Showing posts with label Lucknow. Show all posts
Showing posts with label Lucknow. Show all posts

Monday, 13 June 2016

LIVE :उत्तर प्रदेश के लोगों ने किया है अभूतपूर्व काम : मोदी

संगमनगरी इलाहाबाद में भारतीय जनता पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन से जनता को मोहित कर दिया है। संगमनगरी इलाहाबाद के परेड ग्राउंड में भारी भीड़ मोदी को सुनने को बेताब थी, मोदी ने उनका गर्मजोशी से अभिवादन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों ने अद्भुत काम किया है। मैं निषादराज की धरती से उस पराक्रम को याद दिलाना चाहता हूं। तीस वर्ष के बाद हिंदुस्तान को पूरे बहुमत वाली सरकार मिली है। उसका पूरा श्रेय मेरे उत्तर प्रदेश के भाईयों बहनों को जाता है। जब जब हिंदुस्तान मुसीबत से गुजरा है, हिंदुस्तान को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश सबसे पहले आगे आया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से ही देश का प्रधानमंत्री, गृह मंत्री व रक्षा मंत्री हैं।

उत्तर प्रदेश के लोगों में उदारता है। लोगों को कभी कभी लगता है कि मोदी जी अमेरिका गए थे ऐसा हो गया, अफगानिस्तान गए थे यह हो गया। जो कुछ भी हो रहा है वह आप लोगों , सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानियों के कारण हो रहा है।

गंगा यमुना व सरस्वती के मिलन से नई प्रेरणा यह धरती देती है। गंगा विचार धर्म है। विवेकानंद से जो विचार यात्रा चली है उसे मां गंगा ने आशीर्वाद दिया है। मां यमुना जिनकी गोद में भगवान श्रीकृषण पले। मां गंगा विचार देती है, यमुना कर्म का संदेश देती हैं। सरस्वती श्रद्धा होती है। विचार कर्म और श्रद्धा से हमें उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाना है।

साथी मंत्रियों का अभिवादन करने के बाद कहा भाजपा को हालिया चुनाव में अभूतपर्व समर्थन मिला। एक साथ सब लोग मोबाइल पर असम की जनता का अभिनंदन करें जो सोए हुए हैं, वह भा जाग जाएंगे।

प्रयाग का मतलब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कहते हैं कि यहां लोकहितार्थ सबसे बड़ा यज्ञ हुआ था। प्रयागराज की धरती पर आज से उत्तर प्रदेश के लिए नए यज्ञ की शुरुआत हो रही है। वह यज्ञ है विकास का यज्ञ। विकास का यज्ञ करना है तो हमें कुछ अाहुति देनी होती है। विकास का यज्ञ तब सफल होता है जब उसमें अहंकार की आहुति दी जाए। जातिवाद, भाई भतीजावाद , संप्रदायवाद की आहुति दी जाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा मुझे बताइए कि उत्तर प्रदेश गुंडागर्दी, जातिवाद, भाई भतीजावाद भ्रष्टाचार से परेशान है कि नहीं। इसलिए मैं विकास का यज्ञ चाहता हूं। अगर बदलाव लाना है तो विकास के रास्ते पर जाना पड़ेगा। इसके बिना कोई चारा नहीं है।

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर, कैबिनेट मंत्री कलराज मिश्र के साथ भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष तथा फूलपुर से सांसद केशव प्रसाद मौर्य भी मंच पर हैं। इन सभी को भी बेसब्री से पीएम मोदी का इंतजार है। प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य लोगों को संबोधित कर रहे हैं। केशव मौर्या के बाद देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह तथा अमित शाह ने रैली को संबोधित किया है। राजनाथ ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था तो अमित शाह ने विकास के सभी काम पर निशाना साधा है।

इस रैली में मंच पर मीरजापुर से अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल भी हैं। वह मीरजापुर से रैली में शामिल होने आई हैं। दो जुलाई को वाराणसी में प्रस्तावित अपना दल की रैली में अमित शाह को भी शामिल होना है।

प्रधानमंत्री को सुनने के लिए भीड़ दोपहर से ही मैदान में पहुंच चुकी थी। रैली स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यहां पर पुलिस चप्पे चप्पे पर तैनात है। Read more http://www.jagran.com/

Friday, 27 May 2016

हाईकोर्ट का अखिलेश सरकार को झटका, पुलिस भर्ती के परिणाम पर रोक

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज उत्तर प्रदेश सरकार को तगड़ा झटका दिया है। सरकार सिर्फ दौड़ तथा हाईस्कूल की मेरिट पर सिपाही भर्ती करने की तैयारी में थी। हाईकोर्ट ने इसका परिणाम घोषित करने पर रोक लगा दी है। इस मामले में अगली सुनवाई अब 22 जुलाई को होगी।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार को तगड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने सिपाही के 33 हजार आठ सौ पद की भर्ती के परिणाम जारी करने पर रोक लगा दी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज उत्तर प्रदेश सरकार को तगड़ा झटका दिया है। अखिलेश यादव सरकार लिखित परीक्षा समाप्त कर सिर्फ दौड़ तथा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मेरिट पर बड़ी संख्या में सिपाही भर्ती करने की तैयारी में थी। इनके परिणाम लगभग तैयार भी हो गये हैं।

प्रदेश में 28 हजार पुरुष तथा 5800 महिला सिपाही की भर्ती होनी है। प्रदेश सरकार ने सिपाही भर्ती में लिखित परीक्षा समाप्त कर दी थी। इसके विरोध में कुछ लोग कोर्ट गये थे। सरकार ने लिखित परीक्षा समाप्त कर सिर्फ केवल हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की अंक तालिका के साथ दौड़ के आधार पर प्रदेश में 33800 सिपाही भर्ती करने की तैयारी कर ली थी। इसकी मेरिट लिस्ट तैयार की जा रही है। सूबे में सरकार 28000 पुरुष के साथ ही 5800 महिला सिपाहियों की भर्ती कर रही थी।  Read more http://www.jagran.com/

Monday, 18 April 2016

लखनऊ के आशियाना रेप केस में गौरव शुक्ल को दस वर्ष की कैद

राजधानी लखनऊ के बेहद चर्चित आशियाना के सामूहिक दुष्कर्म मामले में आज मुख्य आरोपी गौरव शुक्ला को दस वर्ष कैद की सजा सुनाई गई है। आज फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 11 वर्ष बाद इस केस में मुख्य आरोपी और दोषी गौरव शुक्ल को 10 साल की सजा सुनाई।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में बीते बुधवार को अपर सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार शुक्ला ने 11 वर्ष पहले के इस कांड के लिए गौरव को दोषी करार दिया था। इस मामले में 16 अप्रैल को सजा सुनाई जानी थी, लेकिन वकीलों के हड़ताल की वजह से फैसला आज सुनाया गया। समाजवादी पार्टी के विधायक रहे अरुण शंकर शुक्ल 'अन्ना' के भतीजे गौरव शुक्ला को इस केस से बचाने के लिए तमाम हथकंडे अपनाये गए, लेकिन कोर्ट ने उसको दोषी माना।

गौरतलब है कि 2 मई 2005 को गौरव और उसके पांच साथियों ने आशियाना इलाके में एक नाबालिग लड़की को सड़क से कार में खींच लिया और चलती कार में करीब पांच घंटे तक आरोपियों ने उसके साथ चलती गाड़ी में गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने उसे एक सुनसान जगह पर ले गए और फिर वहां भी बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने दरिंदगी की सभी हदें पार करते हुए पीडि़ता के प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से भी दागा था। इसके बाद सभी आरोपी उसे डालीगंज पुल के पास फेंककर फरार हो गए थे।

जिसके बाद पीडि़ता की तहरीर पर आशियाना पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ था। सुनवाई के दौरान मुख्य आरोपी गौरव शुक्ला के नाबालिग होने को लेकर भी काफी बहस हुई। करीब 11 वर्ष तक चली इस बहस के बाद आखिरकार कोर्ट ने गौरव को बालिग और दोषी माना। गौरतलब है कि माफिया अरुण शंकर शुक्ला के भतीजे गौरव शुक्ला और उसके दोस्त भारतेंदु शुक्ला, सौरभ जैन, अमन बक्शी, आसिफ सिद्दकी व फैजान के खिलाफ केस दर्ज कर उन सभी को गिरफ्तार किया गया था।

2007 को भारतेंदु और अमन को दोषी मानते हुए कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई जबकि ट्रायल के दौरन ही सौरभ और आसिफ की सड़क हादसे में मौत हो गई। फैजान को कोर्ट ने गैंगरेप नहीं बल्कि किडनैपिंग के आरोप में दोषी पाया।

