Showing posts with label Twitter. Show all posts
Showing posts with label Twitter. Show all posts

Tuesday, 14 June 2016

'डियर' कहने पर गुस्सा हुई स्मृति इरानी, बिहार के शिक्षा मंत्री को दिया ये जवाब

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति इरानी और बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी के बीच ट्विटर पर 'डियर' शब्द को लेकर बहस छिड़ पडी। ये जंग अशोक चौधरी के ट्विटर पर ‘डियर’ शब्द इस्तेमाल करने के बाद शुरु हुई। चौधरी ने ट्विटर स्मृति इरानी से सवाल किया था कि नई एजुकेशन पॉलिसी कब से लागू होगी।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- "डियर स्मृति इरानी जी, हमें नई एजुकेशन पॉलिसी कब मिलेगी? आपके कैलेंडर में साल 2015 कब खत्म होगा?"

स्मृति इरानी ने अशोक चौधरी के इस ट्वीट पर सवाल उठाते हुए कहा, 'महिलाओं को 'डियर' कहकर कब से संबोधित करने लगे अशोक जी।'

इस पर अशोक चौधरी ने फिर जवाब देते हुए ट्वीट किया, "उन्होंने अपमान नहीं सम्मान की तौर पर इस शब्द का इस्तेमाल किया और प्रोफशनल बातचीत की शुरुआत 'डियर' शब्द से ही होती है।"

इस सवाल पर स्मृति ने कहा कि एजुकेशन पॉलिसी पर राज्यों के सुझाव अभी नहीं मिले हैं और आपने भी वन टू वन मीटिंग में मुझे कोई सुझाव नहीं दिया। अशोक चौधरी ने इसपर कहा कि मैं आपसे निवेदन करता हूं कि हमारी मीटिंग को सार्वजनिक कर दें। दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा। इसपर स्मृति ने कहा कि मुद्दा एजुकेशन पॉलिसी का था जो आपने उठाया अब ये बताएं कि पॉलिसी पर राज्य के सुझाव कब तक भेजेंगे।

Tuesday, 17 May 2016

'ससुराल सिमर का' में हुआ कुछ ऐसा कि ट्विटर पर मच गया बवाल

सोशल मीडिया के जमाने में लोगों के मूड का भी कोई भरोसा नहीं। इसलिए कब, क्या ट्रेंड करने लगे, कुछ कहा नहीं जा सकता। अब आपको जानकर हैरानी होगी कि सोमवार को अचानक से ट्विटर पर टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' ट्रेंड करने लगा। इससे भी ज्यादा आपको हैरानी तब होगी, जब आपको इसकी वजह पता चलेगी।

 सीरियल की हीरोइन बन गई है एक मक्खी

दरअसल, आपको ये तो अच्छे से पता होगा कि टीवी सीरियल के निर्माता-निर्देशक कल्पनाओं के इतने गहरे गोते लगाने में माहिर होते हैं कि वो किसी भी असंभव चीज को संभव बना देते हैं। अब इस टीवी सीरियल को ही लीजिए, जिसमें ऐसा ट्विस्ट आया है जिसके बारे में आपने कभी देखा या सुना नहीं होगा। चलिए ज्यादा बातों को घुमाते नहीं हैं और सीधे मुद्दे पर आते हैं।

'ससुराल सिमर का' सिर्फ इस वजह से ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा क्योंकि इस टीवी सीरियल में सिमर का मुख्य किरदार निभा रही एक्ट्रेस सजा के तौर पर एक मक्खी बन गई है। इसका प्रोमो वीडियो जारी हुआ है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे सिमर एक मक्खी में तब्दील हो जाती है। Read more www.jagran.com/

ट्विटर पर क्रिकेटर पति का उड़ाया मजाक, तो हॉट पत्नी ने दिया ये जवाब

आइपीएल9 संस्करण रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर के ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी के लिए अच्छा नहीं गुजर रहा है।बिन्नी ने मुंबई के खिलाफ बाउंड्री पर शानदार कैच पकड़ा था जिस कारण वो सुर्खियों में आ गए थे।

इस दौरान क्रिकेट फैंस ने सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ाया। कई फैंस ने लिखा कि बिन्नी के अच्छे दिन आ गए है और एक फैंस ने कहा कि

@SirJadeja After that catch Stuart Binny deserves a selfie with @MayantiLanger_B #IPL2016 #RCBvMI.

