में उनका सफल ऑपरेशन हुआ था।

Source: Hindi News and Newspaper

Monday, 15 December 2014

Religious conversions: VHP to organise 'ghar vapsi' in Congress bastion Rai Bareli

VHP’s Rae Bareli district unit chief Harish Chandra Sharma said the saffron group has identified 60 families who are ready for ‘home coming’. There is no allurement or coercion in the process, Sharma added.

He also said some “pseudo-secular” parties and politicians are trying to give “ghar wapasi” a communal colour though it was a simple and consistent work done by the VHP and its affiliates.

The VHP leader said the group plans to conduct “ghar wapasi” of about 100 families and as soon as this target is met, a date would be announced for the re-conversion to Hinduism.
The district administration, however, said the state government has made it clear that such events cannot be allowed. “So far, we are not aware of any such move, in case something comes to our notice, we will act,” a district official said.

Saffron organisations in the past few days have intensified the “home coming” programme, specially after a successful mass conversion in Agra.

Source: Hindi News and Newspaper

Monday, 2 December 2013

Huffington post delets sonia's name after controversy

sonia gandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की संपत्ति पर बढ़ते विवाद के बीच अमेरिकी वेबसाइट 'हफिंगटन पोस्ट' ने दुनिया के 20 सबसे अमीर नेताओं की सूची में से सोनिया का नाम हटा लिया है। वेबसाइट का यह कहना है कि उसके एडिटर इस बात की पुष्टि नहीं कर पाए कि सोनिया की संपत्ति कितनी है।
वेबसाइट ने एक एडिटर्स नोट में लिखा है, 'सोनिया गांधी और कतर के पूर्व अमीर हामिद बिन खलीफा अल थानी का नाम लिस्ट से हटा दिया गया है। इस लिस्ट में सोनिया गांधी का नाम एक थर्ड पार्टी वेबसाइट की लिस्टिंग के आधार पर शामिल किया गया था जो सवालों के घेरे में आ गई है। हमारे एडिटर इस तथ्य की पुष्टि नहीं कर पाए कि सोनिया गांधी की संपत्ति कितनी है। इसलिए हमने उनका नाम हटा दिया है और किसी भी कन्फ्यूजन के लिए माफी मांग की है। संपत्ति के मामले में कतर के पूर्व अमीर को उनके बेटे तमीम ने 2013 में पीछे छोड़ दिया, इसलिए उनका भी नाम हटा दिया गया है।
वेबसाइट ने अपनी सूची से सोनिया गांधी का नाम हटाकर विवाद खत्म करने की भरसक कोशिश की है, लेकिन यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। सोशल मीडिया पर अब यह सवाल उठने लगे हैं कि वेबसाइट ने आखिर सोनिया गांधी का नाम क्यों हटा लिया?

Sonia Gandhi are richer than Queen Elizabeth!

SoniaGanghi
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। हफिंग्टन पोस्ट के उस दावे पर कांग्रेसी नेता एवं केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास 2 अरब डॉलर से अधिक की संपत्ति है और वह विश्व की 12वीं सबसे अमीर नेता हैं। हफिंग्टन पोस्ट के अनुसार सोनिया इतनी संपत्ति के साथ ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, ओमान के सुल्तान और सीरिया के राष्ट्रपति असद से भी अमीर नेता हैं। हफिंग्टन पोस्ट ने यह नहीं बताया है कि उसने सोनिया या अन्य नेताओं की संपत्ति का आकलन किस आधार पर किया है। इस सूची पर ट्वीट के जरिये प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मनीष तिवारी ने कहा कि अगर हफिंग्टन पोस्ट इस तरह की ऊट-पटांग खबरें देता रहा तो अपने नाम को ही सार्थक करेगा। ऐसी खबरें छापकर वह उपहास का पात्र बनेगा। उन्होंने इस खबर को प्रतिक्रिया जताने लायक भी नहीं करार दिया।

हफिंग्टन पोस्ट की 20 अमीर नेताओं-शासनाध्यक्षों की यह विवादास्पद सूची इंटरनेट पर सक्रिय है। हफिंग्टन पोस्ट ने अमीर नेताओं की संपत्ति का स्रोत बताने के स्थान पर इतना भर कहा है कि उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर। माना जा रहा है कि हफिंग्टन पोस्ट ने यह सूची किसी अन्य वेबसाइट से उठाई है। इस सूची में संबंधित देशों के नेताओं की संपत्ति के साथ वहां की प्रति व्यक्ति आय का भी ब्योरा दिया गया है, ताकि अमीरों और वंचितों के बीच के अंतर को दिखाया जा सके। अमीरों की इस सूची में रूस के राष्ट्रपति पुतिन पहले, थाइलैंड के के सम्राट भूमिबोल अतुल्यतेज दूसरे, ब्रुनेई के सुल्तान तीसरे नंबर पर हैं। इस सूची से ओबामा गायब हैं।

