Showing posts with label Arts and Entertainment. Show all posts
Showing posts with label Arts and Entertainment. Show all posts

Sunday, 5 January 2014

DOCTORS world by wearing warm clothes

वाराणसी। जाहिर है कि यह सब कुछ प्रतीकात्मक ही है मगर जब भगवान को गर्म कपड़े पहना दिए जाएं तो समाज के लिए संदेश साफ है-संभल जाओ, जाड़ा पड़ रहा है। 

लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर के पास ही स्थित है सीताराम मंदिर। स्थापित हैं सभी भाइयों, माता जानकी व बजरंग बली के साथ प्रभु श्रीराम की मूर्तियां। थरथरा देने वाले जाड़ा को ध्यान में रखते हुए अब जगत के पालनहार को भी गर्म कपड़े पहना दिए गए हैं। माता सीता को जहां ऊनी स्कार्फ बांधा गया है वहीं प्रभु राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न व हनुमान जी को पहनाई गई हैं ऊनी टोपियां।

 इसके अलावा सभी प्रतीक प्रतिमाओं को जरी के मोटे कपड़े व स्वेटर पहनाए गए हैं। रंग बिरंगे स्वेटरों, टोपियों व स्कार्फ में सजे राम-सीता को देख भक्तों को भी जाड़े की ताकत का अहसास होने लगता है। रविवार की अलसाई सुबह में रह रहकर पानी की रिमझिम फुहार लोगों को बिस्तर न छोडऩे के लिए मजबूर कर रही थी। धूप और बदली के बीच भगवान भाष्कर का सदाबहार खेल जारी था। हल्की रिमझिम के बीच चल रही मंद वायु ने लोगों को चपंत जाड़े का भरपूर मजा दिया हालांकि यह आम आदमी के लिए मुसीबत ही है। 

करीब एक सप्ताह से सात से आठ डिग्री के न्यूनतम तापमान के बीच थिरक रहे पारे ने अल सुबह उठकर काम करने को विवश गृहणियों को खासा परेशान किया है। छोटे बच्चों के स्कूल तो बंद हैं लिहाजा राहत की कुछ गुंजाइश है मगर बड़ों का क्या किया जाए जिन्हें दफ्तर, प्रतिष्ठान, कारोबार या कि फिर कालेज जाना ही जाना है। हालांकि रविवार होने से राहत जरूर रही। सामान्य चल रहे परिवहन सिस्टम की वजह साफ है। आसमान कदरन साफ रहने से ओस, हल्की धुंध व ग्रामीण इलाकों में कुछ कोहरा तो जरूर है मगर ऐसा कुछ नहीं कि जिससे बस अथवा रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो जाएं। रेल सेवाएं फिलहाल सामान्य हैं और ट्रेनें अधिकतम एक से डेढ़ घंटे विलंब पर आ जा रही हैं। 

हालांकि रविवार के मौसम को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक दो दिनों में अब कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा जिससे परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

Thursday, 26 December 2013

Punjabi singer Nachhattar gill on 2 day remand in rape case


जासं, लुधियाना। दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार मशहूर पंजाबी गायक नछत्तर गिल को बुधवार को अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। रिमांड मिलने के बाद पुलिस अब गायक नछत्तर गिल से कथित तौर पर दुष्कर्म की शिकार युवती की अश्लील वीडियो क्लिप के बारे में पूछताछ कर रही है।

गायक के खिलाफ इसे सबसे बड़ा सबूत माना जा रहा है। पुलिस गिल व पीड़िता की आपसी बातचीत की रिकॉर्डिग वाली एक पेन ड्राइव भी बरामद कर चुकी है। उधर, गिल की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार रात को पीड़िता के लुधियाना स्थित घर पर अज्ञात लोगों ने पथराव कर परिवार को धमकियां दीं। पुलिस ने इस केस में दो अन्य आरोपियों चरणजीत सिंह चन्नी व जसदीप सोही को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि राजा नामक आरोपी अभी फरार है।
गौरतलब है कि प्रसिद्ध पंजाबी गायक नछत्तर गिल ने वर्ष 2006 में जालंधर में हुई मिस व‌र्ल्ड पंजाबण प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आई लुधियाना की प्रतियोगी को अपने जाल में फंसा लिया तथा बाद में फिल्लौर के एक होटल में कोल्ड डिंक में नशीली वस्तु मिलाकर उसे पिलाने के बाद अश्लील वीडियो व तस्वीरें खींच ली तथा फिर इस क्लिपिंग के सहारे ब्लैकमेलिंग कर उसे विभिन्न होटलों में बुलाकर दुष्कर्म किया।
मंगलवार को गिल की गिरफ्तारी के बाद बुधवार की दोपहर एक बजे उसे थाना पीएयू की पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट किरण ज्योति की अदालत में पेश किया। जहां सरकारी वकील ने पेन ड्राइव व अन्य सुबूतों की बरामदगी तथा और पूछताछ के लिए आरोपी का पुलिस रिमांड मांगा।

अदालत में गायक नछत्तर गिल ने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा कि उसे जबरन फंसाया जा रहा है। इस दौरान उसने अपने बचाव के लिए कोई वकील नहीं किया। हालांकि अदालत ने उसे दो बार इस बारे में पूछा, लेकिन सिर नीचे कर खड़े नछत्तर गिल ने इसका अदालत को कोई जवाब नहीं दिया।

पीड़िता के घर पर पथराव

घर पर पथराव होने के मामले में पीड़िता के परिवार ने कहा कि दुष्कर्म केस में नामजद अन्य आरोपियों ने उन्हें डराने के मकसद से इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना प्रभारी गुरवीर सिंह ने कहा कि गायक से वीडियो क्लिप व फोटो के बारे में पूछताछ की जा रही है। उन्होंने पथराव करने वालों को गायक का प्रशंसक करार देते हुए कहा कि इसकी पड़ताल की जा रही है।

Enhanced by Zemanta

Wednesday, 25 December 2013

Ranbir Kapoor demands Rs 25 crores for an ad deal?