इस तरह के मजाक किये जाने के बाद बिन्नी की वाइफ मंयती लैंगर गुस्से में आ गई उन्होंने मजाक उड़ाने वालों को करारा जवाब दिया।  Read more http://jagran.com/

Thursday, 17 March 2016

इंटरनेट पर लगातार दूसरे वर्ष भी सबसे प्रभावशाली हैं मोदी- टाइम मैगजीन


प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका टाइम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार दूसरे वर्ष इंटरनेट पर प्रभावशाली लोगों में से एक बने हुए हैं। टाइम ने मोदी को "इंटरनेट स्टार" के रूप में एक भारतीय नेता करार दिया है जो सोशल मीडिया का प्रयोग "डिप्लोमेसी" के लिए करते हैं। पिछले साल अपनी पाकिस्तान यात्रा की घोषणा को ट्विटर के जरिए करने का जिक्र भी पत्रिका ने किया ।

टाइम द्वारा इंटरनेट पर 30 सबसे प्रभावशाली लोगों की घोषणा की गई है। इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी कर रहे डोनाल्ड ट्रंप, रियलटी टीवी स्टार किम कार्दाशिंया और उनके पति केन वेस्ट, लेखक जे के रोलिंग, पूर्व ओलंपिक एथलीट केटल्यन जेन्नर और स्टार फुटबाल खिलाडी क्रिस्टियनो रोनाल्डो शामिल हैं। इंटरनेट पर 30 प्रभावशाली लोगों का चयन करने से पहले टाइम द्वारा दावेदारों के सोशल मीडिया पर उनके प्रभाव और उनसे संबंधित खबरों की जांच की।

मोदी को लेकर टाइम ने कहा कि, विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेता एक "इंटरनेट स्टार" भी है जिसके ट्विटर पर 18 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर और फेसबुक पर 32 मिलियन से ज्यादा लाइक हैं। पत्रिका ने इस बात का भी उल्लेख किया है कि मोदी किस तरह सोशल मीडिया का प्रयोग खबरें ब्रेक करने और कूटनीति का संचालन के लिए करते हैं।

क्रिसमस का उदाहरण देते हुए टाइम ने बताया है कि मोदी ने यह ट्वीट किया कि वो अपने पाकिस्तानी समकक्ष को 66वें जन्मदिन की बधाई देने के लिए पाकिस्तान जाएंगे। हालांकि टाइम ने इस बात का भी उल्लेख किया है कि पिछले माह मोदी ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी को ट्वीटर के जरिए जन्मदिन की मुबारकबाद दी थी और जिसके जवाब में गनी ने बड़े आदरपूर्वक उनको जवाब देते हुए कहा था कि उनका जन्मदिन मई माह में आता है और यह खबर काफी दिनों तक हेडलाईन बनी हुई थी।

डोनाल्ड ट्रंप के बारे में मैगजीन ने कहा कि "राजनीतिक उम्मीदवार बेहतर और बदतर के लिए कैसे सोशल मीडिया का प्रयोग करते हैं।" ट्रंप के ट्विटर पर लगभग 7 मिलियन फॉलोवर है जो हिलेरी क्लिंटन सहित राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी कर रहे अन्य उम्मीदवारों से कहीं ज्यादा हैं। 

Friday, 30 January 2015

मोदी की पहल, अब ई-गवर्नेंस से एम-गवर्नेंस तक सिमटेगी दुनिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ई-गवर्नेंस पर आयोजित 18वें राष्ट्रीय सम्मेलन को आज ट्विटर के माध्यम से संबोधित किया। यह पहला अवसर है कि जब ऐसा संबोधन ट्विटर के माध्यम से किया गया है। इस मौके पर उन्होंने डिजिटल रूप से सशक्त समाज और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने की जोरदार वकालत करते हुए कहा आज कि उनकी सरकार ‘डिजिटल भारत’ के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मोबाइल फोन पर दुनिया ले आने का आहवान किया।

