Showing posts with label Sony. Show all posts
Showing posts with label Sony. Show all posts

Wednesday, 20 November 2013

Poonam Dhillon's TV show is titled 'Ek Nayi


mumbai
मुंबई। अपने जमाने की बेहद खूबसूरत अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया पूनम ढिल्लो जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। टीवी पर उनका सीरियल एक नयी पहचान जल्द ही आ रहा है। उनका यह फिक्शन शो सोनी टीवी पर प्रसारित होगा।

इस शो में पूनम ढिल्लो एक गुजराती सास के किरदार में नजर आएंगी। इस नाटक की कहानी श्रीदेवी अभिनीत फिल्म इंग्लिश-विंग्लिश की कहानी से मिलती-जुलती है। इसके साथ ही यह कहानी कहीं न कहीं नारी के आत्म-सम्मान और उसके उत्थान की कहानी भी है। इस सीरियल में मुख्य भूमिकाओं में सूरज थापर और क्रिस्टल डिसूजा भी वापसी कर रहे हैं।
(मिड डे)

Source- Entertainment Hindi News

Thursday, 14 November 2013

BMW launches new version of Z4 in India

BMW Z4
नई दिल्ली। लग्जरी कार बाजार में बीएमडब्ल्यू ने मर्सिडीज और पोर्श को कड़ी टक्कर देने के लिए अपनी नई कार को भारत में पेश किया है। जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने अपनी जेड-4 सिरीज के नये मॉडल की कार लांच की जिसकी कीमत 68.9 लाख रुपये है। ये कार मर्सिडीज की एसएलके और पोर्श की बॉक्सटर के मुकाबले भारतीय बाजार में उतारा है।

टू सीटर स्पोर्ट्स कार की छत को खिसकाया जा सकता है। इसके अलावा इसमें अपने पिछले मॉडल की अपेक्षा कई नई आधुनिक सुविधाएं शामिल की गई हैं। बीएमडब्ल्यू कारों की पहचान बन चुके किडनी ग्रिल को परंपरागत काले या क्रोम की बजाय सिल्वर में रंगा गया है जो कार को स्पोर्ट लुक प्रदान करता है।

बीएमडब्ल्यू की जेड-4 एसड्राइव 35-आई की कीमत 68.9 लाख रूपये रखी गई है जबकि स्पोर्टी लुक के साथ भव्य आंतरिक सज्जायुक्त कार की कीमत सभी भारतीय शोरूमों में 69.9 लाख रूपये रखी गई है। बीएमडब्ल्यू की इस नई कार के दोनों संस्करणों में टर्बोयुक्त पेट्रोल इंजन है जो 306 ब्रेक हॉर्सपॉवर उत्पादित करता है। कार के दोनों संस्करणों में स्वचालित सात गियर हैं। कार की इंजन क्षमता के अनुसार, यह 5.1 सेकेंड के भीतर शून्य से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड लेती है। इसमें चालकों को सुविधानुसार कंफर्ट, स्पोर्ट और स्पोर्ट प्लस, तीन मोड भी प्रदान किए गए हैं।