मुंबई। पता लगा है कि एक्टर रणबीर कपूर ने एक चिप्स ब्रांड से यह भारी-भरकम रकम हासिल की है। कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर ने चिप्स बनाने वाली एक कंपनी का विज्ञापन करने के लिए 25 करोड़ रुपए की रकम हासिल की है। इस विज्ञापन की शूटिंग के लिए कंपनी को उनकी जरूरत केवल चार दिन के लिए थी।
खबरी ने कहा, 'यह ब्रांड दो-तीन स्टार से अपने इस विज्ञापन के लिए बात कर रहा था। एक एक्टर के साथ तो यह डील लगभग तय हो गई थी, लेकिन अंतिम वक्त पर हुई कुछ गड़बड़ी की वजह से बात बनी नहीं। कंपनी को फिर से तलाश शुरू करना पड़ी। इस बार उन्होंने रणबीर कपूर के नाम पर विचार किया, मुलाकात में एक्टर ने यह भारी-भरकम रकम मांग ली।'
 
खबरी ने आगे बताया, रणबीर जल्द ही इसके लिए शूटिंग करेंगे और कंपनी की जरूरत के मुताबिक एक्टर को उनके कार्यक्रमों में हाजिर भी होना होगा। पहले इस ब्रांड को सैफ पेश किया करते थे। खबरी ने जोर दिया, रणबीर सैफ की जगह नहीं ले रहे हैं। इस कंपनी ने हमेशा ही दो सेलेब्रिटीज को अपने साथ रखा है।
(नई दुनिया)

Source: Bollywood News in Hindi

Monday, 2 December 2013

No 'Welcome Back' without Amitabh Bachchan: Anees Bazmee

Amitabh Bachchan
मुंबई। डायरेक्टर अनीस बाज्मी महानायक अमिताभ बच्चन को अपनी आने वाली फिल्म वेलकम बैक में कास्ट करने के लिए बहुत उतावले हैं। उनकी उत्सुकता इसी बात से दिखाई देती है कि बिना बिग बी के अनीस ने वो सीन ही शूट करने से मना कर दिया है जिनमें अमिताभ हैं।
2007 में आई हिट कॉमेडी फिल्म 'वेलकम' की सीक्वल वेलकम बैक में तीन हीरो जॉन अब्राहम, अनिल कपूर और नाना पाटेकर हैं। बाज्मी हैं कि बिग बी वेलकम बैक में डॉन का किरदार निभाएं। इस किरदार को वेलकम में फिरोज खान ने निभाया था। इसके साथ ही अनीस ने अभिनेत्री रेखा को फिल्म के लिए कास्ट करने से भी इंकार कर दिया।
अनीस कहते हैं कि बहुत सीधी सी बात है या तो बच्चन साहब या कोई नहीं। मैं किसी और की इस रोल में कल्पना भी नहीं कर सकता। इसलिए जब तक वो हां नहीं कहते तब तक हम उनके सीक्वेंस की शूटिंग ही नहीं करेंगे।
अनीस आगे कहते हैं कि हमने अभी तक डॉन के बेटे के लिए भी किसी को तब ही फाइनल करेंगे जब अमित जी हां कहेंगे। हम अभिषेक से बात बच्चन साहब के हां के बाद ही करेंगे क्योंकि बेटा भी तो बाप जैसा दिखना चाहिए।
रेखा जी को कास्ट करने को लेकर पूछे गए सवाल पर अनीस ने कहा कि मैं अपनी जिंदगी में कभी रेखा जी से नहीं मिला तो उन्हें अप्रोच कैसे कर सकता हूं? जब बच्चन जी के बारे में सोच चुका हूं तो और किसी के बारे में सोच ही नहीं सकता। जैसे लता मंगेशकर के गाए गानों को किसी और आवाज में सुनने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता।

Lucknow mahotsav on his last end

Lucknow mahotsav
राज्यपाल ने किया लखनऊ महोत्सव का औपचारिक समापन
लखनऊ। लखनऊ महोत्सव की दसवीं शाम खासी रंगीन और गहमागहमी से भरी रही। सोमवार को भी यहां रविवार जैसी ही रंगत थी। सांस्कृतिक संध्या से पहले राज्यपाल के परंपरागत समापन संबोधन के लिए एक तरफ सरकारी अमला पंडाल में जमा था तो वहीं से कुछ दूर गेट के पास रंगारंग आतिशबाजी का लुत्फ ले रहे नागरिकों के चेहरों पर उत्सव का उल्लास चमक रहा था।
शाम 6:35 बजे जैसे ही राज्यपाल बीएल जोशी महोत्सव के सांस्कृतिक पंडाल में पहुंचे, दस दिवसीय समारोह के औपचारिक समापन की शुरुआत हो गई। दीप प्रज्ज्वलन व स्मृति चिह्न भेंट करने की रस्म अदायगी के बाद राज्यपाल ने लखनऊ को लाजवाब और अद्वितीय शहर बताया। विद्यार्थी जीवन की यादों में लौटते हुए उन्होंने कहा कि जब वे यहां पहली बार आए थे, तब भूलभुलैया गए थे और वहां खो भी गए थे। राज्यपाल ने कहा कि लखनऊ महोत्सव टूरिस्ट मैप पर स्थान बना रहा है। हर वर्ष इसमें कुछ नया हो रहा है। 'जश्न-ए-विरासत' की थीम पर आयोजित समारोह के बाद राज्यपाल ने ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण को सभी नागरिकों की जिम्मेदारी बताया।
पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने महोत्सव में करीब पांच लाख लोगों की सहभागिता की बदौलत इसे बुलंदी पर पहुंचता बताया। पर्यटन मंत्री ने कमोबेश वही बातें दोहराईं, जो उन्होंने महोत्सव की पहली शाम के उद्घाटन समारोह में कही थीं। गंगा महोत्सव, देव-दीपावली और गंगा दशहरा का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि पर्यटन बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री लगातार प्रयासरत हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अभिषेक मिश्र व मंडलायुक्त संजीव सरन ने आयोजन में शामिल सभी व्यक्तियों का आभार प्रकट किया।
राज्यपाल की सिफारिश : महोत्सव में औपचारिक समापन संध्या पर राज्यपाल बीएल जोशी के संबोधन से ठीक पहले पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने यह कहते हुए तालियां बजाने की अपील की, कि राज्यपाल आपके सामने बैठे हैं। मंत्री ने कहा- राज्यपाल को पता लगना चाहिए कि प्रदेश के लोग स्वस्थ हैं। इसी के तुरंत बाद माइक पर आए राज्यपाल ने मंत्री को तालियों की सिफारिश करने के लिए चुटीले अंदाज में धन्यवाद दिया तो पंडाल तालियों के साथ ठहाके से भी गूंज उठा।
दो दिन बढ़ा महोत्सव : देर रात जिलाधिकारी अनुराग यादव ने लखनऊ महोत्सव को दो दिन और बढ़ाने की जानकारी दी। दोनों दिन महोत्सव में स्टॉल पहले की तरह लगे रहेंगे और शाम को सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे। प्रवेश शुल्क भी पूर्ववत लगेगा। मंगलवार की शाम सांस्कृतिक पंडाल में सनी नियाजी व अंकुर गुप्ता का कार्यक्रम होगा, जबकि चार दिसंबर की शाम परमानंद यादव की प्रस्तुति के साथ ही लोग तृष्णा बैंड के संगीत का आनंद ले सकेंगे।

