Showing posts with label Actor. Show all posts
Showing posts with label Actor. Show all posts

Wednesday, 11 May 2016

अमिताभ बच्चन को लगा सुप्रीम कोर्ट से झटका, जानें- क्या सुनाया फैसला

 बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को 15 साल पुराने एक इनकम टैक्स के मामले में सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने आयकर विभाग को टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' विवाद में अभिनेता अमिताभ बच्चन की आय का फिर से आंकलन करने के आदेश दिया है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट के उस फैसले पर रोक लगाई है जिसमें अमिताभ को साल 2001 में टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की कमाई पर टैक्स में छूट दी गई थी।

जुलाई 2012 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने अमिताभ बच्चन को केबीसी की कमाई में 30 फीसद की छूट दी थी। अमिताभ पर इस शो से जुड़ी कमाई पर 1.66 करोड़ रुपए का टैक्स बकाया है। आयकर विभाग ने बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने अपने फैसले में अमिताभ बच्चन को शो का कलाकार होने कारण टैक्स में छूट की अनुमति दी थी।

पनामा पेपर्स में भी आया नाम

गौरतलब है कि टैक्स हेवन देश कहे जाने वाले पनामा की लॉ फर्म मोसेक फोंसेका के खुफिया दस्तावेज लीक हुए थे। इन दस्तावेजों में कई भारत के 500 लोगों के नाम थे। जिनमें अमिताभ बच्चन और उनकी बहू एश्वर्या राय बच्चन का नाम भी शामिल था।

पनामा पेपर्स मामले में खुलासा हुआ था कि अमिताभ बच्चन ऑफ-शोर कंपनियों की बोर्ड मीटिंग्स में शामिल होते थे। वह इसके लिए टेलीफोनिक कान्फ्रेंस का सहारा लेते थे। इस बारे में दो दस्तावेज जारी किए गए थे। हालांकि अमिताभ बच्चन ने इन आरोपों को खारिज किया है। Read more http://www.jagran.com/

Wednesday, 8 January 2014

Sanjay Dutt's wife Manyata admitted to hospital for tests

मुंबई। अभिनेता संजय दत्त की पत्नी मान्यता को बुधवार को मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हाल ही में जांच के दौरान मान्यता के लीवर में ट्यूमर होने का पता चला है। उन्हें हृदय संबंधी परेशानी भी बताई जाती है।

मान्यता को बुधवार सुबह ग्लोबल अस्पताल ले जाया गया जहां उनका चेकअप होना है। वरिष्ठ सर्जन डॉ. अजय चौघुले के मुताबिक, मेडिकल चेकअप के बाद ही फैसला किया जाएगा कि मान्यता की सर्जरी होगी या नहीं। उन्हें किस तरह की बीमारी है इसकी सटीक जानकारी का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मान्यता के कई टेस्ट करने होंगे। मुंबई बम धमाकों से जुड़े हथियार रखने के मामले में अपनी बाकी सजा काट रहे संजय दत्त को हाल ही पत्नी की बीमारी के आधार पर यरवदा जेल से एक माह के पैरोल पर रिहा किया गया था। 

Thursday, 21 November 2013

Why Armaan-tanisha are more happier than gauhar by kushal's reentry

big boss
मुंबई। बिग बॉस के प्रतियोगी रह चुके कुशाल टंडन की घर में वापसी से उनकी दोस्त गौहर खान जितना खुश हैं, उससे कहीं ज्यादा काजोल की बहन तनीषा और अरमान खुश हैं। आप जानना चाहेंगे कि आखिर कुशाल की वापसी ने अरमान और तनीषा को इतनी राहत कैसे दे दी।

सूत्रों ने बताया कि वापस आने पर कुशाल सारे प्रतियोगियों के लिए कुछ न कुछ लेकर आए थे। उनके बैग में अरमान और तनीषा के लिए भी कुछ खास था। उनके पास अरमान के लिए अरमान की मां निशी कोहली का संदेश था, जो उन्होंने तनीषा और अरमान की बढ़ती नजदीकियों को देखते हुए भेजा था। निशी ने लिखा कि 'तनीषा एक अच्छी लड़की हैं और वे उन्हें बेहद पसंद हैं।' उन्होंने अरमान को अपनी तरफ से तनीषा को एक हग और किस करने को भी कहा। इस संदेश ने अरमान और तनीषा को राहत की सांस दे दी। इससे साफ जाहिर होता है कि दोनों के रिश्ते पर अरमान के परिवार की ओर से मुहर लग गई है, लेकिन अब ये तो वक्त ही बताएगा कि तनीषा के घर से बाहर निकलने के बाद काजोल का परिवार इस मामले पर अपनी कैसी प्रतिक्रिया देता है।

गौरतलब है कि दोनों की नजदीकियां इतनी बढ़ गई हैं कि कुशाल की एंट्री से पहले बिग बॉस के किसी कैमरे ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पाया गया थ। हालांकि चैनल इस बात से साफ इन्कार कर रहा है।