Showing posts with label Mumbai airport. Show all posts
Showing posts with label Mumbai airport. Show all posts

Tuesday, 7 June 2016

OMG! रणवीर सिंह के ड्राइवर ने दीपिका को ये क्या बोल दिया!

रणवीर सिंह इन दिनों पेरिस में अपनी आने वाली फिल्म 'बेफिक्रे' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इन सब के बीच वो अपनी गर्लफ्रेंड का कितना ख्याल रखते हैं, इसका उदाहरण हम आपको बताते हैं। दरअसल बुडापेस्ट से मुंबई पहुंची दीपिका को रिसीव करने के लिए रणवीर ने अपनी गाड़ी के साथ ड्राइवर भेजा। दिलचस्प बात रही दीपिका को रिसीव करने पहुंचे रणवीर के ड्राइवर ने उन्हें भाभी जी कहा।

'बॉलीवुड लाइफ' की खबर के मुताबिक एयरपोर्ट पर जब दीपिका लैंड की तो उनका ड्राइवर किसी वजह से उन्हें रिसीव करने नहीं पहुंचा। फिर क्या था सात समंदर पार बैठे रणवीर ने फौरन अपनी लेडी लव के लिए गाडी़ और ड्राइवर की व्यवस्था की, ताकी दीपिका को कोई तकलीफ ना हो। वहीं रणवीर के ड्राइवर का दीपिका को भाभी जी कहना ये साफ इशारा कर रहा है कि दीपिका को रणवीर के पूरे परिवार और स्टाफ ने उनकी पत्नी के तौर पर स्वीकार कर लिया है, अब तो बस शहनाई बजने की देर है।

बात दें दीपिका हाल ही में अपनी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग करने के बाद पेरिस में अपने ब्वॉयफ्रेंड रणवीर के मिलने पहुंची थीं, उसके बाद बुडापेस्ट में फिल्म 'राबता' के लिए आइम नंबर की शूटिंग खत्म कर मुंबई लौटी हैं। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन नजर आएंगे।  Read more http://www.jagran.com/

Friday, 16 January 2015

मुंबई एयरपोर्ट पर मिली आइएस की पर्ची, हमले की धमकी

मुंबई एयरपोर्ट के अंदर कुख्यात आतंकी गुट आइएसआइएस का एक धमकी भरा नोट मिला है। इसमें गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत में आतंकी हमले की धमकी दी गई है। धमकी भरी इस पर्ची के मिलने के बाद एयरपोर्ट सहित सभी प्रमुख स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट के टॉयलेट के पास दीवार पर धमकी भरा संदेश लिखा मिला है। हाथ से लिखे इस संदेश में आइएस ने हमले की बात कही गई है। डोमेस्टिक एयरपोर्ट के टर्मिनल नंबर एक पर बने पुरुषों के टॉयलेट की दीवार पर यह संदेश पाया गया है। खबरों के मुताबिक इस संदेश में कहा गया है, आइएस ने 26 जनवरी को मुंबई में आतंकी हमला करने की योजना बनाया है।

हाल के दिनों में मुंबई एयरपोर्ट के टॉइलट में आईएस की ओर से हमले की धमकी भरा संदेश दूसरी बार सामने आया है। इससे पहले 7 जनवरी को छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सीएसआइए) के पुरुष टॉयलेट में आइएस की ओर से ही हमले की धमकी दी गई थी।

Saturday, 4 January 2014

Why John married Priya Runchal so early?

मुंबई। अभिनेता जॉन अब्राहम और उनकी तीन साल पुरानी दोस्त प्रिया रंचाल शादी के बंधन में बंध गए। जॉन की इस खबर ने उनके फैंस को चौंका दिया है। सबके दिल में बस एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर जॉन ने जीवन का इतना बड़ा फैसला जल्दबाजी में क्यों लिया। जॉन ने रातों रात इस रिश्ते को अपना नाम दे दिया। कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रिया और वे कई सालों से साथ हैं और प्रिया अब फैमली प्लानिंग कर रही हैं, इसलिए जॉन को उनका साथ देना ही था।

जॉन की हड़बड़ी में हुई इस शादी के पीछे कई कारणों का हवाला दिया जा रहा है। कुछ लोग कह रहे हैं कि वे और प्रिया काफी समय से साथ साथ हैं, ऐसे में इस रिश्ते को नाम देना जरूरी था। कहीं चर्चा है कि जॉन ने भावुक होकर भावनाओं में बहकर जल्दी में ये फैसला लिया है। साल 2013 के अंत में 28 दिसंबर को दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर साथ दिखाई दिए थे।

कुछ दिनों पहले खबरें आ रहीं थीं कि साल 2011 में ही प्रिया और जॉन ने शादी कर ली है। बस इसकी औपचारिक तौर पर घोषणा नहीं की थी। नए साल में उन्होंने ये काम भी कर दिया। इसलिए वे अब तक चुप बैठे थे। हालांकि अभी कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा, लेकिन जॉन के ट्वीट से तो यही लगता है कि उन्होंने एक दो दिन में ही ये फैसला लिया है।

गौरतलब है कि साल 2011 में उन्होंने अभिनेत्री बिपाशा बसु के साथ ब्रेक अप किया था और प्रिया के करीब आए थे। (मिड डे)