Huffington post delets sonia's name after controversy

sonia gandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की संपत्ति पर बढ़ते विवाद के बीच अमेरिकी वेबसाइट 'हफिंगटन पोस्ट' ने दुनिया के 20 सबसे अमीर नेताओं की सूची में से सोनिया का नाम हटा लिया है। वेबसाइट का यह कहना है कि उसके एडिटर इस बात की पुष्टि नहीं कर पाए कि सोनिया की संपत्ति कितनी है।
वेबसाइट ने एक एडिटर्स नोट में लिखा है, 'सोनिया गांधी और कतर के पूर्व अमीर हामिद बिन खलीफा अल थानी का नाम लिस्ट से हटा दिया गया है। इस लिस्ट में सोनिया गांधी का नाम एक थर्ड पार्टी वेबसाइट की लिस्टिंग के आधार पर शामिल किया गया था जो सवालों के घेरे में आ गई है। हमारे एडिटर इस तथ्य की पुष्टि नहीं कर पाए कि सोनिया गांधी की संपत्ति कितनी है। इसलिए हमने उनका नाम हटा दिया है और किसी भी कन्फ्यूजन के लिए माफी मांग की है। संपत्ति के मामले में कतर के पूर्व अमीर को उनके बेटे तमीम ने 2013 में पीछे छोड़ दिया, इसलिए उनका भी नाम हटा दिया गया है।
वेबसाइट ने अपनी सूची से सोनिया गांधी का नाम हटाकर विवाद खत्म करने की भरसक कोशिश की है, लेकिन यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। सोशल मीडिया पर अब यह सवाल उठने लगे हैं कि वेबसाइट ने आखिर सोनिया गांधी का नाम क्यों हटा लिया?

Three Terrorists died in Handwada encounter

handwada encounter
हंदवाड़ा में अभियान खत्म, लश्कर कमांडर समेत तीन आतंकी ढेर
श्रीनगर। नियंत्रण रेखा से सटे हंदवाड़ा (कुपवाड़ा) के राजपुरा गांव में सोमवार शाम आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ मंगलवार सुबह खत्म हो गई। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर के एक कमांडर समेत तीन आतंकियों को मार गिराया।
जानकारी के अनुसार, पुलिस और 21 आरआर के जवानों ने एक विशेष सूचना के आधार पर हंदवाड़ा में हफरूदा के जंगलों के बीच स्थित शटीपोरा-राजपुरा गांव में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान गांव में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद दोनों तरफ से भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। आइजीपी कश्मीर रेंज अब्दुल गनी मीर ने बताया कि शाम पांच बजे मुठभेड़ शुरू हुई, जो आज सुबह तक चली। इस अभियान में लश्कर कमांडर समेत तीन आतंकी मार गिराए गए।
बीएसएफ से गोलीबारी में तस्कर ढेर, 14 किलो हेरोइन जब्त
अमृतसर। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रविवार को बीएसएफ और पाकिसतानी तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक तस्कर मारा गया, जबकि दो अन्य घायल हो गए। जवानों ने घटनास्थल से 14 किलो हेरोइन भी बरामद की है। हालांकि, फ्लैग मीटिंग में पाकिस्तानी रेंजर ने तस्कर के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है। बीएसएफ के डीआइजी एमएफ फारुकी ने बताया कि रविवार रात 8:20 बजे जवानों को धारीवाल चौकी क्षेत्र में सीमा पार हलचल दिखाई दी। तीन तस्कर कंटीली तार की तरफ बढ़ रहे थे। सवा नौ बजे तस्करों ने पाइप कंटीली तार के बीच फंसा हेरोइन के 14 पैकेट इस पार फेंक दिए। जवानों ने उन्हें ललकारा तो सीमा पार से तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी।

Woman raped by live-in partner on pretext of marriage

rape
शादी का झांसा दे दो वर्ष तक रेप
मुरादनगर, संस। मुरादनगर शहर की एक महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
शहर की एक कालोनी निवासी महिला का आरोप है पड़ोसी युवक नीरज ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दो वर्ष तक यौन शोषण किया। जब महिला ने उसे शादी के लिए कहा तो उसने इन्कार कर दिया। जब उसने शादी का ज्यादा दबाव बनाया तो नीरज उसे अपने घर पत्नी के रूप ले गया और उसे कुछ दिन रखकर छोड़ दिया। महिला ने आरोप लगाया है कि नीरज व उसके परिजनों ने शादी के नाम पर ठगी भी की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शादी का झांसा देकर रेप का आरोप
ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। कासना गांव में रहने वाली एक युवती ने गुड़गांव के घंघोला में रहने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की तहरीर कासना कोतवाली पुलिस को करीब चार माह पहले दी थी। शिकायत पर अमल नहीं होने पर पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का दरवाजा खटखटाया, लेकिन वहां से भी उसे निराशा मिली। लिहाजा पीड़िता ने चार सितंबर 2013 को इंसाफ के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय ने मामले में संज्ञान लेकर कासना कोतवाली पुलिस को मामला दर्ज कर जांच करने के आदेश दिया है।
कासना गांव में रहने वाली झारखंड के रांची जिले की एक युवती की दोस्ती मूल रूप से गुड़गांव के रहने वाले एक युवक से हो गई। दोनों औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक ही फैक्टरी में नौकरी करते थे। फरवरी 2013 में दोनों में दोस्ती हुई। इसके बाद दोनों एक साथ पति-पत्नी की तरह रहने लगे। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक उसे शादी का झांसा देकर करीब सात माह तक शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बाद मारपीट करना शुरू कर दी। अगस्त में अपने दोस्तों संग मिलकर साथ छोड़ने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने जब पुलिस से शिकायत की तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने इंसाफ के लिए पुलिस के बाद न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद न्यायालय ने कासना पुलिस को मामले में शिकायत दर्ज कर जांच का आदेश दिया है।
किशोरी के साथ रेप
फरीदाबाद, जासंकें। संजय कॉलोनी में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ थाना मुजेसर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है।
पुलिस ने यह मामला एक व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज किया है। शिकायतकर्ता दो बच्चों का पिता है और उसकी पत्नी की करीब छह महीने पहले मृत्यु हो गई थी। शिकायतकर्ता अपने मामा की बेटी देवेंद्री के मकान में रह रहा है। देवेंद्री के मकान में हरी सिंह भी रहता है। शिकायतकर्ता 27 नवंबर की सुबह साढ़े सात बजे अपने काम पर चला गया। उसकी 12 वर्ष की बेटी को हरी सिंह ने अपने कमरे में बुलाकर दुष्कर्म किया। किशोरी ने इस बारे में अपने पिता को बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Kapil is in love with Preeti Simoes

