Showing posts with label Marriage. Show all posts
Showing posts with label Marriage. Show all posts

Monday, 13 June 2016

एयर होस्टेस पर आया मोदी के मंत्री का दिल, अगस्त में करेंगे शादी!

मोदी सरकार में केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो ने एक एयरहोस्टेस से सगाई कर ली है। खबर है कि वह एक अगस्त को शादी करेंगे। उनकी एयर होस्टेस मंगेतर का नाम रचना शर्मा है।

बाबुल की नजरें रचना से फ्लाइट में टकराई थीं। एक इंटरव्यू में बाबुल ने अपने रिलेशन को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने अपने शादी के प्लान के बारे में बताया है कि पिछले दो साल से उनकी किस्मत में हवाई सफर ज्यादा लिख गया है। जमीन से हजारों फीट ऊंचाई पर मुलाकात हुई। ऐसा लग रहा था कि कोई इसकी स्कि्रप्ट लिखकर बैठा हो। अगली फ्लाइट में रचना से फिर बात हुई।

फिर उसका नंबर लिया और हम लोगों में बातचीत होने लगी। इन दो सफर के बीच केवल 10 दिन का अंतर था। बाबुल सुप्रियो की यह दूसरी शादी है। पहली शादी से एक बेटी है। हालांकि पहली पत्नी के साथ उनका तलाक हो चुका है। राजनीति में आने से पहले कई गीत गाने वाले बाबुल सुप्रियो की पहली शादी रिया से 1995 में हुई थी और 2006 में तलाक हो गया था। रिया के साथ बाबुल की मुलाकात शाहरुख खान के एक प्रोग्राम में टोरंटो में हुई थी। दोनों से एक बेटी शर्मीली है जिसका जन्म 2002 में हुआ था।  Read more http://www.jagran.com/

Wednesday, 11 May 2016

प्रियंका चोपड़ा की मां ने बता ही दिया, कब करेंगी वो शादी

मौजूदा समय में बॉलीवुड में ऐसी बहुत ही कम अभिनेत्रियां हैं, जिनके किसी अफेयर की चर्चा नहीं है और उनमें एक प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हैं। इस वक्त वो सिर्फ और सिर्फ अपने काम पर फोकस कर रही हैं और नतीजा सबके सामने है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका छाई हुई हैं। वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ में कामयााबी के नए झंडे गाड़ती जा रही हैं। ऐसे में पर्सनल लाइफ में भी उनके आगे बढ़ने को लेकर सवाल पूछा जाना तो लाजिमी है और जहां बात किसी की शादी की होती है तो इस सवाल का जवाब उनकी मां से बेहतर और कौन दे सकता है।

प्रियंका की भोजपुरी प्रोडक्शन फिल्म 'बम बम बोल रहा है काशी' के लिए आयोजित एक इवेंट में उनकी मां मधु चोपड़ा से पूछ ही लिया गया कि उनकी बेटी कब शादी करेगी? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि प्रियंका शादी करेगी जब एक रिलेशनशिप के लिए उनके पास पर्याप्त समय होगा। मधु चोपड़ा ने कहा, 'आजकल मैं देख रही हूं कई शादियां असफल हो रही हैं। लोगों के पास एक दूसरे को बर्दाश्त करने की क्षमता नहीं है और अपने रिलेश्ाानशिप के लिए उनके पास समय नहीं है। इसलिए जब प्रियंका उस स्टेज पर पहुंच जाएंगी, जब उनके पास अपने रिलेशनशिप के लिए पर्याप्त समय होगा और इसकी जरूरतों व मांगों को पूरा करने पर ध्यान दे पाएंगी, तब वो शादी कर लेंगी।'

प्रियंका की मां के मुताबिक, ऐसा नहीं है कि आप किसी निश्चित उम्र के हो गए तो अब आपकी शादी का समय हो गया। यह शादी करने के लिए सही आधार नहीं है। आपको बता दें कि 33 साल की हो चुकीं प्रियंका इन दिनों अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' के साथ अमेरिकन टीवी शाेे 'क्वांटिको' की शूटिंग में व्यस्त हैं। एक समय में उनका नाम शाहिद कपूर, हरमन बावेजा जैसे सितारों से भी जुड़ चुका है। खैर, देखते हैं प्रियंका के लिए कब वो समय आएगा, जब उनके पास किसी रिलेशनशिप के लिए पर्याप्त समय होगा।  Read more http://www.jagran.com/

