Showing posts with label United States. Show all posts
Showing posts with label United States. Show all posts

Wednesday, 15 June 2016

भारत की रणनीति से पाक में खलबली, US को मनाने के लिए करेगा लॉबिंग

विदेश नीति के मोर्चे पर पाकिस्तान बुरे दौर से गुजर रहा है। अमेरिका की सरपरस्ती में अपनी नीति बनाने वाले पाक हुक्मरानों में बेचैनी है। भारत-अमेरिका के मजबूत होते संबंधों से पाकिस्तान की नींद उड़ी हुई है। इन सबके बीच पाकिस्तान ने अंकल सैम यानी अमेरिका को खुश करने के लिए लॉबिंग फर्म का सहारा लेगा। इसके लिए बकायादा शुरुआत हो चुकी है।

अमेरिका को खुश करने के लिए पाकिस्तान को य़े सब क्यों करना पड़ रहा है। इसका जवाब बहुत ही साफ है। हाल ही में पश्चिमी पाकिस्तान में द्रोन हमले में तालिबान के मुल्ला मंसूर के मारे जाने के बाद पाक ने अमेरिका की जमकर आलोचना की थी। पाक ने इसे अपने संप्रभुता पर खतरा बताया था। लेकिन अमेरिका ने साफ कर दिया था कि पाकिस्तानी अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी दे दी गयी थी। आतंकियों के खिलाफ अमेरिका अपनी कार्रवाई को जारी रखेगा। इसके अलावा एफ-16 के मुद्दे पक अमेरिकी कांग्रेस के इनकार के बाद पाकिस्तान को झटका लगा।

अमेरिकी कांग्रेस ने साफ कर दिया था कि फॉरेन मिलिट्री फाइनेंसिंग के तहत अमेरिकी जनता के पैसे को पाकिस्तान कीे मदद करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। इस तरह के बदलते समीकरण में पाक हुक्मरानों को ये लगता है कि अमेरिका के सामने अपने को पाक-साफ रखने के लिए कुछ कदम उठाने होंगे।

पाकिस्तान के अखबार द डॉन के मुताबिक एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि जिस तरह से भारत को विदेशी मोर्चे पर कामयाबी मिली है। उसे पाकिस्तान में एक तरह की बेचैनी है। पाक विदेश नीति के मुख्य सलाहकार सरताज अजीज ने कहा कि लॉबिंग फर्म के जरिए अपनी बात रखने में किसी तरह की बुराई नहीं है। पाकिस्तान पहले भी इस तरह का काम करता रहा है। उन्होंने कहा कि भारत और दूसरे देश लॉबिंग फर्म के जरिए अपनी बात रखते हैं।

गौरतलब है कि परवेज मुशर्रफ के सरकार में आने से पहले पाकिस्तान लॉबिंग फर्मों के जरिए अमेरिका के सामने अपनी बात रखते थे। हालांकि मुशर्रफ के सत्ता में आने के बाद लॉबिंग फर्मों की सेवा को समाप्त कर दिया गया था। 

Tuesday, 7 June 2016

140 घंटेे में 5 देशों की यात्रा से वापस लौटेंगे पीएम, ये हैंं कार्यक्रम

पीएम मोदी के विदेश दौरे लगतार चर्चा में बने रहते हैं। विपक्ष भी पीएम मोदी की विदेश यात्राओं को हथियार बनाकर लगतार उनपर निशाना साधता रहता है लेकिन क्या आपको पता है कि पीएम मोदी 140 घंटे में करीब 33000 किलोमीटर की यात्रा करते हुए पांच देशों का दौरा पूरा करेंगे जिसमें अमेरिका भी शामिल है। ये चौंकाने वाला आंकड़ा बताता है कि पीएम मोदी कितने कम समय में कितना अधिक काम कर लेते हैं।

अब आपको शुरू से बताते हैं कि पीएम मोदी ने अपनी पांच देशों की यात्रा को कैसे नियोजित किया है। पीएम की इस यात्रा के दौरान अफगानिस्तान और मैक्सिकों में रात में रूकने का कार्यक्रम शामिल नहीं है। तय कार्यक्रमों के मुताबिक पीएम को इन देशों में महज चार घंटे रहना है।

पीएम मोदी ने विदेश यात्रा को लेकर एक नियम बना रखा है कि अगर अगले दिन उस देश में कोई कार्यक्रम तय नहीं है तो वहां रात में रूकने का कोई मतलब नहीं है। इसके अलावा पीएम मोदी रात के वक्त किसी होटल में आराम करने की बजाय यात्रा करते हुए ही आराम करने को प्राथमिकता देते हैं ताकि विदेश दौरों में कम से कम दिन लगाकर ज्यादा से ज्यादा काम किया जा सके।

यहां तक की भारत लौटने के लिए भी पीएम यही फॉर्मूला अपनाते हैं। इस यात्रा के दौरान भी पीएम मोदी मैक्सिको से भारत लौटते हुए ऐसा ही करेंगे। पीएम को मैक्सिको से भारत लौटने में करीब 21 घंटे का समय लगेगा और इस बीच उनका जहाज सिर्फ तकनीकी कारणों की वजह से दो घंटे के लिए फैंकफर्ट में रूकेगा और बाकी पूरी रात पीएम सफर में गुजारकर 10 जून को सुबह 5 बजे दिल्ली पहुंचेंगे और उस दिन सभी तय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।  Read more http://www.jagran.com/

Monday, 6 June 2016

PM के दौरे की विदेशी मीडिया में धूम, बताया गतिशील है मोदी सरकार

पीएम नरेंद्र मोदी इन दिनों पांच देशों की यात्रा पर हैं। अफगानिस्तान और कतर की यात्रा के बाद वो स्विटजरलैंज के दौरे पर हैं। इसके बाद वो अमेरिका और मैक्सिको का दौरा करेंगे। अंतरराष्ट्रीय जगत में इस दौरे को एक बड़े परिप्रेक्ष्य में देखा जा रहा है। विदेशी मीडिया में पीएम के इस दौरे की काफी चर्चा है। मशहूर विदेशी पत्रिका द इकोनॉमिस्ट ने कहा कि पीएम मोदी के दौरे से ये साबित होता है कि भारत की मौजूदा सरकार गतिशील है। सरकार घरेलू मोर्चों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय पटल पर बेहतर काम कर रही है।आइए जानने की कोशिश करते हैं कि पीएम की पांच देशों की यात्रा पर द इकोनॉमिस्ट किस नजरिए से देख रहा है।