Kapil sharma
मुंबई। टीवी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से लोकप्रिय होकर सबके दिलों पर छाने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा को भी किसी से प्यार है। कुछ दिनों पहले खबरें आ रही थी कि उन्हें अपनी कॉलेज की दोस्त गिनी चतरथ से प्यार है, लेकिन उनके करीबी सूत्रों ने आखिरकार उनका हाल ए दिल बयां कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि गिनी उनका अतीत थीं, वे उन्हें कॉलेज के दिनों में चाहते थे, लेकिन अब उनका दिल प्रीति सिमोज पर आ गया है। चर्चा है कि दोनों जल्द ही एक डोरी में बंधने वाले हैं। प्रीति कॉमेडी नाइट्स की क्रिएटिव डायरेक्टर हैं।
बताया जाता है कि दोनों इस शो के दौरान काफी करीब आए और एक दूसरे को वक्त देने लगे। ऐसे में दोनों के बीच प्यार हो गया। दोनों ने मिलकर ही कॉमेडी नाइट्स जैसे शो की रचना की।
कुछ दिनों पहले प्रीति के साथ कपिल की डेटिंग की खबरों को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया था और कहा था कि वे दोनों केवल अच्छे दोस्त हैं।

Friday, 29 November 2013

Kamasutra 3D trailer launch, Sherlyn looks Hot


Sherlyn Chopra

मुंबई। शर्लिन चोपड़ा की आने वाली फिल्म 'कामसूत्र थ्री डी' अपने कामुक अंदाज के लिए काफी चर्चा में है। फिल्म के बारे में सुन कर ही दर्शक उत्साहित हो रहे थे, अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। दो मिनट के इस ट्रेलर ने खूब धूम मचा दी है। इस ट्रेलर में शर्लिन चोपड़ा टॉपलेस दिखाई दे रही हैं।
इस ट्रेलर में शर्लिन सफेद रंग के लहंगा चोली में नजर आ रही हैं। शर्लिन के साथ अभिनेता मिलिंद गुणाजी अपने कामुक अंदाज में दिख रहे हैं। ट्रेलर में सिर्फ सेक्सी सींस नहीं है बल्कि एक्शन भी दिखाया गया है और एक रणभूमि का दृश्य भी है। ट्रेलर के दौरान लिखा हुआ आता है कि 'प्यार एक जंग है, इस जंग को शुरू करना आसान है, लेकिन खत्म करना उतना ही मुश्किल।' इससे कहानी का अंदेशा लगाया जा सकता है। मिलिंद के बाद शर्लिन अपने सेक्सी और कामुक अंदाज में एक जंगल से एंट्री लेती हैं।
गौरतलब है कि फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। आए दिन सोशल साइट्स पर शर्लिन द्वारा अपलोड की गई तस्वीरों के बाद फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह बढ़ गया है।

TC Approves Setting up Wi-fi Hotspots in 2.5 lakh Panchayats

Telecom Commission
नई दिल्ली। ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड से जोड़ने की सरकार की योजना लेटलतीफी के चलते परवान नहीं चढ़ पा रही है। सुस्ती का आलम यह है कि दो साल में केवल 60 गांव तक ही इंटरनेट पहुंच पाया है। इसके बावजूद यह दावा किया जा रहा है कि मार्च 2014 तक यानी अगले चार महीनों में एक लाख गांव इससे जुड़ जाएंगे। साथ ही सितंबर 2015 तक यानी पौने दो साल में ढाई लाख पंचायतों में यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
वित्त वर्ष 2011-12 के आम बजट में नेशनल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क प्रोजेक्ट [एनओएफएन] के तहत गांवों को ब्रॉडबैंड से जोड़ने का प्रस्ताव किया गया था। तब दिसंबर 2012 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की समय सीमा तय की गई थी। अक्टूबर 2011 से इस पर काम भी शुरू हो गया। मगर तय अवधि में प्रोजेक्ट के पूरा नहीं होने पर इसकी समय सीमा बढ़ाकर दिसंबर 2013 कर दी गई। अब इसे एक बार फिर से बढ़ाकर सितंबर 2015 कर दिया गया है। इस प्रोजेक्ट का वित्त पोषण यूनीवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड [यूएसओएफ] के जरिये किया जा रहा है।
यूएसओएफ के संचालक एन. रविशंकर ने सुस्ती की बात स्वीकारते हुए कहा कि हम केवल 60 ग्राम पंचायतों तक ही एनओएफएन को पहुंचा पाए हैं। फिर भी हमें पूरी उम्मीद है कि सितंबर-अक्टूबर, 2015 तक सभी ग्राम पंचायतों तक यह प्रोजेक्ट पहुंच जाएगा। लेटलतीफी के लिए उन्होंने निजी टेलीकॉम कंपनियों को जिम्मेदार ठहराया। उनके मुताबिक निजी कंपनियां वित्तीय सुस्ती की शिकार हैं। इसी वजह से वे इस प्रोजेक्ट में ज्यादा दिलचस्पी नहीं ले रही हैं। जल्द ही वे अपनी वित्तीय समस्याओं से उबरकर इस प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ाएंगी।
हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि जब सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल को भी इससे जोड़ दिया गया है तो भी परियोजना की रफ्तार इतनी सुस्त क्यों है। राष्ट्रीय स्तर पर इंटरनेट कनेक्टिविटी देने के लिए सरकार ने भारत ब्रॉडबैंड नेटवर्क लिमिटेड [बीबीएनएल] का गठन किया था। इस कंपनी ने हाल ही में ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क बिछाने और ब्रॉडबैंड उपकरणों के लिए टेंडर जारी किए हैं। बीबीएनएल इस प्रोजेक्ट को पूरा करेगा और बीएसएनएल, रेलटेल एवं पावर ग्रिड इसका परिचालन करने के लिए जिम्मेदार हैं।
सूत्रों ने बताया कि टेलीकॉम विभाग की सर्वोच्च नीति निर्धारण संस्था अंतर मंत्रालयी टेलीकॉम आयोग ने एनओएफएन को तीन फेज में पूरा करने की मंजूरी दे दी है। इसके तहत मार्च-2014 तक एक लाख पंचायतों तक, मार्च-2015 तक दो लाख और बाकी गांवों तक सितंबर-2015 तक इंटरनेट पहुंचाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद ग्राम पंचायतों में 100 एमबी प्रति सेकेंड की रफ्तार वाला इंटरनेट मौजूद होगा। यूएसओएफ ने इस प्रोजेक्ट के लिए 20,100 करोड़ रुपये मुहैया कराए हैं। इस फंड में सभी मोबाइल ऑपरेटर हर साल अपने कुल राजस्व का पांच फीसद हिस्सा देते हैं।