Wednesday, 8 January 2014

Bipasha basu will marry harman baweja this year

मुंबई। अपने पूर्व ब्वॉयफ्रेंड जॉन अब्राहम के शादी कर लेने के बाद बिल्लो रानी यानी बिपाशा बसु भी घर बसाने की तैयारी में हैं। सूत्रों के मुताबिक जॉन द्वारा अपनी शादी की घोषणा ट्विटर पर किए जाने से पहले ही बिपाशा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड हरमन बावेजा के साथ इस साल शादी करने का फैसला कर लिया था। दोनों अपने संबंधों को लेकर बेहद गंभीर हैं। हालांकि बिपाशा अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा हरमन की फिल्म ढिश्कियाऊ के रिलीज होने के बाद करेंगी। इस फिल्म की निर्माता शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा हैं। फिल्म के अगस्त में रिलीज होने की संभावना है। शादी को लेकर बिपाशा के माता पिता ने हरमन के पिता निर्माता हैरी बावेजा और उनकी मां पम्मी से उनके घर पर मुलाकात की थी। उसके बाद दोनों परिवार कई बार मुलाकात कर चुके हैं। बिपाशा और हरमन को पहली बार दिसंबर, 2012 में जैकी भगनानी के जन्मदिन की पार्टी में एकसाथ देखा गया था। पिछले साल बिपाशा से मिलने के लिए हरमन लंदन भी गए थे जहां वह फिल्म हमशक्ल की शूटिंग में व्यस्त थीं। गत सोमवार को अपना जन्मदिन भी बिपाशा ने हरमन के साथ ही मनाया। याद दिलाते चलें कि करीब एक दशक तक एक-दूसरे का साथ निभाने वाले जॉन और बिपाशा तीन साल पहले अलग हो गए थे। जॉन ने हाल ही में इन्वेस्टमेंट बैंकर प्रिया रुंचाल से शादी की है। ऐसे में 'बिल्लो रानी' कैसे पीछे रह सकती हैं। 

Husband returns home after spoiled relation

बरेली, जागरण संवाददाता। बुजुर्गो से किस्सा सिर्फ कहानियों में सुना था, नौजवान फिल्मों में देखकर जवां हुए और विज्ञान हमेशा इसे नकारता रहा..। जी हां, ग्यारह साल पहले जिस युवक को सांप के काटने पर नदी में बहा दिया गया था, वह घर लौट आया है.. बिल्कुल सही सलामत। बेटे को जीवित देख परिवार निहाल है। गांव में कौतूहल है, लेकिन एक दिल असमंजस में डूबा जा रहा है। जिस 'सुहाग' के उजड़ने पर उसने दूसरे का दामन थाम लिया था। जिंदगी की डगर पर आगे कदम बढ़ा दिए थे, अब वही सामने खड़ा है। परिवार वाले फैसला मर्जी पर छोड़ रहे हैं लेकिन वक्त का तकाजा ऐसा करने से रोक रहा है। इसी उधेड़बुन में उसके दिन और रात गुजर रहे हैं लेकिन हल..सूझ नहीं रहा।

हम वास्तव में अंधविश्वास को बढ़ावा देना नहीं चाहते लेकिन जो कहानी सामने आई है, वो वाकई रोमांचित करने वाली है। सच जो भी हो लेकिन हकीकत वर्षो बाद सामने जिंदा खड़ा इंसान है। वह इंसान जिसे परिवार भी मरा हुआ समझकर पानी में बहा आया था। किस्सा 11 साल पहले का है। देवरनिया के भुडुवा गांव के 25 साल के छत्रपाल को खेत में काम करते समय सांप ने काट लिया था। होश न आने पर परिजनों ने उसे नदी में बहा दिया। वक्त बीतता गया। परिवार ने बेटे की मौत के गम को भुलाना शुरू कर दिया। सभी की चिंता उसकी गर्भवती पत्नी उर्मिला को लेकर थी।

आखिर में रिश्तेदारों की पंचायत बैठी और तय हुआ कि उर्मिला को छत्रपाल के छोटे भाई तेजपाल के साथ बैठा दें यानी अघोषित विवाह कर दिया जाए। सभी की सहमति के बाद नत्थूलाल ने बेटे तेजपाल को बहू के साथ रहने की अनुमति दे दी। लगा सबकुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन इस बीच परिवार पर एक और वज्रपात हुआ। गर्भ में पल रहा उर्मिला का बच्चा बच नहीं सका। तेजपाल से उर्मिला को दो बच्चे हुए।