 भारत के लिए अफगानिस्तान का मतलब

पीएम के अफगानिस्तान दौरे में सलमा बांध का उद्घाटन दोनों देशों के लिए बड़ी कामयाबी बतायी जा रही है। सलमा बांध पर पिछले एक दशक से काम चल रहा था। लेकिन अफगानिस्तान में आतंकी गतिविधियों की वजह से कई बार अड़चने आयीं। इस बांध के निर्माण के साथ ही अफगानिस्तान न केवल भारत के करीब आया है। बल्कि दुनिया में भारत ने अपनी काबिलियत का परचम भी लहराया है। इसके अलावा स्थिर अफगानिस्तान का होना भारत के लिए बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों का मानना है कि अफगानिस्तान के घरेलू मामलों में पाकिस्तान का दखल जितना कम होगा। भारत उतनी ताकत के साथ आतंकी संगठनों से मुकाबला कर सकेगा। पिछले महीने ही अफगानिस्तान और इरान ने तेहरान में चाबहार बंदरगाह को विकसित करने पर सहमति जताई थी। जिससे भारत को खाड़ी के देशों में व्यापार के लिए काफी मदद मिलेगी।  Read more http://www.jagran.com

Monday, 18 April 2016

अमेरिका में 'इंशाअल्लाह' कहने पर छात्र को प्लेन से नीचे उतारा

साउथ वेस्टर्न एयरलाइंस की एक फ्लाइट ने एक शख्स को अरबी भाषा में बोलने पर प्लेन से नीचे उतार दिया। दरअसल यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में पढ़ने वाले इरानी मूल के खैरुद्दीन मखजूमी ने 6 अप्रैल को लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट से ऑकलैंड जाने के लिए फ्लाइट ली। इसी बीच उसने अपने अंकल को बगदाद में फोन कर बताया कि उसने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था जिसमें संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून भी उपस्थित थे और उसने मून से इस्लामिक स्टेट को लेकर सवाल भी पूछे।

इसके बाद खैरुद्दीन ने अपने अंकल को ये भी बताया कि सेमिनार के बाद उन्हें डिनर में कराया गया जिसमें लाजवाब चिकन था। खैरुद्दीन ने बातचीत के बाद अपने अंकल को इंशाअल्लाह कहा जिसका मतलब होता है भगवान करे। इसी बीच खैरुद्दीन के बगल में बैठी महिला ने पॉयलट को जाकर सारी बात बताई और कहा कि उसे खैरुद्दीन की बात कुछ संदिग्ध लग रही है। उसने कहा कि खैरुद्दीन अरबी में भी कुछ बोल रहा था जिसके बाद खैरुद्दीन को फ्लाइट से नीचे उतार दिया गया।

खैरुद्दीन के मुताबिक साउथ वैस्टर्न एयरलाइंस का एक कर्मचारी उसके पास आया और उसने अंग्रेजी में पूछा कि उसने अरबी में बात क्यों कि, इसपर खैरुद्दीन ने कहा कि क्या इस देश को इस्लामोफोबिया हो गया है जिसपर उस कर्मचारी ने उसके साथ बहुत बदतमीजी की और उसे प्लेन से नीचे उतार दिया।

अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के मुताबिक साउथ वैस्टर्न एयरलाइंस में इस तरह की ये चौथी घटना हुई है। पिछले हफ्ते भी शिकागो की फ्लाइट से इसी तरह एक मुस्लिम यात्री को उतार दिया गया था। Read more http://www.jagran.com/

Friday, 29 November 2013

Economy Recovered from Agriculture Supplements

India
नई दिल्ली [जाब्यू]। सरकारी उपेक्षा के बावजूद बढि़या खेती ने आइसीयू में जाती दिख रही अर्थव्यवस्था को बचा लिया है। वित्तीय सेवाओं ने भी आर्थिक सेहत को सहारा दिया है। चालू वित्त वर्ष 2013-14 की दूसरी तिमाही [जुलाई-सितंबर] में इन दोनों क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से आर्थिक विकास की दर 4.8 फीसद रही है। पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद [जीडीपी] की वृद्धि दर 4.4 फीसद थी। अलबत्ता मैन्यूफैक्चरिंग, खनन जैसे अन्य अहम क्षेत्रों की रफ्तार धीमी रहने से चालू वित्त वर्ष में विकास दर के लिए पांच फीसद के लक्ष्य को पार करना चुनौतीपूर्ण होगा।

सरकार ने शुक्रवार देर शाम दूसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन के आंकड़े जारी किए। सेंसेक्स में 257 अंक की तेजी ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि अप्रैल- जून तिमाही के मुकाबले ताजा आंकड़े बेहतर हो सकते हैं। योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने साल की दूसरी छमाही में अर्थव्यवस्था में और सुधार की उम्मीद जताई है। वित्त मंत्री पी चिदंबरम का भी कहना है कि अगले वित्त वर्ष 2014-15 में आर्थिक विकास दर छह फीसद रहने की संभावना है।
यह दीगर है कि दूसरी तिमाही में तमाम एजेंसियां आर्थिक विकास दर अप्रैल-जून तिमाही के समान नीचे रहने की आशंकाएं जता रही थीं। खुद सरकार भी तीसरी और चौथी तिमाही में सुधार की उम्मीद कर रही थी। इस लिहाज से दूसरी तिमाही के आंकड़ों ने सरकार को हैरान किया है। वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के सचिव अरविंद मायाराम का मानना है कि सुधार की रफ्तार यही रही तो पूरे साल में आर्थिक विकास दर का आंकड़ा पांच फीसद को पार कर सकता है।
दूसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था को दिक्कत से निकालने का काम खेती और वित्तीय सेवाओं ने किया। इस साल बढि़या मानसून के चलते खरीफ की बंपर पैदावार हुई है। साथ ही रबी सीजन के उत्पादन में रिकॉर्ड कायम होने की संभावना जताई गई है। इसके चलते दूसरी तिमाही में कृषि की विकास दर उछलकर 4.6 फीसद तक जा पहुंची है। माना जा रहा है पूरे साल के लिए भी कृषि वृद्धि दर साढ़े चार फीसद के आसपास ही रहेगी। उम्मीद के विपरीत वित्तीय सेवाओं का प्रदर्शन भी पहली तिमाही के मुकाबले बेहतर हुआ है। आइटी कंपनियों के प्रदर्शन ने इसमें अहम भूमिका निभाई है।
सेहत में सुधार :
क्षेत्र पहली दूसरी
तिमाही तिमाही
कृषि 2.7 4.6
खनन -2.8 -0.4
मैन्यूफैक्चरिंग -1.2 1.0
बिजली, गैस
जल आपूर्ति 3.7 7.7
कंस्ट्रक्शन 2.8 4.3
व्यापार, होटल
परिवहन, संचार 3.9 4.0
वित्तीय सेवाएं 8.9 10
सामाजिक सेवाएं 9.4 4.2
कुल जीडीपी दर 4.4 4.8
[सभी आंकड़े फीसद में]
मुख्य बातें :
-पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था 4.4 फीसद की रफ्तार से बढ़ी थी
-बढि़या मानसून से खेती की विकास दर 4.6 फीसद रही
-वित्तीय सेवा क्षेत्र दूसरी तिमाही में 10 फीसद की दर से बढ़ा
-महंगाई और ऊंची ब्याज दरों ने औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार रोकी
-मैन्यूफैक्चरिंग की विकास दर रही एक फीसद
-कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की रफ्तार 4.3 फीसद रही