इस मामले में मुख्य आरोपी गौरव शुक्ल और उसके पिता पर आशियाना थाने में धोखाधड़ी का भी केस दर्ज हुआ है। पीडि़ता के पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपी के परिवार ने बार-बार कोर्ट को गुमराह करने और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गौरव शुक्ला को नाबालिग साबित करने की कोशिश की है। Read more http://www.jagran.com/

Thursday, 14 April 2016

आरक्षण पर मोदी ने छेड़छाड़ की तो समर्थकों के साथ सड़क पर उतरेंगी मायावती

बाबा साहब की 125वीं जयंती पर आज लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि दलित वोटों के स्वार्थ में कांग्रेस, बीजेपी जुटी हैं। कांग्रेस ने सबसे ज्यादा बीएसपी का विरोध किया। उन्होंने सवाल उठाया कि मोदी ने सासाराम मे जगजीवनराम की जयंती क्यो नही मनाई?,नोएडा में पांच अप्रैल को जगजीवनराम को याद किया। मायावती ने कहा कि कांग्रेस ने अम्बेडकर को भारत रत्न नहीं दिया था, जबकि बाबू जगजीवन राम को कांग्रेस ने इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया था यहां तक की अम्बेडकर को लोकसभा में कांग्रेस ने ही नहीं जाने दिया था

भाजपा धन्नासेठों की पार्टी

मायावती ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि आरक्षण पर मोदी ने छेड़छाड़ की तो आंदोलन,केंद्र की सरकार के खिलाफ सड़कों पर खुद उतरूंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा धन्नासेठो,पूंजपतियों की पार्टी है वह उन्हीं को आगे बढ़ा रही,प्राइवेटाइजेशन के कारण दलितों को नौकरियां नहीं मिलेगी। आरक्षण के मुद्दे पर पीएम मोदी ने कुछ नहीं किया,आरक्षण पर आरएसएस तरह-तरह की बयानबाजी करती है। बीजेपी भी कांग्रेस के पदचिन्हों में चल रही,आरक्षण पर राजनैतिक लाभ के लिए मोदी पीछे हटे। दलितों के सम्मान को नहीं वोट के लिए कार्यक्रम कर रहे,कांग्रेस और बीजेपी की जातिवादी मानसिकता है। बीजेपी दलित और पिछड़े वर्ग का कार्ड खेल रही है,बीजेपी, कांग्रेस सौ चूहे खाकर हज पर चली।

हैदराबाद विवि में हो रहा दलितों का उत्पीडऩ

रोहित वेमुला दलित छात्रों के उत्पीडऩ पर संघर्ष कर रहे थे,कन्हैया अम्बडेकर के सिद्धांतों से दूर है कांग्रेस का युवराज हैदराबाद देखने तक नहीं गया,राहुल गांधी नाट्कबाजी करते हैं। हैदराबाद विवि में दलितों का उत्पीडऩ वर्षों से हो रहा,कांग्रेस सरकार में कई छात्रों ने दी जान-दलित छात्रों का उत्पीडऩ चरम पर हो रहा है,कांग्रेस सरकार में भी दलितों का उत्पीडऩ हो रहा था। आरएसएस और वीएचपी को आगे कर माहौल खराब किया जा रहा,विश्वविद्यालयों का भी माहौल खराब किया जा रहा।

पीएम मोदी की छवि धूमिल हो रही

बीजेपी का जनाधार धीरे-धीरे खिसक रहा है। पेट्रोल-डीजल के दाम न घटाकर धन्नासेठों को फायदा पहुंचा रहे,नई योजनाओं से गरीबों को फायदा नहीं। देश के गरीबों का पैसा मोदी बाहर उड़ा रहे हैं,अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम घटे। जापान से किए गए समझौते काफी महंगा पड़ेंगे,महंगाई और भुखमरी से देश जूझ रहा है मोदी सरकार में बैंकों का अरबों लेकर पूंजीपति फरार,गरीबो और छोटे व्यापारियो की कुर्की की जा रही

मोदी ने पूरा नहीं किया चुनावी वादा

मोदी ने गरीबों को लाखों देने का वादा किया था,दो साल में कालेधन का एक रुपया वापस नहीं आया 100 दिन में कालेधन के मोदी के वादे का क्या हुआ?....गरीबों को कालेधन का एक रुपया भी नहीं मिला। मोदी ने जो वादे किए, पूरे नहीं किए,देश की जनता से मोदी ने कालाधन लाने का वादे किया था। सपा,कांग्रेस, बीजेपी घोषणापत्र के वादे पूरे नही करती,बीएसपी के घोषणापत्र को ही सपा पूरा कर रही है को हराना ही नहीं, जमानत जब्त करानी है,सपा, कांग्रेस, बीजेपी के हथकंडों से सावधान रहे।

