Showing posts with label Kajol. Show all posts
Showing posts with label Kajol. Show all posts

Friday, 27 May 2016

10 साल बाद आमिर और काजोल को लेकर 'फना' डायरेक्‍टर ने खोला ये राज

आमिर खान और काजोल की फिल्म 'फना' की रिलीज को पूरे 10 साल हो गए। इस फिल्म में दोनों की खूबसूरत कैमेस्ट्री के साथ आमिर की लाजवाब शायरी ने दर्शकों को वाह-वाह कहने पर मजबूर कर दिया था। ऐसे में 'फना' के 10 साल पूरे होने पर डायरेक्टर कुणाल कोहली ने इस फिल्म से जुड़ी कुछ यादें साझा की हैं। इनमें ऐसी बातें हैं, जो अब तक शायद सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आई थीं। इनमें से यह तो बेहद दिलचस्प भी है।

 जब आमिर ने बोला था- काजोल, काजोल और काजोल

जैसे कि कुणाल ने एक ट्वीट में आमिर की पोल खोलते हुए बताया कि जब उन्होंने और आदित्य चोपड़ा ने पूछा कि 'फना' में जूनी के किरदार के लिए कौन सी तीन अभिनेत्री सबसे सही रहेंगी। इस पर आमिर ने जो जवाब दिया, वो बेहद दिलचस्प है। उन्होंने सिर्फ बोला, 'काजोल, काजोल और काजोल।' यानि आमिर की नजर में जूनी के किरदार के लिए काजोल ही परफेक्ट थीं और यह सही भी साबित हुआ। उन्होंने इसमें जूनी नामक एक अंधी लड़की का किरदार निभाया था। जबकि आमिर, रेहान नामक एक आतंकवादी के किरदार में नजर आए थे।  Read more http://www.jagran.com/

Saturday, 4 January 2014

Tanisha gets new identity from big boss

मुंबई। मुखर्जी परिवार की छोटी बेटी तनीषा मुखर्जी कई साल पहले ही बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं, लेकिन बी टाउन का चमकता सितारा अब तक नहीं बन पाईं थीं। तनीषा ने अब तक एक भी हिट फिल्में नहीं दी हैं, यही नहीं टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में आने से पहले शायद उनकी पहचान बस काजोल की बहन के तौर पर ही थी, लेकिन बिग बॉस ने तनीषा को एक नई पहचान दी है। वे आज छोटे पर्दे की स्टार बन गईं हैं।

जी हां! खुद तनीषा ने शो खत्म होने के बाद इस बात को स्वीकार किया है कि बिग बॉस ने उन्हें नई पहचान दी है। अगर हम उनके हेल्थ की बात करें तो तनीषा पहले से ज्यादा फिट और स्लिम नजर आ रही हैं। बिग बॉस से निकलने के बाद से तनीषा अपने डायट का ज्यादा ध्यान रख रहीं हैं। तनीषा की बॉडी शेप में आ गई है।

गौरतलब है कि बतौर प्रतियोगी तनीषा ने घर में शानदार प्रदर्शन दिया। वे दर्शकों को खूब पसंद भी आईं, लेकिन अरमान कोहली के साथ घर में बढ़ती नजदीकियों ने उन्हें ज्यादा लाइमलाइट में रखा। वे शो के दौरान रोजाना किसी न किसी मुद्दे को लेकर चर्चा में रहती थीं। उन्होंने खूब सुर्खियां भी बटोरी।