Showing posts with label Priyanka Chopra. Show all posts
Showing posts with label Priyanka Chopra. Show all posts

Wednesday, 11 May 2016

प्रियंका चोपड़ा की मां ने बता ही दिया, कब करेंगी वो शादी

मौजूदा समय में बॉलीवुड में ऐसी बहुत ही कम अभिनेत्रियां हैं, जिनके किसी अफेयर की चर्चा नहीं है और उनमें एक प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हैं। इस वक्त वो सिर्फ और सिर्फ अपने काम पर फोकस कर रही हैं और नतीजा सबके सामने है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका छाई हुई हैं। वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ में कामयााबी के नए झंडे गाड़ती जा रही हैं। ऐसे में पर्सनल लाइफ में भी उनके आगे बढ़ने को लेकर सवाल पूछा जाना तो लाजिमी है और जहां बात किसी की शादी की होती है तो इस सवाल का जवाब उनकी मां से बेहतर और कौन दे सकता है।

प्रियंका की भोजपुरी प्रोडक्शन फिल्म 'बम बम बोल रहा है काशी' के लिए आयोजित एक इवेंट में उनकी मां मधु चोपड़ा से पूछ ही लिया गया कि उनकी बेटी कब शादी करेगी? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि प्रियंका शादी करेगी जब एक रिलेशनशिप के लिए उनके पास पर्याप्त समय होगा। मधु चोपड़ा ने कहा, 'आजकल मैं देख रही हूं कई शादियां असफल हो रही हैं। लोगों के पास एक दूसरे को बर्दाश्त करने की क्षमता नहीं है और अपने रिलेश्ाानशिप के लिए उनके पास समय नहीं है। इसलिए जब प्रियंका उस स्टेज पर पहुंच जाएंगी, जब उनके पास अपने रिलेशनशिप के लिए पर्याप्त समय होगा और इसकी जरूरतों व मांगों को पूरा करने पर ध्यान दे पाएंगी, तब वो शादी कर लेंगी।'

प्रियंका की मां के मुताबिक, ऐसा नहीं है कि आप किसी निश्चित उम्र के हो गए तो अब आपकी शादी का समय हो गया। यह शादी करने के लिए सही आधार नहीं है। आपको बता दें कि 33 साल की हो चुकीं प्रियंका इन दिनों अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' के साथ अमेरिकन टीवी शाेे 'क्वांटिको' की शूटिंग में व्यस्त हैं। एक समय में उनका नाम शाहिद कपूर, हरमन बावेजा जैसे सितारों से भी जुड़ चुका है। खैर, देखते हैं प्रियंका के लिए कब वो समय आएगा, जब उनके पास किसी रिलेशनशिप के लिए पर्याप्त समय होगा।  Read more http://www.jagran.com/

Tuesday, 12 April 2016

राष्ट्रपति ने कई हस्तियों को किया पद्म सम्मान से सम्मानित

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक सादे समारोह में पद्म पुरस्कार प्रदान किए। यह पद्म पुरस्कार समारोह का दूसरा चरण था। आज जिन्हें पुरस्कार दिया गया उनमें बॉलिवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को पद्म सम्मान, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को पदमभूषण और प्रसिद्ध अभिनेता रजनीकांत को पद्म विभूषण सम्मान प्रदान किए गए। इनके अलावा कई और प्रमुख हस्तियों को भी पद्म सम्मान से सम्मानित किया गया।

इससे पहले भी राष्ट्रपति ने पहले चरण के दौरान मार्च के अंतिम सप्ताह में कई हस्तियों को पद्म सम्मान से नवाजा थी जिनमें आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रवि शंकर, बॉलिवुड कलाकार अनुपम खेर, अजय देवगन और बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल और कई प्रमुख हस्तियां शामिल थीं। See more http://www.jagran.com/

Wednesday, 13 November 2013

Priyanka Does not Want to Become Star

Priyanka chopra
मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को दर्शकों से दीपावली की बढि़या सौगात मिली है। 'कृष 3' ने 250 करोड़ से ज्यादा बिजनेस किया है। 'राम लीला' में उनका डांस नंबर भी सुर्खियां बटोर रहा है। अब सबकी नजरें उनकी 'मैरीकॉम' पर लगी हुई हैं। वे बताती हैं, 'फिल्म 'मैरीकॉम' मेरे करियर की सबसे मुश्किल फिल्म है। आमतौर पर बॉयोपिक फिल्में या तो किसी बुजुर्ग इंसान की जीवनी पर बनती है या फिर जिनका देहांत हो चुका हो। 'मैरीकॉम' पहली ऐसी फिल्म है, जो न किसी बुजुर्ग शख्सियत की कहानी है और न किसी मृत व्यक्ति की। मैरीकॉम अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बॉक्सर हैं। फिल्म और किरदार में उनकी पर्सनैलिटी झलके, उसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। मैंने जिंदगी में कभी किसी तरह का खेल नहीं खेला। उस सूरत में एक प्लेयर को पोट्रेट करना कितना चुनौतीपूर्ण होगा, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। उनकी रूटीन और कार्यप्रणाली समझने के लिए मैं उनसे मिली। इंफाल गई। वहां बॉक्सिंग कैंप गई। बॉक्सर कैसे प्रैक्टिस करते हैं, उस बारे में भी जाना-समझा। उस रोल के लिए मैंने वजन भी काफी कम किया है।'