यूपी मे मेट्रो,एक्सप्रेसवे मेरी सरकार की देन है

सपा सरकार कांग्रेस के बाद बीजेपी का समर्थन कर रही। बीएसपी सरकार में गुंडे चूल्हे के बिल में छिपे थे,सपा सरकार में गुंडे और अपराधी सड़क पर घूम रहे सरकार सिर्फ बयानबाजी कर रही,2012 मे तीनों पार्टियों ने मिलकर बीएसपी के खिलाफ चुनाव लड़ा था 4 बार बीएसपी ने सरकार बनाकर कानून का राज कायम किया,गरीबों,दलितों, अल्पसंख्यकों आदि का उत्थान किया स्मारक-पार्क ही नहीं बनाए,सभी वर्गों का उत्थान भी किया,सभी वर्गों के लिए ठोस कदम उठाए। वीके सिंह का बयान कतई छमा योग नहीं है, मोदी ने दलित विरोधी बयान देने वालों पर कार्रवाई नहीं की। वीके सिंह पर पीएम मोदी ने नहीं की कार्रवाई,दलितों के खिलाफ वीके सिंह ने अभद्र टिप्पणी की थी।

केशव मौर्या आरएसएस और बीजेपी का बंधवा मजदूर
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया था यहां तक की अम्बेडकर को लोकसभा में कांग्रेस ने ही नहीं जाने दिया था मायावती ने कहा कि कल्याण सिंह ने भी ओबीसी के लिए कुछ नहीं किया,आरएसएस के एजेंडे पूरे करने में कल्याण की सरकार गई थी मोदी ने भी ओबीसी वर्ग के लिए कुछ नही किया,चाय वालों के लिए मोदी ने कुछ नही किया,फ्री की चाय पीते है। केशव मौर्या जातिवादी और साम्प्रदायिक है,केशव मौर्या आरएसएस और बीजेपी का बंधवा मजदूर है। मोदी दलितों के उत्थान के लिए ठोस कदम नहीं उठा रहे,केशव मौर्या का आपराधिक इतिहास रहा है।

विपक्षियों का दलित प्रेम ढोंग

उन्होंने कहा कि दलितों के प्रति हीन भावना खत्म करें विपक्षी पार्टियां,मोदी दलितों के वोटों के लिए खूब यूपी आ रहे। अम्बेडकर के नाम पर छोटे-मोटे स्मारक बना रही, लखनऊ का अम्बेडकर स्मारक बीजेपी पर अकेले भारी बीजेपी ने दलितों की तुलना जानवरों से की,दलितों के वोटों के लिए बीजेपी ज्यादा नाटकबाजी कर रही वोटों की चाह में कांग्रेस अम्बेडकर जयंती मना रही,दलित आत्महत्या नहीं, मुकाबला करें मायावती ने कहा कि कांग्रेस ने आय से अधिक मामले को जानबूझकर लटकाए रखा, विपक्षियों का दलित प्रेम ढोंग है,आय से अधिक मामले में फर्जी फंसाया गया मेरी पार्टी से चुनाव लड़ चुका कमलेश मेरे खिलाफ फिर सुप्रीम कोर्ट याचिका करवाई गई,बीएसपी के मूवमेंट को रोकने की कोशिश हो रही है।

राष्ट्रभक्ति के लिए एक नारा बोलना जरूरी नहीं

ओवैसी भी बीजेपी की मदद कर रहे हैं भारत माता की जय पर जबरन बवाल हो रहा,हमारी पार्टी के लोग जय भीम जय भारत बोलते है सपा को अधिकारी मैच जिता सकते है,सत्ता मे नही ला सकते अधिकारियो के साथ मैच खेलने से फुर्सत नही सपा सरकार में गरीबों का भला नहीं,सरकारी धन से विदेशों के दौरे कर रहे नेता दलितों और अल्पसंख्यकों की मांगे नहीं मनाते विपक्षी,जाति और धर्म की राजनीति नहीं करती बीएसपी दलितो के तीर्थस्थान लखनऊ का अम्बेडकर स्मारक,बीजेपी,सपा,कांग्रेस की वर्ण व्यवस्था की सोच नहीं बदली

