Showing posts with label Diwali. Show all posts
Showing posts with label Diwali. Show all posts

Monday, 18 November 2013

Dispute on Picture of Rani Lakshmi Bai Smoking with Hookah

Rani Lakshmi bai smoking a hookah
आगरा, जागरण संवाददाता। खूब लड़ी मर्दानी, वो तो झांसी वाली रानी थी..।' हर भारतवासी के मन-मस्तिष्क को कवियित्री सुभद्रा कुमारी चौहान की ये ऐतिहासिक पंक्तियां आज भी उद्वेलित कर देती हैं। लेकिन एक कलाकार की कल्पनाओं ने इतिहास से अलग नया विवाद खड़ा कर दिया है। विवाद का कारण एक स्केच है, जिसमें रानी लक्ष्मीबाई को हुक्का पीते हुए दर्शाया गया है।
सन् 1857 के पहले स्वतंत्रता संग्राम की नायिका झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मंगलवार को है। पर, आगरा की भूमिका सिर्फ उनकी प्रतिमा और चित्रों पर माल्यार्पण करने तक सीमित नहीं है। रानी का पराक्रम और घटनाक्रम देखने वाली जुबां भले ही खामोश हो चुकी हैं, लेकिन इतिहास के पन्ने पलटते ही मुहब्बत की नगरी से वीरांगना के तार मजबूती से जुड़े दिखते हैं। ऐसे में एक ताजा घटनाक्रम ने आगरा के इतिहासविद् और प्रबुद्धजनों को थोड़ा बेचैन कर दिया है। मुंबई हाईकोर्ट में विवेक तांबे नाम के एक विधि छात्र ने कुछ माह पहले याचिका दायर की थी। खुद को झांसी की रानी के चचेरे भाई अनंत तांबे की पांचवीं पीढ़ी का बताने वाले विवेक ने याचिका में रानी लक्ष्मीबाई के कुलनाम सहित कई बिंदुओं को याचिका में शामिल किया है, लेकिन बखेड़ा मचा है एक तस्वीर पर।

विवेक ने एक किताब में छपे रानी लक्ष्मीबाई के स्केच पर आपत्ति जताई है। इसमें वीरांगना को हुक्का पीते हुए दिखाया गया है। याचिकाकर्ता का कहना है कि वह स्वतंत्रता संग्राम की तलवार उठाने वाली थीं, हुक्का-पान जैसे काल्पनिक चित्र रानी की छवि को खराब करने वाले हैं। यह उनके व्यक्तित्व से मेल नहीं खाते। हालांकि मुंबई हाईकोर्ट के जज वीएम कनाडे और जस्टिस केआर श्रीराम ने सुनवाई करते हुए कह दिया कि यह याचिका पीआइएल की तरह है और इसकी सुनवाई उपयुक्त बेंच में होनी चाहिए। इतिहासकारों के मुताबिक, पहले राजा-महाराजा अपने स्केच बनवाने के शौकीन हुआ करते थे। आगरा और मथुरा के कलाकार भी खास तौर पर उन्हीं के चित्र बनाते थे। लेकिन रानी झांसी के इस चित्र पर यहां के कलाकारों और लोगों को भी आपत्ति है।

Monday, 11 November 2013

Ranbir Still Feel shy to Camera when Expressing love to Katrina

Ranbir kapoor

मुंबई। ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर अपने प्यार का खुल्लम खुल्ला इजहार करने में यकीन नहीं रखते हैं। तभी तो कट्रीना से प्यार करने के बाद भी उसे जगजाहिर नहीं होने देते। हमेशा दोनों के रिश्ते की बात पर पर्दा डालते रहते हैं। कैट भी इसलिए हमेशा रणबीर और अपने रिश्ते को लेकर मीडिया से बचती रहती हैं। एक बार फिर ऐसी ही एक तस्वीर सामने आई। जब दोनों कैमरे से नजर चुराते दिखाई दिए।