सोमवार को एकाएक इस परिवार में फिर तूफान आया लेकिन खुशखबरी लेकर। वर्षो बाद अचानक छत्रपाल घर पहुंच गया। उसे देखकर किसी को आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा था लेकिन यह सच था। इसके बाद इस 'चमत्कार' को लेकर कौतूहल भरे सवालों की बौछार शुरू हो गई। जो सामने आया, वह भी काफी चौंकाने वाला था। छत्रपाल के मुताबिक, वह बेहोशी की हालत में नदी में बहता हुआ बदायूं इलाके में पहुंच गया था। वहां पास में ही सपेरों की बस्ती थी। वे उसे ले आए और जिंदा देख इलाज शुरू कर दिया। जब वह ठीक हो गया तो घर लौटने के बजाए साथ रख लिया। छात्रपाल ने बताया कि पिछले दिनों वह ढकिया गांव पहुंचा तो परिवार वाले मिलने पहुंचे लेकिन सपेरों ने उसे नहीं छोड़ा। सोमवार को वह एक सपेरे के साथ भुडुवा पहुंचा, अपने घर। परिजनों के मुताबिक, उन्होंने छत्रपाल को देखते ही पहचान लिया। सभी की आंखों से आंसू छलक पड़े। पत्नी उर्मिला की खुशी का ठिकाना नहीं रहा लेकिन वह असमंजस के समंदर में डूब गई।

उर्मिला बोली-मेरे लिए तो दोनों 'परमेश्वर'

रिश्तों की भंवर में फंसी उर्मिला असमंजस में है। एक ओर पहला पति है, जिसके साथ सात जन्मों तक साथ रहने के लिए फेरे लिए। दूसरी ओर वो शख्स, जिसने मुश्किल की घड़ी में उसका हाथ थामा। परिजनों ने फैसला उर्मिला पर ही छोड़ा है लेकिन वह दोनों का साथ छोड़ने को राजी नहीं। वह कहती है-मेरे लिए तो दोनों ही परमेश्वर हैं। वे राजी हुए तो वह दोनों की अर्धाग्नी बनकर जी लेगी। 

बता दें, उर्मिला फिलहाल छात्रपाल के छोटे भाई तेजपाल के साथ रह रही है। छत्रपाल की वापसी के बाद से ही हर किसी के मन में एक ही सवाल है, आखिर उर्मिला का क्या होगा? वह किसके साथ रहेगी? परिजन उसे पहले ही फैसला लेने की आजादी दे चुके हैं। लिहाजा उर्मिला कहती है-वह दोनों को ही पति मानती है और उनसे रिश्ता रखेगी। धर्म व समाज चाहे जो भी कहे। 

छत्रपाल को ले गए सपेरे

दो दिन रुकने के बाद सपेरे छत्रपाल को फिलहाल अपने साथ ले गए हैं। उनका कहना है कि पश्चिम बंगाल में गुरुजी के पास विशेष पूजा करनी है। उसके बाद वे छात्रपाल को घर छोड़ जाएंगे।

Monday, 6 January 2014

Salman khan ties the knot with her 10 years old girlfriend

मुंबई। लो जी वो दिन आ ही गया। जब सलमान खान ने कुबूल है कहकर किसी को अपना जीवन साथी बना लिया। ये सुनकर लाखों हसीनाओं का दिल तो टूट ही गया होगा, लेकिन लड़कियों अपना दिल जरा संभाल लो, उदास मत होना। 

जी हां हम दबंग खान की शादी की नहीं बल्कि कॉरियोग्राफर सलमान खान की बात कर रहे हैं। डांस इंडिया डांस-1 के विजेता सलमान खान ने अपनी दस साल पुरानी गर्लफ्रेंड फैजा हरमैन से निकाह कर लिया है। दोनों कई सालों से एक दूसरे से प्यार करते आए हैं। दोनों ने 27 दिसंबर को बेंगलूर में निकाह किया। फैजा एक एयरलाइंस कंपनी में काम करती हैं। पिछले सात सालों से दूर रहने के बावजूद दोनों के बीच प्यार कभी कम नहीं हुआ। 

इस सलमान खान का पूरा सलमान यूसुफ खान है। ये सलमान बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के साथ उनकी फिल्म वॉटेंड के गाने पर डांस कर चुके हैं। तस्वीर में आप सर्कल में सलमान यूसुफ खान को सलमान खान के साथ देख सकते हैं। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'एबीसीडी: एनी बॉडी कैन डांस' में उन्होंने एक्टर के तौर पर डेब्यू किया था। 

डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा के दौरान सलमान का नाम उनकी डांस पार्टनर दृष्टि धामी के साथ जोड़ा गया था। चर्चा थी कि दोनों के बीच कुछ खिचड़ी पक रही है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था।

सलमान बेहतरीन डांसर के साथ-साथ एक अच्छे एक्टर भी हैं। उन्होंने झलका दिखला जा के लेटेस्ट सीजन में भी हिस्सा लिया था।

OMG, Salman khan don't want to get marry now, Happy to be single now

मुंबई। नए साल के शुरू होते ही बॉलीवुड में इस बात का जिक्र भी जोरों से होने लगा कि बॉलीवुड के मिस्टर हैंडसम सलमान खान आखिर कब अपने सिर पर सेहरा बांधेंगे? लेकिन सल्लू मियां ने ये कहकर सबका दिल तोड़ दिया कि वे फिलहाल शादी के मूड में नहीं हैं। जी हां उन्होंने साफ कहा कि वे अपने 'सिंगल स्टेटस' से बहुत खुश हैं।

सलमान ने एक इंटरव्यू में कहा कि वे अभी शादी के लिए तैयार नहीं हैं। हां उन्होंने ये भी कहा कि अगर कोई लड़की उनके जीवन में आना चाहती हैं तो उसका स्वागत है, लेकिन वो उनसे कोई उम्मीद न रखें। उन्होंने कहा कि अकेले रहने में जो मजा है वो किसी और चीज में नहीं हैं। उन्हें हर चीज के लिए किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं है। हर वक्त किसी एक का खयाल दिमाग में रखना और बाकी सारी चीजें भूल जाना कहां कि समझदारी है। हालांकि उन्होंने इसके साथ यह भी कहा कि वे लड़कियों की खूब इज्जत करते हैं। उन्होंने कहा कि जब शादी करनी होगी किसी से जुड़ना होगा वे जुड़ने के लिए तैयार हैं, लेकिन फिलहाल सिंगल रहना पसंद करेंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले भी सल्लू ने करण के टॉक शो में कहा था कि वे फिलहाल इतने कमिटेड होने को तैयार नहीं हैं। हम सब जानते हैं कि सलमान खान का नाम बॉलीवुड की कई हसीनाओं के साथ जोड़ा गया है। कभी कट्रीना कैफ, ऐश्वर्या राय बच्चन, संगीता बिजलानी। लेकिन सलमान खान ने खुलेआम अपने रिश्ते के बारे में बात की है।

Krmas over 14: Barat 12 days of the monsoon, torrential ascendant

वाराणसी। शादी विवाह की चिंताओं को लेकर परेशान लोग इस बार लग्न तिथियों की उपलब्धता को लेकर मगन हैं। इस बार लग्नों का मानो धमाल है, 14 जनवरी को खरमास खत्म .और 18 जनवरी से बरात का मानसून छाने को तैयार है। जनवरी के दूसरे पखवारे से मार्च के पहले पखवारे भर घनघोर लग्न और बरातें। इन 56 दिनों में ही 37 लग्न जिसमें ग्रह नक्षत्रों की गणना के हिसाब से सात खास लेकिन युवा पीढ़ी को आठवां अर्थात 14 फरवरी खासतौर पर रास आ रहा है। 

बैंड-बाजा-बराती- जनवरी में 18 से 28 तक लगातार तो फरवरी में भी तीन से 27 के बीच कुछ एक दिनों को छोड़कर 19 लग्न हैं। मार्च के चौदह दिनों में सात दिन बैंड बाजा और बारातियों के नाम होंगे। मार्च की 14 तारीख बीतते ही 15 को रात 1.05 बजे खरमास लग जा रहा। हालांकि इसके बाद भी विवाह लग्नों की खोज गणना से अधिक मनना के आधार पर जारी है। 

चमकेगा सहालग का बाजार-
खरमास के कारण खरीदारी में रोड़े हैं पर कुछ हद तक लोगों ने बाईपास के नाना तरीके इजाद कर मिथक भी तोड़े हैं। खरीद बिक्री भले ही न हो रही हो, आर्डर धड़ाधड़ दिए और लिए जा रहे हैं। इसकी गरमाहट दुकानों व गोदामों के अंदरखाने तक दिख रही है। यानी बस सूर्य के 14 जनवरी को मकर राशि में आने का इंतजार और चमक उठेगा सहालग का बाजार। 