प्रियंका आगे कहती हैं, 'मुझे मैरीकॉम की शख्सियत से प्यार है। वह काफी सिंपल हैं। कोई चाहत नहीं रखतीं। मैं भी उनकी तरह हूं। मुझे भी न तो फेम चाहिए, न ही उतना पैसा। मुझे गेमचेंजर बनना है। मुझे स्टार या बेस्ट ऐक्ट्रेस बनने की भी चाहत नहीं है। एक ऐसा इंसान बनना है, जो अपनी राह बनाए। किसी और के बनाए रस्ते पर नहीं चलना। मेरी सोच मेरी फिल्मों की च्वॉइस से बखूबी झलकती है। मैं अलग-अलग किस्म की फिल्में करती हूं, जो आमतौर पर कम ही अभिनेत्रियां करती हैं। जब 'फैशन' की थी, तब सबने मना किया था। सब कहते रहे कि महिला केंद्रित फिल्में कौन देखता है? जब हीरोइन के करियर का अंत हो रहा हो, तब लोग वैसी फिल्में करते हैं। तुम क्यों कर रही हो? उस वक्त फिल्मों में आए बस तीन साल हुए थे। सबने मुझे वह फिल्म करने से मना किया, लेकिन मैंने फिल्म की और सफल रही। जब मैंने 'ऐतराज' की, तब भी लोगों ने सोनिया राय का रोल करने से मना किया था। सबने कहा, सोनिया राय नेगेटिव रोल है। यह रोल कर तुम वैम्प बनकर रह जाओगी। कोई तुम्हें हीरोइन के रूप में कास्ट नहीं करेगा। वह फिल्म भी सफल हुई। मुझे अवार्ड मिला। उसके बाद की फिल्मों में मुझे हीरोइन के लिए कास्ट किया गया। राकेश रोशन ने 'ऐतराज' के रशेज देखकर मुझे कास्ट किया। जब मैंने 'बर्फी' की, तो उस वक्त भी लोगों ने कहा, तुम्हें डीग्लैम अवतार में कौन देखेगा? 19 साल की ऑस्टिस्टिक लड़की का रोल किसी कैरेक्टर आर्टिस्ट को करना चाहिए। म्यूजिक कोई और नहीं कर रहा है। मैं ग्लोबल लेवल पर उस क्षेत्र में भी योगदान देने की कोशिश कर रही हूं।'

सलमान खान और शाहरुख खान जैसे कलाकार खुद को लार्जर दैन लाइफ रोल में ही समेट कर रखते हैं। प्रियंका फिर क्यों विविध रोल कर रही हैं? प्रियंका कहती हैं, 'पहली बात तो यह है कि स्टारडम के रूप में उनका जो कद है, उसके तो आसपास भी मैं नहीं फटकती। उसका दस फीसदी भी अगर मैं हासिल कर लूं, तो वह मेरे लिए बहुत बड़ी बात होगी। दूसरी चीज यह है कि मुझे स्टार या सुपरस्टार नहीं बनना। काम करते-करते वह मुकाम हासिल हो जाए, यह अलग मसला है। मैं वहां पहुंचना चाहती हूं, लेकिन अपने तरीके से। मैं टिपिकल हीरोइन की तरह सफलता अर्जित नहीं करना चाहती कि फिल्म में बेस्ट गाने हों। बड़ा बैनर हो। साथ ही आज के दौर की टिपिकल कमर्शियल फिल्में करने की भी जरूरत नहीं है। आपके पास हुनर होना चाहिए, तभी आप सस्टेन करेंगे। मैं एक आर्टिस्ट हूं। खुद को क्रिएटिव समझती हूं, लिहाजा हर रोल व प्रोजेक्ट में अपनी क्रिएटिव इनपुट देना चाहती हूं। मुझे सिर्फ अदाकारी करके खुशी व संतुष्टि नहीं मिलती।'

इतनी गहरी सोच ब्यूटी पेजेंट का खिताब जीतने से पहले से ही थी या फिर वक्त के साथ परिपक्वता आई। प्रियंका जवाब देती हैं, 'वक्त के साथ ही आई। फिल्मों में आने के बाद मुझे तीन-चार साल लगे यह समझने में कि एक्टिंग क्या चीज है? मुझे कहां पता था कि मार्क पर चलना होता है। कपड़े एक खास तरीके से पहनने होते हैं। मुझे कुछ पता नहीं था और कोई सिखाने वाला भी नहीं था। वैसी सूरत में मुझे चार-पांच साल लग गए उन चीजों को सीखने-समझने में। अब मैं वैसी स्थिति में हूं कि अपनी शर्तो पर काम कर सकूं।'

