Showing posts with label Emraan hashmi. Show all posts
Showing posts with label Emraan hashmi. Show all posts

Tuesday, 31 May 2016

एक-एक 'किस' की कीमत वसूलती हैं इमरान हाशमी की पत्नी

फिल्मों में किस करने को लेकर इमरान हाशमी बहुत 'बदनाम' हो चुके हैं। इसके लिए उन्हें बहुत पहले ही 'सीरियल किसर' कहकर पुकारा जाने लगा, मगर कभी आपने सोचा है कि इन सब चीजों को लेकर उनकी पत्नी परवीन को कैसा लगता होगा? इमरान ने उनको लेकर एक बहुत ही मजेदार राज खोला है।

फिल्मों में किस करने को लेकर पत्नी से किया है सौदा

इसमें तो कोई दो राय नहीं कि कोई भी पत्नी इस तरह की चीजें बर्दाश्त करेगी। मगर इमरान का केस थोड़ा अलग है। फिल्मों में किस करना उनके प्रोफेशन का हिस्सा है और यह बात उनकी पत्नी भी लगता है अच्छे से समझ चुकी हैं। हालांकि वो अब भी फिल्मों में किस करने को लेकर इमरान से नाराज होती हैं, मगर दोनों ने इसको लेकर एक डील कर लिया है और इसका ही उजागर इमरान ने किया है।

 पहले मारती थींं, अब हो गई हैं थोड़ा शांत

जी हां, दरअसल, इमरान की किताब 'द किस ऑफ लाइफ' की लॉन्चिंग पर जब किसिंग सीन पर उनकी पत्नी की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'वो अब भी नाराज होती हैं। हालांकि अब उतना तेज से नहीं मारतीं। पहले एक बैग का इस्तेमाल करती थीं, अब सिर्फ हाथ से। वो इतने सालों में शांत हो गई हैं।

 हर किस पर एक बैग, यही हुई है डील

वहीं, जब इमरान से यह पूछा गया कि क्या वो पत्नी को शांत करने के लिए महंगी ज्वैलरी खरीदते हैं तो उन्होंने कहा, 'हमेशा उनके लिए बैग खरीदता हूं, हर किस, हर फिल्म के लिए। उनका बैग से भरा पूरा एक कबर्ड है।' जब इमरान से यह सवाल किया गया कि उन्होंने अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'अजहर' में तो नरगिस फाखरी को कई बार किस किया है तो क्या हर किस के लिए एक बैग देते हैं, इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'चाहे जितनी बार हो, मगर बैग एक ही होता है।'  Read more http://www.jagran.com/

Wednesday, 15 January 2014

Emraan son Ayan diagonsed with cancer

 
 
मुंबई। अभिनेता इमरान हाशमी के चार साल के बेटे को कैंसर है। फिल्म निर्माता महेश भंट्ट ने मीडिया से ये जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि इमरान के चार साल के बेटे अयान की किडनी में ट्यूमर है और कैंसर का पहला स्टेज है। उन्होंने बताया कि इस खबर ने इमरान को अंदर से तोड़ दिया है।

महेश भंट्ट ने कहा कि इमरान ने बीते दिनों उन्हें फोन पर ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इमरान की आवाज बिल्कुल सहमी हुई सी थी। उन्होंने बताया कि अयान फिलहाल हिंदुजा अस्पताल में भर्ती है। उसका इलाज चल रहा है। उसे कीमोथैरेपी की जरूरत है। बताया जा रहा है कि पहले स्टेज पर पता चलने की वजह से इसका इलाज करना आसान होगा। इमरान ने अपनी फिल्मों को फिलहाल स्थगित कर दिया है।