Sahara’s Subrata Roy blames troubles on comment about Sonia Gandhi

Sahara India Pariwar
'सोनिया के विदेशी मूल का मुद्दा उठाने का बदला ले रही है कांग्रेस'
कोलकाता [जासं]। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) कांग्रेस के कुछ मंत्रियों के इशारे पर सहारा समूह को फंसाने की कोशिश कर रहा है। सहारा समूह के सर्वेसर्वा सुब्रत राय ने यह आरोप लगाया है। सुब्रत राय ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम लिए बिना कहा कि उनके विदेशी मूल का मुद्दा उठाने और उन्हें पीएम बनाने की मुखालफत करने की कीमत सहारा को चुकानी पड़ रही है।
सुब्रत राय ने कहा, 'सेबी हमारे लिए एक रेगुलेटर व बड़े भाई की भूमिका में नहीं है, जैसा दूसरी कंपनियों के मामले में है। इसकी वजह राजनीतिक ही है।' सराहा प्रमुख ने भाजपा शासित राज्यों- मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ का नाम लेकर वहां हो रहे विकास की चर्चा की।
उन्होंने कहा कि मोदी से तो मिला हूं, लेकिन राहुल के बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता। सेबी के साथ विवाद से कंपनी की साख पर असर पड़ रहा है, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारी कुल देनदारियों से संपत्तियों का मूल्य बहुत अधिक है। इसे लेकर चिंता की बात नहीं। अभी हमारे पास जमाकर्ताओं और बैंकों की कुल देनदारी 40 से 45 हजार करोड़ रुपये के बीच है। इसके मुकाबले हमारी भूमि व अन्य अचल संपत्तियों की कीमत 1.20 लाख करोड़ रुपये है।
सुब्रत राय सेबी की भूमिका से खास नाराज दिखे। उन्होंने कहा, 'आज के दौर में देश में कोई बड़ा उद्यमी नहीं उभर सकता। तीस साल पहले मैंने अपनी यात्रा शुरू की थी और एक उपलब्धि हासिल की। मगर आज के हालात में मैं भी कुछ नहीं कर सकता।' इस दौरान उन्होंने बंगाल में अपनी निवेश की योजनाओं की भी जानकारी दी। इनमें दक्षिण 24 परगना में 400 करोड़ रुपये की लागत से 500 बेड के अस्पताल सह मेडिकल कॉलेज का निर्माण शामिल है।

Wednesday, 27 November 2013

Local artists also received plenty of applause

lucknow mahotsav
लखनऊ [जासं]। न कलाकार अनाड़ी थे और न स्टेज पहली बार सजा था लेकिन बुधवार को जब स्थानीय कलाकार लखनऊ महोत्सव के मंच पर प्रस्तुति देने आए तो अपरिपक्वता, आत्मविश्वास और तैयारी की कमी उनमें साफ झलकी। हालांकि, लड़खड़ाते हुए शुरू हुई शाम अपने उरूज पर पहुंचते-पहुंचते लय पर आ गई।

सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत गौतमी गुप्ता की कथक प्रस्तुति से हुई। गौतमी भातखंडे की छात्र हैं। भातखंडे, लखनऊ विश्वविद्यालय सहित कई मंचों पर प्रस्तुति दे चुकी हैं लेकिन महोत्सव के मंच पर उनकी पहली प्रस्तुति फीकी नजर आई। हालांकि उनकी अंतिम प्रस्तुति 'मग रोको न सांवरिया, शीश लिए हूं गागरिया' पर खूब तालियां बजीं। संतकबीर नगर के मूल निवासी और इस समय मुंबई फिल्म जगत में सक्रिय प्रभाकर कश्यप ने शास्त्रीय संगीत पर आधारित फिल्मी गीतों की प्रस्तुति दी। उन्होंने 'शिरडी वाले साई बाबा आया है तेरे दर पे सवाली', 'चदरिया झीनी रे झीनी' और फिर लखनऊ में ही फिल्माई गई 'मेरे हुजूर में मन्ना डे के गाए गीत 'झनक झनक तोरी बाजे पायलिया' गाया। यहां प्रभाकर की आवाज और उनके संगतकर्ताओं के साज में तालमेल की दिखीं। तीसरी प्रस्तुति वसुंधरा प्रसाद की थी। हाल में आई फिल्म 'ख्वाजा मेरे ख्वाजा' के लीड रोल में दिखीं और अब अभिनय के साथ गायकी में अपना जलवा बिखेर रही वसुंधरा प्रसाद ने 'रातों को उठ उठ कर जिनके लिए रोते हैं, वो अपने मकानों में आराम से सोते हैं', बाबा बुल्ले शाह के कलाम 'नी मैं कमली यार दी कमली' और 'दमादम मस्त कलंदर' गाकर श्रोताओं में जोश जरूर भरा पर यहां उनकी आवाज के बजाय अभिनय की झलक ज्यादा दिखी।

लखनऊ की देबोलीना पाल ने अपने खूबसूरत भावपूर्ण मणिपुरी नृत्य में राग रेवती में शिव शक्ति की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। इसके बाद गंगावतरण का दृश्य मंच पर साकार हुआ। एक मायने में बुधवार को स्थानीय कलाकार भाग्यशाली रहे कि मुशायरा सुनने के लिए पंडाल पूरा भरा था और कलाकारों को दर्शकों की अच्छी तालियां मिलीं।


Friday, 15 November 2013

Kripalu Maharaj is no Mmore


kripalu ji maharaj
जागरण संवाददाता, गुड़गांव। जगद्गुरु कृपालु महाराज का शुक्रवार सुबह फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने सात बजकर पांच मिनट पर अंतिम सांस ली। देर शाम उनका पार्थिव शरीर प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) स्थित उनके मूल निवास मनगढ़ धाम में ले जाया गया। 18 नवंबर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। निधन की खबर सुनते ही 91 वर्षीय कृपालु महाराज के परिजनों और अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई।

