Showing posts with label Kareena Kapoor. Show all posts
Showing posts with label Kareena Kapoor. Show all posts

Thursday, 8 January 2015

लव जेहाद के खिलाफ करीना कपूर को बनाया हथियार

विश्व हिंदू परिषद की महिला शाखा दुर्गा वाहिनी ने मुस्लिम युवकों से शादी करने वाली हिंदू लड़कियों को फिर से हिंदू धर्म में वापस लाने का अभियान शुरू किया है। विहिप ने कहा कि लव जेहाद को भी घर वापसी अभियान में शामिल किया जाना चाहिए। लव जेहाद के खिलाफ अभियान को तेज करने के लिए विहिप ने एक्ट्रेस करीना कपूर को अपना हथियार बनाया है।

विहिप ने हिमाचल प्रदेश में इस अभियान को शुरू करने की कोशिश की है। इसके लिए करीना की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। हिमाचल प्रदेश विहिप के मुखपत्र हिमालय ध्वनि के संपादकीय में लव जेहाद और धर्मांतरण से राष्ट्रांतरण को मुद्दा बनाया गया है। विहिप ने लव जेहाद के खिलाफ अपने मुखपत्र के कवर पेज पर आधे बुर्के में करीना की तस्वीर छापी है।

करीना की तस्वीर से विहिप का यह मुखपत्र विवादित बन गया है। विहिप के मुखपत्र के कवर पर करीना कपूर की तस्वीर छापे जाने के सवाल पर पत्रिका की संपादक एवं विहिप की महिला विंग, दुर्गा वाहिनी की क्षेत्रीय संयोजिका रजनी ठुकराल ने कहा कि करीना सेलिब्रिटी हैं इसलिए उनकी तस्वीर छापी है। युवा उनसे प्रेरित
होते हैं, वे सोचते हैं जब ये ऐसा कर सकते हैं तो हम क्यों नहीं। गौरतलब है कि करीना ने साल 2012 में एक्टर सैफ अली खान से शादी की थी।

ठुकराल ने बताया कि मुस्लिमों में शादी करने वाली 16 हिंदू महिलाओं ने घर वापसी के लिए संपर्क किया था। इनमें से दो का पुर्नधर्मपरिवर्तन हो चुका है और एक की दोबारा शादी भी करा दी गई है। पत्रिका के संपादकीय में लिखा है कि लव जेहाद और धर्मांतरण पर काफी चर्चा हो चुकी है। धर्मांतरण के कारण राष्ट्र बंटा और पाकिस्तान बना। संपादकीय में सवाल किया गया कि अगर एक लड़की लव जेहाद में फंस जाती है, गलती से मुस्लिम बन जाती है और अब वह अपने मूल धर्म में वापस आना चाहती है तो क्या यह उसका अधिकार नहीं है?

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मतांतरण और बढ़ते लव जेहाद का मामल बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि 'दुर्गा वाहिनी 3000 गांवों में जाएगी। वाहिनी प्रदेश सरकार को बड़े पैमाने पर चल रहे लव जेहाद के बारे में आगाह कर चुकी है। हम इस मामले को राष्ट्रीय स्तर पर भी उठाएंगे। हमने इस मामले में हाल ही में मध्य प्रदेश में एक सम्मेलन किया था और मार्च की शुरुआत में दिल्ली में सम्मेलन करेंगे।'

Monday, 18 November 2013

Kareena says, I won't come Again in Big Boss

Salman khan
मुंबई। अपने बिंदास अंदाज और स्टार्स की टांग खिंचाई करने में मास्टर सलमान खान ने अपनी फेवरेट एक्ट्रेस करीना कपूर को भी नहीं बख्सा। करीना के लाख मना करने के बाद भी सलमान नहीं माने और उन्होंने अपने शो बिग बॉस में करीना की इतनी टांग खिंची की बेबो को आखिरकार कहना ही पड़ा कि वे इस शो में अब कभी नहीं आएंगी।

सूत्रों ने बताया कि करीना जब बिग बॉस में अपनी फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' के प्रमोशन के लिए आईं तो सलमान ने उन्हें आड़े हाथों लिया। जबकि करीना ने पहले ही सल्लू को कह दिया था कि वे उनकी खिंचाई नहीं करेंगे, लेकिन सलमान अपनी हरकतों से कहां बाज आने वाले थे। उन्होंने करीना से उनके प्रिय खान के बारे में पूछ डाला।

वहीं करीना कहां पीछे रहने वाली थी। करीना ने भी सलमान को उनकी शर्ट उतारने के लिए कह डाला। इसपर सलमान ने मना कर दिया और कहा कि वे करीना की फिल्म प्रचार के लिए शर्ट क्यों उतारेंगे। 

गौरतलब है कि इससे पहले भी सलमान ने अपने शो में आए कई सेलिब्रिटिज की टांग खिंचाई की है। रनबीर तो शो में आए भी नहीं थे लेकिन सलमान ने उन्हें भी नहीं छोड़ा था। 

