अक्षय कुमार की फिल्म 'बेबी' के प्रदर्शन पर पाकिस्तान में रोक लगा दी
गई है। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने स्क्रीनिंग की
अनुमति देने से इंकार कर दिया था। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित यह फिल्म
आतंकवाद पर आधारित है।
फिल्म वितरक एवरेडी पिक्चर्स ने इसकी जानकारी दी। मीडिया रिपोर्टो के
मुताबिक इस्लामाबाद और कराची के सेंसर बोर्ड ने फिल्म के प्रदर्शन की
अनुमति नहीं दी है। बोर्ड के मुताबिक इस फिल्म में मुस्लिम समुदाय की न
केवल नकारात्मक छवि पेश की गई है बल्कि नकारात्मक चरित्रों को मुस्लिम नाम
भी दिया गया है। इस्लामाबाद में फिल्म की सीडी और डीवीडी पर भी रोक लगा दी
गई है।
कराची में सिनेमा हॉल की वेबसाइट्स से फिल्म का नाम हटा दिया गया है। फिल्म
में अक्षय कुमार, अनुपम खेर, केके मेनन के अलवा पाकिस्तानी अभिनेता मिकाल
जुल्फीकार और राशिद नाज ने भी अभिनय किया है। निर्देशक नीरज पांडे फिल्म के
पाकिस्तान विरोधी होने के आरोप को पहले ही खारिज कर चुके हैं। इससे पहले
'एक था टाइगर' के प्रदर्शन पर भी रोक लगा दी गई थी।
Read: News in Hindi and Newspaper
No comments:
Post a Comment