India wastes fruits and vegetables worth Rs 13,300 crore every year

vegetables
नई दिल्ली। लोगों को सब्जियां और फल खाने को मिल नहीं रहे क्योंकि देश में करीब 13,300 करोड़ रुपये की फल-सब्जियां बर्बादी की भेंट चढ़ जाते हैं। अमेरिका स्थित प्रौद्योगिकी फर्म एमरसन की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। एमरसन क्लाइमेट टेक्नोलॉजीज इंडिया ने एक बयान में कहा है कि दुनिया में फलों और सब्जियों के दूसरे सबसे बड़े उत्पादक देश भारत में हर साल 133 अरब डॉलर के ताजा उत्पादों की बर्बादी होती है, जिसका मुख्य कारण पर्याप्त भंडारण सुविधा और शीत भंडारित परिवहन व्यवस्था की कमी है।
एमरसन क्लाइमेट टेक्नोलॉजीज अमेरिका स्थित विनिर्माण एवं प्रौद्योगिकी कंपनी एमरसन का हिस्सा है। बयान में कहा गया है, सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट हार्वेस्ट इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीआईपीएचईटी) के आंकड़ों के अनुसार भारत के फलों और सब्जियों के उत्पादन का 18 प्रतिशत, जिसकी कीमत 13,300 रुपये आंकी गई है, हर साल बर्बाद हो जाती है।
एमरसन फूड वेस्टेज एंड कोल्ड स्टोरेज  रिपोर्ट में स्टडीज का हवाला देते हुए कहा गया है कि भारत में फल, सब्जी और अनाज की बर्बादी सालाना करीब 44,000 करोड़ रुपये की है। फल और सब्जियों की इस बर्बादी में सबसे बड़ी हिस्सेदारी है। अभी देश में 6,300 कोल्ड स्टोरेज सुविधाएं हैं। इनकी कुल क्षमता 3.011 करोड़ टन है। अध्ययन से पता चला है कि ये कोल्ड स्टोरेज भारत की कुल जरूरत का आधा हिस्सा ही पूरा कर पा रहे हैं।
देश में सभी खाद्य उत्पादों के लिए कोल्ड स्टोरेज क्षमता 6.1 करोड़ टन से ज्यादा होनी चाहिए। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए 2015-16 तक 55,000 करोड़ रुपये के निवेश की जरूरत होगी, तभी फलों और सब्जियों की बढ़ती पैदावार को देश में कोल्ड स्टोरेज सुविधा का सहारा मिल पाएगा।
इंडिया, मध्य पूर्व और अफ्रीका क्षेत्र के लिए एमरसन के प्रेसिडेंट प्रदीप्त सेन ने कहा, 'इस दिशा में प्रोग्रेस हो रही है, लेकिन रिपोर्ट बताती है कि देश में कोल्ड स्टोरेज की हालत आशंका से कहीं ज्यादा खराब है। भारत में 1.2 अरब लोग रहते हैं। ऐसे में फलों और सब्जियों के बेहतर इस्तेमाल और इन्हें बर्बादी से बचाना सबके हित में है।

BillY Joel song "We didn't start the Fire" adapted by SP in UP

BillY Joel song
सपा के प्रचार में इस्तेमाल होगा विलायती गाना
लखनऊ। संसद में अंग्रेजी के इस्तेमाल पर मुखालफत जताने वाले सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव अमेरिकी गायक व संगीतकार बिली जोएल के चर्चित अंग्रेजी गाने वी डिडनॉट स्टार्ट द फायर.. के हिंदी रूपांतरण का इस्तेमाल अपने प्रचार अभियान में करेंगे।
सपा ने ग्रैमी पुरस्कार विजेता बिली से गाने का अधिकार खरीदा है, जिसका इस्तेमाल पार्टी द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव से पहले प्रचार के वास्ते शुरू कर दिया जाएगा।
सपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी ने गाने के अधिकार को खरीद कर इसका हिंदी रूपांतरण -मन से हैं मुलायम पर इरादे लोहा.. के रूप में किया गया है। इसका इस्तेमाल लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार में किया जाएगा। इसे पहले पार्टी की वेबसाइट और फेसबुक पेज पर अपलोड किया जा चुका है।
गाने के बोल मुलायम सिंह यादव के शिक्षक व उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने तैयार किए हैं। इसे बॉलीवुड गायक जावेद अली ने गाया है।

