Showing posts with label Clash. Show all posts
Showing posts with label Clash. Show all posts

Wednesday, 13 April 2016

NIT: महबूबा बोलीं- सभी छात्र हमारे बच्चों की तरह, संरक्षण देना हमारी जिम्मेदारी

एनआईटी को लेकर जारी विवाद के बीच जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि बच्चे जल्द ही वापस अपने कॉलेज लौट जाएंगे।

उन्होंने कहा कि एनआईटी में पढ़ने वाले सभी बच्चे हमारे अपने बच्चे हैं और उनको संरक्षण देना उनकी जिम्मेदारी है।

मुफ्ती ने ये भी कहा कि जम्मू-कश्मीर में बाहर से आए छात्र कई सालों से यहां रह रहे हैं और सिर्फ एक घटना लोगों को अलग नहीं कर सकती है। उन्होंने उम्मीद जताई की छात्र जल्द ही वापस लौटेंगे।

आपको बता दें कि एनआईटी परिसर में तिरंगा फहराने की घटना और फिर छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना के बाद से जम्मू-कश्मीर के बाहर से आए छात्र काफी आक्रोशित हैं और वो लगातार सरकार से एनआईटी को घाटी से बाहर करने की मांग कर रहे हैं। Read more http://www.jagran.com

Tuesday, 13 January 2015

देवबंद में सांप्रदायिक तनाव, टकराव के हालात

फेसबुक पर एक धर्म विशेष (पैगंबर) के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को दूसरे दिन देवबंद में उस वक्त सांप्रदायिक टकराव के हालात पैदा हो गए जब एक विशेष समुदाय के युवकों ने जबरन बाजार बंद कराना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों संप्रदाय के लोग आमने-सामने आए गए। उपजे तनाव को देखते हुए पूरा देवबंद पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। आसपास के जनपदों से पीएसी, आरएएफ बुला ली गयी है।

देवबंद में एक पब्लिक स्कूल में पढऩे वाले छात्र चिराग मलिक ने फेसबुक पर धर्म विशेष पर आपत्तिजनक कमेंट कर दिया। सोमवार को इस मामले को लेकर तनाव पूर्ण स्थिति पैदा हो गयी। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया।

मंगलवार को एक विशेष संप्रदाय के लोगों ने इस छात्र के सहयोगी को गिरफ्तार करने की मांग की और प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए बाजार बंद करा दिया और थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने जबरन बाजार बंद करा रहे आन्दोलनकारियों पर लाठीचार्ज भी किया। इसी बीच भाजपा सांसद राघव लखन पाल शर्मा मौके पर आ गए। उन्होंने बाजार खुलवाया। कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया पर सांसद के साथ भीड़ को देखकर किसी की विरोध करने की हिम्मत नही हुई। उन्होंने दूसरे संप्रदाय के लोगों पर क्षेत्र में अशांति फैलाने का आरोप लगाते हुए उनके विरूद्ध कार्रवाई की मांग की।

Sunday, 10 November 2013

Clash between mla and her husband

MLA Laxmi Gautam
संभल, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश की सपा विधायक लक्ष्मी गौतम अब अपनी संपत्ति पर दावेदारी जताने लगी हैं। इसी को लेकर अक्रूरजीपुरम में रविवार को फिर विधायक और पति के बीच मारपीट व हंगामा हुआ। इस बीच फायरिंग के भी आरोप-प्रत्यारोप हैं।
पति से अलगाव की राह पर चल रहीं विधायक की निगाहें अब संपत्ति पर हैं। दोपहर सवा बजे वह आधा दर्जन से ज्यादा समर्थकों के साथ दो वाहनों से अक्रूरजीपुरम पहुंचीं। यहां पर वह पूर्व में पति दिलीप वाष्र्णेय संग निवास करती थीं। दिलीप वाष्र्णेय ने सूचना दी तो कोतवाल प्रवीन कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। विधायक के समर्थक तो खिसक गए थे, लेकिन एक हाथ आ गया। उसके साथ विधायक के पति को पुलिस कोतवाली ले आई। विधायक थोड़ी देर बाद अपने अधिवक्ता संग कोतवाली पहुंचीं। वहां अधिवक्ता ने उनका पक्ष रखा।

अक्रूरजीपुरम स्थित आवास के बगल में बने सभागार को विधायक का बताया। कहा कि अभिलेखों में उनके नाम दर्ज है। कोतवाल ने उनसे नियमानुसार दावा करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की बात कही। इससे पहले सभागार में लगे ताले को ईट से तोड़ने का प्रयास करने के साथ विधायक ने उसमें अपना दूसरा ताला ठोंक दिया।

Source: News in Hindi