Friday, 23 January 2015

आगरा में अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे अखिलेश-डिंपल

नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में मुख्य अतिथि के रूप में पधार रहे अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा तथा उनकी पत्नी मिशेल की आगरा में अगवानी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ उनकी सांसद पत्नी डिंपल भी एयरपोर्ट पर रहेंगी।

अमेरिका के राष्ट्रपति नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समरोह में शामिल होने के बाद 27 जनवरी को आगरा में ताजमहल का दीदार करेंगे। आगरा के एयरपोर्ट पर उनके आगमन की जोरदार तैयारियां की गई हैं। उनके विशेष जहाज एयरफोर्स-वन के भी आगरा में लैंडिंग तथा टेक-आफ का इंतजाम किया गया है। आगरा दौरे पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओबामा से मुलाकात भी होगी।

No comments:

Post a Comment