Showing posts with label tweets. Show all posts
Showing posts with label tweets. Show all posts

Tuesday, 19 April 2016

रजनीकांत को लेकर राम गोपाल वर्मा ने किए ऐसे ट्वीट्स कि जान पर बन आई!

राम गोपाल वर्मा अक्सर अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसे ट्वीट्स किए हैं, जिसकी वजह से रजनीकांत के फैंस उनसे नाराज हो गए हैं और उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। दरअसल, रामू द्वारा किए गए ट्वीट्स रजनीकांत से जुड़े थे, जिनमें उन्होंने रजनीकांत के लुक पर टिप्पणी किया है।

राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'वीरप्पन' का खून-खराबे से भरा ट्रेलर रिलीज

ट्वीट्स के मुताबिक, रामू का कहना था कि बुरा दिखने के बावजूद रजनीकांत इतने बड़े सुपरस्टार हैं और यह विवाद तब शुरू हुआ, जब बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने 'रोबोट 2' के सेट से रजनीकांत के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की और वो तेजी से वायरल हो गई। इस पर ही रामू ने एक के बाद एक ट्वीट्स कर डाले। इस मामले में कमाल आर खान उर्फ केआरके भी पीछे नहीं रहे। अब भला जिस शख्स को 'साउथ का भगवान' माना जाता है, उसके बारे में इस तरह की बातें फैंस को कहां बर्दाश्त होने वालीं। फिर क्या, ट्विटर पर शुरू हो गया रामू की आलोचनाओं का दौर।

रणदीप से मिलने अस्पताल पहुंचे पिता-बहन, 'सुल्तान' के सेट पर हो गए थे बेहोश

अब इस पूरे विवाद पर रामू ने सफाई दी है। समाचार एजेंसी 'आईएनएस' के मुताबिक, रामू ने कहा, 'मेरे ख्याल से कुछ रजनी फैंस इतने बेवकूफ हैं कि वो समझ नहीं पा रहे हैं मैं उन्हें कॉम्प्लिमेंट दे रहा था। अगर कोई बहुत ही हैंडसम शख्स एक बड़ा स्टार बनता है तो इसमें कौन सी बड़ी बात है। यह हमेशा होता है। मगर रजनीकांत जैसा दिखने वाला शख्स एक बड़ा स्टार बनता है तो यह कॉम्प्लिमेंट है। रामू के मुताबिक, भगवान ने रजनीकांत को दूसरों से बहुत कुछ ज्यादा दिया है, यही मेरा मतलब था। मगर बेवकूफ लोग समझ नहीं सके।'

रामू अपनी आने वाली फिल्म 'वीरप्पन' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बोल रहे थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या वो भविष्य में रजनीकांत के साथ फिल्म बनाएंगे तो इस पर रामू ने कहा, 'मेरे ख्याल से अगर मैंने अभी कोई फिल्म बनाई तो रजनी फैंस मुझे मार देंगे।' गौरतलब है कि रामू ने अपने ट्वीट्स में रजनीकांत के बारे में कहा था कि वो इतने बुरे दिखते हैं, उनके सिक्स-पैक भी नहीं हैं और डांस के एक-दो स्टेप ही जानते हैं, फिर भी सुपरस्टार बन गए। रामू के मुताबिक, दुनिया में उन जैसा दिखने वाला कोई नहीं होगा, जो सुपरस्टार हो। Read more http://www.jagran.com/

Wednesday, 13 April 2016

सचिन तेंदुलकर की फिल्म का यह दूसरा दमदार पोस्टर भी हुआ वायरल!

एक तरफ जहां क्रिकेेट जगत से मोहम्मद अजहरुद्दीन और एम एस धोनी पर बन रही फिल्मों की खूब चर्चा है तो दूसरी तरफ जब से 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर पर बन रही फिल्म 'सचिन : ए बिलियन ड्रीम्स', का पहला पोस्टर सामने आया है, तब से उनके फैंस में इस फिल्म के प्रति खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इनमें शाहरुख खान, रणवीर सिंह जैसे सितारों से लेकर सचिन के साथी क्रिकेटर भी शामिल हैं और अब तो उनकी फिल्म का दूसरा पोस्टर भी सामने आ गया है और आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

'सचिन द फिल्म' नाम से आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ''सचिन : ए बिलियन ड्रीम्स' का नया पोस्टर जारी किया गया है, जिस पर लिखा है, 'थ्री जेनरेशन, वन हीरो' यानि तीन पीढि़यां एक नायक।

इससे पहले साेमवार को खुद सचिन ने इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था और ट्वीट कर अपने फैंस को यह भी बताया था कि 14 अप्रैल को टीजर रिलीज होने वाला है।

इसके बाद सचिन के कई साथी क्रिकेटरों ने उनकी इस फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया। इनमें वीरेंद्र सहवाग, सुरैश रैना और रोहित शर्मा शामिल हैं। मुंबई की प्रोडक्शन कंपनी 200 नॉट आउट लंदन के अवॉर्ड विनिंग राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर जेम्स एर्स्किन के साथ मिलकर इस फिल्म को बना रही है। जेम्स इस फिल्म से बतौर डायरेक्टर जुड़े हुए हैं। Read more http://www.jagran.com

Thursday, 2 January 2014

John Abraham becomes John priya abraham

मुंबई। लंबे समय से प्यार के रिश्ते में बंधे अभिनेता जॉन अब्राहम ने आखिरकार अपनी दोस्त प्रिया रूंचा को अपना जीवन साथी बना ही लिया। माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर से मिली जानकारी के मुताबिक जॉन और प्रिया शादी के बंधन में बंध गए हैं। हालांकि ये शादी बहुत ही निजी और गोपनीय तरीके से हुई है। 

जॉन के ट्विटर अकाउंट पर जारी संदेश से इस बात का पता चला है कि जॉन ने अपनी गर्लफ्रैंड प्रिया रूंचा से सात फेरे लिए हैं। जॉन ने कुछ दिनों पहले ट्वीट किया था कि वे कुछ दिनों के लिए बाहर जा रहे हैं। उनके लिए जिसका जो भी संदेश हो ट्विटर पर छोड़ दिया जाए। इससे साफ पता चलता है कि वे काफी दिनों से ही इसकी योजना बना रहे होंगे। हालांकि उन्होंने इसका खुले आम इजहार नहीं किया। सूत्रों के मुताबिक उनकी शादी उनके कुछ निजी लोगों की मौजूदगी में ही हुई है। 

गौरतलब है कि दोनों मुंबई में एक इवेंट के दौरान मिले थे और फिर धीरे धीरे दोनों की दोस्ती गहरी होती गई। जॉन पहले बिपाशा बसु से प्यार करते थे। साल 2011 में दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद से जॉन प्रिया के साथ डेटिंग कर रहे हैं। दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं।