Showing posts with label Noida. Show all posts
Showing posts with label Noida. Show all posts

Tuesday, 10 May 2016

लड़की ने 4 बार दिया शादी का प्रस्ताव, नहीं माना तो कर बैठी यह कारनामा

आमतौर पर आपने एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक द्वारा लड़की को परेशान करने के मामले सामने आते हैं। इसके उलट एक नाबालिग लड़की एमबीए छात्र से एकतऱफा प्यार में ऐसी दीवानी हुई कि शादी का प्रस्ताव दे बैठी। छात्र ने इन्कार किया तो प्यार में दीवानी लड़़की प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठ गई।

घर में किराये पर रहने वाले छात्र से करने लगी प्यार

पुलिस का कहना है कि मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले एक छात्र ने ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित एक कॉलेज में दाखिला लिया। वह अल्फा एक सेक्टर में पीजी में रहने लगा। पीजी वाले मकान में एक परिवार भी रहता है। उसमें 15 साल की एक लड़की है, लड़की ने 8वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। आरोप है कि लड़की पिछले कई दिनोंं से छात्र के पीछे पड़ी है, उस पर जबरन शादी का दबाव बना रही है।

घर छोड़ा तो पहुंच गई लड़के के पास

नाबालिग लड़की ने एमबीए छात्र का जीना इस कदर मुश्किल कर दिया कि लड़के ने किराये का घर ही छोड़ दिया। लड़की छात्र से एकतरफा प्रेम करती है, लेकिन छात्र लड़की से प्रेम नही करता हैं। लड़की छात्र से शादी करना चाहती है। आरोप है कि परेशान होकर छात्र ने ग्रेटर नोएडा का पीजी छोड़ दिया है, वह दिल्ली अपने घर शिफ्ट हो गया।

चार बार रख चुकी है प्यार का प्रस्ताव

लड़की छात्र के घर के सामने धरने पर बैठ गई है। आरोप है कि लड़की चार बार पहले भी छात्र के घर पहुंच कर शादी का प्रस्ताव रख चुकी है। छात्र ने फोन कर इसकी जानकारी लड़की के पिता को दी। पिता परेशान होकर कासना कोतवाली पहुंचे। उसने मामले की शिकायत पुलिस से की है। कासना कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्र ने बताया कि मामले का विकल्प निकालने का प्रयास किया जा रहा है।  Read more http://www.jagran.com/

Friday, 2 January 2015

दिल्‍ली को दहलाने की साजिश, दो आतंकी नोएडा से गिरफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली को दहलाने की साजिश रच रहे दो आतंकवादियों को नोएडा में गिरफ्तार किया गया है। आईबी ने देश के प्रमुख शहरों में आतंकवादी हमले की चेतावनी पहले ही दे दी है। इन शहरों में दिल्ली भी शामिल है। ऐसे में देश की राजधानी से सटे नोएडा में दो संदिग्ध आतंकियों के गिरफ्तारी चौंकाने वाली है। दोनों आतंकियों को यूपी एटीएस, पश्चिम बंगाल एटीएस और इंफर्मेशन ब्यूरो (आईबी) के साझा ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आतंकियों में एक बांग्लादेश का रहने वाला है। वह नोएडा में रह रहे दूसरे आतंकी को लैपटॉप देने आया था। खुफिया एजेंसियों को जांच में इस लैपटॉप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय स्लीपर सेल व रैकी किए गए कुछ स्थानों की जानकारी मिली है। खुफिया एजेंसियों ने इन जानकारियों के आधार पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश व एनसीआर में रह रहे स्लीपर सेल की तलाश शुरू कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक, 19 दिसंबर 2014 को खुफिया ऑपरेशन के बाद नोएडा सेक्टर-14 के पेट्रोल पंप के पास से दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया। इस बेहद खुफिया ऑपरेशन की भनक किसी को नहीं लगने दी गई। 20 तारीख को इन दोनों आतंकियों को नोएडा की कोर्ट में पेश करके पश्चिम बंगाल ले जाया गया। सूत्रों के हवाले से बताया जाता है कि रकतुल्ला बांग्लादेश के फरीदकोट का रहने वाला है और दिसंबर के पहले हफ्ते में आतंकी हमले की साजिश के लिए भारत में दाखिल हुआ था।

