Showing posts with label Facebook. Show all posts
Showing posts with label Facebook. Show all posts

Tuesday, 13 January 2015

देवबंद में सांप्रदायिक तनाव, टकराव के हालात

फेसबुक पर एक धर्म विशेष (पैगंबर) के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को दूसरे दिन देवबंद में उस वक्त सांप्रदायिक टकराव के हालात पैदा हो गए जब एक विशेष समुदाय के युवकों ने जबरन बाजार बंद कराना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों संप्रदाय के लोग आमने-सामने आए गए। उपजे तनाव को देखते हुए पूरा देवबंद पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। आसपास के जनपदों से पीएसी, आरएएफ बुला ली गयी है।

देवबंद में एक पब्लिक स्कूल में पढऩे वाले छात्र चिराग मलिक ने फेसबुक पर धर्म विशेष पर आपत्तिजनक कमेंट कर दिया। सोमवार को इस मामले को लेकर तनाव पूर्ण स्थिति पैदा हो गयी। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया।

मंगलवार को एक विशेष संप्रदाय के लोगों ने इस छात्र के सहयोगी को गिरफ्तार करने की मांग की और प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए बाजार बंद करा दिया और थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने जबरन बाजार बंद करा रहे आन्दोलनकारियों पर लाठीचार्ज भी किया। इसी बीच भाजपा सांसद राघव लखन पाल शर्मा मौके पर आ गए। उन्होंने बाजार खुलवाया। कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया पर सांसद के साथ भीड़ को देखकर किसी की विरोध करने की हिम्मत नही हुई। उन्होंने दूसरे संप्रदाय के लोगों पर क्षेत्र में अशांति फैलाने का आरोप लगाते हुए उनके विरूद्ध कार्रवाई की मांग की।

Wednesday, 5 March 2014

Yahoo to block sign-in to services via Facebook, Google

Yahoo has decided to block access to its services through Facebook or Google accounts, a feature that had been in place for years.

The company said that it would begin with restricting access to "Yahoo Sports Tourney Pick 'Em," a fantasy college basketball service, and eventually remove Facebook and Google login buttons from all its products.

According to The Verge, it is unclear why the Internet giant has decided to restrict access to its services, however, under CEO Marissa Mayer, it could be part of her strategy to revive the once popular service.

Meanwhile, a Yahoo representative confirming the decision said that the new process would require uses to sign in with a Yahoo username, which would allow the company to offer the best personalized experience to everyone.

The report said that genuine Yahoo IDs might make users more likely to use other Yahoo services, and their activity could be tracked and experience personalized more easily...

Source:  News in Hindi

From DNA News

Wednesday, 8 January 2014

Why Hrithik Upset with Aamir's Dhoom 3 success?

मुंबई। एक तरफ जहां आमिर खान की फिल्म 'धूम थ्री' रिकार्ड पर रिकार्ड बना रही है वहीं इसे लेकर रितिक रोशन की नाराजगी भी सिर चढ़कर बोलने लगी है। बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के मुताबिक धूम थ्री अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, जो इससे पहले 'कृष थ्री' थी।

रितिक ने हाल ही में अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि मीडिया उनके निजी जीवन के बारे में जो मन आए वही कह रहा है। उन्होंने लिखा कि मीडिया का एक वर्ग है जो उनकी फिल्मों की सफलता को झूठा कह रहा है। उन्होंने इसे बिल्कुल गलत कहा है। उनका कहना है कि कृष थ्री ने विदेश में कुल 55 करोड़ रुपये और भारत में 250 करोड़ रुपये कमाए हैं। मीडिया को इस सफलता से क्या परेशानी है। उन्होंने आगे लिखा कि दूसरों की कामयाबी से कभी असहज महसूस नहीं करना चाहिए। बल्कि सीखना चाहिए। 

गौरतलब है कि हाल ही में रितिक रोशन के जीवन में काफी उतार-चढ़ाव आए हैं। वे अपनी पत्नी सुजैन खान से अलग हो गए और अब उनके पिता से उनके अलगाव की खबरें तेज हो रही हैं। 