कुछ समय पहले नेशनल वॉच नामक संगठन ने सोनिया की कुल संपत्ति 1.38 करोड़ बताई थी। हफिंग्टन पोस्ट अमेरिका की इंटरनेट आधारित समाचार सेवा है। इसे वर्ष 2012 में प्रतिष्ठित पुलित्जर पुरस्कार भी मिल चुका है।

Source- Hindi News

Thursday, 21 November 2013

Kidnapping and Assault Case: Relief to Baba Ramdev Brother

kidnapping and assault case
नैनीताल, जागरण संवाददाता। युवक के अपहरण के आरोप में फंसे योगगुरु बाबा रामदेव के भाई रामबरत यादव के मामले का बृहस्पतिवार को पटाक्षेप हो गया। कथित तौर पर पीड़ित युवक ने हाई कोर्ट में उपस्थित होकर बताया कि उस पर किसी तरह का दबाव नहीं है। इस पर न्यायाधीश न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की एकल पीठ ने उसे कहीं भी आने-जाने के लिए स्वतंत्र कर दिया।

दरअसल, 18 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर के रेई गांव निवासी सोमदत्त ने हरिद्वार के थाना कनखल में तहरीर देकर बाबा रामदेव के भाई रामबरत पर उसके पोते नितिन त्यागी के अपहरण का आरोप लगाया था। पुलिस प्राथमिकी को झूठा करार देते हुए रामबरत ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर इसे निरस्त करने व गिरफ्तारी पर रोक लगाने का आग्रह किया था। सुनवाई के दौरान सोमदत्त ने अदालत में शपथ-पत्र दिया कि नितिन अपनी मर्जी से दोस्तों के साथ नौकरी की तलाश में गया था। उसका अपहरण नहीं हुआ। अदालत ने कनखल पुलिस को नितिन को पेश करने का निर्देश दिया। बृहस्पतिवार को कनखल पुलिस नितिन त्यागी के साथ नैनीताल हाई कोर्ट पहुंची। जहां नितिन ने अदालत को बताया कि उस पर कोई दबाव नहीं है और वह घर जाना चाहता है।

रामबरत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
हरिद्वार। अपहरण के मामले में राहत पाए योगगुरु बाबा रामदेव के भाई रामबरत नई मुश्किल में फंस गए हैं। उनके खुद के द्वारा दर्ज कराए चौथ वसूली के मामले में पेश नहीं होने पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्चना सागर ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। इसकी अगली सुनवाई चार दिसंबर को होगी। रामबरत ने कनखल थाने में एक मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया था कि 13 अक्टूबर की सुबह उनके मोबाइल पर जान की धमकी देकर 15 लाख रुपये मांगे गए थे। पुलिस ने आरोपी दीपू भट्ट पुत्र सुरेंद्र निवासी शिवपुरी कनखल के खिलाफ आरोप पत्र भी अदालत में दाखिल किया था। लेकिन इसके बाद रामबरत अदालत में पेश नहीं हुए।

Wednesday, 20 November 2013

BJP hoarding: sonia gandhi sick and rahul gandhi is Useless

BJP hoarding
जागरण संवाददाता, इलाहाबाद। कांग्रेस के दो पदाधिकारियों के बाद अब भाजपा ने अपनी होर्डिग में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बीमार और राहुल गांधी को बेकार बताया है। भाजपा नेता गणेश केसरवानी की तरफ से सिविल लाइन इलाके में लगाई इस होर्डिग में पूरे गांधी परिवार को भ्रष्टाचार में लिप्त बताते हुए नरेंद्र मोदी के लिए समर्थन मांगा गया है।


होर्डिग में सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रियंका वाड्रा को उसमें हिस्सेदार बताया गया है। केसरवानी का आरोप है कि कांग्रेस सरकार से देश को काफी क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई सिर्फ नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं।

वहीं, इस संबंध में अनभिज्ञता जताते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष शशि वाष्र्णेय ने कहा कि वह पूरे मामले की पड़ताल करेंगी। 

गौरतलब है कि एक महीने पहले महानगर कांग्रेस के दो पदाधिकारियों की तरफ से एक होर्डिग लगवाया गया था। उसमें सोनिया को बीमार बताते हुए राहुल से पार्टी की जिम्मेदारी उठाने की अपील की गई थी। मामले के तूल पकड़ने पर दोनों नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