हाल ही में कट्रीना कैफ अपने दोस्तों के साथ फिल्म कैप्टन फिलिप्स का प्रीमियर देखकर सांता क्रुज थिएटर से बाहर निकल रहीं थीं तभी रणबीर कपूर अपने दोस्त और फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी के साथ कैट को लेने वहां पहुंच गए। लेकिन दोनों ने वहां जब कुछ फोटोग्राफरों को देखा तो रणबीर ने अपनी गाड़ी का रुख मोड़ लिया और कैट रणबीर की गाड़ी की बजाय अपनी गाड़ी में बैठ गईं। इससे साफ साबित होता है कि दोनों एक बार फिर अपने रिश्ते पर पर्दा डाल रहे हैं। रणबीर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे फिल्म का प्रीमियर देखने नहीं बल्कि कैट को लेने वहां आए थे। 

सूत्रों ने बताया कि उस रात तीनों ने बाहर डिनर का प्लान बनाया था। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। दोनों के प्यार के चर्चे काफी समय से ही हो रहे हैं।

Thursday, 7 November 2013

Krrish 3 Crosses 150 Crore Mark, Beats Chennai Express 6 Days Collection Record

Krrish 3

नई दिल्ली। छुट्टियां खत्म होने के बावजूद रितिक रोशन की फिल्म कृष-3 का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार सफर जारी है। सिर्फ छह दिन के अंदर यह फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। माना जा रहा है कि शनिवार तक यह फिल्म 200 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर जाएगी। एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई का चेन्नई एक्सप्रेस का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद रितिक की इस फिल्म ने शाहरुख की चेन्नई एक्सप्रेस का 6 दिन का कलेक्शन का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कृष-3 के 150 करोड़ का कारोबार करने की पुष्टि ट्विटर पर की। उन्होंने ट्वीट किया, 'कृष-3 ने बुधवार को 18.11 करोड़ का कारोबार किया और अब तक यह फिल्म 152.98 करोड़ रुपए कमा चुकी है।' तरण आदर्श ने कहा कि इस वीकेंड तक यह फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर जाएगी।
कृष-3 की रफ्तार देखकर माना जा रहा है कि चेन्नई एक्सप्रेस को पछाड़कर यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी। 15 नवंबर को रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण की फिल्म रामलीला के रिलीज होने तक कृष-3 का मैदान साफ है। 

 Source- News in Hindi

BSE Sensex and Nifty Week in Early Trade

Sensex

नई दिल्ली। रुपये में जबर्दस्त गिरावट आने और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले खराब संकेतों के कारण घरेलू बाजारों पर दबाव दिखाई दिया। 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 55 अंक की गिरावट के साथ 20,767 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 21 अंक गिरकर 6,166 के स्तर पर आ गया है।

दूसरी ओर, रुपये में गिरावट का सिलसिला जारी है। अमेरिकी डॉलर की तुलना रुपया 29 पैसे की गिरावट के साथ 62.70 के स्तर पर खुला है। वहीं, गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 62.41 के स्तर पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों की बात करें तो गुरुवार के कारोबारी सत्र में डाओ जोंस 153 अंक की गिरावट के साथ 15,594 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एसएंडपी 500 इंडेक्स 23.3 अंक लुढ़ककर 1,747.1 पर बंद हुआ। इसके अलावा, नैस्डेक 74.6 अंक टूटकर 3,857.3 पर बंद हुआ।

दरअसल उम्मीद से बेहतर जीडीपी आंकड़ों से अमेरिकी बाजारों में गिरावट देखने को मिली है। लिहाजा जीडीपी के मजबूत आंकड़ों से क्यूई3 में जल्द कटौती के डर से वॉल स्ट्रीट सहम गया। साथ ही विदेशी मुद्रा के मुकाबले अमेरिकी डॉलर में मजबूती और बॉन्ड कीमतें बढ़ने से भी अमेरिकी बाजारों पर दबाव दिखा।

