Showing posts with label Anurag Kashyap. Show all posts
Showing posts with label Anurag Kashyap. Show all posts

Friday, 10 June 2016

'उड़ता पंजाब' मामले में 13 को आएगा फैसला, सेंसर बोर्ड को इन पर है आपत्ति

फिल्म 'उड़ता पंजाब' को लेकर सेंसर बोर्ड और बॉलीवुड में जंग और तेज हो गई है। फिल्म के निर्माता अनुराग कश्यप ने सेंसर बोर्ड के आदेश के खिलाफ बांबे हाईकोर्ट में दस्तक दे दी है, जिस पर आज सुनवाई हुई और दोनों पक्षों के वकील ने अपनी दलीलें पेश की। अब इस मामले में सुनवाई को सोमवार को होगी और उसी दिन कोर्ट फैसला सुनाएगी।

सुनवाई के दौरान सेंसर बोर्ड के वकील ने कोर्ट के समक्ष दलील पेश करते हुए कहा कि 'उड़ता पंजाब' में कट किए गए सीन बेहद अश्लील हैं। गानों में इस्तेमाल किए शब्द भी बहुत आपत्तिजनक हैं। वकील ने यह भी कहा कि इस फिल्म में 'कंजर' शब्द बेहद आपत्तिजनक है और जिस तरह से इसका इस्तेमाल किया गया है, वो भी गलत है। 'उड़ता पंजाब' का यह डायलॉग 'जमीन बंजर तो औलाद कंजर' बेहद अपमानजनक है। सेंसर बोर्ड के मुताबिक, 'उड़ता पंजाब' में इस्तेमाल किया गया यह शब्द पंजाब की गलत छवि पेश करता है, जबकि यह एक उपजाऊ प्रदेश है। इस फिल्म से कंजर शब्द को हटाया जा सकता है।

वहीं इस मामले में कोर्ट ने कहा कि चाहे यह टीवी हो या सिनेमा, लोगों को देखने दो। हर किसी के पास विकल्प है। फिलहाल इसे एक तरह से 'उड़ता पंजाब' के समर्थन में देखा जा सकता है। वहीं कोर्ट ने सेंसर बोर्ड से यह भी कहा कि इस तरह की चीजों से इस फिल्म को बेवजह पब्लिसिटी मिल रही है। इस बीच, सुनवाई के दौरान फिल्म निर्माता के वकील ने दलील पेश करते हुए डेल्ही बेली, बैंडिट क्वीन, गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी फिल्मों का उदाहरण दिया। वेे भी सेंसर बोर्ड द्वारा पास की गई थीं।

'आप' पर सेंसर बोर्ड का आरोप

पहलाज निहलानी ने बुधवार को एक सवाल के जवाब में कहा कि वह किसी राजनीतिक दबाव में नहीं हैं। उल्टे उन्होंने कश्यप पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने सुना है कि निर्माता ने पंजाब के खराब चित्रण के लिए आम आदमी पार्टी से पैसा लिया है। उन्होंने कहा कि फिल्म के प्रदर्शन से पहले हम सरकार द्वारा बनाए गए नियमों के तहत काम करते हैं। निहलानी ने कहा कि निर्माता ने डिसक्लेमर लगाया कि फिल्म के चरित्र काल्पनिक हैं लेकिन पूरी फिल्म पंजाब पर है और उसमें पंजाब से लिए गए नाम हैं। ऐसे में दिशानिर्देशों के तहत हमने फिल्म में काटछांट करने को कहा। सेंसर बोर्ड ने फिल्म के शीर्षक से 'पंजाब' हटाने और फिल्म में 89 कट करने को कहा है।

Sunday, 5 January 2014

Huma Qureshi behind Anurag kalki Koechlin's break up?


