Showing posts with label Bollywood news. Show all posts
Showing posts with label Bollywood news. Show all posts

Monday, 18 July 2016

रणवीर नहीं, ये एक्‍टर बनने वाले हैं दीपिका पादुकोण के पति!

नई दिल्ली (जेएनएन)। सही कहते हैं भले ही आपके कुछ ना हो, मगर प्रतिभा हो तो आपको आगेे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। 'जुबान', 'मसान' और 'रमन राघव 2.0' जैसी फिल्मों से समीक्षकों की जमकर सराहना पाने वाले यंग एक्टर विक्की कौशल पर यह बात बिल्कुल फिट बैठती है और आगे भी उनका भविष्य उज्जवल नजर आ रहा है। विक्की के बारे में लेटेस्ट खबर ये है कि उन्हें एक बड़े बजट की बड़ी फिल्म हाथ लगने वाली है और सबसे दिलचस्प बात ये है कि वे इसमें दीपिका पादुकोण जैसी हीरोइन के अपोजिट नजर आ सकते हैं।


जी हां, बात कर रहे हैं संजय लीला भंसाली की आने वाली एक और महत्वाकांक्षी फिल्म 'पद्मावती' की, जिसमें दीपिका लीड हीरोइन के रोल में नजर आने वाली हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, विक्की ने दीपिका के पति के रोल के लिए ऑडिशन दिया है। फिलहाल बातचीत चल रही है, मगर अभी कुछ भी तय नहीं किया गया है।

Tuesday, 21 June 2016

पहचानिए इस बच्ची को, जो बन गई हैं बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस

इस बच्ची की फोटो देख अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा होगा कि आखिर कौन है ये बॉलीवुड हॉट एंड बोल्ड अभिनेत्री। चलिए एक बार फिर से दौड़ाइए अपने दिमाग के घोड़े हो सकता है थोड़ा पहचानना आसान हो जाए। नहीं पहचान पाए, तो चलिए हम ही बता देते हैं कि दरअसल ये बच्ची कौन हैं। ये है बॉलीवुड की बेबी डॉल, सनी लियोन जिन्होंने फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

 दरअसल सनी ने फार्दस डे के मौके पर अपने पिता के साथ बचपन की ये फोटो शेयर की है। इस फोटो में सनी काफी क्यूट लग रही हैं। सनी ने आज अपने दम पर बॉलीवुड में बेहतरीन मुकाम हासिल कर लिया है। जल्द ही वो फिल्म 'रईस' में शाहरुख के साथ आइटम नंबर करती नजर आएंगी।


फिल्म 'वन नाइट स्टैंड' में सनी हाल ही में नजर आई थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रर्दशन नहीं दिखा पाई। इसके अलावा को जल्द ही फिल्म 'बेईमान लव' में रजनीश दुग्गल के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में सनी का नया अवतार देखने को मिलेगा। 5 अगस्त को ये फिल्म रिलीज होगी।  Read more http://www.jagran.com/

Tuesday, 14 June 2016

नव्‍या नवेली नंदा ने खोला शाहरुख के बेटे आर्यन का ये राज

दोस्त आपके हर रूप से वाकिफ होता है, और समय आने पर उसे दूसरे से भी रूबरू कराता है। शाहरुख खान के बेटे आर्यन और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा की दोस्ती का रिश्ता भी कुछ ऐसा ही है। नव्या इन दिनों लोगों को आर्यन के हर रूप से रूबरू कराने में लगी हुई हैं। नव्या ने आर्यन का जो हालिया फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, उसमें वह अजीब तरह से सोते हुए नजर आ रहे हैं।

नव्या ने जो आर्यन का फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, उसमें वह मुंह खोलकर सोते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी नव्या ने आर्यन की फोटो शेयर की थी, जिसमें वह एयरपोर्ट पर बैठे नजर आ रहे थे। यहां आर्यन का मूड काफी खराब लग रहा था।

नव्या ने आर्यन की हालिया फोटो को कैप्शन दिया- आप भी अपने दोस्त की फोटो को ऐसे ही टैग कीजिए। आर्यन की ये फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई है। साथ ही आर्यन का एक राज भी सबके सामने आया गया है कि वह मुंह खोलकर सोते हैं।

बता दें कि नव्या और आर्यन लंदन के एक ही स्कूल में साथ पढ़ते थे। पिछले दिनों ही इन्होंने अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। इस मौके पर ये दोनों पार्टी करते हुए भी नजर आए थे। हालांकि नव्या और आर्यन सुर्खियों में तब आए थे, जब एक एमएमएस वायरल हुआ था। इस एमएमएस में एक लड़का और लड़की दिखाई दे रहे थे, जिन्हें आर्यन और नव्या बताया जा रहा था।  

Monday, 13 June 2016

पिता बनने के सवाल पर पति का यह जवाब सुन शर्मा जाएंगी बिपाशा

हमारे देश में सामान्य तौर पर यही होता है। जब लड़का-लड़की शादी के लायक हो जाते हैं तो लाेग सवाल पूछ-पूछ कर परेशान कर देते हैं और फिर जब शादी हो जाती है तो बच्चे के बारे में पूछने लगते हैं। अब चाहे वो फिल्मी सितारे ही क्यों ना हो, उन्हें भी इस हाल से गुजरना पड़ता है।

बिपाशा बसु से भी शादी को लेकर सवाल पूछे जाते थे और अब हो गई तो बच्चे को लेकर लोग सवाल करने लगे हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने उनके मां बनने को लेकर पूछा तो बिपाशा ने बहुत प्यारा जवाब भी दिया था। अब बिपाशा के पति करण सिंह ग्रोवर की बारी है, जिन्होंने इस सवाल पर जो जवाब दिया है, उसे सुनकर जरूर बिपाशा का चेहरा शर्म से लाल हो जाएगा।
सलमान खान की ऐश्वर्या बन सकती हैं ये, मिल चुकी हैं उनके पिता से!