Thursday, 14 November 2013

New friendship between kat and Bebo

Kareena kapoor
मुंबई [सोनाली जोशी पिटाले]। बॉलीवुड की कुछ हसीनाएं ऐसी हैं जिनके बीच दोस्ती की गुंजाइश दूर दूर तक नहीं नजर आती हैं। जैसे कट्रीना कैफ और करीना कपूर के बीच इतने दिनों तक दोस्ती की कोई बातें सुनाई नहीं दी, लेकिन इन दिनों दोनों के बीच दोस्ती पनप रही है। पहले करण जौहर की पार्टी में दोनों ने एक दूजे को गले लगाया और अब विदेश में सैफ अली खान के फिल्म सेट पर दोनों मिले।

सूत्रों ने बताया कि करीना और कैट हाल ही में बेरुत में सैफ अली खान के फिल्म सेट पर मिले। दोनों में काफी देर तक गुफ्तगू हुई। बताया जाता है कि दोनों बड़े ही प्यार से मिले। करीना छोटे नवाब की फिल्म शूटिंग के दौरान वहां मौजूद थीं। कैट सैफ के साथ शूटिंग कर रहीं थीं।
सैफ अली खान और कैट की भी खूब जम रही है। दोनों का प्रिय शहर इंग्लैंड है। इसलिए इनके पास बातें करने के लिए बहुत कुछ है। हालांकि इस बारे में कोई भी कुछ कहने को तैयार नहीं है। [मिड डे]

Source- Entertainment Hindi News

Kareena kapoor After Married life

Kareena kapoor
मुंबई। करीना-सैफ की जोड़ी बॉलीवुड की ऐसी जोड़ी है जिनसे जुड़ी हर एक खबर सुर्खियों का हिस्सा बन जाती है तो फिर भला ऐसे कैसे हो सकता है कि सैफ की बेगम करीना ने उनके लिए कुछ कहा हो और वो चटपटी दुनिया की खबरों का हिस्सा ना बने।

करीना कपूर खान का कहना है कि उन्हें हैरत होती है जब लोग उनकी और सैफ की जोड़ी को बॉक्स ऑफिस पर पसंद नहीं करते हैं पर उनके लिए सैफ उनकी निजी जिंदगी 

में किसी हीरो से कम नहीं हैं। इन दिनों करीना कपूर अपनी फिल्म 'गोरी तेरे प्यार' का प्रमोशन कर रही हैं और ऐसे में मीडिया के पास अच्छा-खासा मौका है करीना की निजी जिंदगी को लेकर सवाल पूछने का। 

बॉलीवुड सूत्रों के अनुसार, करीना से पूछा गया कि जब लोग उनकी और सैफ की जोड़ी को एक साथ फिल्मों में देखना पसंद नहीं करते हैं तो ऐसे में उन्हें कैसा लगता है? इस बात का जवाब बड़ी सरलता के साथ देते हुए करीना ने कहा कि उन दोनों की निजी जिंदगी में तो उन्हें यही सुनने को मिलता है कि वो दोनों एक साथ
बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ी लगते हैं पर उन्हें हैरत तब होती है जब लोग फिल्मों में उन्हें और सैफ को जोड़ी के रूप में देखे जाने को कुछ खास पसंद नहीं करते हैं। 

साथ ही करीना कपूर खान ने इस बात को भी साफ कर दिया कि 'हैरत' होना और 'परेशानी' होना दोनों भिन्न बातें हैं क्योंकि फिल्म में सैफ और उन्हें एक जोड़ी के रूप में सफलता ना मिल पाना उनके लिए हैरत है ना कि परेशानी।

Source- Entertainment Hindi News

Monday, 11 November 2013

Ranbir Still Feel shy to Camera when Expressing love to Katrina

Ranbir kapoor

मुंबई। ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर अपने प्यार का खुल्लम खुल्ला इजहार करने में यकीन नहीं रखते हैं। तभी तो कट्रीना से प्यार करने के बाद भी उसे जगजाहिर नहीं होने देते। हमेशा दोनों के रिश्ते की बात पर पर्दा डालते रहते हैं। कैट भी इसलिए हमेशा रणबीर और अपने रिश्ते को लेकर मीडिया से बचती रहती हैं। एक बार फिर ऐसी ही एक तस्वीर सामने आई। जब दोनों कैमरे से नजर चुराते दिखाई दिए।

हाल ही में कट्रीना कैफ अपने दोस्तों के साथ फिल्म कैप्टन फिलिप्स का प्रीमियर देखकर सांता क्रुज थिएटर से बाहर निकल रहीं थीं तभी रणबीर कपूर अपने दोस्त और फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी के साथ कैट को लेने वहां पहुंच गए। लेकिन दोनों ने वहां जब कुछ फोटोग्राफरों को देखा तो रणबीर ने अपनी गाड़ी का रुख मोड़ लिया और कैट रणबीर की गाड़ी की बजाय अपनी गाड़ी में बैठ गईं। इससे साफ साबित होता है कि दोनों एक बार फिर अपने रिश्ते पर पर्दा डाल रहे हैं। रणबीर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे फिल्म का प्रीमियर देखने नहीं बल्कि कैट को लेने वहां आए थे। 

सूत्रों ने बताया कि उस रात तीनों ने बाहर डिनर का प्लान बनाया था। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। दोनों के प्यार के चर्चे काफी समय से ही हो रहे हैं।