मुंबई। जहां रितिक रोशन और सुजैन के ब्रेकअप के लिए अभिनेता अर्जुन रामपाल को जिम्मेदार ठहराया जा रहा था, वहीं अब खबरें आ रही हैं कि फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन की अलग होने की वजह अभिनेत्री हुमा कुरैशी हैं।

सूत्रों ने बताया कि जब से कल्कि और अनुराग अलग हुए हैं, हुमा ने बिल्कुल चुप्पी साध ली है। पहले चर्चा थी कि अनुराग कश्यप और हुमा डेटिंग कर रहे हैं। इसके बाद ही कल्कि और अनुराग की अलगाव की खबरें तेज हो गईं। हुमा अपनी फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से काफी चर्चित हो गई हैं।

हुमा से इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने साफ कहा कि उन्हें जो ठीक लगता है वे वहीं करती हैं। उन्होंने कहा कि 'मुझे किसी और की जिंदगी पर टिप्पणी करना ठीक नहीं लगता। मैं अपने रिश्ते को लेकर बिल्कुल साफ हूं, मुझे किसी से कोई फर्क नहीं पड़ता। बस बाहर फैल रही किसी भी झूठी बातों से मेरे परिवार पर कोई असर न हो।'
गौरतलब है कि अर्जुन रामपाल पर आरोप लगने के बाद वे मीडिया के सामने आए और उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया, लेकिन हुमा अभी तक इन चीजों से परहेज कर रही हैं। वे अनुराग और कल्कि के मामले पर कुछ कहने से बच रही हैं।

Source : Entertainment News in Hindi

Thursday, 26 December 2013

Now Karan johar will act in his own movie





मुंबई। करण जौैहर ने अपने प्रोडक्शन की आने वाली फिल्म में मेहमान कलाकार की भूमिका निभाई है। अनुराग कश्यप की 'बॉम्बे वेलवेट' से करण जौहर अपना एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं, लेकिन इससे पहले उनका मेहमान कलाकार बनना जारी है। अब वे अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'हंसी तो फंसी' में भी एक छोटा-सा रोल कर रहे हैं।

फिल्म के निर्देशक विनिल मैथ्यू ने बताया हमें ऐसे कलाकार की जरूरत थी जिसकी कॉमिक टाइमिंग अच्छी हो। करण के अलावा और किसी का नाम हमें इस रोल के लिए सूझ ही नहीं रहा था। जब मैंने उन्हें इस बारे में बताया तो मनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करना पड़ी। मैथ्यू इससे पहले करण जौहर को एक कॉफी कमर्शियल में भी निर्देशित कर चुके हैं।
फिल्म 'हंसी तो फंसी' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ परिणीति चोपड़ा नजर आने वाली हैं। इसी के जरिए करण भी लंबे अंतराल के बाद बड़े परदे पर नजर आएंगे। इससे पहले उन्होंने बतौर मेहमान कलाकार 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, 'फैशन', 'सलाम-ए-इश्क' और 'लक बाय चांस' में काम किया है।

Wednesday, 13 November 2013

Anurag says, We Are Separating not Getting Divorced

Anurag kashyap
मुंबई। निर्माता अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन ने अपने तलाक की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वे दोनों कुछ समय के लिए अलग हो रहे हैं, लेकिन तलाक नहीं ले रहे हैं। दोनों ने मीडिया से गुजारिश की है कि उन्हें प्राइवेसी दी जाए ताकि वे अपने बीच बिगड़ी बातें सुधार सकें।

दो साल पहले शादी के बंधन में बंधने वाली जोड़ी कल्कि कोचलिन और अनुराग कश्यप के बीच कुछ समय से चीजें ठीक नहीं चल रही है। इसलिए दोनों एक दूसरे को फिर से समझने और बिगड़ी बातें सुधारने के लिए वक्त का सहारा ले रहे हैं। लेकिन तलाक नहीं ले रहे हैं।
पिछले दिनों खबरें आ रहीं थी कि दोनों की शादी खतरे में है, लेकिन कल्कि और अनुराग ने मीडिया से साफ कहा,'ये सच है कि हम दोनों अलग हो रहे हैं, हमें एक दूसरे को समझने का वक्त चाहिए, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि हम तलाक ले रहे हैं।'
गौरतलब है कि साल 2009 में फिल्म 'देव डी' की शूटिंग के दौरान दोनों को प्यार हो गया था और फिर दो साल बाद 2011 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। कल्कि ने शादी में लाल रंग का जोड़ा पहना था, वे बहुत ही खूबसूरत लग रहीं थीं।

Source- Entertainment Hindi News