Source: Hindi News and Newspaper

Friday, 29 November 2013

Five million of royalty offer for the movie on Aarushi Talwar

Aarushi Talwar
आरुषि पर फिल्म के लिए पांच करोड़ की रायल्टी का ऑफर
गाजियाबाद [आशुतोष गुप्ता]। आरुषि-हेमराज हत्याकांड के मामले में विदेशी मीडिया भी सक्रिय हो गई है। इसके चलते लंदन के एक फिल्म निर्माता व प्रकाशक आरुषि के जीवन पर फिल्म बनाना और किताब लिखना चाहते हैं। इसके लिए वह तलवार दंपती को पांच करोड़ रुपये की रायल्टी भी देंगे। शुक्रवार को वह तलवार दंपति से मिलने डासना जेल पहुंचे, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। वह मुलाकात के लिए 15 दिन का समय लेकर लौट गए हैं।
दोपहर लंदन के प्रकाशक व अंग्रेजी फिल्म निर्माता क्लिप एफ रनयार्ड जेल पहुंचे और जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने आरुषि के जीवन पर फिल्म बनाने के लिए डा. नूपुर व राजेश तलवार से मिलने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने बताया कि वह आरुषि पर किताब और फिल्म बनाना चाहते हैं। यदि इसके लिए तलवार दंपती ने स्वीकृति दे दी तो वह उन्हें पांच करोड़ रुपये की रायल्टी देंगे।

जेल अधीक्षक ने उन्हें बताया कि जेल नियमों के मुताबिक सजायाफ्ता कैदी से 15 दिन में तीन लोग मुलाकात कर सकते हैं और बृहस्पतिवार को तीन लोग मुलाकात कर चुके हैं। इस कारण 15 दिन से पहले उनसे कोई नहीं मिल सकता। इस पर रनयार्ड 15 दिन का समय लेकर लौट गए।
नूपुर का ब्लड प्रेशर सामान्य
शुक्रवार को कई दिन के बाद डा. नूपुर तलवार का ब्लड प्रेशर पहले से सामान्य आया। सुबह चिकित्सकों ने जांच की तो उनका ब्लड प्रेशर 102/ 120 था। उनके स्वास्थ्य के प्रति चिकित्सक काफी सतर्क हैं। जेल में उन्होंने तीनों समय खाना लिया।
इनका कहना है
नियमों के मुताबिक तलवार दंपती की मुलाकात पूरी हो चुकी है। निर्माता व प्रकाशक को 15 दिन बाद का समय दिया गया है। उनसे मुलाकात के लिए डा. नूपुर व डा. राजेश से पूछा जाएगा। यदि वह मुलाकात के इच्छुक होंगे तभी मुलाकात कराई जाएगी।
डा. वीरेश राज शर्मा, जेल अधीक्षक, डासना जेल


Wednesday, 27 November 2013

Film based on aarushi-hemraj murder case gets completed

Aarushi-hemraj murder case
मुंबई। आरुषि-हेमराज हत्याकांड का फैसला आ चुका है। पूरी देश की जनता के साथ-साथ कई फिल्म निर्माताओं को इसका इंतजार था, निर्माताओं में इस घटना पर फिल्म बनाने की होड़ मची हुई थी, लेकिन निर्माता मनीष गुप्ता ने इसमें सफलता हासिल कर ली। उन्होंने लगभग ये फिल्म पूरी कर ली है।

सूत्रों ने बताया कि मनीष गुप्ता ने आरुषि पर बनी अपनी फिल्म 'रहस्य' की शूटिंग लगभग खत्म कर ली है। अभिनेत्री तिस्का चोपड़ा आरुषि की मां यानी नुपूर तलवार का किरदार निभा रहीं हैं। तिस्का ने कहा कि वे इस किरदार को जज नहीं करेंगी, बल्कि इसे पूरी शिद्दत के साथ निभाने की कोशिश करेंगी। उन्होंने कहा कि ये उनके लिए एक चुनौती है। जो भी उन्होंने खबरों से सुना या जाना है वे उसके आधार पर ही अपने रोल के साथ न्याय करेंगी।

उन्होंने कहा कि इस किरदार की तुलना किसी के साथ नहीं की जा सकती है। भले ही इस मामले में सच सामने आ गया है, लेकिन इस किरदार का अपना ही एक पहलू है। तिस्का उसको ही उबारने की कोशिश करेंगी। अभिनेता आशिष विद्यार्थी आरुषि के पिता यानी राजेश तलवार की भूमिका निभाएंगे। फिल्म अगले साल मार्च तक रिलीज हो सकती है।

Monday, 11 November 2013

Four Earthquakes Rattle NCR within Three Hours

earthquake

नई दिल्ली। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव तथा फरीदाबाद में सोमवार देर रात तीन घंटे के भीतर में चार बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहले झटके देर रात करीब 12 बजकर 41 मिनट पर महसूस किए गए। रियेक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 थी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार, भूकंप का केंद्र दिल्ली था। इन झटकों ने दिल्लीवासियों के दिलों में दहशत पैदा कर दी। आइए इस वर्ष दिल्ली में आए कुछ भूकंप पर निगाह डालते हैं।
21 अक्टूबर 2013 :-
आधी रात को आए इस भूकंप ने जम्मू कश्मीर से लेकर राजधानी दिल्ली तक को हिला दिया। हालांकि यह झटके इतने तेज नहीं थे कि बहुत ज्यादा नुकसान कर पाते, लेकिन जम्मू कश्मीर में लोग इन झटकों के चलते नींद से उठकर घर के बाहर निकल भागे। यह भूकंप रात को 1 बजकर 14 मिनट पर आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 बताई गई है। जम्मू कश्मीर और दिल्ली के अलावा इस भूकंप के झटके नोएडा समेत दिल्ली से सटे एनसीआर के कई शहरों में महसूस किए गए। 