Wednesday, 6 November 2013

Rani Mukerji Celebrates Diwali with Aditya Chopra

rani mukerjee

मुंबई। अपने संबंधों पर हमेशा चुप्पी साधने वाले आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी ने इस बार की दिवाली एक साथ चोपड़ा बंगले पर मनाई। इस मौके पर रानी अपने माता-पिता कृष्णा और राम मुखर्जी, भाभी ज्योति और उनके दोनों बच्चों मायशा और वियान के साथ देखी गईं। इसके साथ ही उनकी अच्छी सहेली वैभवी मर्चेट भी वहां दिवाली के जश्न में रानी के साथ शामिल थीं।
सूत्र बताते हैं कि होने वाली बहूरानी के माता पिता आदित्य चोपड़ा की मां पामेला चोपड़ा के साथ ही दिखाई दिए। इस मौके पर केवल उदय चोपड़ा ही अमेरिका में होने के कारण इस जश्न में शामिल नहीं थे।
सूत्र ये भी बताते हैं कि रानी हमेशा ही चोपड़ा परिवार के सभी समारोह में हिस्सा लेती हैं। उन्होंने इस मौके पर आदि और वैभवी के साथ पटाखे भी छोड़े और सभी मेहमानों का उन्होंने खुद स्वागत किया। इससे पहले उन्होंने पामेला चोपड़ा के बर्थडे पार्टी की भी सारी जिम्मेदारी खुद संभाली थी।

रानी और आदि के उनके रिश्ते को लेकर हमेशा चुप रहने से कोई न कोई अटकलें लगती रहती हैं। इन दोनों ने आज तक अपने रिश्ते को खुले रूप से स्वीकार नहीं किया है पर रानी चोपड़ा परिवार के हर फंक्शन का हिस्सा जरूर होती हैं।


Gauri Attended Sohail's Bash Alone Before Big b's Diwali Party

salman khan

मुंबई। दिवाली की रात सोहेल खान की बर्थडे पार्टी में अकेले पहुंची गौरी खान ने सबको चौंका दिया। बिग द्वारा दी गई दिवाली पार्टी से पहले गौरी सोहेल की बर्थडे पार्टी में पहुंची, इसके बाद वो पति शाहरुख के साथ जलसा में बिग बी की पार्टी में शामिल हुईं।
एक सूत्र का कहना है कि ईद के मौके पर इफ्तार पार्टी के दौरान दोनों खान जबसे गले लगे हैं तबसे दोनों परिवारों के बीच रिश्ते सुधरे हुए लगते हैं। शायद शाहरुख ने गौरी के बहाने इसी की बात की पहल की है।

शाहरुख पहले ही कह चुके हैं कि अगर कोई अच्छी स्क्रिप्ट होगी तो सलमान के साथ काम करने में उन्हें कोई परेशानी नहीं है। सूत्र बताते हैं कि इस पार्टी में गौरी, महीप कपूर, नीलम कोठारी और भावना पांडे के साथ थीं। जिस वक्त गौरी पार्टी में थी सलमान भी वहीं मौजूद थे।

गौरी की मौजूदगी यह साफ करती है कि आने वाले दिनों में दोनों खान के बीच रिश्ते दोबारा मधुर हो सकते हैं और इनके फैन्स इन्हें एक साथ पर्दे पर देख सकते हैं। गौरी के अलावा इस पार्टी में शामिल होने वालों में सुनील शेंट्टी पत्नी माना शेंट्टी, अश्मित पटेल, डायरेक्टर अभिषेक कपूर अपनी गर्लफ्रेंड प्रज्ञा के साथ, युवराज सिंह, अम्रिता, शकील लड़क, करिश्मा कपूर, चंकी पांडे, पुलकित सम्राट, यश टोंक और हितेन पेंटल थे।


Monday, 4 November 2013

Sensex Fall from Record High, Nifty Fall

Sensex

नई दिल्ली। एशियाई बाजारों की कमजोरी का पूरा असर घरेलू बाजारों पर देखने को मिल रहा है। अमेरिकी बाजारों से अच्छे संकेतों के बावजूद एशियाई बाजारों में गिरावट है। वहीं, कुछ शेयरों में बिकवाली से घरेलू बाजारों में गिरावट हावी है। दिग्गज शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट देखने को मिल रही है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 111 अंक यानी 0.5 फीसद की गिरावट के साथ 21,128 के स्तर पर आ गया है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 30 अंक यानी 0.5 फीसद टूटकर 6,288 पर आ गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों की बात करें तो सोमवार के कारोबारी सत्र में डाओ जोंस 23.5 अंक यानी 0.15 फीसद की बढ़त के साथ 15,639 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एसएंडपी 500 इंडेक्स 6.3 अंक की तेजी के साथ 1,768 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डेक 14.5 अंक की मजबूती के साथ 3,936.6 पर बंद हुआ। वहीं अमेरिकी बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के बावजूद एशियाई बाजारों में कमजोरी का रुख है। जापान का बाजार निक्कई 22.3 अंक यानि 0.2 फीसद गिरकर 14,179 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं हैंगसैंग 197 अंक टूटकर 22,992.3 पर आ गया है।

Source- News in Hindi

Krrish3 Starts Well But 200 cr. Target is Far to Reach

krrish3

नई दिल्ली। एक महीने के सूखे के बाद दिवाली के मौके पर रिलीज हुई कृष-3 बॉक्स ऑफिस पर बहार लेकर आई है। पहले तीन दिन में इस फिल्म ने लगभग 72 करोड़ रुपए कमा लिए है। माना जा रहा है कि फिल्म एक हफ्ता पूरा होने से पहले ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी, लेकिन रितिक की नजर तो चेन्नई एक्सप्रेस के रिकॉर्ड पर है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया कि अपने पहले वीकेंड पर लगभग 72.8 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की। रितिक की इस फिल्म ने 25.5 शुक्रवार को, शनिवार को 23 करोड़ और रविवार को 24.3 करोड़ की कमाई की। फिल्म का यह कलेक्शन हिंदी के साथ तमिल और तेलगु शोज मिलाकर यह कमाई की।
कहा जा रहा है कि त्योहार की तैयारियों के चलते फिल्म के शाम के शो प्रभावित हुए। भारत-ऑस्ट्रेलिया के आखिरी वनडे मैच ने भी लोगों को घर से बाहर जाने नहीं दिया, जिसका असर कृष 3 के कारोबार पड़ा। हालांकि फिल्म को लेकर आ रही पॉजिटिव प्रतिक्रियाएं कहती हैं कि फिल्म आने वाले दिनों में अच्छा कारोबार करेगी।
कृष 3 अच्छा कारोबार करने के बाद भी चेन्नई एक्सप्रेस का तीन दिनों में 100 करोड़ की कमाई का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। अच्छी ओपनिंग भी यह विश्वास नहीं दिलाती कि कृष-3 200 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर चेन्नई एक्सप्रेस का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी। 

100 करोड़ से अधिक की कमाई करने के लिए कृष 3 के पास अभी और समय है क्योंकि 15 नवंबर से पहले कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। 15 नवंबर को संजय लीला भंसाली की रामलीला सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। इसमें मुख्य भूमिका में दीपिका पादुकोण और रणबीर सिंह हैं।

माना जा रहा है कृष 3 आराम से अग्निपथ के 123 करोड़ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पार कर जाएगी।

Big B celebrates Diwali with Film Fraternity

Amitabh Bachchan

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के घर दिवाली का सेलिब्रेशन जमकर हुआ। बिग बी के घर दिवाली पर मस्ती करने शाहरुख खान, रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ जैसे सितारे भी मौजूद थे।
बिग बी ने आज अपने यहां दिवाली सेलिब्रेशन पर आए सभी सितारों का ब्लॉग लिखकर शुक्रिया अदा किया। अमिता बच्चन ने बताया कि शाहरुख, रणबीर और कट्रीना के अलावा अनुष्का शर्मा, नेहा धूपिया, फराह खान, दिव्या दत्ता और सोनू सूद भी उनके यहां पधारे थे। बिग बी ने लिखा की बॉलीवुड के लोगों के साथ दिवाली मनाकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। पूरा बच्चन परिवार भी यहां मौजूद था।