सोमवार को मनगढ़ आश्रम के बाथरूम में गिर जाने के कारण कृपालु महाराज के सिर में गंभीर चोट आई थी। वह गहरे कोमा में चले गए। नाजुक हालत में उन्हें इलाहाबाद से फोर्टिस अस्पताल लाया गया। मंगलवार को जगद्गुरु के सिर की सर्जरी की गई। इसके बाद भी उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। क्रिटिकल केयर यूनिट में डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी देखरेख में लगी रही। कृपालु महाराज के देहावसान की खबर सुन काफी संख्या में उनके भक्त अस्पताल पहुंचे। अपने गुरु की अंतिम झलक पाने को उनमें बेताबी देखी गई। वहीं, मनगढ़ धाम में भी जैसे ही कृपालु महाराज का पार्थिव शरीर पहुंचा तो हर आंख में आंसुओं की धारा तेज हो चली। अंतिम दर्शन को हजारों अनुयायियों का हुजूम उमड़ पड़ा। भक्तों की कतार टूटने का नाम नहीं ले रही थी। यह सिलसिला दो-चार घंटे नहीं, पूरी रात चला। धाम के व्यवस्थापक हिरण्यमय चटर्जी ने बताया कि कृपालु महाराज के अंतिम संस्कार स्थल को समाधिस्थल का रूप दे दिया जाएगा। कृपालु महाराज की कुल संपत्ति करीब दस हजार करोड़ रुपये तक है। भारत के अलावा अमेरिका, सिंगापुर और नेपाल में भी उनके भव्य आश्रम हैं।

Source- Hindi News

Sachin Tendulkar misses a ton, Pujara and Rohit slams Tons

Sachin Tendulkar
मुंबई। वानखेड़े स्टेडियम पर अपना आखिरी व 200वां टेस्ट खेल रहे सचिन तेंदुलकर की पारी 74 रनों से आगे नहीं जा सकी। जब पूरा देश एक आखिरी शतक की आस लगाए बैठा था तब नरसिंह देवनारायण ने एक बेहतरीन गेंद पर सचिन को स्लिप पर कप्तान डेरेन सैमी के हाथों कैच आउट करा दिया लेकिन उनके योगदान के बाद चेतेश्वर पुजारा (113) व रोहित शर्मा (नाबाद 111) ने शतक जड़ते हुए वेस्टइंडीज को पूरी तरह से बैकफुट पर ढकेल दिया। भारत ने 313 रनों की बढ़त हासिल की और दिन के अंत तक दूसरी पारी में 43 के स्कोर पर तीन कैरेबियाई बल्लेबाजों को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। अब भारत सचिन की विदाई सीरीज में जीत से 7 विकेट दूर है, जबकि वेस्टइंडीज अभी भी भारत से 270 रन पीछे है।

दूसरे दिन की शुरुआत पूरी तरह से सचिनमय रही। 38 के निजी स्कोर पर पहले दिन नाबाद रहने वाले सचिन ने दूसरे दिन की सुबह अपना पचासा पूरा करके फैंस को झूमने का मौका दिया। उन्होंने 91 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और इस दौरान 9 चौके लगाए। यह सचिन के टेस्ट करियर का 68वां अर्धशतक रहा, हालांकि वह अपनी पारी को 74 रन से आगे नहीं ले जा सके। सचिन ने 118 गेंदें खेलीं और इस दौरान 12 चौके लगाए।

इससे पहले, पहले दिन दूसरे सत्र में ही वेस्टइंडीज की पारी समेटने के बाद भारतीय टीम ने सधी हुई शुरुआत की थी और पहले विकेट की साझेदारी में शिखर धवन (33) और मुरली विजय (43) ने 77 रन बनाए। धवन को शिलिंगफोर्ड ने चंद्रपॉल के हाथों आउट कराया। धवन ने 28 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके लगाए। धवन के बाद विजय भी उसी ओवर में डेरेन सैमी को कैच थमा बैठे। विजय ने 55 गेंदों में आठ चौके लगाए।
दूसरे दिन सचिन की 74 व विराट कोहली के 57 रनों की पारी के बाद चेतेश्वर पुजारा ने अपने करियर का पांचवां टेस्ट शतक लगाया, वो 113 की शानदार पारी के बाद शिलिंगफोर्ड का शिकार बने, जबकि धौनी महज 4 रन बनाकर बेस्ट की गेंद पर स्लिप में कैच हो गए। इसके बाद रविचंद्रन अश्विन (30) ग्रेब्रियाल का शिकार बने, फिर भुवनेश्वर कुमार (4) के रूप में 8वां झटका लगा और ओझा (0) के रूप में नौवां झटका लगा, लेकिन अंत होते-होते रोहित शर्मा ने भी कमाल दिखा दिया। पहले टेस्ट में अपने टेस्ट करियर का आगाज शतक के साथ करने वाले रोहित ने दूसरे टेस्ट में भी जानदार शतक जड़ डाला। उन्होंने नाबाद 111 रनों की पारी खेली। रोहित का यह लगातार दूसरा शतक रहा। अजहरुद्दीन और गांगुली के बाद वो लगातार दो टेस्ट शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। जिसके दम पर मुंबई टेस्ट में भारत 313 रनों की बड़ी बढ़त हासिल करने में सफल रहा। 

दूसरी पारी में जवाब में उतरे कैरेबियाई टीम के बल्लेबाज शुरू से ही लड़खड़ाते दिखे और आते ही विकेटों की झड़ी लगना शुरू हो गई। पहले 15 रन के कुल स्कोर पर अश्विन ने पॉवेल (9) को आउट किया। इसके बाद नाइटवॉचमैन की भूमिका निभाने पिच पर उतरे टीनो बेस्ट (9) को ओझा ने अपना शिकार बनाया और एलबीडब्ल्यू करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। वहीं, दिन खत्म होते-होते कैरेबियाई टीम के इन फॉर्म बल्लेबाज डेरेन ब्रावो (11) भी अश्विन की गेंद पर विजय के हाथों कैच होकर पवेलियन लौट गए और वेस्टइंडीज को तीसरा झटका लगा। अब भारत को जीत के लिए महज 7 विकेटों की दरकार है।

इससे पहले, पहले दिन, टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण चुनने के अपने निर्णय को कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने सही साबित करते हुए प्रज्ञान ओझा और रविचंद्रन अश्रि्वन ने वेस्टइंडीज की पहली पारी सस्ते में समेट दी। वेस्टइंडीज के लिए कीरेन पॉवेल (48) ने सर्वाधिक रन बनाए, जबकि अपना 150वां टेस्ट मैच खेल रहे शिवनारायण चंद्रपॉल 25 रन पर आउट हुए। वेस्टइंडीज के लिए शुरुआत में सब ठीक लग रहा था क्योंकि पॉवेल और क्रिस गेल लय में दिख रहे थे। लेकिन समी ने कोलकाता के अपने शानदार सफर को जारी रखते हुए 25 के कुल योग पर गेल को अपने जाल में फंसा लिया। गेल 11 रन के निजी योग पर स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों लपके गए। वेस्टइंडीज के लिए यह बड़ा झटका था, लेकिन डेरेन ब्रावो (29) और पॉवेल ने दूसरे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी करते हुए इसकी भरपाई करने की कोशिश की। दोनों काफी अच्छा खेल रहे थे, लेकिन अश्रि्वन की फिरकी पर ब्रावो बल्ला लगा बैठे और धौनी ने उन्हें लपकने में कोई कोताही नहीं बरती। ब्रावो ने 63 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया। उनका विकेट 86 के कुल योग पर गिरा।

