Showing posts with label Stock market index. Show all posts
Showing posts with label Stock market index. Show all posts

Sunday, 17 November 2013

Sensex and Nifty jump in Early Trade

Sensex
नई दिल्ली। एशियाई बाजारों में मजबूती और रुपये की जोरदार रिकवरी से घरेलू बाजार करीब 1.5 फीसद तक उछल गए हैं। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 63 के नीचे आ गया है। कारोबार की शुरुआत में ही डॉलर की तुलना में रुपया मजबूत होकर 62.85 पर पहुंच गया, जबकि बीते सत्र में यह 63.11 पर बदं हुआ था।

इसका प्रभाव शेयर बाजार पर भी दिखा। बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 259 अंक बढ़ा। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 75 अंक चढ़े। बैंक, रियल्टी और कैपिटल गुड्स शेयरों में खरीदारी के बल पर भारतीय बाजार बढ़ गए हैं। दिग्गज शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी है।

एशियाई बाजार में सिंगापुर के शेयरों में 0.3 फीसद की मजबूती दर्ज की गई थी। इसके अलावा, यह सप्ताह अमेरिकी मौद्रिक नीति के लिए काफी महत्वपूर्ण है। मंगलवार को फेडरल रिजर्व बैंक के चेयरमैन बेन बेर्नाके ने 'संवाद एवं मौद्रिक नीति' पर बात करेंगे।

Source- Entertainment Hindi News

Monday, 11 November 2013

Sensex, Nifty up in Early Trade

Sensex

नई दिल्ली। बीते सत्र की भारी गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार में कुछ सुधार देखा गया। एशियाई बाजारों की तेजी का सहारा लेकर बाजार भी उछल गए हैं। कारोबार की शुरुआत में ही निवेशकों द्वारा की गई खरीदारी से भारतीय बाजार चढ़े हैं। दिग्गज शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का रुख है।

बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 62 अंक की बढ़त के साथ 20,553 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 50 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक निफ्टी 22 अंक की उछाल के साथ 6,100 के पार पहुंच गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों की बात करें तो सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को अमेरिकी बाजारों में मामूली बढ़त केसाथ बंद देखा गया। डाओ जोंस 21.3 अंक की बढ़त के साथ 15,783 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कम्पोजिट इंडेक्स सपाट होकर 3,919.8 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स भी सपाट होकर 1,771.9 पर बंद हुआ। वहीं एशियाई बाजारों में अच्छी तेजी पर कारोबार हो रहा है। एसजीएक्स निफ्टी में 4 अंक की सपाट बढ़त लेकर 6,124 पर कारोबार कर रहा है। जापान का निक्कई 1.3 फीसद की तेजी के साथ 14,452.7 पर पहुंच गया है। शंघाई कम्पोजिट 0.6 फीसद की बढ़त के साथ 2,121.6 पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, हैंगसैंग 0.3 फीसद की गिरावट के साथ 23,004 पर आ गया है।

Thursday, 7 November 2013

Sensex Extends Losses for 3rd Day

Sensex
मुंबई। रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पुअर्स (एसएंडपी) की चेतावनी बृहस्पतिवार को दलाल स्ट्रीट की तेजी पर भारी पड़ गई। बंबई शेयर बाजार के सूचकांक सेंसेक्स ने न सिर्फ 248 अंक की शुरुआती बढ़त गंवाई, बल्कि 72 अंक गिरकर 20,822.77 अंक के एक सप्ताह के निचले स्तर पर बंद हुआ। एसएंडपी ने कहा है कि यदि आम चुनाव के बाद नई सरकार विकास का बेहतर एजेंडा पेश करने में विफल रही तो देश की रेटिंग में कमी की जाएगी। रेटिंग एजेंसी की इस चेतावनी के बाद शेयर बाजार में भारी बिकवाली शुरू हो गई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 27.90 अंक गिरकर 6,187.25 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले बुधवार को भी शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक बढ़त के साथ खुला और जल्दी ही 21,142.85 अंक के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। लेकिन कारोबार के आखिरी दो घंटों में बाजार 20,797.06 अंक के स्तर तक लुढ़क गया और 20,822.77 अंक पर बंद हुआ। रुपये में गिरावट और अमेरिकी विकास दर के आंकड़ों से पहले कमजोर विदेशी संकेतों के चलते बाजार पर दबाव और बढ़ गया। बीएसई पर रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल, बैंकिंग, ऊर्जा, पीएसयू, कैपिटल गुड्स और ऑटो सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई। जबकि आइटी और धातु शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स 417 अंक की बढ़त गंवा चुका है। इससे पहले रविवार को दीवाली पर विशेष कारोबारी सत्र में सेंसेक्स ने 21,239.36 अंक का अब तक का सर्वोच्च स्तर छुआ था। सेंसेक्स में शामिल आरआइएल, एसबीआइ, आइसीआइसीआइ बैंक, भेल, भारती एयरटेल और टाटा मोटर्स सहित 17 शेयरों में बिकवाली हुई। जबकि निवेशकों ने टीसीएस, इंफोसिस, आइटीसी, एचयूएल और सन फार्मा की खरीददारी में दिलचस्पी दिखाई।

