Showing posts with label Language. Show all posts
Showing posts with label Language. Show all posts

Monday, 2 December 2013

Woman raped by live-in partner on pretext of marriage

rape
शादी का झांसा दे दो वर्ष तक रेप
मुरादनगर, संस। मुरादनगर शहर की एक महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
शहर की एक कालोनी निवासी महिला का आरोप है पड़ोसी युवक नीरज ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दो वर्ष तक यौन शोषण किया। जब महिला ने उसे शादी के लिए कहा तो उसने इन्कार कर दिया। जब उसने शादी का ज्यादा दबाव बनाया तो नीरज उसे अपने घर पत्नी के रूप ले गया और उसे कुछ दिन रखकर छोड़ दिया। महिला ने आरोप लगाया है कि नीरज व उसके परिजनों ने शादी के नाम पर ठगी भी की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शादी का झांसा देकर रेप का आरोप
ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। कासना गांव में रहने वाली एक युवती ने गुड़गांव के घंघोला में रहने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की तहरीर कासना कोतवाली पुलिस को करीब चार माह पहले दी थी। शिकायत पर अमल नहीं होने पर पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का दरवाजा खटखटाया, लेकिन वहां से भी उसे निराशा मिली। लिहाजा पीड़िता ने चार सितंबर 2013 को इंसाफ के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय ने मामले में संज्ञान लेकर कासना कोतवाली पुलिस को मामला दर्ज कर जांच करने के आदेश दिया है।
कासना गांव में रहने वाली झारखंड के रांची जिले की एक युवती की दोस्ती मूल रूप से गुड़गांव के रहने वाले एक युवक से हो गई। दोनों औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक ही फैक्टरी में नौकरी करते थे। फरवरी 2013 में दोनों में दोस्ती हुई। इसके बाद दोनों एक साथ पति-पत्नी की तरह रहने लगे। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक उसे शादी का झांसा देकर करीब सात माह तक शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बाद मारपीट करना शुरू कर दी। अगस्त में अपने दोस्तों संग मिलकर साथ छोड़ने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने जब पुलिस से शिकायत की तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने इंसाफ के लिए पुलिस के बाद न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद न्यायालय ने कासना पुलिस को मामले में शिकायत दर्ज कर जांच का आदेश दिया है।
किशोरी के साथ रेप
फरीदाबाद, जासंकें। संजय कॉलोनी में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ थाना मुजेसर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है।
पुलिस ने यह मामला एक व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज किया है। शिकायतकर्ता दो बच्चों का पिता है और उसकी पत्नी की करीब छह महीने पहले मृत्यु हो गई थी। शिकायतकर्ता अपने मामा की बेटी देवेंद्री के मकान में रह रहा है। देवेंद्री के मकान में हरी सिंह भी रहता है। शिकायतकर्ता 27 नवंबर की सुबह साढ़े सात बजे अपने काम पर चला गया। उसकी 12 वर्ष की बेटी को हरी सिंह ने अपने कमरे में बुलाकर दुष्कर्म किया। किशोरी ने इस बारे में अपने पिता को बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Monday, 4 November 2013

हार्डकोर उग्रवादी गिरफ्तार


पटना : राजधानी पुलिस की विशेष टीम ने सोमवार को किंजर व पालीगंज सीमा से सटे अताउल्ला गांव से हार्डकोर उग्रवादी धर्मवीर महतो उर्फ बादल को उसकी प्रेमिका के घर से दबोच लिया। पूछताछ के बाद युवती को छोड़ दिया गया। बादल ने राजधानी समेत अरवल व जहानाबाद जिले में आतंक फैला रखा था। उसने अपने कई साथियों का नाम उगला है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। 

पुलिस कप्तान मनु महाराज को गुप्त सूचना मिली कि उग्रवादी संगठन के तीन जिलों का मुखिया धर्मवीर उर्फ बादल अपनी प्रेमिका से मिलने पालीगंज थानाक्षेत्र के अताउल्ला गांव आया है। वहां किसी घटना को अंजाम देने की साजिश रची जाने वाली है। इसके बाद एसडीपीओ मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में विशेष सेल की टीम गठित की गई। टीम ने प्रेमिका के घर को चारों तरफ से घेर लिया और अचानक धावा बोल दिया। मौके से बादल और उसकी प्रेमिका को हिरासत में लिया गया। युवती ने बताया कि शादी का झांसा देकर बादल तीन साल से उसका यौन शोषण कर रहा है। 

जिसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। बादल ने पुलिस को बताया कि वह हाल ही में पालीगंज थाना में दर्ज एक मामले में जेल से छूटा है। उसके विरुद्ध पालीगंज थाने में तीन कांड दर्ज हैं। जेल से छूटने के बाद उसने दोबारा संगठन की कमान संभाल ली है। वर्तमान में वह संगठन का सिगोड़ी, दुल्हिन बाजार, पालीगंज, जहानाबाद और अरवल का काम देख रहा है। वह संगठन के लिए लेवी वसूलने एवं हथियार सप्लाई का काम करता है। उसकी निशानदेही पर छापेमारी जारी है। कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। 

Source- News in Hindi