Showing posts with label ipl2016. Show all posts
Showing posts with label ipl2016. Show all posts

Monday, 23 May 2016

इस क्रिकेटर ने किया युवी की बहन को 6 साल तक "डेट" और फिर.....

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह के बारे में हम आपको ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर यकीनन आपके होश उड़ जाएंगे।युवी की बहन पिछले 6 सालों से भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज को डेट कर रही थी।दोनों ने पिछले साल शादी कर ली।

ये दोनों और कोई नहीं रोहित शर्मा और रितिका है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दोनों का रिश्ता 6 साल पुराना है, लेकिन कभी लाइमलाइट में नहीं रहा।


रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर है। बता दें कि रितिका क्रिकेटर युवराज सिंह की राखी सिस्टर है।रोहित शर्मा आइपीएल9 में मुंबई इंडियस की कप्तानी कर रहे हैं।  Read more http://jagran.com/

Tuesday, 17 May 2016

ट्विटर पर क्रिकेटर पति का उड़ाया मजाक, तो हॉट पत्नी ने दिया ये जवाब

आइपीएल9 संस्करण रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर के ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी के लिए अच्छा नहीं गुजर रहा है।बिन्नी ने मुंबई के खिलाफ बाउंड्री पर शानदार कैच पकड़ा था जिस कारण वो सुर्खियों में आ गए थे।

इस दौरान क्रिकेट फैंस ने सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ाया। कई फैंस ने लिखा कि बिन्नी के अच्छे दिन आ गए है और एक फैंस ने कहा कि

@SirJadeja After that catch Stuart Binny deserves a selfie with @MayantiLanger_B #IPL2016 #RCBvMI.

इस तरह के मजाक किये जाने के बाद बिन्नी की वाइफ मंयती लैंगर गुस्से में आ गई उन्होंने मजाक उड़ाने वालों को करारा जवाब दिया।  Read more http://jagran.com/

Thursday, 12 May 2016

प्रीति जिंटा ने किंग्स इलेवन पंजाब के कोच के साथ की गाली-गलौज !

सोमवार को हुए आइपीएल मैच में अपनी टीम किंग्स इलेवन पंजाब को मिली हार को प्रीति जिंटा पचा नहीं पा रही हैं।आइपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर के खिलाफ खेले गए मैच में पंजाब की टीम को एक रन से हार मिली थी। उन्होंने इस दौरान अपने कोच संजय बांगर से खूब गाली-गालौज की। प्रीति यही नहीं रुकी उन्होंने बांगर को बाहर कर देने तक की धमकी दे डाली।

मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक प्रीति सोमवार के मैच में संजय द्वारा चुनी गई टीम से बिल्कुल भी खुश नहीं थी, उन्होंने बागर से टीम के बैटिंग ऑर्डर को लेकर अपनी नाखुशी जाहिर की थीं। प्रीति ने सहयोगी स्टाफ के सामने कोच को जमकर खरी खोटी सुनाई। हालांकि प्रीति और बांगर दोनों से इस घटना से इंकार किया है।

प्रिटी का मानना है कि अक्षर पटेल से पहले फरहान बेहराडियन को मैदान में भेजने की वजह से उनकी टीम हारी है। मैच पूरा होने के बाद प्रीति ने संजय के डिसीजन पर सवाल उठाते हुए उन्हें पूरी टीम और स्टाफ के सामने जमकर लताड़ लगाई।

प्रिटी ने 29 फरवरी को यूएस बेस्ड जीन गुडइनफ से गुपचुप शादी की थी।  Read more http://www.jagran.com/

Tuesday, 10 May 2016

2019 तक धौनी कप्तान रहते हैं तो यह चौंकाने वाला होगा : सौरव गांगुली

भारतीय टीम के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने भारतीय क्रिकेट को एक अलग पहचान दिलाई है उन्होंने भारतीय टीम को टी20 और अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में विश्व विजेता बनाया है। कैप्टन कूल अपनी समझदारी से कई बार हारती हुई टीम इंडिया को जीत दिलाने में सफल हुए है।फिलहाल धौनी आइपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के कप्तान है।

धौनी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज के बीच में टेस्ट कप्तानी से संयास की घोषणा कर दी थी, जिसके बाद आक्रमाक बल्लेबाज विराट कोहली को भारतीय टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाया गया था।

अंग्रेजी अखबार द टाइमस ऑफ इंडिया के मुताबिक पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने एक स्पोर्ट्स शो के दौरान कहा कि, यदि महेंद्र सिंह धौनी 2019 में भी भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व करते हैं तो वह हैरान होंगे।गांगुली ने कहा कि, हर टीम अपने भविष्य के बारे में योजना तैयार करती है। मेरा सवाल चयनकर्ताओं से है कि क्या वो आगे के तीन चार सालों में इंडियन टीम के कप्तान के रूप में महेंद्र सिंह धौनी को देखते हैं?

उन्होंने कहा कि धौनी में हर वो काबिलियत है जो एक कप्तान में होनी चाहिए उसे उन्होंने बेहतरीन ढंग से निभाया है, लेकिन मेरा सवाल ये है कि आने वाले तीन चार वर्षों में धौनी इसके लिए तैयार हैं?

धौनी आइपीएल में खराब फार्म से गुजर रहे हैं इस पर गांगुली का मानना है कि धौनी अब भी अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से भारतीय टीम को बहुत कुछ दे सकते हैं।खेल के छोटे प्रारूप में अभी टीम इंडिया को धौनी की जरूरत है। गांगुली ने कहा कि धौनी को कप्तानी करते हुए एक अच्छा खासा लंबा समय हो चुका है। धौनी पहले ही टेस्ट क्रिकेट छोड़ चुके हैं. अब वो केवल वनडे और टी 20 क्रिकेट खेलते हैं।

सौरव ने कहा कि मैं ये नहीं कह रहा हूं कि महेंद्र सिंह धौनी को क्रिकेट छोड़ देना चाहिए। वो लगातार सीमित ओवर के क्रिकेट में खेलते रहें। टीम इंडिया को अभी उनकी बेहद जरूरत है।

विराट कोहली की तारीफ करते हुए गांगुली ने कहा कि, विराट ने अपने आप को हर फॉर्मेट में साबित करके दिखाया है।कोहली का बतौर कप्तान टेस्ट औसत 52.70 का रहा है। बतौर कप्तान कोहली ने मात्र 10 मैचों में चार शतक जड़े हैं।

तो चयनकर्ताओं को इस सवाल के जवाब तलाश करने की जरुरत है कि क्या धौनी 2019 में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे? अगर चयनकर्ताओं का जवाब न है तो उन्हें नए कप्तान की तलाश शुरू कर देनी चाहिए, यदि उनका जवाब हां है तो यह बहुत बहुत चौंकाने वाली वाली बात होगी धौनी आगे जारी रहेंगे।
Read more http://www.jagran.com/