Showing posts with label harman baweja. Show all posts
Showing posts with label harman baweja. Show all posts

Wednesday, 8 January 2014

Bipasha basu will marry harman baweja this year

मुंबई। अपने पूर्व ब्वॉयफ्रेंड जॉन अब्राहम के शादी कर लेने के बाद बिल्लो रानी यानी बिपाशा बसु भी घर बसाने की तैयारी में हैं। सूत्रों के मुताबिक जॉन द्वारा अपनी शादी की घोषणा ट्विटर पर किए जाने से पहले ही बिपाशा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड हरमन बावेजा के साथ इस साल शादी करने का फैसला कर लिया था। दोनों अपने संबंधों को लेकर बेहद गंभीर हैं। हालांकि बिपाशा अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा हरमन की फिल्म ढिश्कियाऊ के रिलीज होने के बाद करेंगी। इस फिल्म की निर्माता शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा हैं। फिल्म के अगस्त में रिलीज होने की संभावना है। शादी को लेकर बिपाशा के माता पिता ने हरमन के पिता निर्माता हैरी बावेजा और उनकी मां पम्मी से उनके घर पर मुलाकात की थी। उसके बाद दोनों परिवार कई बार मुलाकात कर चुके हैं। बिपाशा और हरमन को पहली बार दिसंबर, 2012 में जैकी भगनानी के जन्मदिन की पार्टी में एकसाथ देखा गया था। पिछले साल बिपाशा से मिलने के लिए हरमन लंदन भी गए थे जहां वह फिल्म हमशक्ल की शूटिंग में व्यस्त थीं। गत सोमवार को अपना जन्मदिन भी बिपाशा ने हरमन के साथ ही मनाया। याद दिलाते चलें कि करीब एक दशक तक एक-दूसरे का साथ निभाने वाले जॉन और बिपाशा तीन साल पहले अलग हो गए थे। जॉन ने हाल ही में इन्वेस्टमेंट बैंकर प्रिया रुंचाल से शादी की है। ऐसे में 'बिल्लो रानी' कैसे पीछे रह सकती हैं। 

Monday, 6 January 2014

Bollywood weddings of 2014

मुंबई। बॉलीवुड के लिए शादी का सीजन है। जहां साल 2013 में ऋतिक-सुजैन का रिश्ता टूटा वहीं दूसरी तरफ साल 2014 की शुरुआत में जॉन अब्राहम की प्रिया रुंचाल के साथ शादी की खबर मिली। 

रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा-साल 2011 में खबर मिली थी कि बहुत जल्द ही रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। साल 2011 के साथ-साथ साल 2012 और 2013 बीत गया पर रानी मुखर्जी, आदित्य चोपड़ा की दुल्हनिया नहीं बनीं हालांकि बॉलीवुड सूत्रों के अनुसार साल 2014, 10 फरवरी को आदित्य-रानी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 

अहाना देओल और वैभव वोरा-
धर्मेद्र और हेमा मालिनी की छोटी बेटी अहाना फरवरी में वैभव वोरा के साथ शादी के बंधन में बंध जाएगी। अहाना की वैभव वोरा से मुलाकात एशा देओल की शादी में हुई थी और वहीं से दोनों ने एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में पसंद कर लिया था। बिपाशा बसु और हरमन बावेजा-जॉन अब्राहम ने प्रिया रुंचाल के साथ शादी कर ली इसलिए इस बात का कयास लगाया जा रहा है कि साल 2014 में बिपाशा बसु भी हरमन बावेजा के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

सोहा अली खान और कुणाल
खेमू-सोहा अली खान और कुणाल खेमू के रिश्ते पर इन दोनों के परिवार की मुहर लग चुकी है, खासतौर पर सैफ अली खान की। उम्मीद है कि साल 2014 में सोहा अली खान और कुणाल खेमू विवाह रचा लेंगे। 

अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत-सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी से फिल्मों का रुख कर लिया जिसके साथ ही उनका अंकिता लोखंड़े के साथ रिश्ता अगले पड़ाव की ओर बढ़ गया। साल 2014 में सुशांत-अंकिता की शादी लगभग सौ फीसदी तय है। 

प्रीति देसाई और अभय देओल-जब इतने सारे सितारे शादी के बंधन में बंध रहे हैं तो ऐसे में अभय देओल और प्रीति देसाई भी साल 2014 में एक-दूसरे के जीवनसाथी बन ही जाएंगे। 

यह तो रही उन जोड़ियों की बातें जो शायद साल 2014 में विवाह रचा लेंगी पर फिल्मी दुनिया में कुछ हस्तियां ऐसी भी हैं जिनके विवाह की उम्मीदें कोसों दूर तक भी नजर नहीं आ रही हैं। लगता है साल 2014 भी सलमान खान के लिए केवल नं0.1 बैचलर का खिताब बनकर ही रह जाएगा। प्रीति जिंटा, तब्बू ना जाने कितनी और ऐसी अभिनेत्रियों के नाम हैं जिन्हें शायद आप इस साल भी दुल्हन के रूप में देख पाएं।