आपको पहले बता दें कि बिपाशा और शिल्पा बहुत अच्छी दोस्त हैं। मगर बिपाशा, शिल्पा के बेटे वियान की बर्थडे पार्टी में शामिल नहीं हो सकी थीं, क्योंकि वो करण के साथ हनीमून में बिजी थीं। हालांकि उन्होंने वियान को बर्थडेे विश करते हुए एक बहुत ही प्यारा ट्वीट किया था और इस पर ही बिपाशा का शुक्रिया अदा करते हुए राज कु्ंद्रा ने यह सवाल पूछ लिया था कि उनका बेटा यह जानना चाह रहा है कि वो अौर करण उसे एक दोस्त कब दे रहे हैं। इस पर बिपाशा ने जवाब देते हुए कहा कि इतनी जल्दी तो नहीं, फिलहाल के लिए हम ही उसके दोस्त हैं। ये रहे उनके ट्वीट्स, खुद ही पढ़ लीजिए।

अब यह जानने की उत्सुकता जरूर होगी कि इस बारे में बिपाशा के पति करण क्या सोचते हैं। 'बॉलीवुड लाइफ' की रिपोर्ट के मुताबिक, जब जी गोल्ड अवॉर्ड्स में करण से मीडिया ने पिता बनने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'मैंने जिंदगी में पिता बनने की योजना बना ली है। जल्दी या देर से, यह हम देख लेंगे। यह मेरे और बिपाशा पर निर्भर करता है।' तो ये है करण का जवाब, तरीका अच्छा है बताने के लिए कि उनके दिमाग में क्या चल रहा है। अब बिपाशा तक उनकी बात तो पहुंच ही चुकी है। देखते हैं बिपाशा क्या कहती हैं, ये भी हो सकता है कि पति की इच्छा जानने के बाद उनका इरादा बदल गया हो।  Read more http://www.jagran.com/

Friday, 10 June 2016

'उड़ता पंजाब' मामले में 13 को आएगा फैसला, सेंसर बोर्ड को इन पर है आपत्ति

फिल्म 'उड़ता पंजाब' को लेकर सेंसर बोर्ड और बॉलीवुड में जंग और तेज हो गई है। फिल्म के निर्माता अनुराग कश्यप ने सेंसर बोर्ड के आदेश के खिलाफ बांबे हाईकोर्ट में दस्तक दे दी है, जिस पर आज सुनवाई हुई और दोनों पक्षों के वकील ने अपनी दलीलें पेश की। अब इस मामले में सुनवाई को सोमवार को होगी और उसी दिन कोर्ट फैसला सुनाएगी।

सुनवाई के दौरान सेंसर बोर्ड के वकील ने कोर्ट के समक्ष दलील पेश करते हुए कहा कि 'उड़ता पंजाब' में कट किए गए सीन बेहद अश्लील हैं। गानों में इस्तेमाल किए शब्द भी बहुत आपत्तिजनक हैं। वकील ने यह भी कहा कि इस फिल्म में 'कंजर' शब्द बेहद आपत्तिजनक है और जिस तरह से इसका इस्तेमाल किया गया है, वो भी गलत है। 'उड़ता पंजाब' का यह डायलॉग 'जमीन बंजर तो औलाद कंजर' बेहद अपमानजनक है। सेंसर बोर्ड के मुताबिक, 'उड़ता पंजाब' में इस्तेमाल किया गया यह शब्द पंजाब की गलत छवि पेश करता है, जबकि यह एक उपजाऊ प्रदेश है। इस फिल्म से कंजर शब्द को हटाया जा सकता है।

वहीं इस मामले में कोर्ट ने कहा कि चाहे यह टीवी हो या सिनेमा, लोगों को देखने दो। हर किसी के पास विकल्प है। फिलहाल इसे एक तरह से 'उड़ता पंजाब' के समर्थन में देखा जा सकता है। वहीं कोर्ट ने सेंसर बोर्ड से यह भी कहा कि इस तरह की चीजों से इस फिल्म को बेवजह पब्लिसिटी मिल रही है। इस बीच, सुनवाई के दौरान फिल्म निर्माता के वकील ने दलील पेश करते हुए डेल्ही बेली, बैंडिट क्वीन, गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी फिल्मों का उदाहरण दिया। वेे भी सेंसर बोर्ड द्वारा पास की गई थीं।