लंच तक दो विकेट गंवाने वाले वेस्टइंडीज ने पहले दिन के दूसरे सत्र में आठ विकेट गंवा दिए। पॉवेल ने 80 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाया। चंद्रपॉल और सैमुअल्स के बीच दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी हुई। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 43 रन जोड़े। सैमुअल्स के जाने के बाद तो जैसे वेस्टइंडीज की पारी ताश के पत्तों का महल साबित हुई और आखिरी छह बल्लेबाज मिलकर 42 रन और जोड़ सके। वेस्टइंडीज के आखिरी चार बल्लेबाजों में तो तीन बिना खाता खोले लौट गए। भुवनेश्वर कुमार और मुहम्मद शमी को एक-एक विकेट हासिल हुए। दो मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है।

Police raped woman since two years

UP Police
लखनऊ। लखीमपुर खारी जिले के मोहम्मदी में एक सिपाही ने युवती को शादी का झांसा देकर करीब दो वर्ष तक दुष्कर्म किया। सिपाही की शादी तय होने पर युवती ने पुलिस अधीक्षक को अपनी फरियाद सुनाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने सिपाही के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम में रहने वाली युवती ने पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार को दिए प्रार्थनापत्र में कहा था कि करीब दो वर्ष पूर्व कोतवाली में तैनात एक सिपाही का उसके घर आना जाना था। आरोप है कि एक जनवरी 2012 को सिपाही घर आया और जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर सिपाही ने शादी का झांसा देकर उसे चुप करा दिया।
युवती का कहना है कि सिपाही उसे शादी का झांसा देकर तीन माह पहले लखीमपुर ले आया और किराये के एक मकान में रखकर तीन माह तक दुष्कर्म करता रहा। इसी बीच सिपाही के परिवार वालों ने उसका विवाह दूसरी जगह तय कर दिया। सिपाही की शादी 20 नवंबर को होनी है, जिसकी सूचना युवती को मिलने पर जब उसने विरोध जताया तो सिपाही ने उसे मुंह बंद रखने की धमकी दी। एसपी ने युवती की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस को सिपाही के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। 

पुलिस ने सिपाही के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिपाही बरेली के ग्राम बरौर थाना नवाबगंज का रहने वाला है। अभी वह पुलिस लाइंस में तैनात है।

 Source- Hindi News

Thursday, 14 November 2013

Another Domestic Helper Gets Horrible Torture

domestic helper
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजधानी में एक और घरेलू सहायिका दरिंदगी का शिकार हुई है। घर में उसे न केवल बंधक बनाकर रखा जाता था, बल्कि गर्म चिमटे से दागने के साथ उस पर कुत्ते को भी छोड़ दिया जाता था। पुलिस ने आरोपी एनआरआइ महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मूल रूप से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी की रहने वाली उमरवती (24) करीब चार महीने से मयूर विहार फेज-1 के पॉकेट सी में आरती जैन (55) के यहां काम कर रही थी।

आरती चार माह पहले अमेरिका से मां के इलाज के लिए भारत आई थी। उसकी मां का एम्स में इलाज चल रहा है। उमरवती का आरोप है कि आरती काम कराने के बाद उसे बासी खाना देती थी। छोटी-मोटी गलती होने पर मारपीट करती थी। इतना ही नहीं वह उसे गर्म चिमटे या किसी अन्य चीज से दाग भी देती थी। कई बार तो उसके ऊपर कुत्ता भी छोड़ दिया था।

जब वह पैसा मांगती थी, तब भी उसकी पिटाई की जाती थी। उसे घर में बंद करके रखा जाता था। बृहस्पतिवार को किसी तरह उसके हाथ मोबाइल फोन लग गया और उसने 100 नंबर पर कॉल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और उमरवती को फ्लैट से मुक्त कराया।

जब पुलिस आरती के फ्लैट पर पहुंची थी, उसने उमरवती को बंद करके रखा गया था। वह लगातार रो रही थी। पुलिसकर्मियों ने उसे बाहर निकाला और उसकी चिकित्सकीय जांच करवाई। उसके शरीर पर जख्म के कई निशान मिले हैं। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मारपीट करने, बंधक बनाकर रखने और धमकी देने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। घरेलू सहायिका को प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से लिया गया था। पुलिस प्लेसमेंट एजेंसी की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Source- Hindi News

Wednesday, 13 November 2013

A Quirky Date, 11/12/13, Sparks Weddings, Wishes

quirky date
सीतापुर, [आशीष बाजपेयी]। 11.12.13 अर्थात सदी की जादुई तारीख। इस खास दिन को सेलीब्रेट करने के लिए लाखों लोग बेकरार हैं। सैकड़ों युवा और युवतियां शादी के बंधन में बंधने को उत्सुक हैं तो तमाम महिलाएं इस दिन अपनी कोख से बच्चा जनने को लालायित हैं। अगले महीने पड़ने वाली इस अहम तारीख के लिए इस पीढ़ी के लिए आखिरी मौका है, जिसके बाद इस करिश्माई तारीख के लिए सदी भर का इंतजार करना पड़ेगा। इस मुबारक दिन पर शादी का क्रेज ऐसा है कि सारे मैरिज लॉन बुक किए जा चुके हैं।

12.12.12 के साथ नया मिलेनियम शुरू हुआ तो ऐसी तारीखों की झड़ी लग गई। मसलन 01.01.01, 10.10.2010 और 01.02.03 जैसी तारीखें शामिल हैं। 11.12.13 को यादगार बनाने के लिए युवाओं में खासा उत्साह है। खासकर शादियों के मामले में इस तारीख को लेकर धूम है। इस तिथि पर शादी रचाने के लिए सभी मैरिज हाल व होटल बुक कराए जा चुके हैं। इस विशेष दिन पर महिलाएं भी मातृत्व सुख पाने के लिए उत्सुक हैं। खास बात यह है कि इस दिन मुहूर्त व योग भी अच्छा है।

