Showing posts with label social media. Show all posts
Showing posts with label social media. Show all posts

Tuesday, 24 May 2016

सलमान की बहन अर्पिता भड़कीं, बोलीं- कुत्‍तों की तरह भौंकना छोड़ो...

सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा का ऐसा रूप शायद ही कभी आपने देखा होगा। वह अपनी बुराई करने वालों पर इतना भड़क सकती हैं, ऐसा हमने सोचा नहीं था। यहां तक कि उन्होंने अपनी बुराई करने वालों को भौंकना वाला कुत्ता तक कह दिया। अर्पिता इस बात से परेशान हैं कि लोग उनकी जिंदगी में क्यों इतनी ताक-झांक कर रहे हैं।

अर्पिता इन दिनों अपने पति आयुष शर्मा और बेटे अहिल के साथ छुट्टियां मनाने लंदन गई हुई हैं। इस दौरान वो सोशल मीडिया पर अपने परिवार की कई फोटो शेयर कर रही हैं। कुछ फोटोज पर अर्पिता को अच्छे कमेंट मिल रहे हैं, तो कुछ में उनकी बुराई हो रही है। अर्पिता को अपनी बुराई बर्दाश्त नहीं हो रही है। ऐसे लोगों पर अर्पिता ने अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में जमकर भड़ास निकाली है।

उन्होंने इस पोस्ट में लिखा है, 'मैं अपने सभी शुभचिंतकों से गुजारिश करना चाहूंगी कि वो असुरक्षित, ईष्यालु, और बेरोजगार लोगों की तरह लगतार रिएक्ट करना बंद कर दें। ऐसा करने से सिर्फ आपके समय का नुकसान हो रहा है।'

आगे अर्पिता ने लिखा, 'जिन लोगों को- मेरी तस्वीरों, मेरे परिवार, मेरे वजन, मेरे चेहरे, मेरे रंग, मैं जैसे अपने बच्चे की देखभाल करती हूं, मैं जैसे अपने पति के साथ रहती हूं से समस्या है। मुझे लगता है कि ये लोग कितने बेरोजगार और बेकार लोग हैं। उनके पास अपनी जिंदगी में कुछ करने के लिए नहीं है क्या। क्यों नहीं लोग तुम अपने समय को अच्छे कामों में लगाते हो, क्यों भौंकनेे वाले कुत्तों की तरह हमेशा व्यवहार कर अपने कैरेक्टर को गिराते हो।'  Read more http://www.jagran.com/

Wednesday, 13 April 2016

लातूर संकटःसोशल मीडिया पर विरोधियों ने केजरी को किया 'पानी-पानी'

दिल्ली के मुख्यमंत्री अपने विवादित ट्वीट को लेकर लगातार चर्चा में रहते हैं। अब वह महाराष्ट्र में सूखे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे खत की वजह से सोशल मीडिया के निशाने पर हैं। इससे पहले पूरे विपक्ष ने कल दिनभर केजरीवाल की जमकर आलोचना की, बाकी बची कसर सोशल मीडिया ने पूरी कर दी। इस मुद्दे पर केजरीवाल की आलोचना आज भी जारी है।

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को खत लिखकर कहा था कि अगर केंद्र सरकार पानी भेजने में मदद करे तो दिल्ली के लोग लातूर के लिए रोजाना 10 लाख लीटर पानी भेज सकते हैं। इसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना झेलनी पड़ रही है।

उनके आलोचक सोशल मीडिया पर केजरीवाल की जमकर क्लास लगा रहा है। लोगों का कहना है कि दिल्ली में बहुत से इलाके ऐसे हैं, जहां लोगों को पानी नसीब नहीं हो रहा है। ऐसे में महाराष्ट्र की मदद करने के लिए 10 लाख लीटर पानी भेजना कितनी बचकानी बात है।

कुछ लोगों के दिल्ली के मुख्यमंत्री पर कटाक्ष किया है कि दिल्ली के पास तो खुद का पानी ही नहीं। उसे तो पानी के लिए पूरी तरह से हरियाणा और उत्तर प्रदेश पर निर्भर रहना पड़ता है। ऐसे में केजरीवाल कैसे दूसरे राज्य को पानी देने का दावा कर सकते हैं?