Monday, 4 November 2013

Krrish3 Starts Well But 200 cr. Target is Far to Reach

krrish3

नई दिल्ली। एक महीने के सूखे के बाद दिवाली के मौके पर रिलीज हुई कृष-3 बॉक्स ऑफिस पर बहार लेकर आई है। पहले तीन दिन में इस फिल्म ने लगभग 72 करोड़ रुपए कमा लिए है। माना जा रहा है कि फिल्म एक हफ्ता पूरा होने से पहले ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी, लेकिन रितिक की नजर तो चेन्नई एक्सप्रेस के रिकॉर्ड पर है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया कि अपने पहले वीकेंड पर लगभग 72.8 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की। रितिक की इस फिल्म ने 25.5 शुक्रवार को, शनिवार को 23 करोड़ और रविवार को 24.3 करोड़ की कमाई की। फिल्म का यह कलेक्शन हिंदी के साथ तमिल और तेलगु शोज मिलाकर यह कमाई की।
कहा जा रहा है कि त्योहार की तैयारियों के चलते फिल्म के शाम के शो प्रभावित हुए। भारत-ऑस्ट्रेलिया के आखिरी वनडे मैच ने भी लोगों को घर से बाहर जाने नहीं दिया, जिसका असर कृष 3 के कारोबार पड़ा। हालांकि फिल्म को लेकर आ रही पॉजिटिव प्रतिक्रियाएं कहती हैं कि फिल्म आने वाले दिनों में अच्छा कारोबार करेगी।
कृष 3 अच्छा कारोबार करने के बाद भी चेन्नई एक्सप्रेस का तीन दिनों में 100 करोड़ की कमाई का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। अच्छी ओपनिंग भी यह विश्वास नहीं दिलाती कि कृष-3 200 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर चेन्नई एक्सप्रेस का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी। 

100 करोड़ से अधिक की कमाई करने के लिए कृष 3 के पास अभी और समय है क्योंकि 15 नवंबर से पहले कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। 15 नवंबर को संजय लीला भंसाली की रामलीला सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। इसमें मुख्य भूमिका में दीपिका पादुकोण और रणबीर सिंह हैं।

माना जा रहा है कृष 3 आराम से अग्निपथ के 123 करोड़ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पार कर जाएगी।

Friday, 1 November 2013

' Krrish 3' has given Vivek new life: Suresh Oberoi

krrish3

मुंबई। कृष 3 बनाने और उसमें विवेक को काल जैसे दमदार किरदार में लेने के लिए वरिष्ठ अभिनेता सुरेश ओबराय ने निर्माता निर्देशक राकेश रोशन की प्रशंसा की है। सुरेश ने राकेश की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कृष 3 बनाकर और उसमें विवेक को लेकर उसे नया जीवन दिया और साथ ही साथ उसमें नए आत्मविश्वास का संचार भी किया है। 

गुरुवार को कृष 3 की स्पेशल स्क्रीनिंग के मौके पर 66 वर्षीय सुरेश ने निर्देशक राकेश की तारीफ करते हुए कहा कि काल के किरदार की तारीफ करने का सीधा मतलब है राकेश की सराहना। रोशन परिवार, फिल्म के हीरो और राकेश रोशन ने विवेक को एक नया जीवन, नया आत्मविश्वास और नई शुरुआत दी है। मुझे नहीं लगता कि इससे बेहतर फिल्म मैंने देखी है।

अपने पिता की बात से सहमत होकर विवेक तो राकेश रोशन को भारत का स्टीवन स्पीलबर्ग करार देते हैं। विवेक कहते हैं कि जो भी पापा ने कहा वो बिल्कुल ठीक कहा। आज मैंने पहली बार यह फिल्म देखी और यह भूल गया कि मैं ही काल हूं। मैंने एक बच्चे की तरह पूरी फिल्म में हंसते और रोते हुए इसका आनंद लिया।
फिल्म में विलेन काल की भूमिका निभा रहे विवेक ने कहा कि राकेश रोशन एक लीजेंड और अपने काम में मास्टर हैं। इस फिल्म से उन्होंने दिखा दिया है कि वो भारत के स्टीवन स्पीलबर्ग हैं। 

कृष 3, कृष सीरीज की तीसरी फिल्म है जिसकी शुरुआत कोई मिल गया से हुई थी। इस तीसरी फिल्म में रितिक रोशन कृष की भूमिका में हैं जबकि प्रियंका चोपड़ा और कंगना रानावत इसमें मुख्य भूमिका में हैं। आज 1 नवंबर को यह फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।