प्रधाानमंत्री ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि प्रौद्योगिकी और ई-गवर्नेंस शासन की सभी प्रक्रियाओं को सरल बनाएंगे और कार्य एवं प्रगति की गति धीमी करने वाली अनेक बाधाओं को दूर करेंगे। उन्होंने कहा कि ई-गवर्नेंस पर नजर डालते समय हमें पहले मोबाइल के बारे में सोचना चाहिए और इस प्रकार एम-गवर्नेंस अर्थात ‘मोबाइल गवर्नेंस’ को महत्व देना चाहिए। उन्होंने मोबाइल यूजर्स से अनुरोध कि वह अपने मोबाइल के माध्यम से जितना संभव हो अधिक से अधिक सेवाएं उपलब्ध कराने के तरीको का पता लगाएं और अपने मोबाइल फोन पर दुनिया को ले आएं।

ट्विटर के माध्यम से ई-गवर्नेंस पर आयोजित 18वें राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होने पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि वह इस सम्मेलन में व्यक्तिगत रूप से शामिल होना चाहते थे लेकिन समय अभाव में यह संभव नहीं था। इस दौरान अपने अनुभवों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि वह पहले सोचते थे कि इस सम्मेलन में भाग न लेने के बावजूद वह आपसे कैसे जुड़ सकते हैं। ऐसा करने के लिए बाद में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर जनता से जुड़ने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया है कि इस सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकारों, सशस्त्र बलों, शिक्षा, उद्योग और निजी क्षेत्र के अनेक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। प्रतिभागी और उनकी विशेषज्ञता प्रभावी और कुशल ई-गवर्नेंस के लिए आगे बढ़ने की दिशा में इस सम्मेलन को एक सही मंच बनाते हैं। उन्होंने कहा कि ई-गवर्नेंस डिजिटल भारत के हमारे सपने का एक अनिवार्य हिस्सा है। जितनी अधिक तकनीकी हम गवर्नेंस में लगायेंगे उतना ही भारत के लिए बेहतर होगा। मुझे पूरा विश्वास है कि प्रौद्योगिकी और ई-गवर्नेंस प्रक्रियाओं को सरल बनायेंगे और कार्य एवं प्रगति की गति धीमी करने वाली अनेक बाधाओं को दूर करेंगे।
 
Read: Hindi News and Newspaper

Monday, 15 December 2014

Mehdi extremely radicalised; believes beheading correct: Sources

The 24-year-old, who was arrested on December 13 in Bengaluru, told interrogators that he believed in the extreme form of Islam and that one day the so-called caliphate or Islamic State will come into existence in the world.
  
"Mehdi described Indian Muslims as 'sarkari Muslims' who were incapable of fighting against government forces. He believes deeply that beheading of enemy and making abducted women sex slaves is nothing wrong," official sources quoted the statement of the West Bengal-born youth.
  
The electrical engineer-turned-jihadi propagandist, who was running the twitter handle 'ShamiWitness', told interrogators that since 2009, he has been following the political developments in Syria, Iraq and Afghanistan andbecame a ISIS sympathiser running a propaganda campaign for it.
  
Mehdi said he was not aware of anybody joining ISIS and nor has he ever spoken to any fighter of the Islamic State with agencies now verifying those claims.
  
He said that one of the three Mumbai youths who are still in Iraq-Syria is handling a pro-ISIS twitter handle and posting sympathetic tweets, sources said.
    
Source: Hindi News and Newspaper

Monday, 13 January 2014

Jokes flows in twitter on kejriwal's honesty

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जबरदस्त सफलता हासिल कर सत्ता पर काबिज होने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर छाए हुए हैं। ट्विटर पर उनके समर्थन और विरोध में खूब बातें हो रही हैं, लेकिन कुछ मजाकिया लोग उनकी सादगी और ईमानदारी को लेकर चुटकी लेने से भी नहीं चूक रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से 'योकेजरीवालसोऑनेस्ट' ट्रेंड में टॉप पर बना हुआ है। आइए पढ़ें केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी को लेकर हो रही टिप्पणियां :-

नैती अग्रवाल - ब्रेकिंग न्यूज ..अरविंद केजरीवाल ने अंडरवियर खरीदने से इन्कार कर दिया क्योंकि उस पर लिखा था-वीआईपी। 

नमो के दीवाने - केजरीवाल ने अपनी शादी में साली को गिरफ्तार करा दिया क्योंकि उसने उनके जूते चोरी किए थे।

