Showing posts with label Bollywood. Show all posts
Showing posts with label Bollywood. Show all posts

Thursday, 19 May 2016

कैसे नवाजुद्दीन सिद्दीकी चौकीदार से बने बॉलीवुड के चमकते सितारे

प्रतिभा गुप्ता। आशिकों की जुबां से आपने कई बार यह सुना होगा, ये इश्क नहीं आसां, बस इतना समझ लीजिए, इक आग का दरिया है और डूब के जाना है...मगर एक गरीब किसान के बेटे नवाजुद्दीन सिद्दीकी नेे इसमें 'इश्क' की जगह 'जिंदगी' शब्द को फिट किया और बन गया बॉलीवुड का चमकता सितारा।

जिंदगी के संघर्ष और मां की नसीहत का असर

हालांंकि यह सब इतना आसां नहीं रहा। आम शक्ल-सूरत और संकोची स्वभाव वाले नवाजुद्दीन को इसके लिए सालों लंबा संघर्ष करना पड़ा। जिंदगी में एक समय ऐसा आया जब पैसे-पैसे के लिए मोहताज हो गए। चौकीदार तक बनना पड़ा। खाने तक के लाले पड़ गए। चेहरा देखते ही दुत्कार देते लोग। कई बार खुद की हिम्मत को टूटते देखा, मगर फितरत में हार मानना था ही नहीं। गिरते-संभलते, जिल्लत सहते मां की एक बात ने हमेशा बल दिया, जिनका कहना था 'बारह साल में तो घूरे के दिन भी बदल जाते हैं बेटा, तू तो इंंसान है।' और वही हुआ, 11 साल के लंबे संघर्ष के आगे बॉलीवुड को भी नतमस्तक होना पड़ा और नवाजुद्दीन को हाथों-हाथ लिया जाने लगा।

आज यह वही नवाजुद्दीन है, जिसकी फिल्म 'रमन राघव 2.0' के लिए फ्रांस में आयोजित कान फिल्म फेस्टिवल में स्टैंडिंंग अवेशन मिला और पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। यह तो नवाजुद्दीन के लंबे संघर्ष के बाद बॉलीवुड का चमकता सितारा बनने की एक झलक मात्र है। आइए 42वें जन्मदिन पर उनकी जिंदगी और लंबे संघर्ष पर एक संक्षेप नजर डालते हैं-

पिता थे किसान, नौ भाई-बहन में सबसे बड़े थे नवाजुद्दीन

नवाजुद्दीन का जन्म 19 मई 1974 को उत्तर प्रदेश स्थित मुजफ्फरनगर के बुधना गांव में हुआ। पिता एक मामूली किसान थे और किसी तरह दो जून की रोटी जुटाने की जद्दोजहद में जुटे रहते थे। परिवार भी बड़ा था। नवाजुद्दीन को मिलाकर उनके कुल नौ बच्चे थे, इनमें सात लड़के और दो लड़कियां। ऐसे में माली हालत व परिस्थिति का बखूबी अंदाजा लगाया जा सकता है। नवाजुद्दीन अपने भाई-बहनों में सबसेे बड़े थे। इसलिए उन्हें जिम्मेदारी का भी एहसास सबसे पहले हुआ और बहुत जल्द ही उन्हें समझ आ गया कि परिवार की दिक्कतों को दूर करने का शिक्षा ही एकमात्र जरिया है और वो पढ़ाई में जुट गए।

गांव में नहीं था सिनेमाघर, शीशे के सामने करते थे अभिनय

नवाजुद्दीन को बचपन से ही अभिनय का शौक था, मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने बड़े होने के दौरान अपनी जिंदगी में पांच फिल्में भी नहीं देखी होंगी। मगर अभिनय का जुनून तो सिर पर सवार था। वो शीशे के सामने खड़े हो जाते और दिमाग में काल्पनिक सीन बनाकर उसका अभिनय करने लगते। पहले के गांव में कहां थिएटर होता था। कोई भी फिल्म देखने के लिए उन्हें व उनके भाई-बहनों 30-40 किमी पैदल चलकर एक कस्बे में जाना पड़ता था। इसलिए नवाजुद्दीन का कोई फिल्मी बैकग्राउंड था ही नहीं।

साइंस से किया ग्रेजुएशन, चले आए दिल्ली, बनना पड़ा चौकीदार

जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए नवाजुद्दीन ने पढ़ाई पर ध्यान दिया और इसी वजह से वो साइंस की पढ़ाई करने हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय पहुंच गए। मगर किस्मत में तो कुछ और ही लिखा था। आर्थिक तंगी झेलते हुए भी अभिनय का सपना जिंदा रहा और यह उन्हें दिल्ली ले आया। मगर वहीं आर्थिक तंगी उनके सामने मुंह बाये खड़ी रही। दिल्ली में ना कोई रहने का ठिकाना और ना ही खर्च निकालने का जुगाड़। इसलिए उन्हें चौकीदार की नौकरी तक करने को मजबूर होना पड़ा। हालांकि शाहदरा में चौकीदारी कर खर्च चलाने का जुगाड़ हो गया और इसके साथ ही उनका जो मुख्य मकसद था वो भी पूरा हो गया। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में उन्हें दाखिला जो मिल गया। दिन में वहां अपनेे अभिनय की कला तराशते और रात में भूख मिटाने के लिए चौकीदार की नौकरी करते। इस तरह संघर्ष करते हुए नवाजुद्दीन को इस बीच इरफान खान और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकारों के साथ नाटक में काम करने का मौका भी मिला।

मुंबई में शुरु हुआ असल संघर्ष, खाने के पड़ गए लाले

नवाजुद्दीन के असल संघर्ष की शुरुआत तो तब शुरू हुई, जब वो 2004 में दिल्ली से अपना सपना पूरा करने 'माया नगरी' मुंबई पहुंचे। मगर यहां भी उनके हाथ में कुछ नहीं था। यह उनके संघर्ष का सबसे बुरा साल रहा। उनके रहने तक का ठिकाना नहीं था, मगर उन्होंने इसका जुगाड़ कुछ इस तरह निकाला। नवाजुद्दीन ने अपने एक एनएसडी सीनियर से पूछा कि क्या वो उनके साथ रह सकते हैं तो उसने रहने की इजाजत तो दे दी, मगर एक शर्त पर और वो शर्त ये थी कि नवाजुद्दीन को उनके लिए खाना बनाना था। अब मरता क्या ना करता, नवाजुद्दीन ने भी हां कर दी। रहने के लिए छत मिल गई, मगर काम तलाशने निकले तो हर जगह दुत्कार ही मिली।

काम मांगने जाते तो सांवला चेहरा देखते ही हंस पड़ते थे लोग

नवाजुद्दीन खुद भी बता चुके हैं कि सांवले होने के कारण अगर वो कहते कि उन्हें अभिनेता बनना है तो सब देखकर उन्हें हंसने लगते। कोई भी उन्हें फिल्मों के लायक ही नहीं समझता और सब मना कर देते। इस बीच, काम न मिलने पर नवाजुद्दीन के लिए पेट पालना भी मुश्किल हो गया। एक पहर किसी तरह खाने का इंतजाम हो जाता तो दूसरे पहर भूखे ही रहना पड़ता। नवाजुद्दीन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक बार वो पैसे उधार मांगने अपने दोस्त के पास गए, मगर उसके पास भी नहीं थे। ऐसे में दोनोंं मिलकर रोने लगे, गांव जाने का भी कई बार मन किया। मगर इस डर से कभी नहीं गए कि कहीं गांव वाले यह कहकर उनका मजाक ना उड़ाने लगें कि बड़ा चले थे हीरो बनने।

लंबे संघर्ष के बाद रोल मिले भी तो छोटे-मोटे, वो भी दोएम दर्जे के

आखिरकार लंबे संघर्ष के बाद नवाजुद्दीन ने 1999 में बॉलीवुड में कदम रखा आमिर खान की फिल्म 'सरफरोश' से, मगर किरदार बहुत छोटा था। उन्हें ये अलग तरह की चुनौती का सामना करना पड़ा। उनको देखते हुए भिखारी, जेबकतरे, गुंडा-मवाली जैसे किरदार के ही प्रस्ताव मिलने लगे, वो भी छोटे-मोटे। हालांकि नवाजुद्दीन ने ऐसी कई बड़ी फिल्मों में भी काम किया, मगर उनका रोल इतना छोटा था कि किसी की उन पर नजर ही नहीं गई। उस वक्त उन्हें कोई पहचानता भी नहीं था। इसलिए किसी को पता भी नहीं होगा कि 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में भी वो सुनील दत्त और संजय दत्त के साथ नजर आए थे। मुंबई आने के बाद नवाज ने टीवी में भी काम पाने की कोशिश की, मगर नाकाम रहे। 2003 में उन्हें एक शॉर्ट फिल्म 'बाइपास' में काम किया, जिसमें इरफान खान थे। 2002 से 05 तक वो ज्यादातर समय बेरोजगार रहे और चार लोगों के साथ फ्लैट शेयर करते हुए रहे और समय-समय पर एक्टिंग वर्कशॉप चलाकर जीवन यापन करते रहे।  Read more http://www.jagran.com/

Thursday, 12 May 2016

पापा बोनी ने अर्जुन को दी सलाह, छोड़ दो 'बदनाम मुन्नी' का साथ

अरबाज खान से दूरियों के बाद खबरें आ रही थीं की मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर के काफी करीब आ गई हैं। दोनों कई दफा एक साथ देखें भी जा चुके हैं। इनकी नजदीकियां जहां खान परिवार को अखर रही हैं तो अब अर्जुन के पिता फिल्ममेकर बोनी कपूर को भी ये रिश्ता नहीं भा रहा है। इतना ही नहीं इस रिश्ते से दूरियां बनाने के लिए बोनी ने बेटे अर्जुन को दे दी है सलाह।

'स्पॉट ब्वॉय' की खबर के मुताबिक, जब से अर्जुन मलाइका के करीब आए हैं, तब से बोनी कपूर को उनके करियर की चिंता सता रही है। बोनी ने इसके लिए अर्जुन को काफी समझाया भी है। पिता की बात मान अर्जुन ने मलाइका का साथ छोड़ दिया है।