25 सितंबर 2013
पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम इलाके में मंगलवार शाम आए जबरदस्त भूकंप से भारत की राजधानी दिल्ली, एनसीआर समेत उत्तर भारत के भी कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। पाक में भूकंप ने पांच सौ से अधिक लोगों की जान ले ली और सौ से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। रिक्टर स्केल पर 7.7 तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र बलूचिस्तान प्रांत था। इसके झटके कराची, हैदराबाद, लरकाना समेत सिंध प्रांत के कई इलाकों के अलावा लाहौर, रावलपिंडी और इस्लामाबाद में भी महसूस किए गए।

03 अगस्त 2013
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़, भद्रवाह और डोडा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह झटके दिल्ली में भी कई जगहों पर महसूस किए गए। इसके चलते कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल में भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई है। भूकंप का केंद्र किश्तवाड़ बताया जा रहा है। यह भूकंप 9 सेकेंड के लिए ही आया था।

02 अगस्त 2013
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा और दिल्ली में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ क्षेत्र में था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई। हालांकि इससे कहीं भी कोई जानमाल की हानि नहीं हुई। सहमे लोग घरों से बाहर निकल आए।

01 मई 2013
पंद्रह दिनों में तीसरी बार आए भूकंप से बुधवार को पूरा उत्तर भारत कांप उठा। दोपहर 12.27 बजे आए रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता के भूकंप के झटकों ने जम्मू-कश्मीर में एक व्यक्ति की जान ले ली और 18 विद्यार्थियों सहित 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। स्कूल, अस्पताल और अन्य संस्थानों के करीब 400 भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं। भूकंप का केंद्र जम्मू-हिमाचल सीमा पर ठाठरी क्षेत्र में जमीन से 15 किलोमीटर नीचे था। हिमाचल प्रदेश के चंबा में कुछ घरों की दीवारों में दरारें आई हैं। इसकी वजह से दिल्ली में बहुमंजिला इमारतें हिल गई, जिससे दहशत फैल गई। 

24 अप्रैल 2013
भारत में दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के हल्के झटके दोपहर बाद 3.10 बजे महसूस हुए। इस भूकंप ने पाकिस्तान तक धरती को हिला कर रख दिया था। 

16 अप्रैल 2013
राजधानी दिल्ली एवं उससे सटे एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में मंगलवार को लगभग सवा चार बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली एनसीआर में 4-5 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किये गए। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, गुजरात के अहमदाबाद व भुज में भी तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई है। पाकिस्तान और ईरान में 7.5 के पास भूकंप के झटके महसूस किए गए।

17 अप्रैल 2013
दिल्ली में आए इस भूकंप का केंद्र ईरान-पाकिस्तान सीमा पर स्थित था। 7.8 रिक्टर होने के बावजूद दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 रही।

Source- News in Hindi

Four quakes shake Delhi

Earthquake

नई दिल्ली। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव तथा फरीदाबाद में सोमवार देर रात तीन घंटे के भीतर चार बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे लोगों के बीच दशहत फैल गई और लोग घरों से निकल कर खुले में आ गए। भूकंप से किसी नुकसान की खबर नहीं है।
पहली बार झटके देर रात करीब। 12 बजकर 41 मिनट पर महसूस किए गए। रियेक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 थी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार, भूकंप का केंद्र दिल्ली था।
दूसरी बार रात्रि करीब 1 बजकर 40 मिनट पर 3.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके बाद दिल्ली एवं एनसीआर में लोग अचानक नींद से जाग गए और घरों से बाहर की ओर दौड़ पड़े। कई लोगों ने ट्विट कर बताया कि अचानक कमरों में रखी मेज-कुर्सियां व अन्य सामान हिलने लगा। इस भूकंप का केंद्र दिल्ली-गुड़गांव सीमा पर था। 

भूकंप झटके तीसरी बार 1 बजकर 55 मिनट और चौथी बार 3 बजकर 40 मिनट पर महसूस किए गए। जिनकी तीव्रता रियेक्टर स्केल पर क्रमश: 2.5 और 2.8 थी। रियेक्टर स्केल पर इनकी कम तीव्रता होने के बावजूद भी भूकंप का केंद्र दिल्ली होने की वजह से तेज झटके महसूस किए गए।

Source- News in Hindi