काउंटरों पर बुकिंग की भीड़- खरमास के कारण खरीदारी भले न हो रही हो लेकिन शोरूमों के काउंटर पर बुकिंग से सांस लेने की फुर्सत नहीं। इलेक्ट्रानिक आइटम, फर्नीचर, गहने, दो या चार पहिया वाहनों के धड़ाधड़ आर्डर दिए लिए जा रहे। इसमें वाराणसी सहित आस पास के जिलों में भी आपूर्ति की जानी है। 

उफ, टेलरों का 'ट्रेलर'- खरमास के बाद 'लगनहट' शुरू होने में तीन दिन का समय। ऐसे में टेलरों (दर्जियों) का ट्रेलर देखते बन रहा। ड्रेस डिजाइनर उत्तम मुखर्जी के अनुसार दो माह तक की एडवांस बुकिंग है। इसमें ही 17 मार्च को होली भी पड़ रही। 

56 दिन में 37 तिथियां-
जनवरी में 11 लग्न- 18 से 28 तक लगातार।
फरवरी में 19 लग्न- 3, 4, 5, 8, 9, 10, 14 से 22 तक 24 से 27 तक।
मार्च में 7 लग्न- 2, 3, 4, 7, 8, 9 और 14 को खास लग्न।
जनवरी- 22, 23, 25
फरवरी- 5, 6, 16, 19
मार्च- 7 और 8 

लॉन, बैंड की बुकिंग अब सपना-
भले लगन इस बार खूब हो लेकिन खास दिनों के लिए लान, होटलों व बैंड बाजा की बुकिंग फुल हो चुकी है। खरमास के पहले ही इसका कोटा फुल हो गया। इससे लोगों को दुखी मन से आगे पीछे का दिन भी चुनना पड़ रहा है। 

Saturday, 4 January 2014

Why John married Priya Runchal so early?

मुंबई। अभिनेता जॉन अब्राहम और उनकी तीन साल पुरानी दोस्त प्रिया रंचाल शादी के बंधन में बंध गए। जॉन की इस खबर ने उनके फैंस को चौंका दिया है। सबके दिल में बस एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर जॉन ने जीवन का इतना बड़ा फैसला जल्दबाजी में क्यों लिया। जॉन ने रातों रात इस रिश्ते को अपना नाम दे दिया। कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रिया और वे कई सालों से साथ हैं और प्रिया अब फैमली प्लानिंग कर रही हैं, इसलिए जॉन को उनका साथ देना ही था।

जॉन की हड़बड़ी में हुई इस शादी के पीछे कई कारणों का हवाला दिया जा रहा है। कुछ लोग कह रहे हैं कि वे और प्रिया काफी समय से साथ साथ हैं, ऐसे में इस रिश्ते को नाम देना जरूरी था। कहीं चर्चा है कि जॉन ने भावुक होकर भावनाओं में बहकर जल्दी में ये फैसला लिया है। साल 2013 के अंत में 28 दिसंबर को दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर साथ दिखाई दिए थे।

कुछ दिनों पहले खबरें आ रहीं थीं कि साल 2011 में ही प्रिया और जॉन ने शादी कर ली है। बस इसकी औपचारिक तौर पर घोषणा नहीं की थी। नए साल में उन्होंने ये काम भी कर दिया। इसलिए वे अब तक चुप बैठे थे। हालांकि अभी कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा, लेकिन जॉन के ट्वीट से तो यही लगता है कि उन्होंने एक दो दिन में ही ये फैसला लिया है।

गौरतलब है कि साल 2011 में उन्होंने अभिनेत्री बिपाशा बसु के साथ ब्रेक अप किया था और प्रिया के करीब आए थे। (मिड डे)

Friday, 3 January 2014

Priya and john abraham met like in this way

 
मुंबई। तीन साल से अच्छे दोस्त की तरह बैंकर प्रिया रुंचल का साथ निभाने वाले अभिनेता जॉन अब्राहम ने आखिरकार इस रिश्ते को नाम दे ही दिया। जॉन ने साल की शुरुआत में प्रिया को तोहफे के रुप में अपनी दुल्हन बना लिया। जॉन ने कभी सोचा भी नहीं था कि एक कॉमन फ्रैंड के जरिए हुई उन दोनों की ये छोटी सी मुलाकात इस मुकाम पर पहुंच जाएगी। हालांकि जॉन ने कभी भी प्रिया और अपने रिश्ते से इंकार नहीं किया है और आज वे इस रिश्ते से जुड़ गए हैं।