ज्योतिषाचार्य पं. पीसी मिश्र के मुताबिक इस जादुई दिन पर शनि के साथ राहु का योग धनु के सूर्य होने पर बन गया है। इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे आत्मबली होने के साथ ही शासकीय क्षमता में दक्ष होंगे। इन बच्चों को अचल का संग्रह भी लाभ देगा। मीन राशि में चंद्रमा भ्रमण करेगा। इस दिन दांपत्य जीवन में प्रवेश करने वालों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

अचरज भरा दिसंबर
दिसंबर का महीना एक और खास दिन के लिए यादगार बनने जा रहा है। इस माह पहली बार पांच रविवार, पांच सोमवार और पांच मंगलवार पड़ रहे हैं। एक महीने में पांच रविवार, सोमवार व मंगलवार पड़ने का अनूठा करिश्मा इस दौर के लोगों को पहली बार देखने को मिलेगा। बताते हैं कि यह मौका कई दशक बाद पड़ने जा रहा है।

Source- News in Hindi

Monday, 11 November 2013

Tennis is in my DNA Says Federer and Not Thinking About Retirement

Roger Federer

लंदन। एक तरफ जहां क्रिकेट जगत के महानायक सचिन तेंदुलकर अपने 24 साल के लंबे क्रिकेट करियर के बाद संन्यास लेने जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सचिन के ही फेवरेट व दिग्गज टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं, कि अभी वह संन्यास नहीं लेंगे। इस साल बुरी फॉर्म से जूझ रहे स्विट्जरलैंड के स्टार रोजर फेडरर का कहना है टेनिस उनके डीएनए में है और सत्र में खराब प्रदर्शन के बावजूद उनका संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है। रविवार को फेडरर को साल के अंतिम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में राफेल नडाल के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
17 बार के ग्रैंडस्लैप चैंपियन फेडरर को इस सत्र में कई हार झेलनी पड़ी है और इस साल वह करियर की सबसे खराब रैंकिंग पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। लगभग एक दशक तक पुरुष टेनिस पर राज करने वाले फेडरर को सलाह दी जाने लगी कि उन्हें संन्यास लेकर अपनी जुड़वां बेटियों के साथ समय बिताना चाहिए, लेकिन इस दिग्गज टेनिस खिलाड़ी ने कहा कि यह विकल्प नहीं है, क्योंकि इस खेल के प्रति उनका लगाव पहले की तरह बना हुआ है। फेडरर ने कहा कि मेरे लिए टेनिस आज भी वही है, जो बचपन में हुआ करता था। यह ऐसा खेल है, जो मेरे डीएनए में रहा। यह सही है कि जब मैं 12 साल का था, तब से आज में अंतर है लेकिन मैं खेल का पूरा लुत्फ उठा रहा हूं। अहम बात यह है कि आप कब खेलना छोड़ेंगे? अभी आप युवा हो तो फिर क्यों इतनी जल्दी खेलना छोड़ोगे? केवल इसलिए संन्यास क्यों लिया जाए, क्योंकि मुझे टेनिस के अलावा जिंदगी में और काम भी करने हैं। उन्होंने कहा कि यदि मुझे अब भी किसी एक को चुनना हो तो मैं खेल का चयन करूंगा। जब तक मेरी यह पसंद बनी रहेगी, मैं खेलना जारी रखूंगा।

Sunday, 10 November 2013

Sensex Down as Rupee Slides Past 63 Level

Sensex

नई दिल्ली। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार को जोरदार झटका लगा। रुपये की जोरदार गिरावट का असर घरेलू शेयर बाजारों पर देखने को मिल रहा है। रुपये में जबर्दस्त गिरावट देखने को मिल रही है। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया 1 फीसद की गिरावट के साथ 63 के पार निकल गया है। 30 सितंबर 2013 के बाद डॉलर के मुकाबले रुपये ने 63 का स्तर तोड़ा है।

दिग्गज शेयरों की कमजोरी के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी सुस्ती है। बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 103 अंक की गिरावट के साथ 20,563 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 35 अंक टूटकर 6,106 के स्तर पर आ गया है। 

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन रुपये में जबर्दस्त गिरावट देखने को मिल रही है। आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 53 पैसे की गिरावट के साथ 63 के स्तर पर खुला है। 30 सितंबर 2013 के बाद डॉलर के मुकाबले रुपये ने 63 का स्तर तोड़ा है। वहीं पिछले हफ्ते डॉलर के मुकाबले रुपया 62.47 के स्तर पर बंद हुआ था।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। जापान का बाजार निक्कई 136 अंक की जोरदार तेजी के साथ 14,223 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, शंघाई कम्पोजिट 0.2 फीसद गिर गया है, जबकि हैंगसैंग 0.1 फीसद की मामूली बढ़त के साथ 22,760 के आसपास कारोबार कर रहा है।

Source- News in Hindi

Thursday, 7 November 2013

Standard and Poor Puts onus of Powering up India Economy on Next Govt

Rating agency
नई दिल्ली [जाब्यू]। आने वाले समय में देश की क्रेडिट रेटिंग क्या होगी यह अब पूरी तरह से केंद्र में आने वाली अगली सरकार के आर्थिक एजेंडा पर निर्भर करेगा। अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पुअर्स ने चेतावनी दी है कि अगर केंद्र में आने वाली नई सरकार के एजेंडा से आर्थिक सुधार हटे तो देश की रेटिंग को घटाया भी जा सकता है।

मौजूदा सरकार राजकोषीय घाटे को काबू में रखने के लिए जूझ रही है और विदेशी निवेश के प्रवाह में भी कमी हो रही है। लेकिन एसएंडपी चुनाव से पहले भारत की क्रेडिट रेटिंग की समीक्षा नहीं करेगी। एजेंसी ने स्पष्ट कर दिया है कि रेटिंग की समीक्षा का काम अब केंद्र में नई सरकार बनने के बाद ही होगा। फिलहाल एसएंडपी ने भारत को निगेटिव आउटलुक के साथ बीबीबी-रेटिंग पर रखा हुआ है। यह किसी भी देश के लिए निवेश की न्यूनतम ग्रेड की रेटिंग है। 

एजेंसी ने एक बयान में कहा कि इस रेटिंग में सकारात्मक सुधार तभी हो सकता है जब नई सरकार विकास की रफ्तार बढ़ाने की दिशा में कदम उठाएगी। आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए भी सरकार को प्रयास करने होंगे। लोकसभा के अगले चुनाव मई 2014 में होने हैं। 

साल 2012-13 में देश की आर्थिक विकास की रफ्तार एक दशक के निचले स्तर पांच फीसद पर आ टिकी थी। चालू वित्ता वर्ष की पहली तिमाही में तो यह घटकर 4.4 फीसद ही रह गई है। एसएंडपी का कहना है कि अगर नीतिगत जड़ता इसी तरह बनी रहती है तो रेटिंग को घटाया भी जा सकता है। 