दार्शिनी देव - उन्होंने अपनी ही पार्टी में 10 बजे के बाद पुलिस को बुला लिया।

सर रवींद्र जडेजा (फेक अकाउंट) - उन्होंने अपनी हार्ड डिस्क, मेमोरी कार्ड को गिरफ्तार करा दिया क्योंकि वह 'करप्ट' हो चुका था।

राजीव गुलाटी - इसकी कौन परवाह करता है कि अमेठी से राहुल गांधी जीतते हैं या कुमार विश्वास.. जो भी जीते सीट तो कांग्रेस के ही खाते में जाएगी।

जखोटिया - मोदी 'पावर जेनरेशन' में विश्वास करते हैं तो केजरीवाल उसे मुफ्त बांटने में.. केवल अमीरों को।

केपी प्रदीप - आप ग्लोबल हुई..अगला चुनाव वह अफगानिस्तान में लड़ेगी और उसका गठबंधन तालिबान से होगा।

जिंतू कलिता - सबसे संस्कारी समझे जाने वाले आलोक नाथ भी उनके आगे ईमानदारी में कहीं नहीं टिकते।

विद्युत - एक बार उन्होंने हलवाई पर इसलिए केस कर दिया था कि गुलाम जामुन में न तो गुलाब था और न ही जामुन।

हैश टैग - उन्होंने शोले नहीं देखी क्योंकि उन्हें यकीन था कि ठाकुर ने अपने हाथ गब्बर को नहीं दिए।

हार्दिक राजगोर - जब राजा हरिशचंद्र बच्चे थे तब उनके पिता उन्हें अरविंद केजरीवाल की कहानियां सुनाया करते थे।

अरविंद केजरीवाल (फेक अकाउंट) - मैं इतना ईमानदार हूं कि एक बार कौवे ने झूठ बोला तो मैंने उसे काट लिया।

एक्सपोज आप - नक्सलियों को आम आदमी पार्टी ज्वाइन करना चाहिए : प्रशांत भूषण

रजनीश सैनी - वह इतने ईमानदार हैं कि जब भी कहीं बम पाते हैं तो आतंकियों को लौटा देते हैं।

Tuesday, 7 January 2014

KP rejects retirement talks, says determined to regain Ashes

नई दिल्ली। इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने एशेज सीरीज में इंग्लैंड की 0-5 से मिली शर्मनाक हार के बाद साफ कर दिया है कि वो इतनी जल्दी हार नहीं मानने वाले और एशेज सीरीज दोबारा हासिल करके ही दम लेंगे। इसी के साथ दुनिया भर में हो रही आलोचनाओं के बीच उन्होंने एक बार फिर इशारा कर दिया कि अभी उनका संन्यास का कोई इरादा नहीं है।

पीटरसन ने ट्विटर के जरिए कहा, '5-0 से हारना और ऊपर से मेरे द्वारा खुद भी रन ना बनाना बेहद निराशाजनक रहा। एक टॉप क्लास टीम के खिलाफ बेहद कठिन दौरा था ये। मैं इंग्लैंड के सभी फैंस का शुक्रिया करना चाहता हूं जिन्होंने हमें समर्थन दिया और मैं 2015 में एशेज दोबारा हासिल करने की ओर प्रतिबद्ध हूं।' गौरतलब है कि केपी ने एशेज सीरीज में बेहद निराश करने वाला प्रदर्शन दिया, उनके बल्ले से पांच टेस्ट मैचों में 29.40 की औसत से महज 294 रन ही निकले। इस प्रदर्शन के बाद दुनिया भर में उनकी आलोचना की गई और कोच एंडी फ्लावर तक ने एलान कर दिया कि अब कठोर फैसले लेने का समय है, जो टीम में छंटनी की ओर एक बड़ा इशारा माना जाता है, जिस रडार पर पीटरसन सहित वो सभी इंग्लिश खिलाड़ी रहेंगे जो हार का सबसे बड़ा कारण बने।

Thursday, 2 January 2014

John Abraham becomes John priya abraham

मुंबई। लंबे समय से प्यार के रिश्ते में बंधे अभिनेता जॉन अब्राहम ने आखिरकार अपनी दोस्त प्रिया रूंचा को अपना जीवन साथी बना ही लिया। माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर से मिली जानकारी के मुताबिक जॉन और प्रिया शादी के बंधन में बंध गए हैं। हालांकि ये शादी बहुत ही निजी और गोपनीय तरीके से हुई है। 