Tehelka Sexual Assault case: It was a Rape not a Sexual Harrassment

tehelka
नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। दुष्कर्म पीड़िता ने शुक्रवार को तहलका के मुख्य संपादक तरुण तेजपाल की हरकत को 'दुष्कर्म' करार दिया है। पीड़िता के अनुसार थिंकफेस्ट के दौरान गोवा के एक होटल में तेजपाल ने उसके साथ जो कुछ किया वह 'दुष्कर्म' की परिभाषा में आता है। साथ ही पीड़िता ने राजनीतिक दलों से इस मुद्दे को राजनीतिक रंग नहीं देने की अपील की।
तेजपाल के पूछताछ के लिए गोवा रवाना होने के तत्काल बाद पीड़िता ने कहा, 'यह मेरी अस्मिता और अधिकार की रक्षा की लड़ाई है कि मेरा शरीर सिर्फ मेरा है, न कि नौकरी देने वाले का खिलौना है।' पीड़िता के बयान से साफ है कि वह इस मामले में तेजपाल के खिलाफ अपने आरोपों पर अडिग है। इसके पहले बुधवार को वह मजिस्ट्रेट के सामने सीआरपीसी की धारा-164 के तहत अपना बयान दर्ज करा चुकी है, जो अदालत में सुबूत के रूप में देखा जाएगा। वह गोवा पुलिस के समक्ष तेजपाल से आमने-सामने पूछताछ के लिए भी तैयार है।
पीड़िता ने साफ कर दिया है कि तेजपाल के खिलाफ उसकी शिकायत के पीछे किसी भी राजनीतिक दल या नेता का हाथ नहीं है।
ऐसे आरोप लगाने के पीछे यह सोच हावी है कि लड़की आज भी अपना फैसला खुद नहीं ले सकती। उसने राजनीतिक दलों को मामले में राजनीति नहीं करने की सलाह दी है। गौरतलब है कि तेजपाल अपने खिलाफ कार्रवाई के पीछे भाजपा की साजिश का आरोप लगाते रहे हैं।


Delhi Police Havaldar Supports to Gangrape Wife

Delhi police havaldar
हवलदार ने भाई व दोस्त के साथ मिलकर पत्नी से किया गैंगरेप
वरिष्ठ संवाददाता, रोहतक। दिल्ली पुलिस में तैनात एक हवलदार ने अपने भाई व दोस्त के साथ अपनी ही पत्नी के साथ गैंगरेपकिया। वारदात को अंजाम घर में ही महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दिया गया। आरोपियों ने महिला की मोबाइल में वीडियो भी बनाया है। महिला की शिकायत पर अर्बन एस्टेट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
रामगोपाल कालोनी निवासी एक विवाहिता ने अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे उसने अपने घर में दूध पीया। इसके कुछ देर बात ही उसे चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसके देवर विरेंद्र, पति सुरेंद्र व पति के दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसका अश्लील वीडियो भी बनाया गया है। आरोपियों ने उसके साथ इस बारे में किसी के सामने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई।
उसने बताया कि पति सुरेंद्र दिल्ली पुलिस में हवलदार के पद पर तैनात है, वहीं उसका देवर विरेंद्र दिल्ली डीटीसी में कार्यरत है, पति के दोस्त को वह नहीं जानती। उधर, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 292, 323, 376डी, 406, 34 के तहत तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस बारे में अर्बन एस्टेट के थाना प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।

Student Admitted in ICU After Teacher Punched

teacher punched
मुंबई। देश के महानगर मुंबई में एक पीटी टीचर द्वारा अपने 13 वर्षीय छात्र को मुक्का और लात मारने के बाद गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। टिटवाला पुलिस स्टेशन में टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक छात्र के हेयर स्टाइल से गुस्सा होकर टीचर ने उसपर अपना गुस्सा निकाला।
घटना गुरुवार शाम की है जब उल्हासनगर का 13 वर्षीय अक्शान जयसिंघानी अपनी क्लास में बैठा था। उसी वक्त पीटी टीचर मोहित लाडे और श्रीपद भोसले क्लास में आए और लंबे बालों के लिए पहले तो अक्शान को डांट लगाई फिर तीन चांटे भी जड़ दिए। इसके अलावा उन्होंने तीन अन्य छात्रों की भी पिटाई लगाई।
अक्शान के मुताबिक जब टीचर क्लास से जाने लगे तो एक टीचर ने उसके सिर में बड़ी तेज घूंसा मारा जिससे उसके सिर में सूजन आ गई। इतने में ही दूसरे टीचर ने उसको तेज लात मार दी। उसने बताया कि मोहित और भोसले ने उसके सिर में कई घूंसे मारे और शरीर पर कई जगहों पर लात भी मारी। इसके बाद छात्र की हालत खराब हो गई। उसकी खराब हालत देखकर क्लास में भीड़ जमा हो गई।
अक्शान ने बाद में इसकी जानकारी अपने मां-बाप को भी दी। अक्शान के पिता शिरडी में होटल चलाते हैं। इसके बाद दोनों स्कूल के मालिक टीचर की शिकायत करने पहुंचे तो वहां पर स्कूल मालिक ने उलटा इन दोनों को ही धमका दिया। अक्शान के मुताबिक उसने छात्र से कहा कि उसको पास होना है कि नहीं।
अक्शान की हालत खराब हो जाने के बाद उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में अस्पताल वालों ने ही इसकी खबर पुलिस को की और स्कूल टीचर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने आईपीसी की धारा 323 के तहत स्कूल टीचर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ठाणे के एसपी ने इस मामले में अन्य लोगों से पूछताछ करने और स्कूल टीचर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।
हालांकि इन सभी के बीच अक्शान के पिता पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि इतना सब हो जाने के बाद भी पुलिस ने इसको गंभीरता से नहीं लिया, जिसके बाद उन्हें आईजी और एसपी को इसकी शिकायत करनी पड़ी।

