Showing posts with label Domestic worker. Show all posts
Showing posts with label Domestic worker. Show all posts

Friday, 29 November 2013

Five million of royalty offer for the movie on Aarushi Talwar

Aarushi Talwar
आरुषि पर फिल्म के लिए पांच करोड़ की रायल्टी का ऑफर
गाजियाबाद [आशुतोष गुप्ता]। आरुषि-हेमराज हत्याकांड के मामले में विदेशी मीडिया भी सक्रिय हो गई है। इसके चलते लंदन के एक फिल्म निर्माता व प्रकाशक आरुषि के जीवन पर फिल्म बनाना और किताब लिखना चाहते हैं। इसके लिए वह तलवार दंपती को पांच करोड़ रुपये की रायल्टी भी देंगे। शुक्रवार को वह तलवार दंपति से मिलने डासना जेल पहुंचे, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। वह मुलाकात के लिए 15 दिन का समय लेकर लौट गए हैं।
दोपहर लंदन के प्रकाशक व अंग्रेजी फिल्म निर्माता क्लिप एफ रनयार्ड जेल पहुंचे और जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने आरुषि के जीवन पर फिल्म बनाने के लिए डा. नूपुर व राजेश तलवार से मिलने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने बताया कि वह आरुषि पर किताब और फिल्म बनाना चाहते हैं। यदि इसके लिए तलवार दंपती ने स्वीकृति दे दी तो वह उन्हें पांच करोड़ रुपये की रायल्टी देंगे।

जेल अधीक्षक ने उन्हें बताया कि जेल नियमों के मुताबिक सजायाफ्ता कैदी से 15 दिन में तीन लोग मुलाकात कर सकते हैं और बृहस्पतिवार को तीन लोग मुलाकात कर चुके हैं। इस कारण 15 दिन से पहले उनसे कोई नहीं मिल सकता। इस पर रनयार्ड 15 दिन का समय लेकर लौट गए।
नूपुर का ब्लड प्रेशर सामान्य
शुक्रवार को कई दिन के बाद डा. नूपुर तलवार का ब्लड प्रेशर पहले से सामान्य आया। सुबह चिकित्सकों ने जांच की तो उनका ब्लड प्रेशर 102/ 120 था। उनके स्वास्थ्य के प्रति चिकित्सक काफी सतर्क हैं। जेल में उन्होंने तीनों समय खाना लिया।
इनका कहना है
नियमों के मुताबिक तलवार दंपती की मुलाकात पूरी हो चुकी है। निर्माता व प्रकाशक को 15 दिन बाद का समय दिया गया है। उनसे मुलाकात के लिए डा. नूपुर व डा. राजेश से पूछा जाएगा। यदि वह मुलाकात के इच्छुक होंगे तभी मुलाकात कराई जाएगी।
डा. वीरेश राज शर्मा, जेल अधीक्षक, डासना जेल


Wednesday, 27 November 2013

Aarushi case: In jail, Rajesh Talwar works in hospital, Nupur teaches children

Aarushi Talwar murder
गाजियाबाद [आशुतोष गुप्ता]। अपनी बेटी आरुषि और नौकर हेमराज की हत्या मामले में उम्रकैद की सजा भुगत रहे तलवार दंपति को डासना जेल में काम मिल गया है। डॉ. राजेश तलवार जेल चिकित्सकों की सहायता करेंगे तो डॉ. नूपुर तलवार जेल परिसर स्थित स्कूल में बच्चों व महिलाओं को पढ़ाएंगीं। दांतों के डॉक्टर के रूप में कभी हजारों रुपये फीस लेने वाले तलवार दंपति को मात्र 40 रुपये प्रतिदिन मेहनताना मिलेगा।

हमेशा साथ दिखने वाले तलवार दंपति जेल के पार्क में हफ्ते में सिर्फ एक बार मिल सकेंगे। वह भी मात्र 20 मिनट के लिए। दोनों को अलग-अलग बैरक में रखा गया है। जेल नियमों के मुताबिक सप्ताह में एक बार अवकाश के दिन शनिवार को उन बंदियों को आपस में मिलाया जाता है, जिनके परिजन उसी जेल में बंद हैं। इसके अलावा दोनों लोगों को महीने में इच्छानुसार तीन अतिरिक्त अवकाश भी मिलेंगे।