Sunday, 17 November 2013

Facebook help to Revised Family, re Introduce Parents

Facebook
कन्नौज [जासं]। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक सिर्फ दोस्तों से ही नहीं मिलाता। दो साल पहले घर से रूठ कर भागा किशोर फेसबुक के जरिये अपने परिजनों से मिलने में सफल रहा।
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के थाना चांगुर टोला के ठाकुर टोला गांव निवासी हसन रनगिरे लोधी का 15 वर्षीय पुत्र पंकज पांच फरवरी, 2011 को घर छोड़कर चला गया था। इसके बाद वह नागपुर के एक होटल में मजदूरी करने लगा। जहां उसकी दोस्ती उत्तर प्रदेश के कन्नौज के मझरेटा निवासी मुकेश राजपूत से हुई। मुकेश उसे अपने साथ गांव ले आया व हसेरन के ब्लॉक प्रमुख उदय राजपूत से उसकी मुलाकात कराई। प्रभावित होकर ब्लॉक प्रमुख ने उसे खाना व रहने के लिए जगह दी। इसी बीच उदय ने बालाघाट निवासी आदित्य अंतरे को फेसबुक पर फ्रेंड्स रिक्वेस्ट भेजी जिसे उन्होंने स्वीकार कर ली। इसके बाद आदित्य से ऑनलाइन चैटिंग में उदय ने पंकज के बारे में बताया व उसका फोटो पोस्ट किया। इसके बाद आदित्य से फोन पर हुई बातचीत में पंकज के माता-पिता के बारे में पता चल गया।

Source- Hindi News

Thursday, 7 November 2013

Standard and Poor Puts onus of Powering up India Economy on Next Govt

Rating agency
नई दिल्ली [जाब्यू]। आने वाले समय में देश की क्रेडिट रेटिंग क्या होगी यह अब पूरी तरह से केंद्र में आने वाली अगली सरकार के आर्थिक एजेंडा पर निर्भर करेगा। अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पुअर्स ने चेतावनी दी है कि अगर केंद्र में आने वाली नई सरकार के एजेंडा से आर्थिक सुधार हटे तो देश की रेटिंग को घटाया भी जा सकता है।

मौजूदा सरकार राजकोषीय घाटे को काबू में रखने के लिए जूझ रही है और विदेशी निवेश के प्रवाह में भी कमी हो रही है। लेकिन एसएंडपी चुनाव से पहले भारत की क्रेडिट रेटिंग की समीक्षा नहीं करेगी। एजेंसी ने स्पष्ट कर दिया है कि रेटिंग की समीक्षा का काम अब केंद्र में नई सरकार बनने के बाद ही होगा। फिलहाल एसएंडपी ने भारत को निगेटिव आउटलुक के साथ बीबीबी-रेटिंग पर रखा हुआ है। यह किसी भी देश के लिए निवेश की न्यूनतम ग्रेड की रेटिंग है। 

एजेंसी ने एक बयान में कहा कि इस रेटिंग में सकारात्मक सुधार तभी हो सकता है जब नई सरकार विकास की रफ्तार बढ़ाने की दिशा में कदम उठाएगी। आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए भी सरकार को प्रयास करने होंगे। लोकसभा के अगले चुनाव मई 2014 में होने हैं। 

साल 2012-13 में देश की आर्थिक विकास की रफ्तार एक दशक के निचले स्तर पांच फीसद पर आ टिकी थी। चालू वित्ता वर्ष की पहली तिमाही में तो यह घटकर 4.4 फीसद ही रह गई है। एसएंडपी का कहना है कि अगर नीतिगत जड़ता इसी तरह बनी रहती है तो रेटिंग को घटाया भी जा सकता है। 

उधर एसएंडपी की इस चेतावनी को लेकर सरकार ज्यादा गंभीर नहीं है। वित्ता मंत्रालय में आर्थिक मामलों के सचिव अरविंद मायाराम ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि रेटिंग एक सामान्य प्रक्रिया है। इसे लेकर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।