'आप' पर सेंसर बोर्ड का आरोप

पहलाज निहलानी ने बुधवार को एक सवाल के जवाब में कहा कि वह किसी राजनीतिक दबाव में नहीं हैं। उल्टे उन्होंने कश्यप पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने सुना है कि निर्माता ने पंजाब के खराब चित्रण के लिए आम आदमी पार्टी से पैसा लिया है। उन्होंने कहा कि फिल्म के प्रदर्शन से पहले हम सरकार द्वारा बनाए गए नियमों के तहत काम करते हैं। निहलानी ने कहा कि निर्माता ने डिसक्लेमर लगाया कि फिल्म के चरित्र काल्पनिक हैं लेकिन पूरी फिल्म पंजाब पर है और उसमें पंजाब से लिए गए नाम हैं। ऐसे में दिशानिर्देशों के तहत हमने फिल्म में काटछांट करने को कहा। सेंसर बोर्ड ने फिल्म के शीर्षक से 'पंजाब' हटाने और फिल्म में 89 कट करने को कहा है।

विनोद खन्‍ना के बेटे का हुआ ये हाल, लोगों ने पहचानने से किया इंकार

यहां सवाल राहुल खन्ना से जुड़ा है, जो विनोद खन्ना के दूसरे बेटे और अक्षय खन्ना के भाई हैं। हालांकि लगता है लोगों ने उन्हें भुुला दिया। तभी तो बुधवार को वो घंटों ट्विटर पर ट्रेंड करते रहें, मगर अधिकतर लोग यही पूछते नजर आए कि ये राहुल खन्ना है कौन।

 तो सबसे पहले आपको राहुल के बारे में बता देंगे कि पिता और भाई की तरह अक्षय भी एक शानदार अभिनेता रहे हैं और देखने में भी काफी हैंडसम हैं। आपको 1998 में आई आमिर खान की फिल्म 'अर्थ' तो याद होगी और दिमाग पर जोर डालेंगे तो राहुल भी याद आ जाएंगे। दीपा मेहता की इस फिल्म में नंदिता दास के साथ राहुल भी अहम भूमिका में नजर आए थे।

दीपा मेहता की कई और फिल्मों में भी राहुल अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। हालांकि वो 'बॉलीवुड/हॉलीवुड', 'ऐलान', 'रकीब', 'दिल कबड्डी', 'लव आजकल' और 'वेक अप सिड' जैसी मुट्ठी भर बॉलीवुड फिल्मों में ही दिखे हैं, मगर उनकी फीमेल फैंस फॉलोविंग हमेशा से जबरदस्त रही है।

अब आप सोच रहे होंगे कि अचानक क्यों राहुल खन्ना इतनी चर्चा में आ गए तो इसका जवाब भी हमारे पास है।राहुल सोमवार को ट्विटर पर इसलिए ट्रेंड करने लगे, क्योंकि समीरा लावेकर नामक एक यूजर ने उनको लेकर ट्वीट किया, 'मैंने राहुल खन्ना से शादी करने को कहा और उन्होंने यह जवाब दिया।'
'उड़ता पंजाब' से उड़ा पंजाब, शाहिद बने संस्कारी, नया पोस्टर हुआ हिट!

दरअसल, समीरा ने ट्विटर पर डायरेक्ट मैसेज के जरिए राहुल से यह सवाल पूछा था और उन्होंने जो जवाब दिया, उसका प्रिंट स्क्रीन भी समीरा ने साथ में पोस्ट किया है। तो आपको उनका ट्वीट ही दिखा देते हैं। पूरा माजरा समझ आ जाएगा।  Read more http://www.jagran.com

अंकिता लोखंडे इस तरह कर रहीं सुशांत सिंह के करीब आने की कोशिश!

सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे अब अलग हो चुके हैं। हालांकि उन्होंने अपने ब्रेकअप के बारे में अभी तक खुलकर कुछ नहीं कहा है। ब्रेकअप की जो भी खबरें सामने आर्इं, वो सुशांत और अंकिता के सोशल मीडिया कमेंट्स और फोटोज को आधार बनाकर सामने रखी गईं। अब सुनने में आ रहा है कि अंकिता फिर से सुशांत की जिंदगी में लौटना चाहती हैं।

सुशांत और अंकिता क्या वाकई फिर एक हो सकता हैं? सूत्रों की मानें तो, 'अंकिता ने अभी तक सुशांत से अपने ब्रेकअप की खबर की पुष्टि नहीं की है। वह अब सुशांत के साथ फिर से वापस आना चाह रही हैं। अंकिता ने दो बार सुशांत से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनकी बात हो नहीं पाई। ऐसा लगता है अंकिता तो लौटना चाहती हैं, लेकिन सुशांत अंकिता के पास वापस आने के मूड में नहीं हैं।'

बता दें कि सुशांत इन दिनों बुडापेस्ट में कृति सेनन के साथ फिल्म 'राबता' की शूटिंग में लगे हुए हैं। बुडापेस्ट में कृति के साथ एंज्वॉय करते हुए कुछ फोटो भी सुशांत की सामने आ चुकी हैं। ऐसा लगता है कि वह अपनी लाइफ में खुश हैं। इधर अंकिता का कहना है कि इन दिनों वह अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं।

वहीं सूत्र की मानें तो अंकिता इन दिनों अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिता रही हैं। वह अपने मलाड स्थित घर में परिवार के साथ रह रही हैं। इसके साथ ही वह काम के सिलसिले में भी लोगों के साथ मुलाकात कर रही हैं। इस दौरान अंकिता ने सुशांत से भी संपर्क किया, लेकिन उनकी बात हो नहीं पाई। आमतौर पर ब्रेकअप के बाद लोग एक-दूसरे से संपर्क करने की कोशिश करते हैं। हालांकि अंकिता ने खबरों का खंडन किया है।   Read more http://www.jagran.com

Tuesday, 7 June 2016

OMG! रणवीर सिंह के ड्राइवर ने दीपिका को ये क्या बोल दिया!