सरकार आई तो मौजूदा फैसलों की जांच

राम मंदिर के नाम पर वोट चाहती है बीजेपी,दलितों के भगवान और मसीहा अम्बेडकर है बीजेपी दलितो,पिछड़ो,अल्पसंख्यको को जोडऩे में विफल, कोर्ट के फैसले के बिना नहीं बन सकता राम मंदिर मुस्लिम छात्रों के खिलाफ केंद्र का रवैया खराब,। जामिया विवि के छात्रों को परेशान किया जा रहा कानून-व्यवस्था और विकास मेरा एजेंडा है,सपा सरकार में जमकर लूट मचेगी,मेरी सरकार आई तो मौजूदा फैसलों की जांच कराएंगे। Read more http://www.jagran.com

Tuesday, 27 January 2015

यूपी इंवेस्टर्स मीट में पांच हजार करोड़ का एमओयू साइन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में आज इंवेस्टर्स मीट 2015 में पांच हजार करोड़ रुपये का एमओयू साइन किया गया है। इस इन्वेस्टर्स मीट में देश की कई बड़ी कंपनिया हैं। मीट में एमओयू साइन होने से गदगद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया कि भविष्य में उत्तर प्रदेश में रोजगार बढ़ेगा। उत्तर प्रदेश रोजगार देने वाला एक बड़ा राज्य होगा।

सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी बड़ी कंपनियो का यूपी से रिश्ता है। यह कंपनियां जल्दी ही हमारे प्रदेश में निवेश की इच्छुक हैं। बड़ी कंपनियों के उत्तर प्रदेश में आने से प्रदेश में रोजगार निश्चित रूप से बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास उत्तर प्रदेश में मैनुफैक्चरिंग को और अधिक बढ़ाना है। जिससे कि हमारे प्रदेश के युवाओं का स्किल और बेहतर होगा और हमारे मिशन कौशल विकास को भी नई दिशा मिलेगी। सूबे का युवा अब बाहर नौकरी करने नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया राज्यों से ही शुरू होगा। इसमें भी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी भागेदारी होगी। सीएम अखिलेश ने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश के विकास का बजट भी काफी बढ़ाया है। अब आईटी क्षेत्र में उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर काम हो रहा है।

ई-उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स मीट में आज मुख्यमंत्री ने परिवहन निगम के स्मार्ट कार्ड और यूपी बस एप्स का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर डीएम गाजीपुर नरेंद्र सिंह पटेल को सबसे ज्यादा ई-ट्रांजेक्शन के लिए सम्मानित किया गया। मीट मे लावा के साथ 600 करोड़ प्रोजेक्ट का एमओयू साइन किया गया। सीएम ने 570 करोड़ रुपये की लागत से सैमसंग मैनुफैक्चरिंग फैसिलिटी का शुभारंभ किया। इस बार इन्वेस्टर्स मीट में एचसीएल,आईबीएम,माइक्रोसॉफ्ट, सैमसंग व एचपी भी शामिल हैं।
 

Friday, 23 January 2015

आगरा में अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे अखिलेश-डिंपल

नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में मुख्य अतिथि के रूप में पधार रहे अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा तथा उनकी पत्नी मिशेल की आगरा में अगवानी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ उनकी सांसद पत्नी डिंपल भी एयरपोर्ट पर रहेंगी।

अमेरिका के राष्ट्रपति नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समरोह में शामिल होने के बाद 27 जनवरी को आगरा में ताजमहल का दीदार करेंगे। आगरा के एयरपोर्ट पर उनके आगमन की जोरदार तैयारियां की गई हैं। उनके विशेष जहाज एयरफोर्स-वन के भी आगरा में लैंडिंग तथा टेक-आफ का इंतजाम किया गया है। आगरा दौरे पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओबामा से मुलाकात भी होगी।

Tuesday, 20 January 2015

भाजपा में शामिल होंगे यूपी के पूर्व डीजीपी बृज लाल

बसपा सुप्रीमो तथा उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री के बेहद भरोसेमंद पुलिस अधिकारी रहे यूपी के पूर्व पुलिस महानिदेशक बृज लाल अब राजनीतिक पारी शुरू करेंगे। बृज लाल को बसपा से बेहतर भारतीय जनता पार्टी लग रही है। तेज तर्रार पुलिस अधिकारी रहे बृज लाल कल लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
 
