Showing posts with label Mercedes car. Show all posts
Showing posts with label Mercedes car. Show all posts

Tuesday, 19 April 2016

रितिक रोशन ने नाना को दिया ऐसा गिफ्ट कि आंखों से छलक पड़े आंसू

अभिनेता रितिक रोशन अपने निर्देशक नाना जे ओम प्रकाश के बेहद करीब हैं। रितिक ने उन्हें सरप्राइज गिफ्ट देने का फैसला किया और रितिक को पता था कि नाना को खास तौर से मर्सिडीज कार से बहुत लगाव है। ऐसे में उनके लिए इससे बेहतर गिफ्ट और क्या हो सकता था।

रितिक ने तुरंत नाना के घर के बाहर चमचमाती मसिर्डीज लाकर खड़ी कर दी, जिसे देखकर वो हैरान रह गए और खुशी से रितिक को गले लगा लिया। अपने नाती द्वारा दिए गए इस गिफ्ट से जे ओम प्रकाश काफी भावुक भी हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े, मगर ये आंसू खुशी के थे।

इससे कोई भी नाना-नाती के बीच के प्यारे संबंध का बखूबी अंदाजा लगा सकता है। हालांकि रितिक द्वारा नाना को गिफ्ट देने के पीछे कोई खास मकसद या मौका नहीं था। बस उनकी इच्छा हुई और उन्होंने नाना को इस तरह से खुश कर दिया। आपको बता दें कि रितिक इन दिनों फिल्म 'मोहनजो दारो' में व्यस्त हैं। Read more http://www.jagran.com/