Showing posts with label Armaan Kohli. Show all posts
Showing posts with label Armaan Kohli. Show all posts

Sunday, 29 December 2013

OMG, Tanisha calls armaan just a friend

मुंबई। ऐसा हमेशा ही देखने को मिला है जब बिग बॉस के प्रतियोगियों ने घर के अंदर बनाए हुए रिश्ते को बाहर मानने से इन्कार किया है। सीजन सात में भी ऐसा ही कुछ हुआ है। घर के भीतर प्यार के बड़े-बड़े दावे करने वाली तनीषा मुखर्जी ने बिग बॉस खत्म होते ही अपने और अरमान कोहली के रिश्ते को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी। अरमान अब तनीषा सिर्फ दोस्त बन गए हैं।

जी हां आपको ये सुनकर हैरानी होगी कि तनीषा ने अरमान को सिर्फ अपना दोस्त करार दिया है। घर के अंदर दोनों के बीच पनपते रिश्ते से कोई भी अंजान नहीं है। दोनों की बढ़ती नजदीकियां सब कुछ बयां करने के लिए काफी थी, लेकिन अब ऐसा क्या हुआ जो तनीषा ने बाहर निकलते ही इस रिश्ते को दोस्ती में बदल दिया। हालांकि तनीषा ने ऐसा क्यों कहा इस बात का अंदाजा लगाना जरा मुश्किल है।

सूत्र बताते हैं कि तनीषा का परिवार जिस तरह से उनके और अरमान के रिश्ते के खिलाफ खड़ा है,इसके बाद दोनों के रिश्ते पर खतरा मंडराता हुए दिखाई दे रहा है। शायद इसलिए तनीषा इस रिश्ते से डर रही हैं। तनुजा ने तनीषा से मिलने के बाद कहा कि वे उनके और अरमान के रिश्ते से बिल्कुल खुश नहीं हैं। इसके तुरंत बाद ही तनीषा का बयान आया।

इस बीच, फिनाले के दौरान तनुजा अरमान से भी मिलीं। जैसे ही अरमान ने कहा कि 'मैम आपकी बेटी बेहद खूबसूरत है, तनुजा ने कहा मैं जानती हूं।' कहा जा रहा है कि इन सभी कारणों की वजह से ही तनीषा ने अपने रिश्ते की भेट चढ़ा दी।

Read more :  Top Hindi News 

Thursday, 21 November 2013

Tanisha-Armaan in Compromise Situation, Caught by Big Boss Camera

big boss
मुंबई। टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन सात में वो सब कुछ हो रहा है जो शायद इससे पहले सीजनों में नहीं हुआ था। शो के प्रतियोगी तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली की बढ़ती नजदीकियों से कोई भी अंजान नहीं है, लेकिन इस बार दोनों ने हद पार कर दी है। हाल ही में बिग बॉस के 84 कैमरों से एक कैमरे ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में कैद कर लिया।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब दोनों को इतने करीब देखा गया है। इससे पहले भी कई बार दोनों को आधी रात में जब कमरे में सब सोए हुए थे, उस दौरान किस करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। बताया जाता है कि बिग बॉस के घर में एक स्मोकिंग रुम है जहां कोई भी प्रतियोगी कुछ समय अकेले अपने आपके साथ बिता सकता है, वहां कोई कैमरा नहीं है। घर की कैप्टन काम्या पंजाबी ने दोनों को उस कमरे में भी साथ देखे जाने के बाद उन्हें चेतावनी दी थी,लेकिन दोनों सारी चेतावनी और इशारों के बाद भी बाज नहीं आए। सलमान खान ने भी दोनों को कई बार इशारों में ये कहा है कि घर में हर जगह कैमरे लगे हैं। प्रतियोगी अपनी हरकतों से बाज आएं।

गौरतलब है कि तनीषा की बहन काजोल और अजय देवगन के लाख मना करने के बाद भी तनीषा इस शो में आईं। उस दौरान खबर आ रही थी कि अरमान और तनीषा की बढ़ती नजदीकियों को देखते हुए काजोल ने सलमान से तनीषा को जल्दी ही घर से बाहर निकालने की गुजारिश भी की थी। हालांकि चैनल इन सब खबरों को सिरे से खारिज कर रहा है। चैनल और शो के निर्माता का कहना है कि ये सब फर्जी है।