बृज लाल को कल लखनऊ में भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे। बृज लाल ने आज लखनऊ में बताया कि वो कल भाजपा में शामिल होंगे। 1977 बैच के आईपीएस अधिकारी बृज लाल ने अक्टूबर 2011 में उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक का पद संभाला था।

Read: Hindi News and Newspaper

Thursday, 15 January 2015

उन्नाव में गंगा नदी में शव साक्षी महाराज ने डलवाये : आजम

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री तथा समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता आजम खां ने भाजपा सांसद साक्षी महाराज पर आज गंभीर आरोप लगाए हैं। रामपुर में आजम खां ने कहा कि दो दिन पहले उन्नाव में गंगा नदी में जो सौ से अधिक शव मिले हैं वो सभी भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने फिंकवायें है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से इस्तीफा मांगा है।

आजम खां ने कहा कि गंगा नदी को स्वच्छ बनाने का अभियान छेडऩे वाले ही गंगा नदी को गंदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्नाव में मंगलवार को गंगा नदी में जो सौ से अधिक शव मिले हैं, उनको उन्नाव से भाजपा के सांसद साक्षी महाराज ने ट्रक में भरकर गंगा नदी में डलवाये हैं। जिससे कि सूबे में सांप्रदायिक तनाव फैल सके। अब तो साक्षी महाराज को बताना ही पड़ेगा कि इतनी लाशें कहां से लाये।

इसके बाद आजम के निशाने पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी थे। नकवी को कल रामपुर की एक कोर्ट ने एक वर्ष के कारावास की सजा देने के बाद जमानत कर रिहा किया है। उन्होंने कहा कि नकवी में जरा भी नैतिकता नही है। अगर होती तो वो अब तक पद से इस्तीफा दे देते। उन्होंने कहा कि यह सवाल मोदी जी की राजनैतिक स्वच्छता का भी है। आजम खां ने नकवी को लेकर मोदी से सवाल भी पूछा कि क्या जिस मंत्री को क्रिमिनल एक्ट में सजा मिली हो वो कैबिनेट में रहेंगे। उनको अपने मंत्री से इस्तीफा मांग लेना चाहिए थे। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नहीं मांगते हैं तो फिर नकवी को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी में जरा भी नैतिकता नही है इसलिए तो उन्होंने रामपुर से कुछ भी लेना देना न होने के बाद भी कोठियों पर कब्जा जमा रखा है।

Read: News in Hindi and Newspaper

Tuesday, 6 January 2015

लखनऊ में पकड़ा गया हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, 11 गिरफ्तार

तहजीब के शहर लखनऊ में भी सेक्स का धंधा जोर पकड़ रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी में कल हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का राजफाश हुआ है। पुलिस ने देर रात पॉश कालोनी में एक आइएएस अधिकारी के घर पर संचालित हो रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। खुद को बसपा नेता होने का दावा करने वाला शख्स गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा संचालित कर रहा था।

गेस्ट हाउस आइएएस अधिकारी तथा इलाहाबाद विकास प्राधिकरण के वीसी एके सिंह का है। गेस्ट हाउस से जम्मू, गाजियाबाद एवं दिल्ली की तीन युवतियों समेत 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें मडिय़ांव के एक इंजीनियरिंग कालेज का एसोसिएट प्रोफेसर भी है। पुलिस ने मौके से हांडा सिटी व फॉरच्यूनर गाड़ी के साथ आधा दर्जन महंगे मोबाइल, 80 हजार रुपये तथा आपत्तिजनक वस्तु बरामद की है। सेक्स रैकेट वेबसाइट व सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए संचालित होने की बात सामने आ रही है। इस गिरोह से गत दिनों देह व्यापार अधिनियम के तहत गिरफ्तार की गई गुडंबा निवासी महिला के भी तार जुड़े हुए हैं। गोमतीनगर के विशाल खंड तीन में गेस्ट हाउस में मोहनलालगंज निवासी एमपी सिंह इस गिरोह का संचालन कर रहा था। संचालक यह बंगला एक लाख रुपए महीने में किराए पर ले रखा था और वहां पर सूर्या गेस्ट हाउस का बोर्ड लगा दिया था। वह प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है और खुद को बसपा का मोहनलालगंज क्षेत्र का पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बता रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर वहां भेजा, जिसके बाद गिरोह का राजफाश हुआ। राजधानी में गिरोह वेबसाइट के माध्यम से संचालित किया जा रहा था। वेबसाइट पर फोन नंबर समेत अन्य जानकारियां उपलब्ध थी। देर रात तक पुलिस गिरोह से जुड़े कई अन्य लोगों के बारे में भी छानबीन कर रही थी।