तो ऐसे मिले थे प्रिया और जॉन
कभी माना जाता था कि दोनों किसी जिम में साथ वर्कआउट करते हुए मिले थे, लेकिन बाद में जॉन ने किसी इंटरव्यू के दौरान अपने और प्रिया की मुलाकात पर से पर्दा उठाया। उन्होंने बताया कि वे दोनों किसी कॉमन फ्रैंड के जरिए मिले थे। जो फ्रैंड व‌र्ल्ड बैंक में काम करता था। जैसा कि आप जानते हैं कि प्रिया एक इंवेस्टमेंट बैंकर हैं। इस दौरान ही दोनों मिले और ये मुलाकात दोस्ती में बदल गई। 

बिपाशा से रिश्ते के बाद भी प्रिया से हुईं आंखें चार
जी हां साल 2010 में बांद्रा के एक जिम में जहां बिपाशा बसु और जॉन पहले से ही वर्क आउट करने जाते थे, वहीं प्रिया ने भी जाना शुरू किया। इस दौरान जॉन प्रिया एक दूसरे को देखने लगे और दोनों की आंखें चार हो गईं। ये सब बिपाशा की आंखों के सामना हो रहा था, लेकिन उन्होंने कभी इसपर ध्यान नहीं दिया या वे इसे नजरअंदाज करना चाहती थीं। 

धीरे-धीरे वे बिपाशा से दूर होते गए और प्रिया के पास आते गए। चर्चा होने लगी कि उन्होंने बिपाशा को धोखा दिया और उनका नाम प्रिया के साथ जोड़े जाने लगा। दोनों कई जगहों पर साथ दिखने लगे। आखिरकार जॉन ने साल 2011 में बिपाशा के साथ अपना रिश्ता तोड़ दिया और प्रिया के साथ अपने रिश्ते का आगाज किया। जॉन ने हमेशा से ही अपने इस नए रिश्ते को दिल से स्वीकार किया है। वे मीडिया के सवालों से कभी भी परहेज नहीं करते हैं।

उन्होंने साल 2012 में ही कह दिया था कि वे प्रिया से जल्द ही शादी करेंगे। साल 2013 के अप्रैल महीने में कुछ इस तरह की खबरें आने लगीं थीं कि दोनों ने लॉस एंजिलिस में शादी कर ली है। जबकि ऐसा कुछ भी नहीं था। उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए 2013 के अंत में घोषणा की वे जल्द ही प्रिया को अपनी दुल्हन बनाएंगे।
गौरतलब है कि साल 2014 की शुरुआत में ही उन्होंने अपना वादा पूरा किया और गुपचुप तरीके से प्रिया को अपनी दुल्हन बनाया।

Thursday, 2 January 2014

John Abraham becomes John priya abraham

मुंबई। लंबे समय से प्यार के रिश्ते में बंधे अभिनेता जॉन अब्राहम ने आखिरकार अपनी दोस्त प्रिया रूंचा को अपना जीवन साथी बना ही लिया। माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर से मिली जानकारी के मुताबिक जॉन और प्रिया शादी के बंधन में बंध गए हैं। हालांकि ये शादी बहुत ही निजी और गोपनीय तरीके से हुई है। 

जॉन के ट्विटर अकाउंट पर जारी संदेश से इस बात का पता चला है कि जॉन ने अपनी गर्लफ्रैंड प्रिया रूंचा से सात फेरे लिए हैं। जॉन ने कुछ दिनों पहले ट्वीट किया था कि वे कुछ दिनों के लिए बाहर जा रहे हैं। उनके लिए जिसका जो भी संदेश हो ट्विटर पर छोड़ दिया जाए। इससे साफ पता चलता है कि वे काफी दिनों से ही इसकी योजना बना रहे होंगे। हालांकि उन्होंने इसका खुले आम इजहार नहीं किया। सूत्रों के मुताबिक उनकी शादी उनके कुछ निजी लोगों की मौजूदगी में ही हुई है। 

गौरतलब है कि दोनों मुंबई में एक इवेंट के दौरान मिले थे और फिर धीरे धीरे दोनों की दोस्ती गहरी होती गई। जॉन पहले बिपाशा बसु से प्यार करते थे। साल 2011 में दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद से जॉन प्रिया के साथ डेटिंग कर रहे हैं। दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं।