Showing posts with label Federal Reserve System. Show all posts
Showing posts with label Federal Reserve System. Show all posts

Wednesday, 20 November 2013

Sensex falls as Fed tapering Worries Resurface

Sensex

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले खराब संकेतों से घरेलू बाजारों में जोरदार गिरावट आई है। क्यूई3 में जल्द कटौती का असर घरेलू बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। इसके अलावा, कमजोर रुपये ने भी बाजार पर दबाव बनाया है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया गिरकर 63 के करीब आ गया है।

बैंक, कैपिटल गुड्स, पावर, रियल्टी, एफएमसीजी और ऑयल एंड गैस शेयरों की पिटाई से भारतीय बाजार गिरे हैं। बाजार के कारोबार में आलम ये है कि बीएसई के सभी प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में हैं। हालांकि, दिग्गजों की तरह मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में नरमी नहीं है।

30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 143 अंक की गिरावट के साथ 20,492.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, सेंसेक्स कुछ ही देर में 200 अंक से ज्यादा लुढ़क गया। वहीं, 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 45 अंक टूटकर 6,078 पर आ गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों की बात करें तो क्यू्ई3 में वापसी के संकेतों से अमेरिकी बाजारों में मायूसी छा गई। बुधवार के कारोबारी सत्र में डाओ जोंस 66.2 अंक की कमजोरी के साथ 15,900.8 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक 10.3 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। अमेरिकी बाजारों की नरमी का असर एशियाई बाजारों पर साफ देखने को मिल सकता है।

Source- Business Hindi News

Sunday, 17 November 2013

Sensex and Nifty jump in Early Trade

Sensex
नई दिल्ली। एशियाई बाजारों में मजबूती और रुपये की जोरदार रिकवरी से घरेलू बाजार करीब 1.5 फीसद तक उछल गए हैं। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 63 के नीचे आ गया है। कारोबार की शुरुआत में ही डॉलर की तुलना में रुपया मजबूत होकर 62.85 पर पहुंच गया, जबकि बीते सत्र में यह 63.11 पर बदं हुआ था।

इसका प्रभाव शेयर बाजार पर भी दिखा। बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 259 अंक बढ़ा। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 75 अंक चढ़े। बैंक, रियल्टी और कैपिटल गुड्स शेयरों में खरीदारी के बल पर भारतीय बाजार बढ़ गए हैं। दिग्गज शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी है।

एशियाई बाजार में सिंगापुर के शेयरों में 0.3 फीसद की मजबूती दर्ज की गई थी। इसके अलावा, यह सप्ताह अमेरिकी मौद्रिक नीति के लिए काफी महत्वपूर्ण है। मंगलवार को फेडरल रिजर्व बैंक के चेयरमैन बेन बेर्नाके ने 'संवाद एवं मौद्रिक नीति' पर बात करेंगे।

Source- Entertainment Hindi News

Thursday, 14 November 2013

Sensex jump 205 Points, Nifty up 67 Points

Sensex
मुंबई। रिजर्व बैंक और फेडरल रिजर्व की ओर से सकारात्मक संकेत देख निवेशकों की चिंताएं कम हुईं। नतीजतन उन्होंने गुरुवार को लिवाली शुरू की। इसके चलते सात सत्रों की गिरावट के बाद दलाल स्ट्रीट में तेजी लौट आई। इस दिन बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 205.02 अंक यानी 1.02 फीसद उछल 20399.42 पर बंद हुआ। बीते सात सत्रों में यह सूचकांक 1044.96 अंक लुढ़का था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 65.55 अंक यानी 1.11 फीसद की बढ़त के साथ 5989.60 पर बंद हुआ।

एक दिन पहले आरबीआइ गवर्नर रघुराम राजन ने अपने बयान में बाजार को खास तौर पर आश्वस्त किया था। साथ ही उन्होंने अगले हफ्ते बैंकिंग प्रणाली में 8,000 करोड़ रुपये की नकदी छोड़ने का एलान किया था। सात सत्रों से बिकवाली कर रहे निवेशकों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ा। इसके अलावा अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी बांड खरीद योजना को फिलहाल जारी रखने का संकेत दिया। इसके असर में एशियाई व यूरोपीय बाजारों में तेजी आई। दलाल स्ट्रीट की कारोबारी धारणा भी इससे प्रभावित हुई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बीते दिन के 20194.40 अंक के मुकाबले 20351.39 पर कमजोर खुला। ऊंचे में यह 20568.99 अंक तक गया। बिकवाली दबाव में यह सूचकांक एक समय सत्र के निचले स्तर 20348.27 अंक तक लुढ़का। हेल्थकेयर और आइटी को छोड़कर इस दिन बीएसई के अन्य सभी सूचकांक तेजी के साथ बंद हुए। ऑटो, बैंकिंग और रीयल एस्टेट कंपनियों के शेयरों को लिवाली का सबसे ज्यादा लाभ मिला। सेंसेक्स में शामिल तीस कंपनियों में 22 शेयर घाटे में रहे, जबकि आठ में फायदा दर्ज हुआ।