Sunday, 29 December 2013

Lalu praises rahul gandhi and hopeful for the next congress government




मुजफ्फरनगर [जागरण संवाददाता]। चारा घोटाले में पांच साल की सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत पर छूटने के बाद रविवार को मुजफ्फरनगर के दंगा राहत शिविर पहुंचे। पीड़ितों से मुलाकात के दौरान लालू राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों खासकर भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सामने कुछ नहीं हैं। उन्होंने कांग्रेस से जल्द गठबंधन की उम्मीद जताते हुए कहा कि आगामी सरकार भी संप्रग की ही बनेगी।

आम आदमी पार्टी को नौटंकी करार देते हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देखना है कि 2014 के दंगल में भारत टूटेगा या रहेगा। सांप्रदायिक ताकतें दिल्ली के तख्त पर कब्जा करना चाहती हैं। राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में सांप्रदायिक ताकतों को शिकस्त देने के लिए जल्द ही हम कांग्रेस से गठबंधन करने जा रहे हैं। शाहपुर क्षेत्र के गांव सांझक में विस्थापितों ने लालू का काफिला रोक लिया और सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप में दर्ज रिपोर्ट को खारिज कराने और मुआवजा दिलाने की मांग की।

मेरठ में लालू ने कहा कि हस्तिनापुर के सिंहासन पर न भाजपा बैठेगी और न ही सत्ता भोगने का सपना देख रही समाजवादी पार्टी। आगे भी कांग्रेस ही देश चलाएगी और साथियों को संप्रग से जोड़ने की कोशिश होगी।
'हैलो अखिलेश! मैं लोई शिविर में हूं, इन लोगों को सरकारी मुआवजा नहीं मिला।' ये बातें लालू प्रसाद यादव ने शरणार्थियों को मदद दिलाने का आश्वासन देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से फोन पर बातचीत में कही। उन्होंने लोगों से कहा कि मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि आप जैसा कहेंगे, वैसा किया जाएगा। 

Monday, 2 December 2013

Lucknow mahotsav on his last end

Lucknow mahotsav
राज्यपाल ने किया लखनऊ महोत्सव का औपचारिक समापन
लखनऊ। लखनऊ महोत्सव की दसवीं शाम खासी रंगीन और गहमागहमी से भरी रही। सोमवार को भी यहां रविवार जैसी ही रंगत थी। सांस्कृतिक संध्या से पहले राज्यपाल के परंपरागत समापन संबोधन के लिए एक तरफ सरकारी अमला पंडाल में जमा था तो वहीं से कुछ दूर गेट के पास रंगारंग आतिशबाजी का लुत्फ ले रहे नागरिकों के चेहरों पर उत्सव का उल्लास चमक रहा था।
शाम 6:35 बजे जैसे ही राज्यपाल बीएल जोशी महोत्सव के सांस्कृतिक पंडाल में पहुंचे, दस दिवसीय समारोह के औपचारिक समापन की शुरुआत हो गई। दीप प्रज्ज्वलन व स्मृति चिह्न भेंट करने की रस्म अदायगी के बाद राज्यपाल ने लखनऊ को लाजवाब और अद्वितीय शहर बताया। विद्यार्थी जीवन की यादों में लौटते हुए उन्होंने कहा कि जब वे यहां पहली बार आए थे, तब भूलभुलैया गए थे और वहां खो भी गए थे। राज्यपाल ने कहा कि लखनऊ महोत्सव टूरिस्ट मैप पर स्थान बना रहा है। हर वर्ष इसमें कुछ नया हो रहा है। 'जश्न-ए-विरासत' की थीम पर आयोजित समारोह के बाद राज्यपाल ने ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण को सभी नागरिकों की जिम्मेदारी बताया।
पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने महोत्सव में करीब पांच लाख लोगों की सहभागिता की बदौलत इसे बुलंदी पर पहुंचता बताया। पर्यटन मंत्री ने कमोबेश वही बातें दोहराईं, जो उन्होंने महोत्सव की पहली शाम के उद्घाटन समारोह में कही थीं। गंगा महोत्सव, देव-दीपावली और गंगा दशहरा का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि पर्यटन बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री लगातार प्रयासरत हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अभिषेक मिश्र व मंडलायुक्त संजीव सरन ने आयोजन में शामिल सभी व्यक्तियों का आभार प्रकट किया।
राज्यपाल की सिफारिश : महोत्सव में औपचारिक समापन संध्या पर राज्यपाल बीएल जोशी के संबोधन से ठीक पहले पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने यह कहते हुए तालियां बजाने की अपील की, कि राज्यपाल आपके सामने बैठे हैं। मंत्री ने कहा- राज्यपाल को पता लगना चाहिए कि प्रदेश के लोग स्वस्थ हैं। इसी के तुरंत बाद माइक पर आए राज्यपाल ने मंत्री को तालियों की सिफारिश करने के लिए चुटीले अंदाज में धन्यवाद दिया तो पंडाल तालियों के साथ ठहाके से भी गूंज उठा।
दो दिन बढ़ा महोत्सव : देर रात जिलाधिकारी अनुराग यादव ने लखनऊ महोत्सव को दो दिन और बढ़ाने की जानकारी दी। दोनों दिन महोत्सव में स्टॉल पहले की तरह लगे रहेंगे और शाम को सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे। प्रवेश शुल्क भी पूर्ववत लगेगा। मंगलवार की शाम सांस्कृतिक पंडाल में सनी नियाजी व अंकुर गुप्ता का कार्यक्रम होगा, जबकि चार दिसंबर की शाम परमानंद यादव की प्रस्तुति के साथ ही लोग तृष्णा बैंड के संगीत का आनंद ले सकेंगे।

