Showing posts with label Karan Singh Grover. Show all posts
Showing posts with label Karan Singh Grover. Show all posts

Monday, 13 June 2016

पिता बनने के सवाल पर पति का यह जवाब सुन शर्मा जाएंगी बिपाशा

हमारे देश में सामान्य तौर पर यही होता है। जब लड़का-लड़की शादी के लायक हो जाते हैं तो लाेग सवाल पूछ-पूछ कर परेशान कर देते हैं और फिर जब शादी हो जाती है तो बच्चे के बारे में पूछने लगते हैं। अब चाहे वो फिल्मी सितारे ही क्यों ना हो, उन्हें भी इस हाल से गुजरना पड़ता है।

बिपाशा बसु से भी शादी को लेकर सवाल पूछे जाते थे और अब हो गई तो बच्चे को लेकर लोग सवाल करने लगे हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने उनके मां बनने को लेकर पूछा तो बिपाशा ने बहुत प्यारा जवाब भी दिया था। अब बिपाशा के पति करण सिंह ग्रोवर की बारी है, जिन्होंने इस सवाल पर जो जवाब दिया है, उसे सुनकर जरूर बिपाशा का चेहरा शर्म से लाल हो जाएगा।
सलमान खान की ऐश्वर्या बन सकती हैं ये, मिल चुकी हैं उनके पिता से!

आपको पहले बता दें कि बिपाशा और शिल्पा बहुत अच्छी दोस्त हैं। मगर बिपाशा, शिल्पा के बेटे वियान की बर्थडे पार्टी में शामिल नहीं हो सकी थीं, क्योंकि वो करण के साथ हनीमून में बिजी थीं। हालांकि उन्होंने वियान को बर्थडेे विश करते हुए एक बहुत ही प्यारा ट्वीट किया था और इस पर ही बिपाशा का शुक्रिया अदा करते हुए राज कु्ंद्रा ने यह सवाल पूछ लिया था कि उनका बेटा यह जानना चाह रहा है कि वो अौर करण उसे एक दोस्त कब दे रहे हैं। इस पर बिपाशा ने जवाब देते हुए कहा कि इतनी जल्दी तो नहीं, फिलहाल के लिए हम ही उसके दोस्त हैं। ये रहे उनके ट्वीट्स, खुद ही पढ़ लीजिए।

अब यह जानने की उत्सुकता जरूर होगी कि इस बारे में बिपाशा के पति करण क्या सोचते हैं। 'बॉलीवुड लाइफ' की रिपोर्ट के मुताबिक, जब जी गोल्ड अवॉर्ड्स में करण से मीडिया ने पिता बनने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'मैंने जिंदगी में पिता बनने की योजना बना ली है। जल्दी या देर से, यह हम देख लेंगे। यह मेरे और बिपाशा पर निर्भर करता है।' तो ये है करण का जवाब, तरीका अच्छा है बताने के लिए कि उनके दिमाग में क्या चल रहा है। अब बिपाशा तक उनकी बात तो पहुंच ही चुकी है। देखते हैं बिपाशा क्या कहती हैं, ये भी हो सकता है कि पति की इच्छा जानने के बाद उनका इरादा बदल गया हो।  Read more http://www.jagran.com/