उधर एसएंडपी की इस चेतावनी को लेकर सरकार ज्यादा गंभीर नहीं है। वित्ता मंत्रालय में आर्थिक मामलों के सचिव अरविंद मायाराम ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि रेटिंग एक सामान्य प्रक्रिया है। इसे लेकर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। 

'Sweetie' Catches Online Predators, 100 Indians Among Them

webcam sex

लंदन। दुनिया भर में बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं का सच एक बार फिर सामने आया है। हाल में कंप्यूटर निर्मित फर्जी बच्ची 'स्वीटी' के फेर में 103 भारतीय फंस गए। इस दस वर्षीय बच्ची से 10 हफ्ते में दुनिया भर के करीब 20 हजार लोगों ने संपर्क साधा। इनमें 1000 लोगों ने वेबकैम के सामने कपड़े उतारने के लिए पैसे देने की पेशकश भी की। इनमें सबसे ज्यादा 254 अमेरिकी थे, जबकि 110 ब्रिटिश भी शामिल थे।
बच्चों के ऑनलाइन यौन उत्पीड़न के मामले में भारत तीसरे नंबर पर है। इन सभी लोगों के नाम पुलिस को सौंप दिए गए हैं। बच्चों के लिए काम करनी वाली डच संस्था टेरे डेस होमेज ने एक बच्ची का फर्जी प्रोफाइल बनाकर बच्चों के ऑनलाइन यौन उत्पीड़न की पड़ताल की। इसी के बाद हैरान कर देने वाला यह सच सामने आया है। शोधकर्ताओं ने साक्ष्य के तौर पर संदिग्धों की स्काइप और दूसरी सोशल साइट्स पर बने प्रोफाइल को पेश किया है। इस प्रोजेक्ट के निदेशक हंस गुयट ने कहा कि इससे निपटने के लिए हमें नए तरीके की जरूरत है। ऐसे मामले में पीड़ित और यौन उत्पीड़क सामने नहीं आते हैं। हमने अपनी फर्जी पहचान फिलीपींस की दस वर्षीय लड़की के रूप में जाहिर की थी। हमने कुछ भी नहीं कहा, लेकिन लोग हमें पैसे की पेशकश करने लगे थे। टेरे डेस होमेज ने ऑनलाइन सेक्स टूरिज्म को रोकने के लिए एक वैश्विक अभियान भी चला रखा है।

Source- News in Hindi

Wednesday, 6 November 2013

Factoring Inflation, Wages in India to Rise by Just 2 per Cent: Report

Factoring inflation

नई दिल्ली। अगले साल भारतीय कर्मचारियों के वेतन में औसतन 11 फीसद बढ़ोतरी की उम्मीद है। यह लगातार दूसरा साल है, जब यहां की कंपनियों ने सैलरी में इतनी बढ़ोतरी का भरोसा दिलाया है। मगर महंगाई की दर को इससे घटाकर देखा जाए तो इस हिसाब से सैलरी में वास्तव में दो फीसद की ही वृद्धि होगी। वर्ष 2014 में खुदरा महंगाई के नौ फीसद के करीब रहने की आशंका जताई जा रही है। अगर आपकी सैलरी दहाई फीसद से कम बढ़ी तो समझिए कि महंगाई के मुकाबले आपका वेतन असल में घट गया है।
ईसीए इंटरनेशनल के ताजा सैलरी ट्रेंड सर्वे में यह बात कही गई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एशियाई कर्मचारियों के वेतन में वास्तव में दुनिया में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी होगी। महंगाई की दर को छोड़कर और इसे जोड़कर देखा जाए तो चीन इस मामले में सबसे अव्वल रहेगा।

सर्वे में चीन की कंपनियों ने अगले साल वेतन में आठ फीसद वृद्धि की बात कही है। इस लिहाज से महंगाई के मुकाबले यहां के कर्मियों के वेतन में पांच फीसद की वास्तविक बढ़ोतरी होगी। असल सैलरी से ही कर्मचारी की बाजार में कुछ भी खरीदने की क्षमता तय होती है। ईसीए दुनिया भर में मैनजमेंट व असाइनमेंट कर्मियों को आइटी और नॉलेज सेवा मुहैया कराती है। ईसीए ने 64 देशों में 316 बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर किए सर्वे के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की है। 

चीन के बाद एशिया में पाकिस्तानी कर्मचारियों की वास्तविक सैलरी में सबसे ज्यादा वृद्धि होगी। यहां की कंपनियों ने औसतन 13 फीसद वेतन बढ़ोतरी का मन बनाया है। पाक में महंगाई दर आठ फीसद से कुछ अधिक रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है। जापानी कर्मचारियों के असल वेतन में तो इस दौरान एशिया में सबसे कम वृद्धि की आशंका है। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आइएमएफ) ने इस देश में महंगाई की दर के 2.9 फीसद रहने की उम्मीद जताई है। अगर यह दर इससे अधिक रही तो यहां के लोगों की खरीदारी क्षमता घट सकती है।
रिपोर्ट के मुताबिक वेनेजुएला की कंपनियां वेतन में सबसे ज्यादा 26 फीसद की वृद्धि करेंगी, मगर यहां महंगाई दर के 38 फीसद रहने का मुद्राकोष ने अनुमान लगाया है। इस लिहाज से यहां के कर्मचारियों की खरीदारी क्षमता 12 फीसद कम रहेगी। अमेरिका और कनाडा की कंपनियां 2014 में तीन फीसद तो यूरोप की 3.5 प्रतिशत सैलरी बढ़ाएंगी। स्विट्जरलैंड और ग्रीस में यह बढ़ोतरी करीब दो फीसद रहेगी।

Source- News in Hindi

Mother-in-Law Donated a Kidney to her Daughter-in-Law

mother-in-law

विनोद कुमार मेनन (मिड-डे), मुंबई। देश में सास और बहू के झगड़ों के किस्से आम हैं। इन सबसे ऊपर उठते हुए मुंबई की एक महिला ने बहू को अपनी एक किडनी दान कर मिसाल कायम की है। किडनी के सफल प्रत्यारोपण के बाद सास और बहू को अस्पताल से छुंट्टी मिल गई है।
बुखार और बदन में सूजन की शिकायत के बाद विले पार्ले में रहने वाली वैशाली शाह (35) को इस साल मार्च में एक फैमिली डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने वैशाली को नेफ्रोलॉजिस्ट के पास जाने की सलाह दी। कई मेडिकल टेस्ट के बाद पता चला कि महिला की दोनों किडनी खराब हैं। 

