Showing posts with label latur. Show all posts
Showing posts with label latur. Show all posts

Tuesday, 19 April 2016

सिद्धारमैया का सूखाग्रस्त इलाकों का दौरा, पानी से तर की जा रही हैं सड़कें

कर्नाटक समेत पूरा दक्षिण और पश्चिमी भारत इन दिनों भीषण गर्मी और गंभीर जलसंकट से जूझ रहा है। कुछ जगहों पर पानी की इतना बड़ा संकट हो गया है कि लोग अपना घरबार छोड़ कर पलायन करने पर मजबूर हो रहे हैं।

बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही जनता और अपने चुने हुए नेता से आस लगाए हुए है कि शायद वो इस संकट की घड़ी में उनकी मदद करेंगी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से नेताओं द्वारा इस संकट की घड़ी में भी जनता की भावनाओं की बजाय अपनी सुविधाओं को तरजीह देने की घटनाएं अपने आप में काफी चौकाने वाली हैं।

सीएम के काफिले के लिए टैंकर से रोड पर पानी का छिड़काव

इसी तरह की एक घटना सोमवार को कर्नाटक के बागालकोट इलाके में देखने को मिली जो कि सूखे से जूझ रहा है। सूबे के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को यहां का दौरा करना था लेकिन उनके दौरे से पहले सड़कों पर टैंकरों के जरिए पानी बहाया गया। संभवतया इसलिए ताकि जिस रोड़ से सीएम साहब की गाड़ी जाए वहां रोड़ पर थोड़ी ठंडक बनी रहे और धूल न उड़े।ये पहला मामला नहीं है जब मंत्रियों के दौरे के लिए पानी की बर्बादी की गई हो। इससे पहले महाराष्ट्र में भी हाल ही में दो ऐसे मामले सामने आए जहां सूखे को लेकर मंत्रियों की उदासीनता देखने को मिली। आइए आपको बताते हैं क्या थे ये मामले।

सूखे में मंत्री की सेल्फी
इससे पहले महाराष्ट्र के लातूर में सूखाग्रस्त इलाके का दौरा करने गई महाराष्ट्र की राजस्व मंत्री पंकजा मुड़े सेल्फी खींचती हुई पाई गईं। पंकजा मुड़ें की इन तस्वरों ने विपक्ष को भी उनपर जमकर निशाना साधने का भरपूर मौका दिया।

मंत्री के हैलिपैड के लिए 10 हजार लीटर पानी बर्बाद

महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एकनाथ खड़से ने भी लातूर में सूखाग्रस्त इलाकों का दौरा करने की योजना बनाई। इस दौरान प्रशासन ने मंत्री जी के हैलिकॉप्टर के लिए हैलिपैड बनाने और हैलिकॉप्टर से उड़ने वाली मिट्टी को दबाने के लिए एक ही दिन में दस हजार लीटर पानी बहा दिया।

आपको बता दें कि पिछले दिनों केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बताया था कि देश में कुल 256 ऐसे जिले हैं जो इस समय सूखे की चपेट में हैं और करीब 25 फीसदी आबादी इस समय पानी की समस्या का सामना कर रही है। Read more http://www.jagran.com/

Wednesday, 13 April 2016

लातूर संकटःसोशल मीडिया पर विरोधियों ने केजरी को किया 'पानी-पानी'

दिल्ली के मुख्यमंत्री अपने विवादित ट्वीट को लेकर लगातार चर्चा में रहते हैं। अब वह महाराष्ट्र में सूखे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे खत की वजह से सोशल मीडिया के निशाने पर हैं। इससे पहले पूरे विपक्ष ने कल दिनभर केजरीवाल की जमकर आलोचना की, बाकी बची कसर सोशल मीडिया ने पूरी कर दी। इस मुद्दे पर केजरीवाल की आलोचना आज भी जारी है।

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को खत लिखकर कहा था कि अगर केंद्र सरकार पानी भेजने में मदद करे तो दिल्ली के लोग लातूर के लिए रोजाना 10 लाख लीटर पानी भेज सकते हैं। इसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना झेलनी पड़ रही है।

उनके आलोचक सोशल मीडिया पर केजरीवाल की जमकर क्लास लगा रहा है। लोगों का कहना है कि दिल्ली में बहुत से इलाके ऐसे हैं, जहां लोगों को पानी नसीब नहीं हो रहा है। ऐसे में महाराष्ट्र की मदद करने के लिए 10 लाख लीटर पानी भेजना कितनी बचकानी बात है।

कुछ लोगों के दिल्ली के मुख्यमंत्री पर कटाक्ष किया है कि दिल्ली के पास तो खुद का पानी ही नहीं। उसे तो पानी के लिए पूरी तरह से हरियाणा और उत्तर प्रदेश पर निर्भर रहना पड़ता है। ऐसे में केजरीवाल कैसे दूसरे राज्य को पानी देने का दावा कर सकते हैं?

हालांकि, कल खत लिखने के साथ अरविंद केजरीवाल की सोशल मीडिया पर तारीफ हुई थी। खासतौर से केजरीवाल और मोदी के नए रिश्तों को लेकर, लेकिन कुछ घंटे बाद ही केजरीवाल के आलोचकों के सोशल मीडिया पर उतरते ही मामला 360 डिग्री घूम गया।

आलोचकों का कहना है कि केजरीवाल इस तरह के बयान सिर्फ चर्चा में रहने के लिए देते हैं। सोशल मीडिया पर एक आलोचक का कहना है कि क्या दिल्ली रोजाना 10 लाख लीटर पानी महाराष्ट्र के लिए बचा सकती है...नहीं।

गौरतलब है कि कल यानी 12 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लातूर जलसंकट पर खत लिखा था। उन्होंने खत में लिखा था, ‘अगर केंद्र सरकार पानी भेजने में मदद करे तो दिल्ली के लोग लातूर के लिए रोजाना 10 लाख लीटर पानी भेज सकते हैं।’ सोशल मीडिया पर केजरीवाल और मोदी के इन नए रिश्तों की तारीफ भी हुई थी, लेकिन आलोचकों के सोशल मीडिया पर मोर्चा संभालते ही हालात केजरीवाल के खिलाफ हो गए।

वहीं, महाराष्ट्र में सूखे के मद्देनजर केजरीवाल की यह दरियादिली ट्विटर पर भी दिखी है। केजरीवाल के ट्विट पर दिल्ली के जलमंत्री कपिल मिश्रा ने ट्विट किया, ‘हम लोग पानी बचा सकते हैं। लातूर में अपने भाई-बहनों को पानी भेज सकते हैं।’

प्रधानमंत्री मोदी को भेजे खत में केजरीवाल ने लिखा है, ‘देश के लिए यह शर्म की बात होगी कि 21वीं सदी के भारत में किसी की पानी की वजह से मौत हो। दिल्ली के लोग अगले दो महीने तक रोजाना 10 लाख लीटर पानी लातूर भेजने को तैयार हैं। केंद्र सरकार इस पानी को लातूर भिजवाने का इंतजाम कर दे।’