रणवीर सिंह इन दिनों पेरिस में अपनी आने वाली फिल्म 'बेफिक्रे' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इन सब के बीच वो अपनी गर्लफ्रेंड का कितना ख्याल रखते हैं, इसका उदाहरण हम आपको बताते हैं। दरअसल बुडापेस्ट से मुंबई पहुंची दीपिका को रिसीव करने के लिए रणवीर ने अपनी गाड़ी के साथ ड्राइवर भेजा। दिलचस्प बात रही दीपिका को रिसीव करने पहुंचे रणवीर के ड्राइवर ने उन्हें भाभी जी कहा।

'बॉलीवुड लाइफ' की खबर के मुताबिक एयरपोर्ट पर जब दीपिका लैंड की तो उनका ड्राइवर किसी वजह से उन्हें रिसीव करने नहीं पहुंचा। फिर क्या था सात समंदर पार बैठे रणवीर ने फौरन अपनी लेडी लव के लिए गाडी़ और ड्राइवर की व्यवस्था की, ताकी दीपिका को कोई तकलीफ ना हो। वहीं रणवीर के ड्राइवर का दीपिका को भाभी जी कहना ये साफ इशारा कर रहा है कि दीपिका को रणवीर के पूरे परिवार और स्टाफ ने उनकी पत्नी के तौर पर स्वीकार कर लिया है, अब तो बस शहनाई बजने की देर है।

बात दें दीपिका हाल ही में अपनी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग करने के बाद पेरिस में अपने ब्वॉयफ्रेंड रणवीर के मिलने पहुंची थीं, उसके बाद बुडापेस्ट में फिल्म 'राबता' के लिए आइम नंबर की शूटिंग खत्म कर मुंबई लौटी हैं। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन नजर आएंगे।  Read more http://www.jagran.com/

Tuesday, 31 May 2016

एक-एक 'किस' की कीमत वसूलती हैं इमरान हाशमी की पत्नी

फिल्मों में किस करने को लेकर इमरान हाशमी बहुत 'बदनाम' हो चुके हैं। इसके लिए उन्हें बहुत पहले ही 'सीरियल किसर' कहकर पुकारा जाने लगा, मगर कभी आपने सोचा है कि इन सब चीजों को लेकर उनकी पत्नी परवीन को कैसा लगता होगा? इमरान ने उनको लेकर एक बहुत ही मजेदार राज खोला है।

फिल्मों में किस करने को लेकर पत्नी से किया है सौदा

इसमें तो कोई दो राय नहीं कि कोई भी पत्नी इस तरह की चीजें बर्दाश्त करेगी। मगर इमरान का केस थोड़ा अलग है। फिल्मों में किस करना उनके प्रोफेशन का हिस्सा है और यह बात उनकी पत्नी भी लगता है अच्छे से समझ चुकी हैं। हालांकि वो अब भी फिल्मों में किस करने को लेकर इमरान से नाराज होती हैं, मगर दोनों ने इसको लेकर एक डील कर लिया है और इसका ही उजागर इमरान ने किया है।

 पहले मारती थींं, अब हो गई हैं थोड़ा शांत

जी हां, दरअसल, इमरान की किताब 'द किस ऑफ लाइफ' की लॉन्चिंग पर जब किसिंग सीन पर उनकी पत्नी की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'वो अब भी नाराज होती हैं। हालांकि अब उतना तेज से नहीं मारतीं। पहले एक बैग का इस्तेमाल करती थीं, अब सिर्फ हाथ से। वो इतने सालों में शांत हो गई हैं।

 हर किस पर एक बैग, यही हुई है डील

वहीं, जब इमरान से यह पूछा गया कि क्या वो पत्नी को शांत करने के लिए महंगी ज्वैलरी खरीदते हैं तो उन्होंने कहा, 'हमेशा उनके लिए बैग खरीदता हूं, हर किस, हर फिल्म के लिए। उनका बैग से भरा पूरा एक कबर्ड है।' जब इमरान से यह सवाल किया गया कि उन्होंने अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'अजहर' में तो नरगिस फाखरी को कई बार किस किया है तो क्या हर किस के लिए एक बैग देते हैं, इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'चाहे जितनी बार हो, मगर बैग एक ही होता है।'  Read more http://www.jagran.com/

Friday, 27 May 2016

10 साल बाद आमिर और काजोल को लेकर 'फना' डायरेक्‍टर ने खोला ये राज

आमिर खान और काजोल की फिल्म 'फना' की रिलीज को पूरे 10 साल हो गए। इस फिल्म में दोनों की खूबसूरत कैमेस्ट्री के साथ आमिर की लाजवाब शायरी ने दर्शकों को वाह-वाह कहने पर मजबूर कर दिया था। ऐसे में 'फना' के 10 साल पूरे होने पर डायरेक्टर कुणाल कोहली ने इस फिल्म से जुड़ी कुछ यादें साझा की हैं। इनमें ऐसी बातें हैं, जो अब तक शायद सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आई थीं। इनमें से यह तो बेहद दिलचस्प भी है।