डॉक्टरों ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट का सुझाव दिया। वैशाली के पति मनीष एक निजी कंपनी में वित्त प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं और उनका दस साल का एक बेटा भी है। वैशाली की दोनों किडनी खराब होने का पता चलने के बाद मनीष की मां सुरेखा (59) आगे आईं और उन्होंने अपनी एक किडनी बहू को दान करने का फैसला किया।
किडनी प्रत्यारोपण के तीन बाद सुरेखा को 31 अक्टूबर को अस्पताल से छुंट्टी मिल गई। फिलहाल दोनों स्वस्थ हैं।

Source- News in Hindi

Record 2170 Billionaires Globally, Asia Fastest-Growing Region

Billionaire

नई दिल्ली। पूरी दुनिया मंदी के शिकंजे से निकलने को कसमसा रही है मगर दौलतमंदों के लिए यह जैसे एक मौका बनकर आया है। तभी तो अरबपतियों की संपत्ति में इतना इजाफा हुआ कि उनकी संख्या रिकॉर्ड 2,170 पर पहुंच गई। मजेदार बात यह है कि वर्ष 2009 में जब ग्लोबल वित्तीय संकट अपने चरम पर था तब से लेकर अब तक रईसों की संख्या 810 बढ़ी है। साथ ही इनकी कुल संपत्ति उस समय के मुकाबले बढ़कर दोगुने से भी ज्यादा हो गई है।
वेल्थ-एक्स और यूबीएस की वर्ष 2013 के अरबपतियों के सूचकांक में उन लोगों को शुमार किया गया है जिनकी संपत्ति 30 करोड़ डॉलर या इससे ज्यादा है। सूचकांक के मुताबिक, वर्ष 2013 में अरबपतियों की संख्या में सबसे तेज बढ़ोतरी एशिया में ही हुई है। इस दौरान इस क्षेत्र में 18 नए अरबपति शामिल हुए हैं। यहां दौलतमंदों की संख्या इससे पिछले साल के मुकाबले 3.7 फीसद बढ़ी है। वहीं, इनकी संपत्ति में 13 फीसद का इजाफा दर्ज किया गया है। वहीं, ग्लोबल स्तर पर इनकी संख्या नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई है।
इन रईसों की कुल संपत्ति 65 खरब डॉलर हो गई है। यह वर्ष 2009 में 31 खरब डॉलर थी। इनकी संपत्ति का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि यह अमेरिका के बजट घाटे को वर्ष 2024 तक पाटने के लिए पर्याप्त है।
इसके अलावा अमेरिका और चीन को छोड़कर बाकी किसी भी देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) से कहीं ज्यादा है। इन 2,170 दौलतमंदों के पास औसतन तीन अरब डॉलर की संपत्ति है। रिपोर्ट के मुताबिक यूरोप में सबसे ज्यादा 766 अरबपति हैं। वहीं, अमेरिकी अरबपतियों के पास सबसे ज्यादा 2,158 अरब डॉलर की संपत्ति है। वहीं, एशिया में अल्ट्रा हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (यूएचएनआइ) की संख्या 44,505 है। इनके पास कुल 6,590 अरब डॉलर की संपत्ति है। यूएचएनआइ में वे लोग भी शामिल हैं जिनके पास 30 करोड़ डॉलर से कम संपत्ति है। इनमें से 60 फीसद अरबपतियों ने खुद की बदौलत संपत्तियां बनाई हैं, जबकि 40 फीसद को विरासत में मिली है।

Source- News in Hindi

Tuesday, 5 November 2013

Harley Davidson to Go for Full Scale Bike Building in India

Harley Davidson

नई दिल्ली। अमेरिका की दिग्गज बाइक निर्माता हार्ले डेविडसन भारत में पूरी क्षमता से मोटरसाइकिलों का उत्पादन शुरू करेगी। कंपनी यहां बनाई जाने वाली मोटरसाइकिलों का यूरोप और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों को निर्यात भी करेगी। हार्ले डेविडसन ने देश में अपनी दो नई मोटरसाइकिलें स्ट्रीट 750 और स्ट्रीट 500 पेश की।
कंपनी ने अभी इनकी कीमतों की जानकारी नहीं दी है। इस अवसर पर कंपनी ने कहा कि वह अगले साल की पहली तिमाही तक भारत में दो नए मॉडलों का उत्पादन शुरू कर देगी। कंपनी के प्रेसीडेंट और सीओओ मैथ्यू लेविच ने कहा कि हम भारतीय बाजार में मौजूद संभावनाओं से उत्साहित हैं। खासकर युवाओं से हमें जिस तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है उसे देखते हुए हम भारत में अपने प्लांट की क्षमता का पूरा इस्तेमाल करना चाहते हैं।
इस प्लांट में स्ट्रीट मॉडल की मोटरसाइकिलों का उत्पादन किया जाएगा। इस प्लांट के उत्पादन से न सिर्फ घरेलू बाजार की मांग पूरी की जाएगी बल्कि यूरोप और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों को निर्यात भी किया जाएगा। हार्ले-डेविडसन वर्ष 2011 से भारत में अपनी मोटरसाइकिलों की असेंबलिंग कर रही है। हरियाणा के बावल स्थित कंपनी के सीकेडी (कंप्लीटली नॉक्ड डाउन) प्लांट फिलहाल केवल घरेलू बाजार की मांग पूरी की जा रही है। कंपनियां परिवहन लागत कम करने के लिए बाइक को पूरी तरह से तैयार रूप में ढोने के बजाय सीकेडी किट के रूप में भेजती हैं, जिसे बाद में असेंबल किया जाता है। लेविच ने कहा कि अमेरिका स्थित प्लांटों से सीकेडी किट लाने के बजाय अब बाइक के कलपुर्जे सीधे वेंडरों से मंगाए जाएंगे। इससे पूरी बाइक भारत में ही तैयार होगी। हालांकि, अभी केवल दो नए मॉडलों का ही भारत में पूरी तरह से उत्पादन होगा।
स्ट्रीट मॉडलों के निर्यात की योजना को लेकर लेविच ने कहा कि स्पेन, इटली और पुर्तगाल को इन बाइकों का निर्यात किया जाएगा। अगले साल भारत में स्ट्रीट 700 लांच किए जाने के साथ ही यह निर्यात भी शुरू कर दिया जाएगा। उत्पादन शुरू होने के पहले साल में दक्षिण पूर्व एशियाई देशों को निर्यात शुरू नहीं हो सकेगा, इसके लिए बाजार की स्थिति पर नजर रखी जाएगी। भारत में कंपनी की बिक्त्री के सवाल पर कंपनी के एमडी अनूप प्रकाश ने कहा कि वर्ष 2010 से वर्ष 2013 के अंत तक कंपनी की कुल बिक्री 4,000 बाइक हो जाएगी।