Showing posts with label Big boss. Show all posts
Showing posts with label Big boss. Show all posts

Saturday, 4 January 2014

Tanisha gets new identity from big boss

मुंबई। मुखर्जी परिवार की छोटी बेटी तनीषा मुखर्जी कई साल पहले ही बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं, लेकिन बी टाउन का चमकता सितारा अब तक नहीं बन पाईं थीं। तनीषा ने अब तक एक भी हिट फिल्में नहीं दी हैं, यही नहीं टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में आने से पहले शायद उनकी पहचान बस काजोल की बहन के तौर पर ही थी, लेकिन बिग बॉस ने तनीषा को एक नई पहचान दी है। वे आज छोटे पर्दे की स्टार बन गईं हैं।

जी हां! खुद तनीषा ने शो खत्म होने के बाद इस बात को स्वीकार किया है कि बिग बॉस ने उन्हें नई पहचान दी है। अगर हम उनके हेल्थ की बात करें तो तनीषा पहले से ज्यादा फिट और स्लिम नजर आ रही हैं। बिग बॉस से निकलने के बाद से तनीषा अपने डायट का ज्यादा ध्यान रख रहीं हैं। तनीषा की बॉडी शेप में आ गई है।

गौरतलब है कि बतौर प्रतियोगी तनीषा ने घर में शानदार प्रदर्शन दिया। वे दर्शकों को खूब पसंद भी आईं, लेकिन अरमान कोहली के साथ घर में बढ़ती नजदीकियों ने उन्हें ज्यादा लाइमलाइट में रखा। वे शो के दौरान रोजाना किसी न किसी मुद्दे को लेकर चर्चा में रहती थीं। उन्होंने खूब सुर्खियां भी बटोरी। 

Wednesday, 1 January 2014

Tanisha's expensive items are missing from luggage in big boss house

मुंबई। टीवी रियलिटी शो बिग बॉस खत्म हो गया है, लेकिन शो किसी न किसी मुद्दे को लेकर चर्चा में बना रहता है। शो की रनर अप तनीषा मुखर्जी ने अब बिग बॉस के घर से अपने कुछ कीमती सामान गायब होने की बात कही है।

सूत्रों ने बताया कि तनीषा का आरोप है कि बिग बॉस के घर में उनके लगेज से कुछ कीमती सामान चोरी हो गया है। तनीषा का कहना है कि घर से बाहर निकलने के एक दिन बाद उन्हें पूरा सामान मिला है, उस पर से जब वे सामान देख रहीं थी, उसमें से कुछ कीमती सामान गायब थे। तनीषा ने इसे लेकर शो के निर्माता और कई अधिकारियों से पूछताछ भी की, लेकिन कोई कुछ बता नहीं पा रहा है। 

तनीषा का पारा सातवें आसमान पर है। बताया जाता है कि गायब हुए सामान में अधिकतर कॉस्मेटिक्स आइटम थे। गौरतलब है कि भले ही बिग बॉस सीजन सात की विजेता गौहर खान बनीं लेकिन शो के दौरान सबसे ज्यादा सुर्खियां तनीषा ने बटोरी।

Sunday, 29 December 2013

OMG, Tanisha calls armaan just a friend

मुंबई। ऐसा हमेशा ही देखने को मिला है जब बिग बॉस के प्रतियोगियों ने घर के अंदर बनाए हुए रिश्ते को बाहर मानने से इन्कार किया है। सीजन सात में भी ऐसा ही कुछ हुआ है। घर के भीतर प्यार के बड़े-बड़े दावे करने वाली तनीषा मुखर्जी ने बिग बॉस खत्म होते ही अपने और अरमान कोहली के रिश्ते को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी। अरमान अब तनीषा सिर्फ दोस्त बन गए हैं।

जी हां आपको ये सुनकर हैरानी होगी कि तनीषा ने अरमान को सिर्फ अपना दोस्त करार दिया है। घर के अंदर दोनों के बीच पनपते रिश्ते से कोई भी अंजान नहीं है। दोनों की बढ़ती नजदीकियां सब कुछ बयां करने के लिए काफी थी, लेकिन अब ऐसा क्या हुआ जो तनीषा ने बाहर निकलते ही इस रिश्ते को दोस्ती में बदल दिया। हालांकि तनीषा ने ऐसा क्यों कहा इस बात का अंदाजा लगाना जरा मुश्किल है।

सूत्र बताते हैं कि तनीषा का परिवार जिस तरह से उनके और अरमान के रिश्ते के खिलाफ खड़ा है,इसके बाद दोनों के रिश्ते पर खतरा मंडराता हुए दिखाई दे रहा है। शायद इसलिए तनीषा इस रिश्ते से डर रही हैं। तनुजा ने तनीषा से मिलने के बाद कहा कि वे उनके और अरमान के रिश्ते से बिल्कुल खुश नहीं हैं। इसके तुरंत बाद ही तनीषा का बयान आया।

इस बीच, फिनाले के दौरान तनुजा अरमान से भी मिलीं। जैसे ही अरमान ने कहा कि 'मैम आपकी बेटी बेहद खूबसूरत है, तनुजा ने कहा मैं जानती हूं।' कहा जा रहा है कि इन सभी कारणों की वजह से ही तनीषा ने अपने रिश्ते की भेट चढ़ा दी।

Read more :  Top Hindi News