Piyush weds Anubhuti

piyush chawla
अनुभूति के हुए पीयूष चावला, शादी में कई नामी क्रिकेटर शामिल
मुरादाबाद। शुक्रवार की रात आयोजित एक भव्य समारोह में क्रिकेटर पीयूष चावला अनुभूति के हो गए। दिल्ली रोड पर होटल ड्राइव इन 24 में आयोजित विवाह समारोह में रात पौने बारह बजे जैसे ही अनुभूति ने पीयूष के गले में जयमाल डाली पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। समारोह में भुवनेश्वर, इरफान पठान समेत कई नामी क्रिकेटर भी शामिल हुए। मंडलायुक्त समेत तमाम अधिकारियों व गणमान्य मान्य लोगों ने भी समारोह में शिरकत की।
दुल्हन बनी अनुभूति सिल्वर गोटे वाले रानी कलर के लहंगे सजी थीं तो दूल्हे राजा पीयूष ने बादामी कलर की शेरवानी पहन रखी थी। लग्न के मुताबिक शादी की रस्में रात सवा नौ बजे शुरू हुई। पीयूष आयोजन स्थल के द्वितीय तल पर तैयार हुए और पैदल नीचे आकर घोड़े पर सवार हुए। उसके बाद बैंडबाजे की धुन व ढोल थाप के साथ पीयूष की बारात आगे बढ़ी। आयोजन स्थल के एक गेट से निकलकर दूसरे गेट में प्रवेश कर गई। इस दौरान दोस्तों, परिजनों व रिश्तेदारों ने जमकर डांस किया। जश्न माहौल का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि करीब 200 मीटर की दूरी तय करने में बरात को सवा दो घंटे लग गए। आतिशबाजी की चकाचौध से विवाह समारोह दमक उठा। उसके बाद सवा ग्यारह बजे गेट पर बारात का अनुभूति के परिजनों व रिश्तेदारों ने शानदार स्वागत किया। फिर दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ पीयूष जयमाल के स्टेज पर पहुंचे। उसके बाद अनुभूति अपनी सहेली व रिश्तेदारों के साथ जैसे ही स्टेज पर पहुंची, मंगलगीत गाए जाने लगे। फिर अनुभूति ने पीयूष के गले में जयमाल डाली उसके बाद पीयूष ने इसी रस्म को दोहरा दिया। पूरे पंडाल में पुष्प वर्षा होने लगी और कैमरों के फ्लैश चमकने लगे। मेहमानों की आवभगत के बाद फेरों की रस्म रात साढ़े बारह बजे शुरू हो गई। विवाह की रस्में पंडित शिव पूजन शास्त्री व अवधेश नारायण पांडे ने पूरी कराई।
दुल्हन बनीं अनुभूति मेरठ के सीएमओ अमीर सिंह की बेटी हैं, जबकि पीयूष के पिता प्रमोद चावला बिजली विभाग में कार्यरत हैं।
आयोजन में यूपी के टीम सलेक्टर एवं पूर्व क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पांडे, एसएसपी आशुतोष कुमार, मुरादाबाद के पूर्व डीएम व एनआरएचएम के डायरेक्टर अमित घोष समेत तमाम अधिकारी, शिक्षाविद्, कारोबारी, चिकित्सक व गणमान्य लोग मौजूद थे। पीयूष के विदेशी मेहमानों ने भी आयोजन में शिरकत की।
शादी में जमकर नाचे रिश्तेदार व दोस्त
पीयूष की शादी में मां पूनम चावला, पिता प्रमोद चावला, भाई प्रतीक चावला समेत रिश्तेदारों व दोस्तों ने जमकर ठुमके लगाए। क्रिकेटर इरफान पठान व भुवनेश्वर पूरे समय बने रहे। वह शाम करीब छह बजे होटल ड्राइव इन 24 अपने निजी वाहनों से पहुंचे। शादी में सुरक्षा की दृष्टि से दिल्ली से बाउंसर आए थे, जो इरफान पठान व भुवनेश्वर के गिर्द-गिर्द घूमते रहे। इरफान पठान ने अपने कमरे से निकलकर बारात में पहुंचने की दो बार कोशिश की लेकिन खुद को भीड़ से घिरा देख वापस कमरे में लौट गए जबकि भुवनेश्वर जयमाल के दौरान पीयूष के पास पहुंचे और फोटो भी खिंचाए। पीयूष की मां पूनम चावला पिंक कलर की डेस में सजी थीं उन्होंने भी बेटे की शादी में ठुमके लगाए तो मरून कलर की शेरवानी पहने पीयूष के भाई प्रतीक चावला भी जमकर झूमे। पिता प्रमोद चावला सुनहरी कलर के सूट में कभी बारात तो कभी मेहमानों की आवभगत में नजर आए।
विदेशी दोस्तों ने भी उठाया शादी का लुफ्त
पीयूष की शादी में उनके विदेशी दोस्त भी पहुचे। बारात से लेकर जयमाल को उन्होंने करीब से देखा और कैमरे में कैद किया। जयमाल के वक्त विदेशी मेहमानों ने पीयूष के साथ फोटो भी खिचाएं। जयमाल के बाद पीयूष व अनुभूति ने दोस्तों के साथ डांस किया।

Sahara’s Subrata Roy blames troubles on comment about Sonia Gandhi

Sahara India Pariwar
कोलकाता [जासं]। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) कांग्रेस के कुछ मंत्रियों के इशारे पर सहारा समूह को फंसाने की कोशिश कर रहा है। सहारा समूह के सर्वेसर्वा सुब्रत राय ने यह आरोप लगाया है। सुब्रत राय ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम लिए बिना कहा कि उनके विदेशी मूल का मुद्दा उठाने और उन्हें पीएम बनाने की मुखालफत करने की कीमत सहारा को चुकानी पड़ रही है।
सुब्रत राय ने कहा, 'सेबी हमारे लिए एक रेगुलेटर व बड़े भाई की भूमिका में नहीं है, जैसा दूसरी कंपनियों के मामले में है। इसकी वजह राजनीतिक ही है।' सराहा प्रमुख ने भाजपा शासित राज्यों- मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ का नाम लेकर वहां हो रहे विकास की चर्चा की।
उन्होंने कहा कि मोदी से तो मिला हूं, लेकिन राहुल के बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता। सेबी के साथ विवाद से कंपनी की साख पर असर पड़ रहा है, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारी कुल देनदारियों से संपत्तियों का मूल्य बहुत अधिक है। इसे लेकर चिंता की बात नहीं। अभी हमारे पास जमाकर्ताओं और बैंकों की कुल देनदारी 40 से 45 हजार करोड़ रुपये के बीच है। इसके मुकाबले हमारी भूमि व अन्य अचल संपत्तियों की कीमत 1.20 लाख करोड़ रुपये है।
सुब्रत राय सेबी की भूमिका से खास नाराज दिखे। उन्होंने कहा, 'आज के दौर में देश में कोई बड़ा उद्यमी नहीं उभर सकता। तीस साल पहले मैंने अपनी यात्रा शुरू की थी और एक उपलब्धि हासिल की। मगर आज के हालात में मैं भी कुछ नहीं कर सकता।' इस दौरान उन्होंने बंगाल में अपनी निवेश की योजनाओं की भी जानकारी दी। इनमें दक्षिण 24 परगना में 400 करोड़ रुपये की लागत से 500 बेड के अस्पताल सह मेडिकल कॉलेज का निर्माण शामिल है।