 जब आमिर ने बोला था- काजोल, काजोल और काजोल

जैसे कि कुणाल ने एक ट्वीट में आमिर की पोल खोलते हुए बताया कि जब उन्होंने और आदित्य चोपड़ा ने पूछा कि 'फना' में जूनी के किरदार के लिए कौन सी तीन अभिनेत्री सबसे सही रहेंगी। इस पर आमिर ने जो जवाब दिया, वो बेहद दिलचस्प है। उन्होंने सिर्फ बोला, 'काजोल, काजोल और काजोल।' यानि आमिर की नजर में जूनी के किरदार के लिए काजोल ही परफेक्ट थीं और यह सही भी साबित हुआ। उन्होंने इसमें जूनी नामक एक अंधी लड़की का किरदार निभाया था। जबकि आमिर, रेहान नामक एक आतंकवादी के किरदार में नजर आए थे।  Read more http://www.jagran.com/

Thursday, 26 May 2016

परिणीति चोपड़ा ने 25 घंटे तक लगातार की शूटिंग, हालत हुई पस्‍त

परिणीति चोपड़ा ने 25 घंटे तक लगातार की शूटिंग, हालत हुई पस्‍त
परिणीति चोपड़ा ने 25 घंटे तक लगातार की शूटिंग, हालत हुई पस्‍त
मुंबई। आप मानें या ना मानें, लेकिन परिणीति चोपड़ा इन दिनों दिन रात काम कर रही हैं। हाल ही में फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' के लिए परिणीति ने 25 घंटे तक लगातार शूटिंग की जिसके बाद उनकी हालत पस्त हो गई।




परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपना एक फोटो पोस्ट किया, जिसमें वो थकान से चूर-चूर होकर सोफे पर लेटी हुई हैं। इस दौरान ही मेकअप आर्टिस्ट उन्हें तैयार भी कर रही है। फोटो में देखकर पता लग रहा है कि परिणीति की हालत क्या है।
बता दें कि फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' की शूटिंग इन दिनों कोलकाता में चल रही है। परिणीति ने ट्वीट कर बताया, 'नाइट शूट चल रही है। 25 घंटे से जागी हुई हूं। बिंदु अब पस्ट हो गई है।'

Read More - परिणीति चोपड़ा ने 25 घंटे तक लगातार की शूटिंग, हालत हुई पस्‍त

Tuesday, 24 May 2016

सलमान की बहन अर्पिता भड़कीं, बोलीं- कुत्‍तों की तरह भौंकना छोड़ो...

सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा का ऐसा रूप शायद ही कभी आपने देखा होगा। वह अपनी बुराई करने वालों पर इतना भड़क सकती हैं, ऐसा हमने सोचा नहीं था। यहां तक कि उन्होंने अपनी बुराई करने वालों को भौंकना वाला कुत्ता तक कह दिया। अर्पिता इस बात से परेशान हैं कि लोग उनकी जिंदगी में क्यों इतनी ताक-झांक कर रहे हैं।

अर्पिता इन दिनों अपने पति आयुष शर्मा और बेटे अहिल के साथ छुट्टियां मनाने लंदन गई हुई हैं। इस दौरान वो सोशल मीडिया पर अपने परिवार की कई फोटो शेयर कर रही हैं। कुछ फोटोज पर अर्पिता को अच्छे कमेंट मिल रहे हैं, तो कुछ में उनकी बुराई हो रही है। अर्पिता को अपनी बुराई बर्दाश्त नहीं हो रही है। ऐसे लोगों पर अर्पिता ने अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में जमकर भड़ास निकाली है।

उन्होंने इस पोस्ट में लिखा है, 'मैं अपने सभी शुभचिंतकों से गुजारिश करना चाहूंगी कि वो असुरक्षित, ईष्यालु, और बेरोजगार लोगों की तरह लगतार रिएक्ट करना बंद कर दें। ऐसा करने से सिर्फ आपके समय का नुकसान हो रहा है।'

आगे अर्पिता ने लिखा, 'जिन लोगों को- मेरी तस्वीरों, मेरे परिवार, मेरे वजन, मेरे चेहरे, मेरे रंग, मैं जैसे अपने बच्चे की देखभाल करती हूं, मैं जैसे अपने पति के साथ रहती हूं से समस्या है। मुझे लगता है कि ये लोग कितने बेरोजगार और बेकार लोग हैं। उनके पास अपनी जिंदगी में कुछ करने के लिए नहीं है क्या। क्यों नहीं लोग तुम अपने समय को अच्छे कामों में लगाते हो, क्यों भौंकनेे वाले कुत्तों की तरह हमेशा व्यवहार कर अपने कैरेक्टर को गिराते हो।'  Read more http://www.jagran.com/

