Monday, 6 January 2014

OMG, Salman khan don't want to get marry now, Happy to be single now

मुंबई। नए साल के शुरू होते ही बॉलीवुड में इस बात का जिक्र भी जोरों से होने लगा कि बॉलीवुड के मिस्टर हैंडसम सलमान खान आखिर कब अपने सिर पर सेहरा बांधेंगे? लेकिन सल्लू मियां ने ये कहकर सबका दिल तोड़ दिया कि वे फिलहाल शादी के मूड में नहीं हैं। जी हां उन्होंने साफ कहा कि वे अपने 'सिंगल स्टेटस' से बहुत खुश हैं।

सलमान ने एक इंटरव्यू में कहा कि वे अभी शादी के लिए तैयार नहीं हैं। हां उन्होंने ये भी कहा कि अगर कोई लड़की उनके जीवन में आना चाहती हैं तो उसका स्वागत है, लेकिन वो उनसे कोई उम्मीद न रखें। उन्होंने कहा कि अकेले रहने में जो मजा है वो किसी और चीज में नहीं हैं। उन्हें हर चीज के लिए किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं है। हर वक्त किसी एक का खयाल दिमाग में रखना और बाकी सारी चीजें भूल जाना कहां कि समझदारी है। हालांकि उन्होंने इसके साथ यह भी कहा कि वे लड़कियों की खूब इज्जत करते हैं। उन्होंने कहा कि जब शादी करनी होगी किसी से जुड़ना होगा वे जुड़ने के लिए तैयार हैं, लेकिन फिलहाल सिंगल रहना पसंद करेंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले भी सल्लू ने करण के टॉक शो में कहा था कि वे फिलहाल इतने कमिटेड होने को तैयार नहीं हैं। हम सब जानते हैं कि सलमान खान का नाम बॉलीवुड की कई हसीनाओं के साथ जोड़ा गया है। कभी कट्रीना कैफ, ऐश्वर्या राय बच्चन, संगीता बिजलानी। लेकिन सलमान खान ने खुलेआम अपने रिश्ते के बारे में बात की है।

No comments:

Post a Comment