जॉन के ट्विटर अकाउंट पर जारी संदेश से इस बात का पता चला है कि जॉन ने अपनी गर्लफ्रैंड प्रिया रूंचा से सात फेरे लिए हैं। जॉन ने कुछ दिनों पहले ट्वीट किया था कि वे कुछ दिनों के लिए बाहर जा रहे हैं। उनके लिए जिसका जो भी संदेश हो ट्विटर पर छोड़ दिया जाए। इससे साफ पता चलता है कि वे काफी दिनों से ही इसकी योजना बना रहे होंगे। हालांकि उन्होंने इसका खुले आम इजहार नहीं किया। सूत्रों के मुताबिक उनकी शादी उनके कुछ निजी लोगों की मौजूदगी में ही हुई है। 

गौरतलब है कि दोनों मुंबई में एक इवेंट के दौरान मिले थे और फिर धीरे धीरे दोनों की दोस्ती गहरी होती गई। जॉन पहले बिपाशा बसु से प्यार करते थे। साल 2011 में दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद से जॉन प्रिया के साथ डेटिंग कर रहे हैं। दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं। 

Wednesday, 13 November 2013

A Quirky Date, 11/12/13, Sparks Weddings, Wishes

quirky date
सीतापुर, [आशीष बाजपेयी]। 11.12.13 अर्थात सदी की जादुई तारीख। इस खास दिन को सेलीब्रेट करने के लिए लाखों लोग बेकरार हैं। सैकड़ों युवा और युवतियां शादी के बंधन में बंधने को उत्सुक हैं तो तमाम महिलाएं इस दिन अपनी कोख से बच्चा जनने को लालायित हैं। अगले महीने पड़ने वाली इस अहम तारीख के लिए इस पीढ़ी के लिए आखिरी मौका है, जिसके बाद इस करिश्माई तारीख के लिए सदी भर का इंतजार करना पड़ेगा। इस मुबारक दिन पर शादी का क्रेज ऐसा है कि सारे मैरिज लॉन बुक किए जा चुके हैं।

12.12.12 के साथ नया मिलेनियम शुरू हुआ तो ऐसी तारीखों की झड़ी लग गई। मसलन 01.01.01, 10.10.2010 और 01.02.03 जैसी तारीखें शामिल हैं। 11.12.13 को यादगार बनाने के लिए युवाओं में खासा उत्साह है। खासकर शादियों के मामले में इस तारीख को लेकर धूम है। इस तिथि पर शादी रचाने के लिए सभी मैरिज हाल व होटल बुक कराए जा चुके हैं। इस विशेष दिन पर महिलाएं भी मातृत्व सुख पाने के लिए उत्सुक हैं। खास बात यह है कि इस दिन मुहूर्त व योग भी अच्छा है।

ज्योतिषाचार्य पं. पीसी मिश्र के मुताबिक इस जादुई दिन पर शनि के साथ राहु का योग धनु के सूर्य होने पर बन गया है। इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे आत्मबली होने के साथ ही शासकीय क्षमता में दक्ष होंगे। इन बच्चों को अचल का संग्रह भी लाभ देगा। मीन राशि में चंद्रमा भ्रमण करेगा। इस दिन दांपत्य जीवन में प्रवेश करने वालों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

अचरज भरा दिसंबर
दिसंबर का महीना एक और खास दिन के लिए यादगार बनने जा रहा है। इस माह पहली बार पांच रविवार, पांच सोमवार और पांच मंगलवार पड़ रहे हैं। एक महीने में पांच रविवार, सोमवार व मंगलवार पड़ने का अनूठा करिश्मा इस दौर के लोगों को पहली बार देखने को मिलेगा। बताते हैं कि यह मौका कई दशक बाद पड़ने जा रहा है।

Source- News in Hindi

Monday, 11 November 2013

Four quakes shake Delhi

Earthquake

नई दिल्ली। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव तथा फरीदाबाद में सोमवार देर रात तीन घंटे के भीतर चार बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे लोगों के बीच दशहत फैल गई और लोग घरों से निकल कर खुले में आ गए। भूकंप से किसी नुकसान की खबर नहीं है।
पहली बार झटके देर रात करीब। 12 बजकर 41 मिनट पर महसूस किए गए। रियेक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 थी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार, भूकंप का केंद्र दिल्ली था।
दूसरी बार रात्रि करीब 1 बजकर 40 मिनट पर 3.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके बाद दिल्ली एवं एनसीआर में लोग अचानक नींद से जाग गए और घरों से बाहर की ओर दौड़ पड़े। कई लोगों ने ट्विट कर बताया कि अचानक कमरों में रखी मेज-कुर्सियां व अन्य सामान हिलने लगा। इस भूकंप का केंद्र दिल्ली-गुड़गांव सीमा पर था। 