Monday, 16 May 2016

ऐश्वर्या के लिप्स की सोशल साइट पर खूब उड़ाई जा रही है खिल्ली

कान फिल्म फेस्टिवल में हर रोज कुछ ना कुछ नया और खास देखने को मिल रहा है। रेड कारपेट पर नंगे पांव चल कर जहां हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स ने सुर्खियां बटोरींं तो अब इस फेस्टिवल के तीसरे दिन ऐश्वर्या राय बच्चन ने दर्शकों का काफी ध्यान खींचा। दरअसल, ऐश्वर्या अपने बेज कलर के गाउन में काफी खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन उनकी पर्पल लिपस्टिक ने सब कुछ चौपट कर दिया। सोशल मीडिया पर उनके इस बोल्ड लिप शेड की काफी खिल्ली उड़ाई जा रही है।

रेम दिलवाले के ट्विटर हैंडल से लिखा गया है,'हॉरर फिल्म से नहीं ऐश्वर्या के लिप्स से ज्यादा डर लगता है।'

सोनाली ने लिखा है,'ऐश्वर्या की लिप्स देख कर मेरी पहली प्रतिक्रिया थी omg, क्यों उन्होंने अपनी बेटी का क्रियॉन अपने लिप पर लगा लिया।'

शहरी अमीर ने लिखा है,'ऐश्वर्या का लिप्स ऐसेे लग रहेे हैंं जैसे उन्होंने ब्लैक करेंट आइसक्रीम खाई हो।'

तो इस तरह की कुछ प्रतिक्रिया ऐश्वर्या के इस लिप कलर पर आ रही हैं। अब ऐसे में ऐश आपको ही सोचना चाहिए की कुछ हट कर दिखने के चक्कर में आपका सोशल साइट पर कितना मजाक बना दिया गया है। अब इसमें अापकी गलती कहें या आपके मेकअप आर्टिस्ट की। Read more http://www.jagran.com

Wednesday, 11 May 2016

प्रियंका चोपड़ा की मां ने बता ही दिया, कब करेंगी वो शादी

मौजूदा समय में बॉलीवुड में ऐसी बहुत ही कम अभिनेत्रियां हैं, जिनके किसी अफेयर की चर्चा नहीं है और उनमें एक प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हैं। इस वक्त वो सिर्फ और सिर्फ अपने काम पर फोकस कर रही हैं और नतीजा सबके सामने है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका छाई हुई हैं। वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ में कामयााबी के नए झंडे गाड़ती जा रही हैं। ऐसे में पर्सनल लाइफ में भी उनके आगे बढ़ने को लेकर सवाल पूछा जाना तो लाजिमी है और जहां बात किसी की शादी की होती है तो इस सवाल का जवाब उनकी मां से बेहतर और कौन दे सकता है।

प्रियंका की भोजपुरी प्रोडक्शन फिल्म 'बम बम बोल रहा है काशी' के लिए आयोजित एक इवेंट में उनकी मां मधु चोपड़ा से पूछ ही लिया गया कि उनकी बेटी कब शादी करेगी? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि प्रियंका शादी करेगी जब एक रिलेशनशिप के लिए उनके पास पर्याप्त समय होगा। मधु चोपड़ा ने कहा, 'आजकल मैं देख रही हूं कई शादियां असफल हो रही हैं। लोगों के पास एक दूसरे को बर्दाश्त करने की क्षमता नहीं है और अपने रिलेश्ाानशिप के लिए उनके पास समय नहीं है। इसलिए जब प्रियंका उस स्टेज पर पहुंच जाएंगी, जब उनके पास अपने रिलेशनशिप के लिए पर्याप्त समय होगा और इसकी जरूरतों व मांगों को पूरा करने पर ध्यान दे पाएंगी, तब वो शादी कर लेंगी।'

प्रियंका की मां के मुताबिक, ऐसा नहीं है कि आप किसी निश्चित उम्र के हो गए तो अब आपकी शादी का समय हो गया। यह शादी करने के लिए सही आधार नहीं है। आपको बता दें कि 33 साल की हो चुकीं प्रियंका इन दिनों अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' के साथ अमेरिकन टीवी शाेे 'क्वांटिको' की शूटिंग में व्यस्त हैं। एक समय में उनका नाम शाहिद कपूर, हरमन बावेजा जैसे सितारों से भी जुड़ चुका है। खैर, देखते हैं प्रियंका के लिए कब वो समय आएगा, जब उनके पास किसी रिलेशनशिप के लिए पर्याप्त समय होगा।  Read more http://www.jagran.com/

Tuesday, 19 April 2016

रजनीकांत को लेकर राम गोपाल वर्मा ने किए ऐसे ट्वीट्स कि जान पर बन आई!

राम गोपाल वर्मा अक्सर अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसे ट्वीट्स किए हैं, जिसकी वजह से रजनीकांत के फैंस उनसे नाराज हो गए हैं और उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। दरअसल, रामू द्वारा किए गए ट्वीट्स रजनीकांत से जुड़े थे, जिनमें उन्होंने रजनीकांत के लुक पर टिप्पणी किया है।

राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'वीरप्पन' का खून-खराबे से भरा ट्रेलर रिलीज

ट्वीट्स के मुताबिक, रामू का कहना था कि बुरा दिखने के बावजूद रजनीकांत इतने बड़े सुपरस्टार हैं और यह विवाद तब शुरू हुआ, जब बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने 'रोबोट 2' के सेट से रजनीकांत के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की और वो तेजी से वायरल हो गई। इस पर ही रामू ने एक के बाद एक ट्वीट्स कर डाले। इस मामले में कमाल आर खान उर्फ केआरके भी पीछे नहीं रहे। अब भला जिस शख्स को 'साउथ का भगवान' माना जाता है, उसके बारे में इस तरह की बातें फैंस को कहां बर्दाश्त होने वालीं। फिर क्या, ट्विटर पर शुरू हो गया रामू की आलोचनाओं का दौर।

रणदीप से मिलने अस्पताल पहुंचे पिता-बहन, 'सुल्तान' के सेट पर हो गए थे बेहोश

अब इस पूरे विवाद पर रामू ने सफाई दी है। समाचार एजेंसी 'आईएनएस' के मुताबिक, रामू ने कहा, 'मेरे ख्याल से कुछ रजनी फैंस इतने बेवकूफ हैं कि वो समझ नहीं पा रहे हैं मैं उन्हें कॉम्प्लिमेंट दे रहा था। अगर कोई बहुत ही हैंडसम शख्स एक बड़ा स्टार बनता है तो इसमें कौन सी बड़ी बात है। यह हमेशा होता है। मगर रजनीकांत जैसा दिखने वाला शख्स एक बड़ा स्टार बनता है तो यह कॉम्प्लिमेंट है। रामू के मुताबिक, भगवान ने रजनीकांत को दूसरों से बहुत कुछ ज्यादा दिया है, यही मेरा मतलब था। मगर बेवकूफ लोग समझ नहीं सके।'

रामू अपनी आने वाली फिल्म 'वीरप्पन' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बोल रहे थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या वो भविष्य में रजनीकांत के साथ फिल्म बनाएंगे तो इस पर रामू ने कहा, 'मेरे ख्याल से अगर मैंने अभी कोई फिल्म बनाई तो रजनी फैंस मुझे मार देंगे।' गौरतलब है कि रामू ने अपने ट्वीट्स में रजनीकांत के बारे में कहा था कि वो इतने बुरे दिखते हैं, उनके सिक्स-पैक भी नहीं हैं और डांस के एक-दो स्टेप ही जानते हैं, फिर भी सुपरस्टार बन गए। रामू के मुताबिक, दुनिया में उन जैसा दिखने वाला कोई नहीं होगा, जो सुपरस्टार हो। Read more http://www.jagran.com/

रितिक रोशन ने नाना को दिया ऐसा गिफ्ट कि आंखों से छलक पड़े आंसू

अभिनेता रितिक रोशन अपने निर्देशक नाना जे ओम प्रकाश के बेहद करीब हैं। रितिक ने उन्हें सरप्राइज गिफ्ट देने का फैसला किया और रितिक को पता था कि नाना को खास तौर से मर्सिडीज कार से बहुत लगाव है। ऐसे में उनके लिए इससे बेहतर गिफ्ट और क्या हो सकता था।

रितिक ने तुरंत नाना के घर के बाहर चमचमाती मसिर्डीज लाकर खड़ी कर दी, जिसे देखकर वो हैरान रह गए और खुशी से रितिक को गले लगा लिया। अपने नाती द्वारा दिए गए इस गिफ्ट से जे ओम प्रकाश काफी भावुक भी हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े, मगर ये आंसू खुशी के थे।

इससे कोई भी नाना-नाती के बीच के प्यारे संबंध का बखूबी अंदाजा लगा सकता है। हालांकि रितिक द्वारा नाना को गिफ्ट देने के पीछे कोई खास मकसद या मौका नहीं था। बस उनकी इच्छा हुई और उन्होंने नाना को इस तरह से खुश कर दिया। आपको बता दें कि रितिक इन दिनों फिल्म 'मोहनजो दारो' में व्यस्त हैं। Read more http://www.jagran.com/

Wednesday, 13 April 2016

कट्रीना ने रणबीर से पूछा, क्‍या रिलेशनशिप को नहीं दे सकते दूसरा चांस?

रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ का ब्रेकअप हो गया है। दोनों अब अपने-अपने रास्ते पर निकल पड़े हैं। लेकिन हाल ही में एक ऐसा मौका आया, जब रणबीर और कट्रीना फिर एक हो सकते थे, लेकिन ऐसा हो ना सका।

कहते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री बहुत छोटी है। ऐसे में यहां ना चाहते हुए भी एक्टर्स को कभी-कभी एक-दूसरे का सामना करना पड़ जाता है। हाल ही में रणबीर और कट्रीना को भी एक पार्टी में एक-दूसरे का सामना करना पड़ा। न्यूजपेपर डेक्कन क्रॉनिकल की खबर के मुताबिक, इस पार्टी में मौजूद एक शख्स की मानें तो यहां कट्रीना ने एक बार फिर रणबीर की ओर फ्रेंडशिप का हाथ बढ़ाया। लेकिन रणबीर ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

सूत्र के मुताबिक, पार्टी में रणबीर और कट्रीना की नजरें मिलीं। इसके बाद कट्रीना, रणबीर के पास आईं और उन्होंने कहा कि क्या हम अपनी रिलेशनशिप को दूसरा मौका दे सकते हैं? रणबीर के बर्ताव से लगा कि उन्होंने कट्रीना के इस ऑफर को एक्सेप्ट नहीं किया। इसके बाद कट्रीना का चेहरा उतर गया।