अभिनेता सोनू सूद ने बिग बी, जया बच्चन, अभिषेक और ऐश्वर्या का शुक्रिया अदा किया। नेहा धूपिया भी बच्चन परिवार के साथ दिवाली मनाकर बेहद खुश दिखीं। नेहा ने कहा, 'अमिताभ बच्चन सर औश्र अपने भाई अभिषेक बच्चन का मैं शुक्रिया अदा करती हूं, जिन्होंने मेरी दिवाली को इतना स्पेशल बनाया।'

Friday, 1 November 2013

रोक-टोक न आई काम, चौतरफा जाम


कानपुर, एक प्रतिनिधि : धनतेरस पर खरीदारी के लिए बाजार निकले लोगों को जगह-जगह जाम में फंसना और वाहनों की पार्किग के लिए भटकना पड़ा। भारी भीड़ के आगे यातायात विभाग की सारी व्यवस्थाएं फेल हो गईं। जिसे जिधर मौका मिला, उधर घुसता रहा, जाम लगता रहा।

नवीन मार्केट में बीच सड़क तक खड़े वाहनों के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। माल रोड पर भी वाहन रेंगते रहे। बजरिया से जरीब चौकी जाने वाले मार्ग पर कोई यातायात व्यवस्था नहीं किए जाने से पीरोड पर जाम लगा रहा। 80 फिट रोड पर कभी जाम नहीं लगता है, लेकिन सड़क तक दुकानें सजने से यातायात फंसाव बना रहा। सर्वाधिक दिक्कत सीसामऊ, आर्यनगर, शास्त्री नगर, हटिया व जनरलगंज जैसे घने बाजारों में आई। गुमटी नंबर पांच चौराहा, कोकाकोला क्रासिंग पर ट्रैफिक टीम के हाथ खड़े करने से जीटी रोड पर रफ्तार बार-बार रुकती रही। मेस्टन रोड, मूलगंज, बादशाहीनाका, शिवाला में उमड़ी भीड़ के बीच सैकड़ों वाहन फंसे रहे। गोविंद नगर में चावला मार्केट, नंदलाल व सीटीआई चौराहे पर दिन भर ट्रैफिक रेंगता रहा तो शाम होते ही रुक गया। 

ट्रैफिक अफसर दिखे बेबस 

एसपी ट्रैफिक एमआर सिंह, सीओ ट्रैफिक आरके नायक, टीआई महमूद अली ने देर शाम गश्त कर व्यवस्था दुरुस्त करने का प्रयास किया लेकिन भारी भीड़ के आगे कोई दिशा निर्देश काम नहीं आए। 

पुल जाम, फंसे वाहन सवार 

दक्षिण व उत्तर क्षेत्र को जोड़ने वाले पुल भी जाम में जकड़े रहे। टाटमिल, गोविंदपुरी, झकरकटी, दादानगर व जूही पुल पर सारी व्यवस्था वाहनों की भारी भीड़ से चरमरा गई।

Source- News in Hindi

Thursday, 31 October 2013

Sensex reach all time high after 5 yrs

Sensex

नई दिल्ली। सेंसेक्स ने आखिरकार नए रिकॉर्ड स्तर तक चढ़ गया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स ने 21,247 का लाइफ टाइम हाई बनाया है। सेंसेक्स 5 साल 10 महीनों के अंतराल के बाद रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हुआ है। 10 जनवरी 2008 में सेंसेक्स ने 21,207 की नई ऊंचाई छुई थी।

विदेशी निवेशकों द्वारा की गई खरीदारी की वजह से साल 2013 में अब तक सेंसेक्स में 9.3 फीसद का उछाल आया है। विदेशी निवेशकों ने पिछले 20 सत्रों के दौरान करीब 16,000 करोड़ रुपये का निवेश किया।
सेंसेक्स ने इस तेजी के साथ जबर्दस्त तेजी की है। 28 अगस्त को सेंसेक्स ने 17,448.71 के इंट्राडे लॉ पर पहुंचा था। इसके बाद से बाजार ने 22 फीसद की बढ़त हासिल की है। उस वक्त डॉलर के मुकाबले रुपया भी 68.80 पर था। फार्मा, आईटी, ऑटो कंपनियों का प्रदर्शन