Friday, 29 November 2013

Haridwar-Allahabad Express Derailed near Lucknow

haridwar-allahabad express
लखनऊ। हरिद्वार-इलाहाबाद एक्सप्रेस के दो डिब्बे शुक्रवार देर रात करीब 2:30 बजे लखनऊ के निगोहां स्टेशन पर पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं जिनको लखनऊ के रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रेन के पीछे के तीन डिब्बे काटकर उसको तीन घंटे बाद रवाना किया गया। इस दुर्घटना से लखनऊ-इलाहाबाद रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन ठप है।
हरिद्वार-इलाहाबाद एक्सप्रेस 14116 के दो डिब्बे देर रात लखनऊ के निगोहां स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रेन निगोहां स्टेशन पर पहुंच रही थी। पीछे के दो जनरल कोच पटरी से उतर गए। ट्रेन ने उस समय पासिंग सिगनल पार किया था। माना जा रहा है कि एसीजे खिसक गया था जिससे कि पटरी के बीच गैप हो गया था। पटरी से उतरने के बाद डिब्बे करीब तीन सौ मीटर घिसटते चले गए। जिससे कि पटरियां काफी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के आला अधिकारी निगोहां पहुंच गए हैं। दुर्घटना के कारण तलाशने के साथ ही इस रूट पर ट्रेनों का संचालन कराने की कवायद जारी है।
दुर्घटना के कारण लखनऊ-इलाहाबाद रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप है। पद्मावत एक्सप्रेस, लखनऊ-विंध्याचल इंटरसिटी को वाया कानपुर से गंगा गोमती एक्सप्रेस तथा नौचंदी एक्सप्रेस व जनता एक्सप्रेस को वाया सुल्तानपुर चलाया जा रहा है। इस रूट पर ट्रेनों का संचालन आज शाम तक होने की संभावना है।

Tuesday, 5 November 2013

Husband Beaten by Wife in Uttar Pradesh

domestic violence

मुरादनगर, संवाद सहयोगी। पति द्वारा पत्नी को प्रताड़ित करने के मामले तो अकसर सामने आते हैं लेकिन थाना क्षेत्र के गांव मोरटा में एक महिला ने विपरीत उदाहरण पेश किया है। पत्नी ने पति के साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि उसे धमकी भी दे दी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव मोरटा निवासी अंकुर का आरोप कि उसकी पत्नी आए दिन गैर लोगों के साथ घूमती हैं। जब वह विरोध करता है तो उसके साथ अक्सर मारपीट करती है। आरोप है कि सोमवार रात को वह कमरे में सोया हुआ था, उसी वक्त पत्नी ने उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। आंख खुलने पर जब उसने विरोध किया तो पत्नी ने उसके साथ मारपीट की।
उसने अंकुर को धमकी भी दे डाली कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगी। पीड़ित तरह जान बचाकर थाने पहुंचा व पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है।

Source- News in Hindi