BSE Sensex and Nifty Week in Early Trade

Sensex

नई दिल्ली। रुपये में जबर्दस्त गिरावट आने और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले खराब संकेतों के कारण घरेलू बाजारों पर दबाव दिखाई दिया। 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 55 अंक की गिरावट के साथ 20,767 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 21 अंक गिरकर 6,166 के स्तर पर आ गया है।

दूसरी ओर, रुपये में गिरावट का सिलसिला जारी है। अमेरिकी डॉलर की तुलना रुपया 29 पैसे की गिरावट के साथ 62.70 के स्तर पर खुला है। वहीं, गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 62.41 के स्तर पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों की बात करें तो गुरुवार के कारोबारी सत्र में डाओ जोंस 153 अंक की गिरावट के साथ 15,594 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एसएंडपी 500 इंडेक्स 23.3 अंक लुढ़ककर 1,747.1 पर बंद हुआ। इसके अलावा, नैस्डेक 74.6 अंक टूटकर 3,857.3 पर बंद हुआ।

दरअसल उम्मीद से बेहतर जीडीपी आंकड़ों से अमेरिकी बाजारों में गिरावट देखने को मिली है। लिहाजा जीडीपी के मजबूत आंकड़ों से क्यूई3 में जल्द कटौती के डर से वॉल स्ट्रीट सहम गया। साथ ही विदेशी मुद्रा के मुकाबले अमेरिकी डॉलर में मजबूती और बॉन्ड कीमतें बढ़ने से भी अमेरिकी बाजारों पर दबाव दिखा।

Tuesday, 5 November 2013

Sensex and Nifty Firm up in Early Trade


Sensex

नई दिल्ली। एशियाई बाजारों में आई उछाल के कारण घरेलू बाजार को प्रोत्साहन मिला। हालांकि, अमेरिकी बाजारों से कोई अच्छे संकेत नहीं थे और ये सुस्ती पर बंद हुए। वहीं आईटी, रियल्टी और टेक्नोलॉजी शेयरों में खरीदारी से भारतीय बाजारों को सहारा मिला। बैंक, एफएमसीजी, ऑटो और मेटल शेयरों में बिकवाली हावी होने से बाजार दबाव में आ गए।

30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 57 अंकों की मजबूती के साथ 21,031 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 1 अंक गिरकर 6,250 के करीब है। रुपये की शुरुआत जोरदार गिरावट के साथ हुई है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 38 पैसे टूटकर 62 के स्तर पर खुला है। वहीं, मंगलवार के कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की मजबूती के साथ 61.62 के स्तर पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों की बात करें तो मंगलवार के कारोबारी सत्र में अमेरिकी बाजारों की 2 दिनों की तेजी पर लगाम लग गई। डाओ जोंस 21 अंक यानि 0.1 फीसद की गिरावट के साथ 15,618.2 पर बंद हुआ। वहीं एसएंडपी 500 इंडेक्स 5 अंक यानि 0.3 फीसद गिरकर 1,763 पर बंद हुआ। हालांकि, नैस्डेक 3.3 अंक की मामूली बढ़त के साथ 3,940 पर बंद हुआ।

Source- News in Hindi

Thursday, 31 October 2013

Sensex reach all time high after 5 yrs

Sensex

नई दिल्ली। सेंसेक्स ने आखिरकार नए रिकॉर्ड स्तर तक चढ़ गया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स ने 21,247 का लाइफ टाइम हाई बनाया है। सेंसेक्स 5 साल 10 महीनों के अंतराल के बाद रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हुआ है। 10 जनवरी 2008 में सेंसेक्स ने 21,207 की नई ऊंचाई छुई थी।

विदेशी निवेशकों द्वारा की गई खरीदारी की वजह से साल 2013 में अब तक सेंसेक्स में 9.3 फीसद का उछाल आया है। विदेशी निवेशकों ने पिछले 20 सत्रों के दौरान करीब 16,000 करोड़ रुपये का निवेश किया।
सेंसेक्स ने इस तेजी के साथ जबर्दस्त तेजी की है। 28 अगस्त को सेंसेक्स ने 17,448.71 के इंट्राडे लॉ पर पहुंचा था। इसके बाद से बाजार ने 22 फीसद की बढ़त हासिल की है। उस वक्त डॉलर के मुकाबले रुपया भी 68.80 पर था। फार्मा, आईटी, ऑटो कंपनियों का प्रदर्शन