बताया जा रहा है कि कट्रीना फिर से रणबीर के पास आना चाहती हैं। लेकिन रणबीर ऐसा नहीं चाहते। अब इसके पीछे की वजह क्या है, ये तो इन दोनों को ही मालूम है, लेकिन रिलेशनशिप में दूसरा चांस तो बनता है।

वैसे बता दें कि रणबीर-कट्रीना इन दिनों अनुराग बसु की फिल्म 'जग्गा जासूस' में काम कर रहे हैं। इनके ब्रेकअप की वजह से ही फिल्म की शूटिंग भी बीच में रोकनी पड़ी थी। पिछले दिनों ही फिल्म की शूटिंग फिर शुरू हुई है। 

Wednesday, 3 September 2014

Shahrukh Khan now makes it to richest Indians list with net worth of 3660 crore

शाहरुख खान सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वेल्थ रिसर्च फर्म 'वेल्थ एक्स' के मुताबिक किंग खान सबसे रईस भारतीयों की सूची में जगह बनाने वाले पहले अभिनेता बन गए हैं।

'वेल्थ एक्स' ने शाहरुख की कुल संपत्ति 3,660 करोड़ रुपए आंकी है। दुनिया के सबसे रईस अभिनेताओं की सूची में शाहरुख फिलहाल दूसरे स्थान पर काबिज हैं। इससे पहले कोई अभिनेता सबसे रईस भारतीयों का लिस्ट में जगह नहीं बना पाया है।

वेल्थ एक्स की सूची में पहले स्थान पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी हैं, जिनकी कुल संपत्ति 5,21,550 करोड़ रुपए आंकी गई है। दूसरे पायदान पर स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल है, जिनकी कुल संपत्ति 1,04,920 करोड़ रुपए बताई गई है।

Monday, 1 September 2014

It's Akshay versus Akshay at the box office

आप सोच रहे होंगे कि 23 जनवरी को आखिर अक्षय कुमार की जिंदगी में ऐसा क्या घटने वाला है? दरअसल 23 जनवरी को अक्षय कुमार की दो फिल्में एक साथ रिलीज हो सकती है और अगर ऐसा हुआ तो ना सिर्फ दोनों फिल्मों के निर्माताओं को नुकसान उठाना पड़ेगा, बल्कि अक्षय भी दो फिल्मों के बीच फंस जाएंगे।

सूत्रों के मुताबिक अक्षय की दो फिल्में 'गब्बर' और 'बेबी' एक साथ 23 जनवरी 2015 को रिलीज होंगी। सूत्रों के मुताबिक इन दोनों फिल्मों के निर्माता हर हाल में 23 जनवरी 2015 को ही अपनी-अपनी फिल्म रिलीज करना चाहते हैं। लेकिन अगर ऐसा हुआ तो अक्षय एक साथ कैसे दो फिल्मों को एक ही समय पर प्रमोट करेंगे। जाहिर है अक्षय जिस फिल्म को वरीयता नहीं देंगे, उसके निर्माता-निर्देशक उनसे नाराज हो जाएंगे।

सूत्रों के मुताबिक, बेबी के निर्माता अपनी फिल्म को दूसरी किसी फिल्म के साथ रिलीज नहीं करना चाहते। इसके लिए उन्होंने गब्बर के निर्माता संजय लीला भंसाली से अपनी फिल्म की रिलीज डेट खिसकाने के लिए कहा है। लेकिन भंसाली ऐसा करने के मूड में नहीं हैं।

भंसाली से अभी तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। लेकिन बेबी की सह निर्माता कंपनी टी सीरिज के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वो अपनी फिल्म को 23 जनवरी को ही रिलीज करेंगे।

Tuesday, 26 August 2014

Shah Rukh Khan gets police protection post receiving threats

फिल्म निर्माता करीम मोरानी के घर बाहर हुई फायरिंग के बाद मोरानी के दोस्त और अभिनेता शाहरुख खान को भी अंडरवर्ल्‍ड से धमकी मिलने की खबर है। इस धमकी के बाद शाहरुख के बंगले 'मन्नत' की सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है।

सूत्रों का कहना है कि अली मोरानी के घर के बाहर फायरिंग करने वाले गैंगस्टर रवि पुजारी ने फोन करके धमकी दी और शाहरुख खान की आने वाली फिल्म के ओवरसीज राइट्स देने को कहा। खबर है कि मुंबई पुलिस ने इस मामले में पुजारी के एक साथी को हिरासत में ले लिया है और क्राइम ब्रांच की एक टीम मन्नत की सिक्योरिटी में लगा दी है।

शाहरुख की तरफ से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इससे पहले शनिवार रात मुंबई के जुहू इलाके में अली मोरानी और करीम मोरानी के घर के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। 'राजा हिन्दुस्तानी', 'दामिनी' और 'दुश्मनी' जैसी कई ब़डी और सफल फिल्मों के निर्माता अली मोरानी को 2जी घोटाले के एक मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। एक न्यूज चैनल के साथ बात करते हुए गैंगस्टर रवि पुजारी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। गैंगस्टर ने कहा कि उसने कुछ दिन पहले ही मोरानी को धमकी भरा फोन कॉल भी किया था।