Showing posts with label Income Tax. Show all posts
Showing posts with label Income Tax. Show all posts

Wednesday, 11 May 2016

अमिताभ बच्चन को लगा सुप्रीम कोर्ट से झटका, जानें- क्या सुनाया फैसला

 बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को 15 साल पुराने एक इनकम टैक्स के मामले में सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने आयकर विभाग को टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' विवाद में अभिनेता अमिताभ बच्चन की आय का फिर से आंकलन करने के आदेश दिया है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट के उस फैसले पर रोक लगाई है जिसमें अमिताभ को साल 2001 में टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की कमाई पर टैक्स में छूट दी गई थी।

जुलाई 2012 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने अमिताभ बच्चन को केबीसी की कमाई में 30 फीसद की छूट दी थी। अमिताभ पर इस शो से जुड़ी कमाई पर 1.66 करोड़ रुपए का टैक्स बकाया है। आयकर विभाग ने बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने अपने फैसले में अमिताभ बच्चन को शो का कलाकार होने कारण टैक्स में छूट की अनुमति दी थी।

पनामा पेपर्स में भी आया नाम

गौरतलब है कि टैक्स हेवन देश कहे जाने वाले पनामा की लॉ फर्म मोसेक फोंसेका के खुफिया दस्तावेज लीक हुए थे। इन दस्तावेजों में कई भारत के 500 लोगों के नाम थे। जिनमें अमिताभ बच्चन और उनकी बहू एश्वर्या राय बच्चन का नाम भी शामिल था।

पनामा पेपर्स मामले में खुलासा हुआ था कि अमिताभ बच्चन ऑफ-शोर कंपनियों की बोर्ड मीटिंग्स में शामिल होते थे। वह इसके लिए टेलीफोनिक कान्फ्रेंस का सहारा लेते थे। इस बारे में दो दस्तावेज जारी किए गए थे। हालांकि अमिताभ बच्चन ने इन आरोपों को खारिज किया है। Read more http://www.jagran.com/

Friday, 1 April 2016

आज से लागू हो रहे हैं ये सरकारी फैसले, आपकी जेब पर बढ़ेगा बोझ

नए वित्तीय वर्ष (2016-17) का पहला दिन कई मायनों में बदलाव लाया है। सर्वाधिक बदलाव रेलवे उपभोक्ताओं और आयकर दाताओं के लिए है। कुछ ऐसे भी बदलाव हुए हैं जिससे आम से लेकर खास लोग तक प्रभावित होंगे। गैस सिलेंडर का नया कोटा, सेवा कर में बदलाव से सभी वर्ग प्रभावित हो रहे हैं। बीमा कराने पर अधिक प्रीमियम और आयकर के नए नियम कुछ खास वर्ग को प्रभावित करेगा।

क्या-क्या महंगा?

घूमना महंगा

सरकार ने सेवा कर में 0.5 फीसद बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इससे घूमने-फिरने और रेस्तरां में खाने-पीने पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा।

गहने महंगे

स्वर्ण आभूषणों पर एक प्रतिशत उत्पाद शुल्क का नियम भी लागू हो रहा है। सराफा इसका विरोध कर रहे हैं, लेकिन सरकार अपने फैसले पर टिकी है। इससे आभूषणों की कीमत में इजाफा होना तय है।

सब्सिडी वाले सिलेंडर एलपीजी सब्सिडी के कोटे से वे उपभोक्ता अपने आप ही हट जाएंगे जिनकी सालाना आय दस लाख से ज्यादा है। इसके साथ ही आज से आपके नए वित्तीय वर्ष का सब्सिडी वाले 12 सिलेंडर का कोटा भी शुरू हो जाएगा।

थर्ड पार्टी बीमा महंगा

आपकी कार, बाइक के लिए थर्ड पार्टी वाहन बीमा पॉलिसी की लागत भी बढ़ जाएगी। इस मद में 40 प्रतिशत तक का इजाफा है। इससे कार और 150सीसी से बड़ी बाइक की थर्ड पार्टी बीमा में वृद्धि होगी।

आयकर की नजर किसी सेवा के बदले किसी प्रोफेशनल को 2 लाख से ज्यादा भुगतान की सूचना आयकर विभाग को देनी होगी। बैंक खाते में एक साल में 10 लाख रुपए से ज्यादा कैश जमा होता है तो इसकी जानकारी भी उन्हें देनी होगी।

रेलवे कोटा वृद्धि

रेलवे में महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्लीपर में छह, थर्ड एसी में तीन और सेकंड एसी में तीन सीटों का कोटा होगा। हालांकि यह लाभ केवल गर्भवती महिलाओं अथवा 45 वर्ष या अधिक उम्र की आम महिलाओं को मिलेगा। 

Thursday, 11 December 2014

Government appoints four new Members in CBDT

The posts, of the seven-member apex body, have been lying vacant for over four months.
  
"Orders for the appointment of four IRS officers to be appointed as Members in CBDT have been issued," a senior Finance Ministry official said.
  
As per the orders, four Indian Revenue Service officers – Surabhi Sinha, Rani Singh Nair, S M Nigam and Atulesh Jindal have been appointed in the post of Special Secretary and as Members in the CBDT.
  
Even after these four new appointments, one Member-rank post is still vacant.
  
The CBDT, at present, is headed by Chairperson Anita Kapur with Arun Kumar Jain as its lone Member.
  
Officials said the new appointments will boost the work of revenue collection and other direct taxes related tasks given to the Income Tax Department.

Source: Hindi News and Newspaper