हाई प्रोफाइल जीवन जीने वाले डॉक्टर दंपति को जेल में साधना, आस्था, योग व स्वास्थ्य संबंधी चैनल देखने को मिलेंगे। शाम सात से साढ़े सात बजे तक न्यूज चैनल चलाया जाएगा। नियमों के मुताबिक, सात साल से अधिक सजा वाले कैदी को जिला जेल से सेंट्रल जेल स्थानांतरित किया जाता है। ऐसे में तलवार दंपति ने जेल प्रशासन से सेंट्रल जेल न भेजे जाने क अनुरोध किया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में उनका खाता खुलवाया जाएगा, जिसमें उनका मेहनताना जमा होगा।

तीनों समय लिया भोजन : मंगलवार को डॉ नूपुर की तबीयत खराब होने के बाद रात को डॉक्टरों ने तलवार दंपति को उनकी बैरकों में जाकर समझाया कि यदि वह पूरी नींद व खाना नहीं लेंगे तो उनकी तबीयत और बिगड़ जाएगी। जेल सूत्रों के अनुसार, डॉक्टरों ने जांच में पाया कि दोनों कई दिनों से नहीं सोए थे। उनकी सलाह के बाद तलवार दंपति ने बुधवार को तीनों समय खाना खाया।

Film based on aarushi-hemraj murder case gets completed

Aarushi-hemraj murder case
मुंबई। आरुषि-हेमराज हत्याकांड का फैसला आ चुका है। पूरी देश की जनता के साथ-साथ कई फिल्म निर्माताओं को इसका इंतजार था, निर्माताओं में इस घटना पर फिल्म बनाने की होड़ मची हुई थी, लेकिन निर्माता मनीष गुप्ता ने इसमें सफलता हासिल कर ली। उन्होंने लगभग ये फिल्म पूरी कर ली है।

सूत्रों ने बताया कि मनीष गुप्ता ने आरुषि पर बनी अपनी फिल्म 'रहस्य' की शूटिंग लगभग खत्म कर ली है। अभिनेत्री तिस्का चोपड़ा आरुषि की मां यानी नुपूर तलवार का किरदार निभा रहीं हैं। तिस्का ने कहा कि वे इस किरदार को जज नहीं करेंगी, बल्कि इसे पूरी शिद्दत के साथ निभाने की कोशिश करेंगी। उन्होंने कहा कि ये उनके लिए एक चुनौती है। जो भी उन्होंने खबरों से सुना या जाना है वे उसके आधार पर ही अपने रोल के साथ न्याय करेंगी।

उन्होंने कहा कि इस किरदार की तुलना किसी के साथ नहीं की जा सकती है। भले ही इस मामले में सच सामने आ गया है, लेकिन इस किरदार का अपना ही एक पहलू है। तिस्का उसको ही उबारने की कोशिश करेंगी। अभिनेता आशिष विद्यार्थी आरुषि के पिता यानी राजेश तलवार की भूमिका निभाएंगे। फिल्म अगले साल मार्च तक रिलीज हो सकती है।

Thursday, 14 November 2013

Another Domestic Helper Gets Horrible Torture

domestic helper
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजधानी में एक और घरेलू सहायिका दरिंदगी का शिकार हुई है। घर में उसे न केवल बंधक बनाकर रखा जाता था, बल्कि गर्म चिमटे से दागने के साथ उस पर कुत्ते को भी छोड़ दिया जाता था। पुलिस ने आरोपी एनआरआइ महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मूल रूप से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी की रहने वाली उमरवती (24) करीब चार महीने से मयूर विहार फेज-1 के पॉकेट सी में आरती जैन (55) के यहां काम कर रही थी।

आरती चार माह पहले अमेरिका से मां के इलाज के लिए भारत आई थी। उसकी मां का एम्स में इलाज चल रहा है। उमरवती का आरोप है कि आरती काम कराने के बाद उसे बासी खाना देती थी। छोटी-मोटी गलती होने पर मारपीट करती थी। इतना ही नहीं वह उसे गर्म चिमटे या किसी अन्य चीज से दाग भी देती थी। कई बार तो उसके ऊपर कुत्ता भी छोड़ दिया था।

जब वह पैसा मांगती थी, तब भी उसकी पिटाई की जाती थी। उसे घर में बंद करके रखा जाता था। बृहस्पतिवार को किसी तरह उसके हाथ मोबाइल फोन लग गया और उसने 100 नंबर पर कॉल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और उमरवती को फ्लैट से मुक्त कराया।