हालांकि, कल खत लिखने के साथ अरविंद केजरीवाल की सोशल मीडिया पर तारीफ हुई थी। खासतौर से केजरीवाल और मोदी के नए रिश्तों को लेकर, लेकिन कुछ घंटे बाद ही केजरीवाल के आलोचकों के सोशल मीडिया पर उतरते ही मामला 360 डिग्री घूम गया।

आलोचकों का कहना है कि केजरीवाल इस तरह के बयान सिर्फ चर्चा में रहने के लिए देते हैं। सोशल मीडिया पर एक आलोचक का कहना है कि क्या दिल्ली रोजाना 10 लाख लीटर पानी महाराष्ट्र के लिए बचा सकती है...नहीं।

गौरतलब है कि कल यानी 12 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लातूर जलसंकट पर खत लिखा था। उन्होंने खत में लिखा था, ‘अगर केंद्र सरकार पानी भेजने में मदद करे तो दिल्ली के लोग लातूर के लिए रोजाना 10 लाख लीटर पानी भेज सकते हैं।’ सोशल मीडिया पर केजरीवाल और मोदी के इन नए रिश्तों की तारीफ भी हुई थी, लेकिन आलोचकों के सोशल मीडिया पर मोर्चा संभालते ही हालात केजरीवाल के खिलाफ हो गए।

वहीं, महाराष्ट्र में सूखे के मद्देनजर केजरीवाल की यह दरियादिली ट्विटर पर भी दिखी है। केजरीवाल के ट्विट पर दिल्ली के जलमंत्री कपिल मिश्रा ने ट्विट किया, ‘हम लोग पानी बचा सकते हैं। लातूर में अपने भाई-बहनों को पानी भेज सकते हैं।’

प्रधानमंत्री मोदी को भेजे खत में केजरीवाल ने लिखा है, ‘देश के लिए यह शर्म की बात होगी कि 21वीं सदी के भारत में किसी की पानी की वजह से मौत हो। दिल्ली के लोग अगले दो महीने तक रोजाना 10 लाख लीटर पानी लातूर भेजने को तैयार हैं। केंद्र सरकार इस पानी को लातूर भिजवाने का इंतजाम कर दे।’

Thursday, 17 March 2016

इंटरनेट पर लगातार दूसरे वर्ष भी सबसे प्रभावशाली हैं मोदी- टाइम मैगजीन


प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका टाइम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार दूसरे वर्ष इंटरनेट पर प्रभावशाली लोगों में से एक बने हुए हैं। टाइम ने मोदी को "इंटरनेट स्टार" के रूप में एक भारतीय नेता करार दिया है जो सोशल मीडिया का प्रयोग "डिप्लोमेसी" के लिए करते हैं। पिछले साल अपनी पाकिस्तान यात्रा की घोषणा को ट्विटर के जरिए करने का जिक्र भी पत्रिका ने किया ।

टाइम द्वारा इंटरनेट पर 30 सबसे प्रभावशाली लोगों की घोषणा की गई है। इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी कर रहे डोनाल्ड ट्रंप, रियलटी टीवी स्टार किम कार्दाशिंया और उनके पति केन वेस्ट, लेखक जे के रोलिंग, पूर्व ओलंपिक एथलीट केटल्यन जेन्नर और स्टार फुटबाल खिलाडी क्रिस्टियनो रोनाल्डो शामिल हैं। इंटरनेट पर 30 प्रभावशाली लोगों का चयन करने से पहले टाइम द्वारा दावेदारों के सोशल मीडिया पर उनके प्रभाव और उनसे संबंधित खबरों की जांच की।

मोदी को लेकर टाइम ने कहा कि, विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेता एक "इंटरनेट स्टार" भी है जिसके ट्विटर पर 18 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर और फेसबुक पर 32 मिलियन से ज्यादा लाइक हैं। पत्रिका ने इस बात का भी उल्लेख किया है कि मोदी किस तरह सोशल मीडिया का प्रयोग खबरें ब्रेक करने और कूटनीति का संचालन के लिए करते हैं।

