Showing posts with label Aditya Chopra. Show all posts
Showing posts with label Aditya Chopra. Show all posts

Monday, 6 January 2014

Bollywood weddings of 2014

मुंबई। बॉलीवुड के लिए शादी का सीजन है। जहां साल 2013 में ऋतिक-सुजैन का रिश्ता टूटा वहीं दूसरी तरफ साल 2014 की शुरुआत में जॉन अब्राहम की प्रिया रुंचाल के साथ शादी की खबर मिली। 

रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा-साल 2011 में खबर मिली थी कि बहुत जल्द ही रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। साल 2011 के साथ-साथ साल 2012 और 2013 बीत गया पर रानी मुखर्जी, आदित्य चोपड़ा की दुल्हनिया नहीं बनीं हालांकि बॉलीवुड सूत्रों के अनुसार साल 2014, 10 फरवरी को आदित्य-रानी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 

अहाना देओल और वैभव वोरा-
धर्मेद्र और हेमा मालिनी की छोटी बेटी अहाना फरवरी में वैभव वोरा के साथ शादी के बंधन में बंध जाएगी। अहाना की वैभव वोरा से मुलाकात एशा देओल की शादी में हुई थी और वहीं से दोनों ने एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में पसंद कर लिया था। बिपाशा बसु और हरमन बावेजा-जॉन अब्राहम ने प्रिया रुंचाल के साथ शादी कर ली इसलिए इस बात का कयास लगाया जा रहा है कि साल 2014 में बिपाशा बसु भी हरमन बावेजा के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

सोहा अली खान और कुणाल
खेमू-सोहा अली खान और कुणाल खेमू के रिश्ते पर इन दोनों के परिवार की मुहर लग चुकी है, खासतौर पर सैफ अली खान की। उम्मीद है कि साल 2014 में सोहा अली खान और कुणाल खेमू विवाह रचा लेंगे। 

अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत-सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी से फिल्मों का रुख कर लिया जिसके साथ ही उनका अंकिता लोखंड़े के साथ रिश्ता अगले पड़ाव की ओर बढ़ गया। साल 2014 में सुशांत-अंकिता की शादी लगभग सौ फीसदी तय है। 

प्रीति देसाई और अभय देओल-जब इतने सारे सितारे शादी के बंधन में बंध रहे हैं तो ऐसे में अभय देओल और प्रीति देसाई भी साल 2014 में एक-दूसरे के जीवनसाथी बन ही जाएंगे। 

यह तो रही उन जोड़ियों की बातें जो शायद साल 2014 में विवाह रचा लेंगी पर फिल्मी दुनिया में कुछ हस्तियां ऐसी भी हैं जिनके विवाह की उम्मीदें कोसों दूर तक भी नजर नहीं आ रही हैं। लगता है साल 2014 भी सलमान खान के लिए केवल नं0.1 बैचलर का खिताब बनकर ही रह जाएगा। प्रीति जिंटा, तब्बू ना जाने कितनी और ऐसी अभिनेत्रियों के नाम हैं जिन्हें शायद आप इस साल भी दुल्हन के रूप में देख पाएं। 

Wednesday, 6 November 2013

Rani Mukerji Celebrates Diwali with Aditya Chopra

rani mukerjee

मुंबई। अपने संबंधों पर हमेशा चुप्पी साधने वाले आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी ने इस बार की दिवाली एक साथ चोपड़ा बंगले पर मनाई। इस मौके पर रानी अपने माता-पिता कृष्णा और राम मुखर्जी, भाभी ज्योति और उनके दोनों बच्चों मायशा और वियान के साथ देखी गईं। इसके साथ ही उनकी अच्छी सहेली वैभवी मर्चेट भी वहां दिवाली के जश्न में रानी के साथ शामिल थीं।
सूत्र बताते हैं कि होने वाली बहूरानी के माता पिता आदित्य चोपड़ा की मां पामेला चोपड़ा के साथ ही दिखाई दिए। इस मौके पर केवल उदय चोपड़ा ही अमेरिका में होने के कारण इस जश्न में शामिल नहीं थे।
सूत्र ये भी बताते हैं कि रानी हमेशा ही चोपड़ा परिवार के सभी समारोह में हिस्सा लेती हैं। उन्होंने इस मौके पर आदि और वैभवी के साथ पटाखे भी छोड़े और सभी मेहमानों का उन्होंने खुद स्वागत किया। इससे पहले उन्होंने पामेला चोपड़ा के बर्थडे पार्टी की भी सारी जिम्मेदारी खुद संभाली थी।

रानी और आदि के उनके रिश्ते को लेकर हमेशा चुप रहने से कोई न कोई अटकलें लगती रहती हैं। इन दोनों ने आज तक अपने रिश्ते को खुले रूप से स्वीकार नहीं किया है पर रानी चोपड़ा परिवार के हर फंक्शन का हिस्सा जरूर होती हैं।