जब पुलिस आरती के फ्लैट पर पहुंची थी, उसने उमरवती को बंद करके रखा गया था। वह लगातार रो रही थी। पुलिसकर्मियों ने उसे बाहर निकाला और उसकी चिकित्सकीय जांच करवाई। उसके शरीर पर जख्म के कई निशान मिले हैं। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मारपीट करने, बंधक बनाकर रखने और धमकी देने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। घरेलू सहायिका को प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से लिया गया था। पुलिस प्लेसमेंट एजेंसी की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Source- Hindi News

Wednesday, 13 November 2013

Rape Cloud on Dhananjay

rape case
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश के जौनपुर के बाहुबली बसपा सांसद धनंजय सिंह की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बाहुबली सांसद पर 42 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने बुधवार देर रात पूर्वी जिले के पांडव नगर थाने में सांसद के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

पीड़ित महिला रेलवे विभाग में दिल्ली में नौकरी करती है। महिला मयूर विहार के फेज-1 पॉकेट 5 में परिवार सहित रहती है। उसके 8 व 10 साल के दो बच्चे हैं। महिला की शादी 2005 में हुई थी। उसका पति व्यापारी है। उसका आरोप है कि शादी के बाद धनंजय सिंह एक दिन उनके घर दोपहर के खाना पर आया था। इसके बाद से पति की गैरमौजूदगी में वह आता रहा। महिला का कहना है कि धनंजय सिंह उसके साथ जुलाई 2005 से मार्च 2009 तक रिवॉल्वर की नोक पर दुष्कर्म करते रहे। महिला व उसके परिवार को लगातार धमकी मिल रही है। महिला ने पुलिस को बताया कि अभी हाल ही में उसकी गाड़ी को टक्कर भी मारी गई है। पुलिस का कहना है कि महिला काफी घबराई हुई है। वह ठीक से बात भी नहीं कर पा रही है।

ज्ञात रहे घरेलू सहायिका राखी की हत्या के आरोप में सांसद व उनकी पत्नी डॉक्टर जागृति सिंह अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं। जागृति सिंह द्वारा पिटाई करने से राखी की सांसद के 175 साउथ एवेन्यू स्थित सरकारी आवास में बीते चार नवंबर की तड़के चार बजे इलाज के बिना तड़प-तड़पकर मौत हो गई थी। मामले में सांसद पर जहां सबूत नष्ट करने, पुलिस को गुमराह करने व जूवेनाइल जस्टिस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं उनकी पत्नी जागृति सिंह पर हत्या, मारपीट व जूवेनाइल जस्टिस आदि धाराओं के तहत चाणक्य पुरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Source- News in Hindi

Wednesday, 6 November 2013

Jagriti Singh: 'Hot-Head, Egoist And Insecure'

maid murder

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजनीति में विफलता, सांसद पति की बेरुखी व अन्य हालात ने डॉक्टर जागृति को एकाकीपन के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया। रही सही कसर उसके पिता की सड़क हादसे में मौत ने पूरी कर दी। शादी के चार साल के अंदर जीवन में आए कई उतार-चढ़ावों के कारण उसका स्वभाव आक्रामक हो गया। वह इतनी क्रूर हो गई कि बात-बात पर अपने नौकरों की बेरहमी से पिटाई करने लगी।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में जागृति जौनपुर के रारी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय लड़ी थी। 50 हजार वोट मिलने के बाद भी वह हार गई। इससे वह परेशान रहने लगी। इसके बाद से ही उसके पति से संबंध बिगड़ने लगे। वह सांसद के 175, साउथ एवेन्यू, चाणक्यपुरी वाले सरकारी आवास में अकेले रहने लगी। तीन साल पहले बेटे के जन्म के बाद जागृति की दिक्कतें बढ़ गई। दबंग धनंजय सिंह जब जौनपुर से दिल्ली आते तो उनके साथ हर तरह के लोग आते थे। इससे नाखुश जागृति पति से कहती थी कि इससे उसके बेटे पर गलत प्रभाव पड़ेगा। विचारों में मतभेद के कारण सांसद ने गत जून में तलाक के लिए पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी दायर की थी।

बताया जाता है कि जागृति अक्सर सुबह कंस्टीट्यूशन क्लब स्थित जिम जाती थी। बेटे को साथ लेकर जिम में जाने के कारण उसका कुछ महीने पहले एक अन्य सांसद से झगड़ा हो गया था। पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला कि जागृति पहले भी उग्र मिजाज की थी। पिटाई के दौरान नौकरों का खून निकल आने पर वह कहती थी कि उसे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। घर के नौकर-नौकरानी को बाहर निकलने पर सख्त मनाही थी। जब वह खुद बाहर जाती थी, तो मुख्य द्वार पर ताला जड़ देती थी। 

