Showing posts with label Gauhar Khan. Show all posts
Showing posts with label Gauhar Khan. Show all posts

Wednesday, 1 January 2014

Tanisha's expensive items are missing from luggage in big boss house

मुंबई। टीवी रियलिटी शो बिग बॉस खत्म हो गया है, लेकिन शो किसी न किसी मुद्दे को लेकर चर्चा में बना रहता है। शो की रनर अप तनीषा मुखर्जी ने अब बिग बॉस के घर से अपने कुछ कीमती सामान गायब होने की बात कही है।

सूत्रों ने बताया कि तनीषा का आरोप है कि बिग बॉस के घर में उनके लगेज से कुछ कीमती सामान चोरी हो गया है। तनीषा का कहना है कि घर से बाहर निकलने के एक दिन बाद उन्हें पूरा सामान मिला है, उस पर से जब वे सामान देख रहीं थी, उसमें से कुछ कीमती सामान गायब थे। तनीषा ने इसे लेकर शो के निर्माता और कई अधिकारियों से पूछताछ भी की, लेकिन कोई कुछ बता नहीं पा रहा है। 

तनीषा का पारा सातवें आसमान पर है। बताया जाता है कि गायब हुए सामान में अधिकतर कॉस्मेटिक्स आइटम थे। गौरतलब है कि भले ही बिग बॉस सीजन सात की विजेता गौहर खान बनीं लेकिन शो के दौरान सबसे ज्यादा सुर्खियां तनीषा ने बटोरी।

Sunday, 29 December 2013

Gauhar khan wins big boss before grand finale


मुंबई। टीवी रियलिटी शो कभी भी रियल नहीं होते ये बात तो सब जानते हैं और बिग बॉस के मामले में भी ये बात सच साबित होती दिख रही है। दरअसल ग्रैंड फिनाले से पहले ही बिग बॉस फाइनलिस्ट गौहर खान को शो का विजेता बताया रहा था। जी हां सोशल नेटवर्किग साइट्स पर गौहर को दो दिन पहले ही 'बिग बॉस' का विनर करार दे दिया था। चर्चा है कि गौहर की जीत पहले से ही तय थी।

भले ही आधिकारिक रूप से गौहर को ग्रैंड फिनाले वाले दिन बिग बॉस का विनर घोषित किया गया, लेकिन आश्चर्य तब हुआ जब तमाम सोशल साइट्स पर बिग बॉस के विजेता के तौर पर गौहर का नाम फिनाले से पहले ही लिया जा रहा था। 

सोशल मीडिया में जिस तरह से विजेता के तौर पर पहले ही गौहर का नाम चल रहा था, उसके बाद लोग यह कह रहे हैं कि विनर पहले से ही तय होता है, बस दिखावे के लिए शो के निर्माता कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। खाम खा दर्शक और फैंस पर उनके फेवरेट प्रतियोगियों को वोट कर जिताने की जिम्मेदारी सौंप दी जाती है। उनके आधार पर इसका फैसला नहीं होता है। ये सिर्फ बिग बॉस के साथ नहीं है, बल्कि ज्यादातर रियलिटी शो की हालत यही है।

इस बारे में चैनल प्रोड्यूसर कहते हैं कि ऐसा कुछ भी नहीं है। दर्शकों के वोटिंग आधार पर ही विजेता घोषित होते हैं। हां ये बात और है कि पहले से ही सोशल साइट्स पर विजेता का अनुमान लगा लिया जाता है। हालांकि सब अपने-अपने फेवरेट प्रतियोगियों के लिए वोट करते हैं और उसका नतीजा सबके सामने होता है।

Thursday, 21 November 2013

Why Armaan-tanisha are more happier than gauhar by kushal's reentry

big boss
मुंबई। बिग बॉस के प्रतियोगी रह चुके कुशाल टंडन की घर में वापसी से उनकी दोस्त गौहर खान जितना खुश हैं, उससे कहीं ज्यादा काजोल की बहन तनीषा और अरमान खुश हैं। आप जानना चाहेंगे कि आखिर कुशाल की वापसी ने अरमान और तनीषा को इतनी राहत कैसे दे दी।

सूत्रों ने बताया कि वापस आने पर कुशाल सारे प्रतियोगियों के लिए कुछ न कुछ लेकर आए थे। उनके बैग में अरमान और तनीषा के लिए भी कुछ खास था। उनके पास अरमान के लिए अरमान की मां निशी कोहली का संदेश था, जो उन्होंने तनीषा और अरमान की बढ़ती नजदीकियों को देखते हुए भेजा था। निशी ने लिखा कि 'तनीषा एक अच्छी लड़की हैं और वे उन्हें बेहद पसंद हैं।' उन्होंने अरमान को अपनी तरफ से तनीषा को एक हग और किस करने को भी कहा। इस संदेश ने अरमान और तनीषा को राहत की सांस दे दी। इससे साफ जाहिर होता है कि दोनों के रिश्ते पर अरमान के परिवार की ओर से मुहर लग गई है, लेकिन अब ये तो वक्त ही बताएगा कि तनीषा के घर से बाहर निकलने के बाद काजोल का परिवार इस मामले पर अपनी कैसी प्रतिक्रिया देता है।

गौरतलब है कि दोनों की नजदीकियां इतनी बढ़ गई हैं कि कुशाल की एंट्री से पहले बिग बॉस के किसी कैमरे ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पाया गया थ। हालांकि चैनल इस बात से साफ इन्कार कर रहा है।

Wednesday, 20 November 2013

Cheating case against Bigg Boss contestant Ajaz Khan

Bigg Boss

शिवा देवनाथ (मिड-डे), मुंबई। दुबई की रहने वाली एक महिला ने रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन सात में हिस्सा ले रहे एजाज खान के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि दो साल पहले एजाज ने बहाने से उससे दस लाख रुपये लिए थे, जिसे अब तक नहीं वापस नहीं किया है। एजाज रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'रक्त चरित्र' और फारूक कबीर की फिल्म 'अल्ला के बंदे' में काम कर चुके हैं।

एतिहाद एयरवेज से जुड़ीं सना खालिद ने अपने वकील अरविंद सिंह के माध्यम से पुलिस उपायुक्त से शिकायत की है। उपायुक्त ने शिकायत की पुष्टि करते हुए जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की बात कही है। महिला का कहना है कि टीवी शो बिग बॉस में एजाज को देखने के बाद वह उसे पहचान गई।
सना के मुताबिक, सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक के जरिये 2011 में दोनों की दोस्ती हुई, कुछ समय के लिए वे एक दूसरे के काफी करीब हो गए। दोनों की पहली मुलाकात बैंकाक में हुई। सना ने बताया कि मां के खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर एजाज ने उससे 10.38 लाख रुपये लिए और बाद में नजरंदाज करने लगा। फरवरी, 2012 के बाद तो उसने फोन भी उठाना बंद कर दिया। उधर, एजाज की मां का कहना है कि वह किसी तरह के पैसे के लेनदेन और सना नाम की महिला के बारे में नहीं जानती।

Source- Entertainment Hindi News