Source- News in Hindi

Monday, 18 November 2013

EC allows launch of first all-woman Bharatiya Mahila Bank

EC
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। केंद्र सरकार जहां भारतीय महिला बैंक की पहली शाखा खोलना चाहती थी, वहां नहीं खोल पा रही है। इसके बावजूद पूरी कोशिश है कि आगामी चुनाव से पहले शहरी क्षेत्र की महिलाओं को लुभाने के लिए इस बैंक के जरिये कुछ रेवड़ियां बांटी जाएं। भारतीय महिला बैंक की पहली शाखा का उद्घाटन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर मंगलवार को मुंबई में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह करेंगे। इस मौके पर आयोजित होने वाले समारोह की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी।

सरकार दिल्ली में इसकी पहली शाखा खोलना चाहती थी, लेकिन चुनाव आयोग की आचार संहिता लागू होने की वजह से ऐसा संभव नहीं हो पाया। वित्त मंत्रालय के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि अगले छह माह में भारतीय महिला बैंक की 20 शाखाएं काम करने लगेंगी। मंगलवार को ही मुंबई सहित सात शहरों में इसकी शाखाएं चालू हो जाएंगी। इनमें लखनऊ, गुवाहाटी, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलूर, अहमदाबाद शामिल हैं। इन शाखाओं को साफ निर्देश है कि वे शहरी क्षेत्रों में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं लाएं। 

समाज के कमजोर वर्ग की महिलाओं को बेहद कम ब्याज दर पर कर्ज देकर उन्हें आर्थिक तौर पर स्वावलंबी बनाने पर खास ध्यान दिया जाएगा। इन शाखाओं पर महिलाओं को न सिर्फ कामकाज शुरू करने के लिए कर्ज दिया जाएगा, बल्कि उन्हें तकनीकी व अन्य प्रशिक्षण भी मुहैया कराए जाएंगे।

बैंकों से कहा गया है कि वे महिला उद्यमियों को प्रशिक्षित करने के लिए निजी एजेंसियों या गैर सरकारी संगठनों की मदद भी ले सकते हैं। इसके अलावा यहां महिला ग्राहकों को एजुकेशन या होम लोन भी आसानी से मिलेंगे। बैंक का पूंजी आधार एक हजार करोड़ रुपये रखा गया है।

विधानसभा चुनाव बाद दिल्ली स्थिति शाखा में काम शुरू हो सकेगा। वित्त मंत्रालय ने चुनाव आयोग से दिल्ली स्थिति शाखा का उद्घाटन प्रधानमंत्री से करवाने को लेकर अनुमति मांगी थी। लेकिन आचार संहिता लागू होने की वजह से ऐसा नहीं हो सका है। उषा अनंतसुब्रमण्यन को भारतीय महिला बैंक का चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बजट 2013-14 पेश करते हुए महिलाओं के लिए बैंक स्थापित करने की घोषणा की थी।

भारतीय महिला बैंक की योजना
1. महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने पर होगा जोर
2. गरीब तबके की महिलाओं को कर्ज के साथ मिलेगा प्रशिक्षण
3. होम और एजुकेशन लोन भी मिलेगा आसानी से
4. महिलाओं को वित्तीय साक्षर बनाने के लिए शुरू होगा अभियान
5. महिलाओं को बैंकों से जोड़ने के लिए होगी विशेष स्कीम

Wednesday, 6 November 2013

Modi, Sonia to hit Campaign Trail on Thursday in Chhattisgarh


chhattisgarh election
रायपुर [ब्यूरो]। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की गुरवार को कोंडागांव में सभा होगी। सोनिया दिल्ली से सीधे जगदलपुर पहुंचेंगी और उसके बाद वहां से कोंडागांव जाएंगी। बताया जा रहा है कि सभा 12 बजे होगी। इसमें बस्तर के सभी प्रत्याशी शामिल होंगे। वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की गुरवार को जगदलपुर सहित तीन स्थानों में सभा होगी।

बस्तर में प्रथम चरण में 11 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए कांग्रेस स्टार प्रचारकों के आने का सिलसिला भी शुरू हो रहा है। सोनिया गांधी गुरवार को कोंडागांव में तथा 12 नवंबर को अंबिकापुर और दुर्ग में सभा लेंगी। राहुल गांधी 8 नवंबर को कांकेर और राजनांदगांव में सभा लेंगे। वे 16 नवंबर को सूरजपुर और बिलासपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे।

भाजपा भी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रही है। नरेंद्र मोदी 11 बजे जगदलपुर में, 2 बजे कांकेर में और 4 बजे डोंगरगढ में सभा को संबोधित करेंगे। लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषषमा स्वराज 11.30 बजे राजधानी आने के बाद पंडरिया जाएंगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह रायपुर आकर 11 बजे लोरमी, 2 बजे बेलतरा और 3 बजे अकलतरा जाएंगे और भाजपा के पक्ष में प्रचार करेंगे। राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरण जेटली अंबिकापुर और भिलाई में भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे।

Source- News in Hindi