Wednesday, 27 November 2013

lahar Cyclone may come in Andhar Pradesh sea Shore

Cyclone
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान लहर का असर अब कम होता दिखाई दे रहा है। समुद्री तट पर टकराने से पहले ही इसके कमजोर पड़ने की खबर है। इसके आज दोपहर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात मछलीपट्टनम से 650 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व और काकीनाडा से 600 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व की दूरी पर स्थित है। इससे पहले फेलिन तूफान के चलते आंध्र और ओडिशा को काफी नुकसान हुआ था। इससे पहले वैज्ञानिक (चक्रवात चेतावनी) एम महापात्र ने इसको बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान बताया था।

कमजोर पड़ने से पहले आशंका जताई जा रही थी कि इस तूफान के मछलीपट्टनम तट से टकराने के दौरान इसकी रफ्तार बढ़कर 150-160 किमी प्रति घंटा हो जाएगी। इससे पहले बुधवार शाम को आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में 45-55 किमी प्रति घंटा से हवाएं चलीं। देर रात में इनकी रफ्तार 65 किमी प्रति घंटा हो गई।

मौसम विभाग के मुताबिक कमजोर पड़ने के साथ लहर तूफान का खतरा अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। आशंका है कि इसके चलते 2 से 3 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं जिससे कुछ जिलों के निचले इलाकों में पानी भर सकता है। इससे कच्चे घरों को भारी नुकसान हो सकता है। साथ ही बिजली, दूरसंचार, रेल और सड़क यातायात भी प्रभावित हो सकते है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने मछुआरों को बृहस्पतिवार को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। साथ ही समुद्र में गए मछुआरों से तटों की ओर लौटने को कहा गया है।

लोगों को निकाला गया
तटीय इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। साथ ही प्रदेश सरकार ने सेना को भी राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात किया है। इसके अलावा मेडिकल टीमें और एनडीआरएफ की अतिरिक्त टीमों को भी संभावित प्रभावित क्षेत्रों में लगाया गया है। साथ ही तटीय जिलों के कलेक्टरों ने शैक्षणिक संस्थानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद करने का आदेश दिया गया है।

क्या है चक्रवात
दरअसल समुद्री तूफान को चक्रवात कहा जाता है और इन्हें इनकी ताकत और बनावट के मुताबिक नाम दिया जाता है। मौसम विज्ञान में चक्रवात एक ऐसा बंद परिपत्र है जिसका तरल पदार्थ, पृथ्वी के समान एक ही दिशा में चक्कर लगाता रहता है। इसमें आमतौर पर हवा सर्पाकार आकार में, पृथ्वी के उत्तरी गोला‌र्द्ध में दक्षिणावर्त और दक्षिणी गोला‌र्द्ध में वामावर्त रूप से घूमती है। बड़े चक्रवात वाले परिसंचरण लगभग हमेशा कम वायुमंडलीय दबाव के क्षेत्रों पर केंद्रित रहते हैं।

खतरनाक तूफान
समुद्री तूफानों में सबसे खतरनाक हरिकेन को माना जाता है। हरिकेन ज्यादातर क्लॉक वाइज घूमते हैं और इनकी ताकत की कोई सीमा नहीं होती है। यानी हरिकेन के कहर का अंदाजा पहले से लगा पाना काफी मुश्किल होता है। इसकी रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर कुछ भी हो सकती है। कैटरीना और रीटा भी ताकतवर तूफान हैं। हाल फिलहाल में नरगिस को सबसे बड़ा तूफान माना जाता है। 2012 में आए इस तूफान के कहर में करीब 1 लाख लोग मारे गए थे।

प्रभाव
ऐसे चक्रवाती तूफानों में समुद्र बेकाबू हो जाता है। ऊंची से ऊंची उठती हैं जो आसपास के इलाकों को अपनी चपेट में लेकर सब कुछ तबाह कर डालती हैं। समुद्री तूफानों के बाद तटीय क्षेत्रों में 15 से 20 फीट तक पानी भर जाना आम बात है। समुद्री तूफानों की वजह से आने वाली बाढ़ बर्बादी की वजह बन जाती है और इनके कहर से मारे जाने वाले लोगों में आधे से ज्यादा बाढ़ में मारे जाते हैं।


Husband Supports to Gangrape Wife

rape
लखनऊ। हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए बरेली में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी का गैंगरेप करवाया। बरेली के नवाबगंज में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक महिला के साथ पति व ससुर की सहमति से देवर और ननदोई ने चार दिन तक बंधक बनाकर गैंगरेप किया। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने आठ लोगों के खिलाफ नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रिपोर्ट के अनुसार नवाबगंज निवासी एक युवती का विवाह इसी वर्ष पांच अप्रैल ग्राम फाजिलपुर के बेचेलाल के पुत्र हरीश कुमार के साथ हुआ था। विवाह के बाद पति हरीश कुमार, ससुर बेचेलाल व ननद दहेज के रूप में एक लाख रुपये की मांग करने लगे। विवाहिता ने दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो उसका उत्पीड़न शुरू किया गया। विवाहिता का आरोप है कि उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया, फिर पति व ससुर की राय से देवर मोहन लाल व राकेश कुमार तथा ननदोई सुनील कुमार और बाबूराम ने चार दिन तक उसके साथ गैंगरेप किया। जब विरोध किया तो पति व ससुर ने मारपीट कर घायल कर दिया। विवाहिता ने इसकी जानकारी किसी तरह परिवारवालों तक पहुंचाई, लेकिन ससुरालवालों ने उसे किसी से मिलने नहीं दिया। छह नवंबर को उसे घर से भी निकाल दिया।

इसके बाद पीड़ित ने पति हरीश कुमार, बेचे लाल, रामश्री, मोहनलाल, राकेश कुमार, सुनील, हरपाल व बाबूराम के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने विवाहिता का मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी है।