मीना को भिजवा दिया था साले के घर
राखी के मौत की जानकारी मिलने पर सांसद धनंजय सिंह जब जौनपुर से दिल्ली आए तो उन्होंने सबसे पहले 38 वर्षीय दूसरी नौकरानी मीना को अपने साले के घर भिजवा दिया था। उसके शरीर पर भी गर्म प्रेस से जलाने के निशान मिले हैं। राखी व मीना दोनों मुस्लिम हैं किंतु दोनों ने हिंदू नाम रख लिए थे। पुलिस ने मीना के बयान भी मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज करवा दिए हैं।

Source- News in Hindi

Tuesday, 5 November 2013

BSP MP Dhananjay Singh: Maid Beaten to Death, Minor Tortured

BSP MP

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। बसपा सांसद धनंजय सिंह की पत्‍‌नी डॉ. जागृति सिंह जिस तरीके से घरेलू सहायिका राखी व 17 वर्षीय घरेलू सहायक की बेरहमी से पिटाई करती थी, उसे जानकर हर किसी के रोंगटें खड़े हो सकते हैं। दोनों को सांसद ने एक साल पहले नौकरी पर रखा था।
राखी को जहां दक्षिण दिल्ली के एजेआर प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से रखा गया था, वहीं नाबालिग को परिचित के माध्यम से नौकरी पर रखा गया था। नाबालिग बनारस के पास एक गांव का रहने वाला है। इनके अलावा सांसद ने मीणा नाम की एक अन्य घरेलू सहायिका को भी नौकरी पर रखा हुआ था, जो राखी की हत्या किए जाने के बाद 4 नवंबर को भाग गई।
पुलिस के मुताबिक, वैसे तो विधायक की पत्‍‌नी नाबालिग की अकसर बेरहमी से पिटाई करती थी। लेकिन एक नवंबर से तीन नवंबर तक वह दोनों की नियमित पिटाई कर रही थी। दीपावली वाले दिन डॉ. जागृति ने राखी की लाठी से बुरी तरह पिटाई की थी। चोट लगने से जब वह बेहोश होकर गिर गई, तब उन्होंने मारना छोड़ दिया। कुछ देर बाद उन्होंने इलेक्ट्रोल पाउडर का घोल राखी को पिलाने की कोशिश की थी। उसके बेहोश होने से जब राखी ने मुंह नहीं खोला तो जागृति को लगा कि वह ड्रामा कर रही है। तब उन्होंने राखी के मुंह में जोर से चम्मच घुसेड़ दिया था, जिससे उसके कई दांत टूट गए थे। राखी की छाती पर चढ़कर दोनों पैर से कई बार दबाया था। जिससे वह और बुरी तरह घायल हो गई थी। देर रात ही तड़प-तड़प कर राखी ने दम तोड़ दिया था।

दिनभर सांसद ने दी धमकी
नाबालिग ने बयान में कहा है कि राखी की मौत होने पर सांसद व जागृति उसे दिनभर बैठाकर धमकी देते रहे कि अगर उसने किसी के पास भी मुंह खोला तो वे लोग उसके पूरे परिवार को खत्म करवा देंगे। जागृति ने दोनों को घर से कहीं भी बाहर निकलने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा रखा था। 

गर्म प्रेस से दाग दिया था
जब नाबालिग के बाल बढ़ जाते थे तब वह राखी से इस्तेमाल किया हुआ रेजर से उसके बाल मुड़वा देती थी। बात-बात में जागृति दोनों के गर्दन पकड़ नोंच डालती थी। नाबालिग ने बताया कुछ समय पूर्व जागृति ने उसके पैर व प्राइवेट पार्ट पर गर्म प्रेस से जला डाला था। 

वह अकसर दोनों को डराती थी कि अगर वे घर से बाहर निकलेंगे तो उन्हें उनकी कोठी में तैनात नागालैंड पुलिस के जवान गोली मार देंगे। चौंकाने वाली बात यह है कि जागृति ने अपने घर में 20 सीसीटीवी कैमरे लगा रखी है। वह सर्वेट क्वार्टर के बाथरूम में भी सीसीटीवी कैमरे लगा रखी है। इसके पीछे उनका मकसद क्या था पुलिस उसका पता लगा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि कुछ समय पूर्व जागृति ने एक बार राखी व नाबालिग को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। तब उन्होंने दोनों की दिनभर पिटाई की थी।

Source- News in Hindi