क्रिसमस का उदाहरण देते हुए टाइम ने बताया है कि मोदी ने यह ट्वीट किया कि वो अपने पाकिस्तानी समकक्ष को 66वें जन्मदिन की बधाई देने के लिए पाकिस्तान जाएंगे। हालांकि टाइम ने इस बात का भी उल्लेख किया है कि पिछले माह मोदी ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी को ट्वीटर के जरिए जन्मदिन की मुबारकबाद दी थी और जिसके जवाब में गनी ने बड़े आदरपूर्वक उनको जवाब देते हुए कहा था कि उनका जन्मदिन मई माह में आता है और यह खबर काफी दिनों तक हेडलाईन बनी हुई थी।

डोनाल्ड ट्रंप के बारे में मैगजीन ने कहा कि "राजनीतिक उम्मीदवार बेहतर और बदतर के लिए कैसे सोशल मीडिया का प्रयोग करते हैं।" ट्रंप के ट्विटर पर लगभग 7 मिलियन फॉलोवर है जो हिलेरी क्लिंटन सहित राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी कर रहे अन्य उम्मीदवारों से कहीं ज्यादा हैं। 

Wednesday, 14 January 2015

बिग बी को मिला 'सोशल मीडिया पर्सन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड

72 साल की उम्र में मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पूरे करने के लिए दिन-रात काम तो करते ही हैं, साथ ही वो सोशल नेटवर्किंग मीडिया के जरिए अपने फैंस से भी जुड़े रहने के लिए वक्त निकाल लेते हैं।
बिग बी उन बेहद कम अभिनेताओं में से एक हैं जो कि एक्टिव ब्लॉगर और तरह-तरह के सोशल नेटवर्क के यूजर भी हैं। अमिताभ को हाल ही में इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) की तरफ से सोशल मीडिया पर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

आयोजन दिल्ली में होना हैं लेकिन बिग बी उस आयोजन में नहीं जा पाएंगे इसलिए उन्हें पहले ही ये सम्मान दे दिया गया। उन्हें यह सम्मान गुरुवार को दिया गया।

बिग बी ने ब्लॉग पर पोस्ट किया, 'भारत के लिए सोशल मीडिया का एक एसोसिएशन है आईएएमएआई...और उन्होंने मुझे 'सोशल मीडिया पर्सन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड से सम्मानित किया है और ये समय है जब एक्सटेंडिड फैमिली को रिवॉर्ड दूं.. आप ही हैं जिनकी वजह से मेरे लिए ये पहचान संभव हो सकी।'

बिग बी ने ट्रॉफी लेते हुए एक तस्वीर भी पोस्ट की है। उन्होंने आगे कहा, 'दिल्ली में सेरेमनी है और मैं वहां नहीं जा सकता इसलिए वो मुझे सम्मान देने पहुंचे और वो कार्यक्रम में एक वीडियो प्ले करेंगे।'

बिग बी ने अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया का भरपूर उपयोग किया है। उनके टि्वटर पर 12.5 मिलियन (1 करोड़ 20 लाख) से ज्यादा और फेसबुक पेज पर 18,857,196 से ज्यादा लाइक्स हैं।

Friday, 10 January 2014

Mysterious video purportedly showing Lance Naik Hemraj's head emerges

जम्मू। पाकिस्तान ने एक साल बाद सैनिक हेमराज के सिर काटने का वीडियो जारी कर अपने धूर्त होने का सुबूत दिया है। टीवी चैनलों पर दिनभर इस आशय का एक वीडियो दिखाए जाने से राज्य के लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त रोष है। गौरतलब है कि पिछले साल आठ जनवरी को पाकिस्तान की बार्डर एक्शन टीम व आतंकवादियों के दल ने पुंछ सीमा में दाखिल होकर सिपाही हेमराज व सुधाकर सिंह की नृशंस हत्या कर दी थी। लौटते समय पाकिस्तानी सैनिक हेमराज का सिर भी साथ ले गए थे।

इस बारे में वार डेकोरेटेड इंडिया के राज्य डायरेक्टर व वीर चक्र विजेता कर्नल वीरेन साही ने कहा कि यह केंद्र सरकार की कमजोरी का जीता जागता सबूत है। पाकिस्तान हमें ललकार रहा है और हमारी सरकार सब कुछ चुपचाप देख रही है। पाकिस्तान को उसकी भाषा में समझाया जाना चाहिए।