भूकंप झटके तीसरी बार 1 बजकर 55 मिनट और चौथी बार 3 बजकर 40 मिनट पर महसूस किए गए। जिनकी तीव्रता रियेक्टर स्केल पर क्रमश: 2.5 और 2.8 थी। रियेक्टर स्केल पर इनकी कम तीव्रता होने के बावजूद भी भूकंप का केंद्र दिल्ली होने की वजह से तेज झटके महसूस किए गए।

Source- News in Hindi

Sunday, 10 November 2013

Typhoon Haiyan kills at Least 10000 in Philippines

cyclone

मनीला। फिलीपींस में इस साल के दुनिया के सबसे शक्तिशाली तूफान हेयान से अब तक दस हजार लोगों के मरने की आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यह तूफान साल 2012 में आए बोफा तूफान जितना विनाशकारी हो सकता है। हेयान के चलते तटीय क्षेत्र व गांव पूरी तरह तबाह हो चुके है। तबाही का मंजर किसी के भी रोंगटे खड़े करने वाला है। भूखे लोग प्रेतात्मा की तरह खाने की तलाश में भटक रहे हैं और जो भी मिल रहा है उसे लूट ले रहे हैं। अमेरिका ने राहत और बचाव कार्य के लिए रविवार को 90 नौसैनिकों और नाविकों को रवाना फिलीपींस के लिए रवाना किया है। साथ ही और सैन्य सहायता देने का वादा किया है।
फिलीपींस के टेक्लोबान में जहां तूफान से तबाही मची हुई है, वहीं कइयों ने शरणार्थी बनकर घरों में लूटपाट की। इतना ही नहीं इन लोगों ने शरणार्थियों के लिए लाया गया खाना और अन्य जरूरी सामान भी लूट लिया। सिटी एडमिनिस्ट्रेटर टेकसन जॉन लिम के मुताबिक ये लोग किसी भी तरह की चीज को छोड़ना नहीं चाह रहे थे, फिर चाहे वह टीवी सेट हो या और कोई सामान। उन्होंने खाने पीने की चीजें भी लूट लीं। उन्होंने कहा कि उनके पास महज दो हजार कर्मचारी है, इसमें भी केवल सौ कर्मी ही काम पर लगे हुए हैं। ऐसे में वह इस तरह की लूटमार को रोकने में नाकाम हैं। 

पुलिस महानिरीक्षक एलमेर सोरिया ने बताया कि हेयान ने लेयटे प्रांत से गुजरने के दौरान रास्ते में आने वाली हर चीज को तहस नहस कर दिया। इसका 70 से 80 प्रतिशत क्षेत्र पूरी तरह से तबाह हो चुका है। तटीय इलाकों के गांवों में बचाव कार्य जारी है। लेकिन मरने वालों की संख्या का अभी तक सही सही पता नहीं चल पाया है। हेयान की मार से बच गए लोग अपने परिवार वाले खाने की तलाश में इधर उधर घूम रहे हैं। लेयत की मेडिकल की छात्रा जेनी शु ने बताया, 'लोग खाने की तलाश में जांबीज की तरह घूम रहे हैं। ऐसा मैंने पहले फिल्मों में देखा था।' 

ज्यादातर मौतें समुद्र में आई ऊंची ऊंची लहरों के कारण हुई हैं। समुद्र का पानी लोगों के घरों में घुस गया, जिसमें लोग डूब गए। सड़कों पर चारों तरफ मलबा दिखाई दे रहा है। सरकार और आपदा विभाग ने अभी तक मृतकों का नया आंकड़ा जारी नहीं किया है। हालांकि तूफ़ान के कमजोर पड़ने और रास्ता बदलने के कारण उन लोगों को अपने घरों में जाने की इजाजत दी जा रही है, जिन्हें मध्य तटीय क्षेत्रों से हटाया गया था।
लेयटे द्वीप स्थित टेकलोबान शहर में एयरपोर्ट को भारी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल सिर्फ सैन्य विमान ही उड़ पा रहे हैं। शक्तिशाली तूफान हेयान गत शुक्रवार सुबह फिलीपींस के तटों से टकराया था। उस समय हवाएं 380 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। समुंद्र में 15 मीटर तक ऊंची लहरें उठ रही थी। करीब 400 मिमी बारिश दर्ज की गई। तूफान के रास्ते में वे इलाके भी आए, जो पिछले महीने आए 7.3 की तीव्रता के भूकंप के प्रभाव से अब तक संघर्ष कर रहे थे। इनमें बोलोह शहर भी शामिल है, जहां अभी भी पांच हजार लोग शिविरों में रह रहे हैं।

17 लाख बच्चे प्रभावित
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) के मुताबिक, हेयान के कारण पिछले तीन दिनों में 17 लाख बच्चों के प्रभावित होने की आशंका है। फिलीपींस में यूनिसेफ के प्रतिनिधि टोमू होजुमी ने कहा, यूनिसेफ की पहली प्राथमिकता बच्चों और उनके परिवारों की जीवन रक्षा उपायों जैसे आवश्यक दवाओं, पोषक आहार और साफ पानी की आपूर्ति करने पर ध्यान देना है। 

सहायता का भरोसा दिया
अमेरिका ने फिलीपींस को हर तरह की मदद का भरोसा दिया है। रेड क्रांस और सेना बड़े पैमाने पर राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने तूफान प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य के लिए हेलीकॉप्टर, विमान और नौसैनिक संसाधनों से मदद पहुंचाने की बात कही है। रक्षा मंत्री चक हेगल ने अमेरिकी सेना के प्रशांत महासागरीय कमान को तलाशी और बचाव अभियानों में सहायता करने और विमानों व हेलीकॉप्टरों के जरिये सहायता मुहैया कराने का आदेश दिया है। इसके बाद जापान के ओकिनावा स्थित अमेरिकी अड्डे से अपने नौसैनिक बिग्रेड को रवाना किया है। इसमें जहाज पर दो परिवहन विमान भी हैं। कई अन्य देशों ने भी फिलीपींस की मदद की पेशकश की है।


Source- News in Hindi

Wednesday, 6 November 2013

Amitabh's Twitter Follwers Crosses 70 lakh Mark

Amitabh Bachchan

मुंबई। सोशल नेटवर्किंग मंच पर सबसे ज्यादा सक्त्रिय बालीवुड के सितारों में से महानायक अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर चहेतों की संख्या 70 लाख के पार पहुंच गई है। इसके लिए उन्होंने अपने प्रशसंकों को शुक्त्रिया कहा है।
71 वर्षीय अमिताभ ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, 'आप सभी को धन्यवाद। मुझे चाहने वाले 70 लाख से अधिक हो गए हैं।' बिग बी ने अब तक 26 हजार 856 ट्वीट पोस्ट किए और 840 लोगों को फालो किया। वह इस मंच का प्रयोग अपने प्रशंसकों को अपनी दिनचर्या, विशेष अवसरों पर बधाई देने और गहन विचारों के साथ साथ खास मुद्दे पर अपनी राय देने के लिए करते हैं। इसके पहले मंगलवार की रात एक कार्यक्त्रम में मेगास्टार ने गजल एलबम 'डेस्टिनी' को लॉन्च किया, जिसमें गायक अनूप जलोटा, तलत अजीज, पंकज उदास और सुमीत टप्पू की गजलें हैं।
इस मौके पर अमिताभ ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं अच्छी तरह गा नहीं सकता हूं और कभी सीखा भी नहीं। जब लोग गाने को कहते हैं तो गा लेता हूं। आधुनिक तकनीक की वजह से किसी धुन पर गाया जा सकता है। उसी की बदौलत मैंने भी गाया है।


Monday, 4 November 2013

Legendary Pakistani Folk Singer Reshma

Legendary Pakistani Folk Singer Reshma
[नवनीत शर्मा]
प्रसिद्ध पाकिस्तानी लोक गायिका रेशमा के निधन के साथ ही एक सशक्त लोक स्वर हमसे बिछड़ गया। 66 वर्षीय रेशमा का रविवार को लाहौर में निधन हो गया। वह लंबे समय से गले के कैंसर से पीड़ित थीं। दमादम मस्त कलंदर और लंबी जुदाई जैसे गीतों की अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से उन्होंने भारतीय उपमहाद्वीप के संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। रेशमा का जन्म राजस्थान में बीकानेर में बंजारा परिवार में हुआ था।
लोक स्वर ऐसा जिसे सुनते हुए राजस्थान के रेगिस्तान की खुरदराहट और बंजारों की रगों में दौड़ती मस्ती पूरी शिद्दत से महसूस होती थी। ज्यादातर भारतीयों के लिए रेशमा से परिचय का अर्थ फिल्म 'हीरो' के गीत, चार दिनां दा प्यार हो रब्बा बड़ी लंबी जुदाई.. से है, लेकिन रेशमा ने जब-जब और जो भी गाया वह पूरे दिल से गाया। यह बख्शीश लोक से सींचे जाने पर ही मिलती है कि मंदर सप्तक से लेकर तार सप्तक तक रेशमा की आवाज में कहीं कोई टूटन नहीं आती। हाय ओ रब्बा नइयो लगदा दिल मेरा.. जैसा गीत गाकर वह हमारे अंदर छिपी हुई शाश्वत उदासी को धीरे-धीरे जगाते हुए मंझे हुए मनोवैज्ञानिक की तरह बाहर ले आती हैं। लोग इसे आज भी याद करते हैं कि पाकिस्तान के ही मशहूर गायक रहे और मेहदी हसन के शिष्य परवेज़ मेहदी के साथ गाया उनका गाना, गोरिए, मैं जाणा परदेस.. में किस तरह रेशमा की सुरीली हूंक परवेज की हरकतों और मुर्कियों पर भारी पड़ी थी। उनकी जवानी से लेकर बुढ़ापे के दौर तक में उनके साक्षात्कारों में एक साफगोई और अविरल विचार प्रवाह हमेशा नजर आया। उर्दू और पंजाबी के मिश्रण में बात करते हुए रेशमा ने कभी नहीं छुपाया कि वह पढ़ी-लिखी नहीं हैं और भाषा पर उनका कोई अधिकार नहीं है। न रेशमाजी ने वे अदाएं सीखीं जो नए लोग तब भी सीख लेते हैं जब उन्हें संगीत की सही समझ न हो। साक्षात्कार लेने वाले को वह कभी बाबू साहब, कभी बाबू तो कभी बेटा कह कर ही संबोधित करती थीं।

भारत का जिक्र आते ही वह उस सम्मान के बारे में जरूर बात करती थीं जो उन्हें यहां मिला। स्टूडियो में जाने से घबराने वाली रेशमाजी के अनुरोध पर लंबी जुदाई गाना दिलीप कुमार के घर पर रिकॉर्ड हुआ था। वे उन चंद पाकिस्तानी कलाकारों में थीं जिन्हें पाकिस्तान ने समझा और कद्र भी की। उन्हें कॉमेडियन बब्बू बराल और गजल गायक मेहदी हसन जैसे फनकारों की तरह इलाज के लिए गिड़गिड़ाना नहीं पड़ा। यह कहना हालांकि बहुत रवायती होगा, लेकिन सच यही है कि सांस्कृतिक संदर्भो में रेशमा भारत और पाकिस्तान के बीच एक पुल की तरह थीं।

राजस्थान में बसा रेशमा का बंजारा परिवार विभाजन के दौरान कराची चला गया था। उन्हें होश संभालने पर भारत और राजस्थान का पता चला होगा तो शायद न चाहते हुए भी उदासी के साथ एक रिश्ता कायम हो गया होगा। इस बात की पुष्टि उन्होंने अपने कई साक्षात्कारों में की। रेशमा की आवाज में कोई चुलबुला गीत सुन कर ऐसी चुलबुलाहट महसूस होती है जो घोर उदासी के बाद आती है। ऐसा उनके गीत, मेरी हमजोलियां, कुछ यहां कुछ वहां.. को सुनते हुए महसूस किया जा सकता है। रेशमा की यह खूबी रही कि वह उस कराची में रहकर भी अपनी संवेदनशीलता बरकरार रख पाई, जिसके बारे में मुश्ताक अहमद यूसुफी ने लिखा था, 'यहां के मच्छर डीटीटी से नहीं, कव्वालों की तालियों से मरते हैं।'

Source- News in Hindi