दरअसल, हाल ही में मलाइका और अरबाज ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया था। खबरें आ रही थीं कि मलाइका इन दिनों किसी एनआरआई के करीब आ गई हैं, इस वजह से वो अरबाज से दूर हो गई हैं। इसके अलावा मलाइका और अर्जुन की भी नजदीकियों की काफी चर्चा है। कई दफा तो अर्जुन को रात के अंधेरे में मलाइका के घर पर भी देखा जा चुका है।

इसके अलावा अब खबर ये आ रही हैं कि मलाइका का साथ छोड़ अर्जुन ने सुनील शेट्टी की बेटी अथिया का हाथ थाम लिया है। दोनों को हाल ही में एक नाइट क्लब किस करते देखा गया है। अब अर्जुन हैं किसके लिए गंभीर ये तो वही जाने कभी मलाइका तो कभी अथिया। Read more http://www.jagran.com/

Wednesday, 11 May 2016

अमिताभ बच्चन को लगा सुप्रीम कोर्ट से झटका, जानें- क्या सुनाया फैसला

 बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को 15 साल पुराने एक इनकम टैक्स के मामले में सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने आयकर विभाग को टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' विवाद में अभिनेता अमिताभ बच्चन की आय का फिर से आंकलन करने के आदेश दिया है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट के उस फैसले पर रोक लगाई है जिसमें अमिताभ को साल 2001 में टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की कमाई पर टैक्स में छूट दी गई थी।

जुलाई 2012 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने अमिताभ बच्चन को केबीसी की कमाई में 30 फीसद की छूट दी थी। अमिताभ पर इस शो से जुड़ी कमाई पर 1.66 करोड़ रुपए का टैक्स बकाया है। आयकर विभाग ने बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने अपने फैसले में अमिताभ बच्चन को शो का कलाकार होने कारण टैक्स में छूट की अनुमति दी थी।

पनामा पेपर्स में भी आया नाम

गौरतलब है कि टैक्स हेवन देश कहे जाने वाले पनामा की लॉ फर्म मोसेक फोंसेका के खुफिया दस्तावेज लीक हुए थे। इन दस्तावेजों में कई भारत के 500 लोगों के नाम थे। जिनमें अमिताभ बच्चन और उनकी बहू एश्वर्या राय बच्चन का नाम भी शामिल था।

पनामा पेपर्स मामले में खुलासा हुआ था कि अमिताभ बच्चन ऑफ-शोर कंपनियों की बोर्ड मीटिंग्स में शामिल होते थे। वह इसके लिए टेलीफोनिक कान्फ्रेंस का सहारा लेते थे। इस बारे में दो दस्तावेज जारी किए गए थे। हालांकि अमिताभ बच्चन ने इन आरोपों को खारिज किया है। Read more http://www.jagran.com/

Wednesday, 13 April 2016

सचिन तेंदुलकर की फिल्म का यह दूसरा दमदार पोस्टर भी हुआ वायरल!

एक तरफ जहां क्रिकेेट जगत से मोहम्मद अजहरुद्दीन और एम एस धोनी पर बन रही फिल्मों की खूब चर्चा है तो दूसरी तरफ जब से 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर पर बन रही फिल्म 'सचिन : ए बिलियन ड्रीम्स', का पहला पोस्टर सामने आया है, तब से उनके फैंस में इस फिल्म के प्रति खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इनमें शाहरुख खान, रणवीर सिंह जैसे सितारों से लेकर सचिन के साथी क्रिकेटर भी शामिल हैं और अब तो उनकी फिल्म का दूसरा पोस्टर भी सामने आ गया है और आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

'सचिन द फिल्म' नाम से आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ''सचिन : ए बिलियन ड्रीम्स' का नया पोस्टर जारी किया गया है, जिस पर लिखा है, 'थ्री जेनरेशन, वन हीरो' यानि तीन पीढि़यां एक नायक।

इससे पहले साेमवार को खुद सचिन ने इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था और ट्वीट कर अपने फैंस को यह भी बताया था कि 14 अप्रैल को टीजर रिलीज होने वाला है।

इसके बाद सचिन के कई साथी क्रिकेटरों ने उनकी इस फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया। इनमें वीरेंद्र सहवाग, सुरैश रैना और रोहित शर्मा शामिल हैं। मुंबई की प्रोडक्शन कंपनी 200 नॉट आउट लंदन के अवॉर्ड विनिंग राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर जेम्स एर्स्किन के साथ मिलकर इस फिल्म को बना रही है। जेम्स इस फिल्म से बतौर डायरेक्टर जुड़े हुए हैं। Read more http://www.jagran.com

Friday, 23 January 2015

पाकिस्तान में अक्षय की फिल्म 'बेबी' पर प्रतिबंध

अक्षय कुमार की फिल्म 'बेबी' के प्रदर्शन पर पाकिस्तान में रोक लगा दी गई है। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने स्क्रीनिंग की अनुमति देने से इंकार कर दिया था। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित यह फिल्म आतंकवाद पर आधारित है।

फिल्म वितरक एवरेडी पिक्चर्स ने इसकी जानकारी दी। मीडिया रिपोर्टो के मुताबिक इस्लामाबाद और कराची के सेंसर बोर्ड ने फिल्म के प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। बोर्ड के मुताबिक इस फिल्म में मुस्लिम समुदाय की न केवल नकारात्मक छवि पेश की गई है बल्कि नकारात्मक चरित्रों को मुस्लिम नाम भी दिया गया है। इस्लामाबाद में फिल्म की सीडी और डीवीडी पर भी रोक लगा दी गई है।

कराची में सिनेमा हॉल की वेबसाइट्स से फिल्म का नाम हटा दिया गया है। फिल्म में अक्षय कुमार, अनुपम खेर, केके मेनन के अलवा पाकिस्तानी अभिनेता मिकाल जुल्फीकार और राशिद नाज ने भी अभिनय किया है। निर्देशक नीरज पांडे फिल्म के पाकिस्तान विरोधी होने के आरोप को पहले ही खारिज कर चुके हैं। इससे पहले 'एक था टाइगर' के प्रदर्शन पर भी रोक लगा दी गई थी।

Tuesday, 20 January 2015

अक्षय ने 'बेबी' में इस्‍तेमाल किए हैं खास तरह के हथियार

'स्पेशल 26' और 'ए वेडनसडे' जैसी बेहतरीन थ्रिलर फिल्में बना चुके नीरज पांडे अपनी फिल्मों में रियल टच देने के लिए भी जाने जाते हैं। अक्षय कुमार स्टारर अपनी फिल्म 'बेबी' में उन्होंने रियल टच देने के लिए ऐसे कुछ खास हथियारों का इस्तेमाल किया है, जो असली ब्लैक ऑपरेशन एजेंट इस्तेमाल करते हैं।

नीरज पांडे निर्देशित इस फिल्म में अक्षय ने 'ग्लोक 17' पिस्टल इस्तेमाल की है। इसकी 17 राउंड्स की स्टैंडर्ड मैगजीन कैपेसिटी होती है। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म में इस गन के कुछ ऐसे मॉडिफाई वर्जन इस्तेमाल की गई हैं, जो दुनियाभर के डिफेंस एजेंट इस्तेमाल करते हैं।

नीरज पांडे ने बताया, 'अक्षय और उनकी टीम ने फिल्म में जिस तरह के एजेंट्स का किरदार निभाया है, हमने उन एजेंटों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले असली हथियारों का इस्तेमाल किया। इन हथियारों को इस्तेमाल करना आसान नहीं था। हमने हमने विशेषज्ञों का मार्गदर्शन लिया। पर्दे पर इसका खास परिणाम देखने को मिलेगा।'

अक्षय कुमार, राणा दग्गुबाती, तापसी पन्नू, अनुपम खेर, मधुरिमा तुली और डैनी डेनजोंग्पा स्टारर यह फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होगी।

Tuesday, 6 January 2015

'पीके' को लेकर सेंसर बोर्ड के सदस्‍य का बड़ा खुलासा

आमिर खान की फिल्म पीके पर चल रहे जबरदस्त विवाद के बीच सेंसर बोर्ड के सदस्य सतीश कल्याणकर ने बड़ा खुलासा किया है। कल्याणकर ने दावा किया कि पीके के पास होने से पहले उन्होंने हिंदुओं की भावनाओं पर प्रहार करने वाले सीन्स को हटाने के लिए कहा था, लेकिन सेंसर बोर्ड के तत्कालीन सीईओ राकेश कुमार ने उनकी बात नहीं सुनी।

ज्योतिषबद्रिकाश्रम पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का कहना है कि 'पीके' में कई ऐसे दृश्य हैं, जिनसे हिंदू धर्म का अपमान हो रहा है। कुछ अश्लील दृश्य भी हैं, लेकिन सेंसर बोर्ड ने फिल्म को 'ए' के बजाय 'यूए' ग्रेड का सर्टिफिकेट दिया है। निर्माता ने फिल्म पास कराने के लिए बोर्ड सदस्यों से सौदा किया है। इस पूरे मामले की सीबीआइ जांच होनी चाहिए।

परमहंसी आश्रम, झोतेश्वर में में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में शंकराचार्य ने कहा कि सेंसर बोर्ड के सदस्य सतीश कल्याणकर ने यह फिल्म पास होने से पहले हिंदुओं की भावनाओं पर प्रहार करने वाले दृश्य हटाने को कहा था। सेंसर बोर्ड के सीईओ राकेश कुमार ने वह दृश्य नहीं हटाया और सतीश कल्याणकर का नाम बोर्ड सदस्य सूची से हटा दिया। इसलिए 'पीके' पर तुरंत रोक लगाकर इसे पुर्नरीक्षण कमेटी के पास भेजा जाना चाहिए। स्वरूपानंद ने कहा कि कुछ प्रदेशों ने 'पीके' को टैक्स फ्री कर दिया है। इससे प्रदेश सरकारों पर कर्ज का बोझ ही बढ़ेगा। इस फिल्म में ऐसा कुछ नहीं जिससे बच्चों को कोई सीख मिले।

Wednesday, 5 February 2014

Watch trailer: Ankhon Dekhi brings back brand of realistic cinema

Rajat Kapoor is back with his brand of realistic cinema in Ankhon Dekhi. The film traces the life of Bauji, who decides to not believe anything till he sees it with his own eyes. 

Bauji, played by Sanjay Mishra, fights a lonely battle as he gets drawn into his perception of gaining knowledge by books vs experience. 

As his obsession starts going too far, his family finds it difficult to understand his perspective, isolating him from everyone. Apart from Mishra, the film boasts of great actors like Seema Pahwa, Taranjeet, Maya Sarao, Namit Das, Brijendra Kala and Manu Rishi Chadha. The film directed by Kapoor is set to hit the screens on March 21.




From DNA News

Wednesday, 25 December 2013

Ranbir Kapoor demands Rs 25 crores for an ad deal?





मुंबई। पता लगा है कि एक्टर रणबीर कपूर ने एक चिप्स ब्रांड से यह भारी-भरकम रकम हासिल की है। कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर ने चिप्स बनाने वाली एक कंपनी का विज्ञापन करने के लिए 25 करोड़ रुपए की रकम हासिल की है। इस विज्ञापन की शूटिंग के लिए कंपनी को उनकी जरूरत केवल चार दिन के लिए थी।
खबरी ने कहा, 'यह ब्रांड दो-तीन स्टार से अपने इस विज्ञापन के लिए बात कर रहा था। एक एक्टर के साथ तो यह डील लगभग तय हो गई थी, लेकिन अंतिम वक्त पर हुई कुछ गड़बड़ी की वजह से बात बनी नहीं। कंपनी को फिर से तलाश शुरू करना पड़ी। इस बार उन्होंने रणबीर कपूर के नाम पर विचार किया, मुलाकात में एक्टर ने यह भारी-भरकम रकम मांग ली।'
 
खबरी ने आगे बताया, रणबीर जल्द ही इसके लिए शूटिंग करेंगे और कंपनी की जरूरत के मुताबिक एक्टर को उनके कार्यक्रमों में हाजिर भी होना होगा। पहले इस ब्रांड को सैफ पेश किया करते थे। खबरी ने जोर दिया, रणबीर सैफ की जगह नहीं ले रहे हैं। इस कंपनी ने हमेशा ही दो सेलेब्रिटीज को अपने साथ रखा है।
(नई दुनिया)

Source: Bollywood News in Hindi

Monday, 2 December 2013

Not sure of adopting baby right now says Karan Johar

Karan Johar
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता निर्देशक करण जौहर ने शादी तो नहीं की है, लेकिन वह अक्सर कहते रहते हैं कि वह एक अच्छे पिता बन सकते हैं। 41 साल के हो गए करण ने हाल ही में कहा था कि वह अनाथालय से एक बच्चा गोद लेकर उसकी जिंदगी संवारना चाहते हैं। लेकिन लगता है अब उन्होंने अपना मन बदल लिया है।
बकौल करण, मैं 41 साल का हो गया हैं। मैंने शादी भी नहीं की है। पर मैं एक अच्छा पिता बन सकता हूं, लेकिन मैं अभी कोई बच्चा गोद नहीं लेना चाहता। फिलहाल मेरा पूरा ध्यान मेरे काम पर है।'
दो साल के ब्रेक के बाद करण का लोकप्रिय चैट शो कॉफी विद करण फिर लौट आया है। इसका चौथा सीजन रविवार से स्टार व‌र्ल्ड चैनल पर शुरू हो गया है।

Friday, 29 November 2013

BillY Joel song "We didn't start the Fire" adapted by SP in UP

BillY Joel song
सपा के प्रचार में इस्तेमाल होगा विलायती गाना
लखनऊ। संसद में अंग्रेजी के इस्तेमाल पर मुखालफत जताने वाले सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव अमेरिकी गायक व संगीतकार बिली जोएल के चर्चित अंग्रेजी गाने वी डिडनॉट स्टार्ट द फायर.. के हिंदी रूपांतरण का इस्तेमाल अपने प्रचार अभियान में करेंगे।
सपा ने ग्रैमी पुरस्कार विजेता बिली से गाने का अधिकार खरीदा है, जिसका इस्तेमाल पार्टी द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव से पहले प्रचार के वास्ते शुरू कर दिया जाएगा।
सपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी ने गाने के अधिकार को खरीद कर इसका हिंदी रूपांतरण -मन से हैं मुलायम पर इरादे लोहा.. के रूप में किया गया है। इसका इस्तेमाल लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार में किया जाएगा। इसे पहले पार्टी की वेबसाइट और फेसबुक पेज पर अपलोड किया जा चुका है।
गाने के बोल मुलायम सिंह यादव के शिक्षक व उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने तैयार किए हैं। इसे बॉलीवुड गायक जावेद अली ने गाया है।

Wednesday, 27 November 2013

Salman Wants a Girl like this to Marry

Salman Khan
मुंबई। शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में सलमान खान के फैंस के दिलों में भी उनकी शादी को लेकर कई सवाल उठ रहे होंगे। सलमान बी टाउन के सबसे हैंडसम बैचलर हैं। अब तक उनका नाम कई बालाओं के साथ जोड़ा गया,लेकिन ये कभी समझ नहीं आया कि सल्लू मियां को आखिर कैसी लड़की पसंद है। उन्होंने हमेशा ही अपनी ड्रीम गर्ल पर चुप्पी साधी रखी।

भले ही सलमान ने अपनी सपनों की रानी के बारे में कभी कुछ नहीं कहा, लेकिन उनके करीबी सूत्रों ने उनकी होने वाली जीवनसाथी की एक रुपरेखा दी। इतने दिनों तक कभी उनका नाम किसी अभिनेत्री के साथ तो कभी किसी विदेशी बाला के साथ जोड़ा गया, लेकिन अब ये तो साफ हो गया है कि सल्लू बी टाउन से किसी को नहीं चुनेंगे। उन्हे बिल्कुल अलग लड़की चाहिए। जिसका इस ग्लैमरस दुनिया से कोई वास्ता नहीं होगा। वे एक आम लड़की से रिश्ता जोड़ना चाहते हैं। उन्हें एक घरेलू और पारिवारिक लड़की चाहिए।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले सल्लू का नाम रोमानियन टीवी एक्ट्रेस लूलिया वंतूर से जोड़ा गया। इन दिनों बिग बॉस सीजन सात की प्रतियोगी एली अबराम पर उनका दिल आया हुआ है। अब क्या करें सलमान हैं ही ऐसे, जिनके बिंदास अंदाज से सबको प्यार हो ही जाता है।


Thursday, 21 November 2013

Rakesh roshan says, Gross collection of krrish 3 500 cr

krrish 3
मुंबई। फिल्म 'कृष-3' की जबरदस्त ओपनिंग के बाद से ये दावा किया जा रहा था कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और ये फिल्म अब तक की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है, लेकिन फिल्म की सफलता और इसके बॉक्स आफिस कलेक्शन पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। कहीं कहा जा रहा है कि फिल्म बस 200 करोड़ का आंकड़ा ही पार कर पाई है, लेकिन सुपरहिट की श्रेणी में शामिल नहीं हो पाई। मीडिया की इन खबरों पर नाराजगी जताते हुए निर्माता राकेश रोशन ने फिल्म के असल कलेक्शन की जानकारी दी और कहा कि फिल्म ने शानदार बिजनेस किया है।

राकेश रोशन ने दावा किया कि फिल्म ने अब तक कुल 500 करोड़ का कारोबार कर लिया है। उन्होंने बताया कि मीडिया में जो खबरें आ रही हैं वह गलत है। कुल लाभ और शुद्ध लाभ में अंतर होता है। इस फिल्म ने कुल 500 करोड़ का बिजनेस कर लिया है, जिसमें सारे टैक्स और बाकी निवेश भी आते हैं, लेकिन मीडिया में कहा जा रहा है कि फिल्म का कुल कलेक्शन 237 करोड़ का है, जबकि ये फिल्म का शुद्ध लाभ है।

उन्होंने मीडिया को फटकार लगाते हुए कहा कि उन्हें बॉक्स ऑफिस की सही जानकारी रखनी चाहिए। उन्होंने बताया कि वे फिल्म रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस की हर अपडेट से वाकिफ रहते हैं।

Source- Entertainment Hindi News

Blaze in Shahrukh khan Bungalow!

blaze

मुंबई। फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के यहां पश्चिमी बांद्रा स्थित बंगले 'मन्नत' में बृहस्पतिवार रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग फैलती उसके पहले ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने उस पर काबू पा लिया।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बाथरूम के इग्जॉस्ट फैन में शॉर्ट सर्किट हुई थी जिसके बाद बंगले में आग की चेतावनी देने वाली घंटी बजने लगी। बंगले पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आकर आग की लपटों पर काबू पा लिया।

Source- Bollywood News in Hindi

Wednesday, 20 November 2013

Poonam Dhillon's TV show is titled 'Ek Nayi


mumbai
मुंबई। अपने जमाने की बेहद खूबसूरत अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया पूनम ढिल्लो जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। टीवी पर उनका सीरियल एक नयी पहचान जल्द ही आ रहा है। उनका यह फिक्शन शो सोनी टीवी पर प्रसारित होगा।

इस शो में पूनम ढिल्लो एक गुजराती सास के किरदार में नजर आएंगी। इस नाटक की कहानी श्रीदेवी अभिनीत फिल्म इंग्लिश-विंग्लिश की कहानी से मिलती-जुलती है। इसके साथ ही यह कहानी कहीं न कहीं नारी के आत्म-सम्मान और उसके उत्थान की कहानी भी है। इस सीरियल में मुख्य भूमिकाओं में सूरज थापर और क्रिस्टल डिसूजा भी वापसी कर रहे हैं।
(मिड डे)

Source- Entertainment Hindi News

Now men complaining for molestation by women

Molestation case
इलाहाबाद [ताराचंद्र गुप्त]। मैडम नमस्कार। मैं एडवोकेट हाईकोर्ट बोल रहा हूं। मेरे मोबाइल नंबर..पर एक लड़की बार-बार कॉल करके परेशान कर रही है। अश्लील बातों और उसकी हरकतों से आजिज आ गया हूं। प्लीज मेरी मदद कीजिए। यह किसी फिल्म का संवाद नहीं है बल्कि महिला हेल्प लाइन [1091] पर आई एक शिकायत है जिसे सिविल लाइंस में रहने वाले एक अधिवक्ता ने दर्ज कराई है। यह शिकायत महज बानगी है,ये हेल्प लाइन में आने वाली पुरुषों के कॉल की है।

हेल्प लाइन के प्रभारी के मुताबिक लड़कियों की बेजा हरकतों की शिकायत फोन के अलावा लिखित भी आ रही हैं। पांच माह में कई ऐसी शिकायतें आई जिसमें से अधिकांश का निराकरण कर दिया गया वहीं कुछ में कार्रवाई की तैयारी चल रही है। युवतियों द्वारा छेड़खानी शिकायतों पर न केवल हेल्प लाइन की महिला पुलिस अधिकारी हैरान हैं, बल्कि सामाजिक सरोकार से जुड़े लोग भी चिंतित हैं। बहरहाल वूमेन पावर हेल्प लाइन और महिला हेल्प लाइन की अधिकारी छेड़खानी के बदलते स्वरूप पर खुद के स्तर पर लोगों को जागरूक कर रही हैं।

सीओ महिला अपराध नीति द्विवेदी ने बताया कि यह सही है कि महिला हेल्पलाइन में पुरुषों ने भी शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने किसी युवती या महिला द्वारा छेड़खानी या परेशान करने के संबंध में शिकायत की थी। शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है।

Monday, 18 November 2013

States Want Petroleum, Alcohol out of GST

GST
शिलांग। राज्यों के वित्त मंत्रियों की अधिकार प्राप्त समिति ने आम सहमति से पेट्रोलियम और शराब को वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी के दायरे से बाहर रखने का फैसला लिया है। समिति का कहना है कि ये दोनों उत्पाद राज्यों की आय के अहम स्नोत हैं। दोनों उत्पादों को जीएसटी से बाहर रखने का फैसला राज्यों की मांग के आधार पर लिया गया है। इससे पहले केंद्र सरकार ने संविधान संशोधन विधेयक के मसौदे में दोनों उत्पादों को जीएसटी के दायरे में रखा था।

समिति के चेयरमैन और जम्मू-कश्मीर के वित्त मंत्री अब्दुल रहीम राथेर ने कहा कि बैठक में इसको लेकर आम सहमति रही कि पेट्रोलियम और शराब क्षेत्र को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा जाए। इन दोनों को जीएसटी के दायरे में लाने पर राज्यों को अपनी आय का बड़ा हिस्सा गंवाना पड़ता।

वित्त मंत्रियों की दो-दिवसीय बैठक के पहले दिन राज्यों को होने वाले नुकसान का मुआवजा तय करने के लिए स्वतंत्र समिति गठित करने का भी फैसला लिया गया। राथेर ने कहा कि पिछले बजट में 9,000 करोड़ रुपये के मुआवजे का प्रावधान किया गया था। इससे स्पष्ट है कि राज्यों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

समिति ने यह भी फैसला लिया कि डिक्लेयर्ड गुड्स के बारे में दोबारा प्रावधान नहीं किया जाएगा और केंद्र सरकार को किसी वस्तु को विशेष दर्जा देने का अधिकार नहीं होगा। राज्य सरकारें दूसरे प्रदेशों से आने वाले उत्पादों पर एंट्री टैक्स को जीएसटी में शामिल किए जाने का भी विरोध कर रही हैं। समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि जीएसटी परिषद को केंद्र की सहमति के बिना किसी राज्य को टैक्स से छूट देने जैसा कोई विशेष अधिकार नहीं होगा। चेयरमैन ने कहा कि इस बात पर पूरी तरह से आम सहमति रही कि संघीय ढांचा होने के नाते राज्यों के हितों के विपरीत कोई कदम नहीं उठाया जा सकेगा।

Deepika Padukone Gives her Best

Deepika padukone
मुंबई। दीपिका पादुकोण इन दिनों बेहद खुश हैं। वजह 'चेन्नई एक्सप्रेस' की अपार सफलता और 'राम-लीला' को मिला इनिशियल रेस्पॉन्स है। इसके अलावा वे अपनी ग्लोबल फैन बेस बढ़ाने पर भी खूब वर्क कर रही हैं। क्या फिल्मों का चुनाव करते समय अपने देश के दर्शकों की मानसिकता का खयाल रहता है। चूंकि आप लोगों का एक्सपोजर विश्व सिनेमा से है और उस मानक पर हिंदी फिल्मों का स्तर थोड़ा कम है। देश के दर्शक कितना मायने रखते हैं। दीपिका कहती हैं, 'बहुत मायने रखते हैं। कहानी में क्या चाहिए? सिर्फ मारधाड़, ऐक्शन, खून-खराबे से फिल्म हमारे यहां नहीं बनती। लोगों को तो भूल जाइए, मुझे भी पसंद नहीं आती। कहानी होना जरूरी है। इमोशनल लोग हैं हमलोग।
हमें अच्छा लगता है कि एक कहानी दिल को छुए। ऐक्शन फिल्म हो, तो भी थोड़ा इमोशन होना बहुत जरूरी है हमारे फिल्मों में। यह बिल्कुल डायरेक्टर पर डिपेंड करता है कि वह ऐक्शन या हॉरर फिल्म में इमोशनल टच कैसे डालता है, लेकिन इतना सब होने के बावजूद क्या आपको ऐसा नहीं लगता कि आपकी चर्चा उस अनुपात में नहीं हो पाती, जैसे बाकी कुछ अभिनेत्रियां छोटी उपलब्धियों के बावजूद मीडिया में छाई रहती हैं? अगर किसी ने छींका या कोई कहीं गिर गया हो, तो वह मीडिया में आ जाता है। मैं नहीं मानती कि इन सब चीजों के लिए मुझे मीडिया में आना जरूरी है। लोग मेरी फिल्में देखें और कहें कि ओह माइ गॉड, क्या काम किया है? या फिर यही कहें कि कितना बुरा काम किया है। मतलब मेरे काम को लेकर बातें हों। मैं अपनी प्राइवेसी को बहुत प्रोटेक्ट करती हूं। जी हां, मैं जानती हूं कि पब्लिक पर्सन हूं, सेलिब्रीटी हूं, मुझे आपको समय देना जरूरी है। अपना नब्बे प्रतिशत तो आपको दे ही रही हूं। बस दस मुझे दे दें। बस इतना ही मांगती हूं और कुछ नहीं।'

Source- Entertainment Hindi News

Amitabh Bachchan hails Ramleela, in Awe of young Talent

Bollywood

मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन को निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म राम लीला इतनी पसंद आई कि उन्होंने 24 घंटे में तीन बार यह फिल्म देख डाली। 

71 वर्षीय अभिनेता ने भंसाली, फिल्म की हीरोइन दीपिका पादुकोण और हीरो रणवीर सिंह को फोन करके उनकी शानदार प्रस्तुति के लिए बधाई दी। बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा, दूसरों की उपलब्धियों को स्वीकार करने में काफी खुशी मिलती है। मैंने आज [सोमवार] को राम लीला की फिल्म यूनिट को इसके लिए बधाई दी। इन सभी ने मिलकर इस फिल्म को मेरे लिए बहुत ही यादगार बना दिया है। उन्होंने आगे लिखा, मैं 24 घंटे में राम लीला को तीन बार देख चुका हूं, लेकिन इसे फिर से देखने की मेरी इच्छा अभी खत्म नहीं हुई है। मैंने कुछ को फूल भिजवाकर और कुछ से फोन पर बात करके बधाई दी। इससे मुझे इतनी खुशी मिली कि मैं इसे बयां नहीं कर सकता।
अमिताभ फिल्म ब्लैक में भंसाली के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा, मैं बॉलीवुड की भविष्य की पीढ़ी से खुश हूं। अपने किरदार के साथ सामंजस्य बैठाने के लिए वे किस तरह उसके स्वर और तमाम पहलुओं को अपने भीतर ढाल लेते हैं यह मेरे लिए रहस्य है। मैं इसके लिए हमेशा उनकी तारीफ करूंगा। वे भारतीय सिनेमा का उज्ज्वल भविष्य हैं। मुझे इस बात का गर्व है कि मैं इस परिवार का एक छोटा सा हिस्सा हूं। बिग बी ने यह भी जानकारी दी है कि छोटे पर्दे पर उनकी मेजबानी वाला गेम शो कौन बनेगा करोड़पति [केबीसी] सीजन-7 दिसंबर के प्रथम सप्ताह में समाप्त हो जाएगा। इसके बाद वह फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे।

Source- Entertainment Hindi News

Salman Khan Bouncer on his Marriage

Salman Khan
मुंबई। रविवार को बिग बॉस सीजन-7 के एपिसोड में सलमान खान के साथ करीना कपूर खान और इमरान खान ने जमकर धमाल मचाया। दरअसल इमरान और करीना अपनी फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के घर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पहले तो बिग बॉस के प्रतियोगियों के साथ खूब मस्ती की और फिर सलमान के साथ जा पहुंचे। इस दौरान करीना ने सलमान खान से बातों-बातों में चुटकी ली। करीना कहा कि आप शादी क्यूं नहीं कर लेते । सलमान ने हंसते हुए जवाब दिया यार गर्लफ्रेंड तो संभाली नहीं जाती तो फिर शादी क्या करूंगा।
यह सुनकर इमरान और करीना दोनों हंस पड़े। इस दौरान सलमान भी कई बार करीना की खिंचाई करते रहे। गौर हो कि करण जौहर निर्मित और पुनीत मल्होत्रा निर्देशित 'गोरी तेरे प्यार में' में इमरान खान, करीना कपूर, श्रद्धा कपूर की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म में ईशा गुप्ता एक आइटम नंबर कर रही हैं। यह फिल्म 22 नवंबर को रिलीज होगी।
निर्माता करन जौहर ने इस फिल्म के बारे में कहा है कि गोरी तेरे प्यार में फिल्म निर्माता पुनीत मल्होत्रा के जीवन के वास्तविक अनुभवों पर आधारित है। अभिनेता इमरान खान और करीना कपूर अभिनीत यह फिल्म एक शहरी शख्स के अपने प्यार को जीतने के लिए शहर से गांव तक की यात्रा करने की कहानी है।

Source- Entertainment Hindi News